
दिल्ली प्रेस क्लब में कॉकरोच जनता पार्टी और आइसा की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नारेबाज़ी के कारण नेहा बोरा को अपना संबोधन रोकना पड़ा।
दिल्ली प्रेस क्लब में सीजेपी और आइसा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा हुआ। सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने मोदी सरकार को तानाशाह बताया, जबकि आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा को विरोध के कारण अपना भाषण रोकना पड़ा। यह आंदोलन वोटर लिस्ट एसआईआर के खिलाफ है।
AI-generated summary
सीजेपी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेसिव रिवीज़न (एसआईआर) के खिलाफ आंदोलन कर रही है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े और वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेसिव रिवीज़न यानी एसआईआर के ख़िलाफ़ आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी की गुरुवार को दिल्ली में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा हो गया.
दिल्ली के प्रेस क्लब में सीजेपी और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन यानी आइसा की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा ने बोलना शुरू किया तो कुछ लोगों ने नारेबाज़ी शुरू कर दी.
नेहा बोरा और सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रेस क्लब के पदाधिकारियों से विरोध कर रहे लोगों को बाहर करने की अपील की. हंगामा बढ़ने पर नेहा बोरा को अपना संबोधन रोकना पड़ा. इस दौरान नेहा बोरा के लिए 'बंद करो' और 'दफ़ा हो जाओ' जैसे नारे भी लगाए गए.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल, प्रशांत भूषण, अभिनेता और कार्यकर्ता प्रकाश राज, स्टूडेंट फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया यानी एसएफ़आई नेता आइशी घोष और दूसरे लोग भी मौजूद थे.
नेहा बोरा ने कहा कि एसआईआर के ख़िलाफ़ चल रहा आंदोलन किसी एक राजनीतिक पार्टी का आंदोलन नहीं है, बल्कि वोट देने के अधिकार की लड़ाई है. उन्होंने कहा, "आंदोलन दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर मुंबई के शिवाजी पार्क और देश के दूसरे हिस्सों में जारी है." उन्होंने दावा किया कि लोगों को हिरासत में लेने और मारपीट से यह आंदोलन नहीं रुकेगा.
नेहा बोरा ने प्रदर्शन कवर करने वाले पत्रकारों के साथ कथित बदसलूकी का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि पत्रकारों के कैमरे छीने गए और उनसे कहा गया कि अगर वे प्रदर्शन कवर करते रहे तो उन्हें कैमरे वापस नहीं दिए जाएंगे.
नेहा बोरा ने कहा कि वोट का अधिकार एक बुनियादी अधिकार है और जब आशुतोष रांका और सौरव दास को जेल भेजा जाता है और लोगों को सड़कों पर घसीटा जाता है तो यह उन 13 करोड़ लोगों के साथ किया जाता है जिन्हें मतदाता सूची से हटा दिया गया. लेकिन तभी एक पत्रकार ने सवाल पूछना शुरू कर दिया, जिस पर नेहा बोरा ने कहा कि प्रेस कॉन्फ़्रेंस का नियम है कि अंत में सवाल जवाब होता है. हालांकि शोर बढ़ने के बाद सभी लोग उठकर खड़े हो गए.
अभिजीत दीपके को बीच में उठकर लोगों को शांत कराना पड़ा. इसके तुरंत बाद उन्होंने प्रेस को संबोधित करना शुरू किया और सरकार पर 'तानाशाही' अपनाने का आरोप लगाया. उन्होंने दिल्ली पुलिस के एक एसीपी पर एक महिला पत्रकार के साथ कथित यौन उत्पीड़न का आरोप भी लगाया और कहा कि शिकायत करने वाली पत्रकार के ख़िलाफ़ ही काउंटर एफआईआर दर्ज की गई. नेहा बोरा दिल्ली पुलिस के एसीपी विवेक भगत का ज़िक्र कर रही थीं.
वहीं कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके ने मोदी सरकार पर तीख़ा हमला बोलते हुए सरकार को 'तानाशाह' बताया है. उन्होंने कहा, "नरेंद्र मोदी एक तानाशाह बन चुके हैं लेकिन उनमें इमरजेंसी लगाने की हिम्मत नहीं है." बीते कुछ दिनों में सीजेपी कार्यकर्ताओं, वामपंथी छात्र संगठनों, पत्रकारों और सिविल सोसायटी के लोगों पर पुलिस की कार्रवाई और हिरासत में लिए जाने पर भी उन्होंने सवाल खड़ा किया.
दो दिन पहले ही सीजेपी के सह संयोजक आशुतोष रांका और सौरव दास को जंतर मंतर पर तिरंगा झंडा लेकर पहुंचने पर गिरफ़्तार किया गया और उन्हें पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. दीपके ने कहा, "तिरंगा लहराना कब से अपराध हो गया. अंग्रेज़ों के जमाने में ऐसा होता है, आज मोदी और शाह की पुलिस भी यही कर रही है."
अभिजीत दीपके ने कहा, "यह देश गांधी के विचार और बाबा साहब के संविधान पर चलेगा." दीपके ने 16 अक्तूबर शुक्रवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में लोगों से इकट्ठा होने का आह्वान किया है. यह आह्वान जंतर-मंतर को धरना प्रदर्शन स्थल से हटाए जाने और सीजेपी नेताओं को गिरफ़्तार किए जाने के ख़िलाफ़ किया है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिनेता और कार्यकर्ता प्रकाश राज भी मौजूद थे. वह भी एसआईआर को ख़त्म करने और ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग वाले सीजेपी आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं. प्रकाश राज ने कहा, "कर्नाटक में फ़ॉर्म 7 का इस्तेमाल कर मुस्लिम वोटर्स के नाम को हटाया जा रहा है."
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) लगातार सीजेपी और विपक्ष के आरोपों को ख़ारिज कर रही है. बीजेपी का तर्क है कि चुनावी और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने का रास्ता सड़क पर दबाव बनाने के बजाय संसद और न्यायिक प्रक्रिया है.
चुनाव आयोग लगातार यह कहता रहा है कि एसआईआर क़ानूनी अधिकारों के तहत की जा रही प्रक्रिया है और इसे किसी राजनीतिक दल को फ़ायदा पहुंचाने के लिए नहीं किया जा रहा. आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों को "भ्रामक" बताया था. आयोग का यह भी कहना है कि एसआईआर के दौरान सूची से हटाए गए नामों को अंतिम तौर पर हटाया हुआ मानना सही नहीं है.
AI outlook — possibilities, not facts
16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में सीजेपी का प्रदर्शन
Very likely · Within days
Delhi Police may allow a limited gathering for a CJP-led 'Lehra Do Tiranga' march at Connaught Place, despite Section 163 prohibitory orders and the closure of Central Park. The police emphasize the need for decorum and adherence to national flag protocols.
Politico reports President Trump is considering replacing White House Chief of Staff Susie Wiles. Potential successors include Stephen Miller, Randy Levine, Steve Witkoff, Bill Pulte, and Kevin McCarthy. Trump publicly dismissed the report, affirming his confidence in Wiles.
Rahul Gandhi has requested President Droupadi Murmu to delay Dushyant Gautam's appointment as Sikkim Governor, citing the unresolved 'VIP' angle in the 2022 Ankita Bhandari murder case and the family's demand for a completed investigation.
President Donald Trump is campaigning for Republican candidates ahead of the November 3 midterm elections, urging voters to treat the vote as a referendum on his presidency and promising $5,000 payments if Republicans retain control of Congress.
Samajwadi Party leader Akhilesh Yadav is building a 'PDA' coalition of backward classes, Dalits, and minorities for the 2027 UP elections. He criticized the BJP's handling of protests and foreign policy, comparing the government's tactics to Nazi-era methods.
Senior advocate Prashant Bhushan stated that seeking regime change is a democratic right, criticizing the government for allegedly undermining electoral democracy. The remarks follow protests by the CJP and opposition against the Election Commission.