Breaking
ESOne dead and three injured after two helicopters collide on Mount EverestKRAnsan semiconductor parts factory leaks 500 liters of nitric acid... 6 minor injuries (comprehensive)GLOBALMI5 will not face contempt of court charges despite admitting its evidence was a lieTRBreaking news… Condolence visit from Kılıçdaroğlu to BahçeliCNGlobal Crystal plans to issue US$500 million in private placement convertible bonds, fully subscribed by MicronITJesus de Miguel, Tenerife striker, dies after a clash on the pitchTRHis lifeless body was found by citizens fishingTRMehmed: Isn't the Sultan of Conquests present this evening? Why isn't he? Mehmed: When is the new episode of Sultan of Conquests?TRHeavy rain warning from AKOM to IstanbulPL“It can reduce an area of ​​6 hectares to ashes.” North Korea tests devastating weaponsESOne dead and three injured after two helicopters collide on Mount EverestKRAnsan semiconductor parts factory leaks 500 liters of nitric acid... 6 minor injuries (comprehensive)GLOBALMI5 will not face contempt of court charges despite admitting its evidence was a lieTRBreaking news… Condolence visit from Kılıçdaroğlu to BahçeliCNGlobal Crystal plans to issue US$500 million in private placement convertible bonds, fully subscribed by MicronITJesus de Miguel, Tenerife striker, dies after a clash on the pitchTRHis lifeless body was found by citizens fishingTRMehmed: Isn't the Sultan of Conquests present this evening? Why isn't he? Mehmed: When is the new episode of Sultan of Conquests?TRHeavy rain warning from AKOM to IstanbulPL“It can reduce an area of ​​6 hectares to ashes.” North Korea tests devastating weapons
Backफ्लोरिडा विमान हादसा: हादसे से ठीक पहले क्रू मेंबर एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल से लगा रहे थे ये गुहार
फ्लोरिडा विमान हादसा: हादसे से ठीक पहले क्रू मेंबर एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल से लगा रहे थे ये गुहार
Developing
BBC हिंदी3 hours agoWorld3 min readIndiaView translation

फ्लोरिडा विमान हादसा: हादसे से ठीक पहले क्रू मेंबर एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल से लगा रहे थे ये गुहार

फ्लोरिडा में लेयरजेट 60 दुर्घटना में नौ लोगों की मौत, एनटीएसबी बर्फ, टर्बुलेंस और विमान के टूटने की संभावना की जांच कर रहा है

Quick Look

फ्लोरिडा में लेयरजेट 60 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई। एनटीएसबी बर्फ, टर्बुलेंस और विमान के हवा में टूटने की संभावना की जांच कर रहा है। मृतकों में तकनीकी उद्यमी एडम रॉबिन्सन, उनका परिवार, पायलट जेफरी ग्रेगरी और को-पायलट नथालिया फिल्गुइरास शामिल हैं।

AI-generated summary

Why It Matters

रविवार को ऑस्टिन, टेक्सस से बहामास जा रहा लेयरजेट 60 विमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागो रिसॉर्ट से नौ मील दूर एक सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एनटीएसबी बर्फ, टर्बुलेंस और विमान के हवा में टूटने की संभावना की जांच कर रहा है।

Font size

अमेरिकी नेशनल ट्रांसपोर्टिंग सेफ़्टी बोर्ड (एनटीएसबी) का कहना है कि वह इस बात की जांच करेगा कि क्या फ्लोरिडा में दुर्घटनाग्रस्त हुए जेट विमान के कुछ हिस्से उसके नीचे गिरने और विस्फोट होने से पहले टूट गए थे, जिसके कारण विमान में सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई.

रविवार को ऑस्टिन, टेक्सस से बहामास जा रहा लेयरजेट 60 विमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागो रिसॉर्ट से नौ मील (14 किमी) दूर एक सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

मरने वालों में एक तकनीकी उद्यमी और उसका युवा परिवार, साथ ही 20 वर्षीय को-पायलट भी शामिल थे.

एनटीएसबी ने सोमवार को कहा कि वह इस बात की भी जांच करेगा कि बर्फ़ और टर्बुलेंस किस हद तक कारण हो सकते हैं.

इससे पुष्टि हुई कि ऑस्टिन से जेट के उड़ान भरने के बाद, चालक दल ने एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल को सूचित किया कि उन्हें बर्फ़ और मिडिल लेवल की टर्बुलेंस का सामना करना पड़ रहा है.

क्रू ने कहा, "हमें बारिश वाले बादलों का सामना करना पड़ रहा है. हम 37,000 फीट की ऊंचाई तक जाने की अनुमति चाहते हैं."

एनटीएसबी के सदस्य टॉम चैपमैन ने कहा कि 30 सेकंड से भी कम समय बाद, विमान नीचे उतरने लगा और चालक दल ने आपातकालीन सहायता के लिए कॉल जारी की.

उन्होंने बताया कि इसके बाद ट्रांसमिशन बाधित हो गया और उन्होंने कहा- "दुख की बात है कि जहाज़ पर सवार सभी लोग मारे गए."

एनटीएसबी ने कहा कि दुर्घटना में बर्फ़ और टर्बुलेंस कारक थे, लेकिन इसके संभावित कारण का निर्धारण एक लंबी जांच प्रक्रिया होगी.

उस समय इलाक़े में आंधी-तूफ़ान की ख़बर थी.

अधिकारी यह पता लगाने की भी कोशिश कर रहे हैं कि दुर्घटना के समय विमान में कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर मौजूद था या नहीं और क्या उसे बरामद किया जा सकता है.

इस जांच के तहत, एनटीएसबी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए), लेयरजेट के प्रतिनिधियों के साथ-साथ मौसम विज्ञानियों और एयर ट्रैफिक कंट्रोल एक्सपर्ट के साथ मिलकर काम कर रहा है.

सुरक्षा बोर्ड के हवाई सुरक्षा जांचकर्ता टिमोथी मोनविले ने कहा कि सड़क पर बने गड्ढे से मलबे को निकालना एक "बेहद चुनौतीपूर्ण काम" होगा.

फ्लाइट एनलिसिस से पता चलता है कि दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले जेट सैकड़ों फीट प्रति सेकंड की गति से नीचे गिर रहा था.

एयर ट्रैफिक कंट्रोल की ऑडियो रिकॉर्डिंग में, एक क्रू मेंबर को आपातकाल की घोषणा करते हुए, "हम ओवरस्पीड की स्थिति में हैं और 20,000 फीट प्रति मिनट की दर से नीचे उतर रहे हैं" चिल्लाते हुए सुना जा सकता है, और फिर यह कहते हुए सुना जा सकता है, "हम ज़मीन से टकराने वाले हैं."

शुरुआती आपातकालीन घोषणा के लगभग 35 सेकंड बाद, कॉकपिट से अंतिम टिप्पणी है- "हमारे पास समय नहीं बचा है."

जिन सात लोगों की मौत हुई है और जो यात्री के रूप में यात्रा कर रहे थे, उनकी पहचान उनके परिवारों की ओर से जारी एक संयुक्त बयान में तकनीकी उद्यमी एडम रॉबिन्सन, उनकी पत्नी हेलेन शार्प और उनके दो बच्चों - एम्मा और चार्ली के साथ-साथ राचेल रीड, चार्मी फेहर और अनीता मारिया सेटिना के रूप में की गई है.

मीडिया रिपोर्टों में पायलट का नाम जेफरी ग्रेगरी बताया गया है, जबकि 17 साल की उम्र में पायलट का लाइसेंस हासिल करने वाली नथालिया फिल्गुइरास को सह-पायलट बताया गया है.

मृतकों के अलावा, ज़मीन पर मौजूद एक व्यक्ति को उस समय पैर में चोट आई, जब विमान सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

पाम बीच काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि यह दुर्घटना मिलिट्री ट्रेल पर हुई, जो व्यवसायों और रेस्तरां से घिरी छह लेन वाली सड़क है.

दुर्घटनास्थल से मिली तस्वीरों में एक आवासीय सबअर्बन सड़क के बीचोंबीच एक बड़ा, आग से जलता हुआ गड्ढा दिखाई दे रहा है.

अधिकारियों ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मलबा इलाक़े के खेल के मैदानों, कारोबारों और घरों में बिखरा हुआ था, जो इस बात का संभावित सबूत है कि विमान ज़मीन से टकराने से पहले ही टूट गया था.

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए अपुष्ट फुटेज में दुर्घटना के क्षण की डैश-कैमरा रिकॉर्डिंग दिखाई दे रही है.

ट्रंप रविवार सुबह मार-ए-लागो में थे और दुर्घटना से लगभग एक घंटे पहले पास के एक हवाई अड्डे से एयर फोर्स वन से रवाना हुए थे.

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • एनटीएसबी दुर्घटना का विस्तृत कारण निर्धारित करेगा

    Very likely · Within months

Open Questions

  • विमान के टूटने का वास्तविक कारण क्या था?
  • कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर बरामद हुआ या नहीं?
  • बर्फ और टर्बुलेंस का दुर्घटना में कितना योगदान था?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories

More on this topicलेयरजेट 60