Breaking
FRDouze départements du sud-ouest en vigilance orange aux oragesKR청주 37.6도 등 대부분 지역 올해 최고기온 갈아치워USSenate Agenda Includes Blanche Confirmation, Trump Announces Iran Deal Amid Oil Price DropKR김포 풍무동 아파트 대규모 정전 발생, 주민 불편 및 승강기 갇힘 사고USFederal Agency Relocations Under Trump Administration Lead to Costly Unused Leases, Employee DisruptionsSESAS kabinpersonal i Norge röstar nej till avtal – strejk utlystJP熊本で最大震度7の地震が発生、一夜明けた被害状況を随時更新TRAstraZeneca ve Bristol Myers Squibb Birleşme Görüşmelerini DoğruladıGLOBALChina's Domestic Tourism Market Weakens Amid Broader Economic SlowdownJP自民党、食料品消費税減税を事実上了承 高市首相の方針FRDouze départements du sud-ouest en vigilance orange aux oragesKR청주 37.6도 등 대부분 지역 올해 최고기온 갈아치워USSenate Agenda Includes Blanche Confirmation, Trump Announces Iran Deal Amid Oil Price DropKR김포 풍무동 아파트 대규모 정전 발생, 주민 불편 및 승강기 갇힘 사고USFederal Agency Relocations Under Trump Administration Lead to Costly Unused Leases, Employee DisruptionsSESAS kabinpersonal i Norge röstar nej till avtal – strejk utlystJP熊本で最大震度7の地震が発生、一夜明けた被害状況を随時更新TRAstraZeneca ve Bristol Myers Squibb Birleşme Görüşmelerini DoğruladıGLOBALChina's Domestic Tourism Market Weakens Amid Broader Economic SlowdownJP自民党、食料品消費税減税を事実上了承 高市首相の方針
Newsgather
Backबृज भूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बरी
बृज भूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बरी
Developing
BBC हिंदी3 hours agoCrime3 min readIndia

बृज भूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बरी

Quick Look

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बरी कर दिया है। सिंह ने इसे न्याय की जीत बताया, जबकि विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने फैसले पर निराशा व्यक्त की और सवाल उठाए।

AI-generated summary

Why It Matters

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह पर छह महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, जिसके बाद जनवरी 2023 में जंतर-मंतर पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए और सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज हुई।

Font size

भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह को दिल्ली की एक अदालत ने महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के मामले में बरी कर दिया है।

लाइव लॉ के मुताबिक़ राउज एवेन्यू कोर्ट ने यह फ़ैसला सुनाया है। बृज भूषण शरण सिंह पर छह महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

बृज भूषण शरण सिंह ने कोर्ट के फ़ैसले पर कहा, "कोर्ट ने कहा कि 'बृज भूषण सिंह और विनोद तोमर, आप दोनों लोगों को बाइज़्ज़त बरी किया जाता है। पहले ही दिन मैंने कहा था कि मेरे ख़िलाफ़ कोई फ़ैसला आता है या कोई आरोप साबित होता है तो मैं ख़ुद फ़ांसी पर लटक जाऊंगा।"

उन्होंने कहा, "मुझे पूरा भरोसा था कि मेरे साथ न्याय होगा। मैंने कभी ख़ुद को अपराधी महसूस नहीं किया। जो जूनियर खिलाड़ी थे, जिनका हक़ मारा जा रहा था, हमने उनके लिए लड़ाई लड़ी। मुझे खुशी है कि उस लड़ाई में भी हमारी ही जीत हुई और भरोसा है कि वो (जूनियर) खिलाड़ी आने वाले समय में पहलवानी में देश का परचम लहराएंगे।"

विनेश फोगाट की वकील रेबेका जॉन ने कहा है कि यह फ़ैसला बेहद निराश करने वाला है।

जब बृज भूषण शरण सिंह से पहलवान विनेश फोगाट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "किसी का नाम लेने की ज़रूरत नहीं है। पहलवानों के साथ-साथ जंतर-मंतर पर प्रियंका जी चली आईं। आम आदमी पार्टी तो पूरा खाने-पीने की व्यवस्था कर रही थी। लेफ़्ट-राइट कोई बचा था? मेरी फ़ांसी की मांग हो रही थी। अब वो ख़ुद के अंदर झांक कर देखें।"

कोर्ट के फ़ैसले के बाद पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा, "आज का जो फ़ैसला है उससे ये साफ़ हो गया है की सारी ताक़त उनके पास है, सब कुछ है उनके पास। उन्होंने गवाह तोड़ दिए। हम अब कोर्ट के विस्तृत आदेश का पता लगाने की कोशिश में हैं। हमें नहीं समझ आ रहा कि किस आधार पर उन्हें बरी किया गया है।"

बृज भूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया समेत कई खिलाड़ियों ने कई हफ़्तों तक दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने बृज भूषण शरण सिंह की गिरफ़्तारी की मांग की थी।

विनेश फोगाट की वकील रेबेका जॉन ने कहा है, "यह फ़ैसला बेहद निराश करने वाला है। इस मामले में शिकायत करने वाली चार महिलाओं ने अदालत में पूरी ईमानदारी से गवाही दी। जिरह के दौरान भी उनके बयान नहीं बदले।"

अप्रैल 2023 में महिला पहलवानों ने बृज भूषण शरण सिंह और विनोद तोमर के ख़िलाफ़ एक एफ़आईआर दर्ज कराई थी।

विनोद तोमर भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व सेक्रेटरी थे।

एफ़आईआर में महिला पहवानों ने यौन उत्पीड़न की कई घटनाएँ बताई थीं।

मई 2024 में कोर्ट ने बृज भूषण शरण सिंह और विनोद तोमर के ख़िलाफ़ 'चार्ज फ़्रेम' किए। खबरों के मुताबिक़, बृज भूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ भारतीय दंड संहि‍ता की धारा 354 (महिला की लज्जा भंग करना) और 354ए (लैंगिक उत्पीड़न) के तहत 'चार्ज फ़्रेम' किए थे।

ये चार्ज छह में से पाँच महिला पहलवानों की शिकायत पर हुआ। एक महिला पहलवान की शिकायत पर कोर्ट ने बृज भूषण सिंह को 'डिस्चार्ज' कर दिया।

साथ ही, विनोद तोमर के ख़‍िलाफ़ 'क्रिमिनल इंटिम‍िडेशन' की धाराएँ भी लगाई गईं थीं।

हालाँकि, बृज भूषण शरण सिंह ख़ुद पर लगे आरोपों का खंडन करते रहे हैं।

उन्हें इस मामले में अगस्त 2023 से ज़मानत मिली हुई थी। इस मामले में जाँच एजेंसी ने उन्हें गिरफ़्तार नहीं किया था। साथ ही, उनकी ज़मानत याचिका का कोर्ट में विरोध नहीं किया था।

जब पहलवान सड़क पर उतरीं

बृज भूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ यौन उत्पीड़न के आरोप पहली बार जनवरी 2023 में तब सामने आए जब विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था।

इस प्रदर्शन के कुछ महीनों बाद, महिला पहलवानों ने आरोप लगाए कि उन्होंने दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में बृज भूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराने की कोश‍िश की लेकि‍न पुलि‍स ने एफ़आईआर दर्ज नहीं की।

इसके बाद विनेश फोगाट समेत और कई महिला पहलवानों ने सुप्रीम कोर्ट में याचि‍का दायर कर बृज भूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करने की माँग की थी।

इसके बाद हुई सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने कहा था कि वे इस मामले में एफ़आईआर दर्ज कर रही है।

Open Questions

  • किस आधार पर बृज भूषण शरण सिंह को बरी किया गया?
  • पहलवानों की आगे की कानूनी रणनीति क्या होगी?
  • क्या इस फैसले के बाद और विरोध प्रदर्शन होंगे?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories

रांची में युवाओं का प्रदर्शन, स्टूटेंड्स क्यों कर रहे सीबीआई जाँच की मांग
Developing·3 hours ago

रांची में युवाओं का प्रदर्शन, स्टूटेंड्स क्यों कर रहे सीबीआई जाँच की मांग

झारखंड की राजधानी रांची में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। यहां पिछले कई दिनों से सिविल सेवा और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है।

BBC हिंदी
24 min read
भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बरी
BREAKING·6 hours ago

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बरी

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों से बरी कर दिया है। सिंह ने इसे न्याय की जीत बताया, जबकि पहलवानों और उनके वकील ने फैसले पर निराशा व्यक्त की है।

BBC हिंदी
3 min read