
कॉकरोच जनता पार्टी ने दावा किया है कि 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले देशभर में उसके कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया जा रहा है।
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने आरोप लगाया है कि 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन से पहले पुलिस ने देशभर में उसके हजारों समर्थकों को हिरासत में लिया है और हाउस अरेस्ट किया है।
AI-generated summary
सीजेपी 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाली है।
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने आरोप लगाया है कि देशभर से उसके 10 हज़ार सपोर्टर्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया है कि ये लोग कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक, अलग-अलग छात्र संगठनों, किसान, दलित संगठनों और राजनीतिक दलों से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने लिखा, यह इमरजेंसी है।
इसके साथ ही आशुतोष रांका की पोस्ट को शेयर करते हुए सीजेपी के सह-संस्थापक सौरव दास ने एक्स पर लिखा, "भारत में इमरजेंसी लगा दी गई है."
दरअसल 10 अक्तूबर को सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की घोषणा की है। ज्ञानेश कुमार पर विपक्षी दलों, सामाजिक संगठनों और सीजेपी ने एसआईआर के ज़रिए वोटरों से उनके वोटिंग अधिकार छीनने का आरोप लगाया है।
बीते दिनों अंग्रेज़ी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयोग में अन्य दो चुनाव आयुक्तों की अनदेखी करते हुए एसआईआर से जुड़े कई फ़ैसले लिए थे। इस रिपोर्ट के बाद भारत में सियासी तौर पर काफ़ी हंगामा मचा हुआ है। हालांकि चुनाव आयोग ने बाद में इस मुद्दे पर सफ़ाई भी दी, लेकिन ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ विपक्ष के आरोप लगातार जारी हैं।
सीजेपी के सह-संस्थापक सौरव दास ने गुरुवार को एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया कि राजस्थान पुलिस उनके सह प्रभारी दीपक बालियान को पकड़ कर अज्ञात जगह पर ले गई है। सौरव दास ने लिखा, "हमें उनकी जान को लेकर चिंता हो रही है. बीजेपी एक माफ़िया डॉन पार्टी की तरह बर्ताव कर रही है. हालांकि यह हमें नहीं रोक सकता है. आप कितने को हिरासत में लेंगे. अब पूरे भारत को सड़कों पर निकलना होगा."
जयपुर से बीबीसी के सहयोगी पत्रकार मोहर सिंह मीणा से बातचीत में सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि राजस्थान में सीजेपी के राष्ट्रीय सह-प्रभारी दीपक बालियान, कोर टीम सदस्य गीगराज जोडली समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया है। उन्होंने कहा, "प्रदेश के कई इलाक़ों में सीजेपी कार्यकर्ताओं के घर पुलिस पहुंची है और उन्हें प्रोटेस्ट में जाने से मना किया गया है."
सीजेपी के एक कार्यकर्ता के पिता ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर बीबीसी से कहा है, "पुलिसवाले हमारे घर आकर हमारे बेटे को दिल्ली नहीं जाने देने के लिए कह कर गए हैं."
इससे पहले गुरुवार रात अलवर के कठूमर में सीजेपी के राष्ट्रीय सह-प्रभारी दीपक बालियान को पुलिस ने घर से हिरासत में लिया। इसके बाद सीजेपी प्रवक्ता और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया पर बालियान के हिरास्त में लिए जाने पर जल्द रिहा करने की मांग की। इसके कई घंटे बाद देर रात बालियान को पुलिस ने छोड़ दिया।
पूरे मामले पर सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बीबीसी से फोन पर बातचीत में कहा, "हमारे कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को घरों पर जा कर धमकाया भी है. ऐसे मामलों की बड़ी संख्या है."
मध्यप्रदेश के इटारसी स्टेशन पर दिल्ली जा रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 16 कार्यकर्ताओं को गोवा एक्सप्रेस से उतारा गया है। दावा किया जा रहा है कि ये सभी 10 अक्तूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। इनमें 11 युवक और 5 युवतियां शामिल हैं।
भोपाल में बीबीसी के सहयोगी पत्रकार शुरैह नियाज़ी के मुताबिक़, मध्य प्रदेश पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बचती रही है लेकिन इटारसी थाना प्रभारी सौरभ पांडे ने केवल इतना बताया, "16 युवक-युवतियों को ट्रेन से उतारा गया है. यह लोग पुणे से दिल्ली जा रहे थे. उन्हें इटारसी के एक रिसॉर्ट में रखा गया है."
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गुरुवार को एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया, "तेलंगाना के सीजेपी कार्यकर्ताओं को भोपाल में डिटेन कर लिया गया है. मध्य प्रदेश पुलिस ने उन्हें ट्रेन से डिटेन किया है. यह स्पष्ट तौर पर दिखाता है कि मोदी एक तानाशाह हैं."
रेलवे ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली आने-जाने वाली दर्जनों ट्रेनों को रद्द करने का फ़ैसला किया है। इनमें मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ ही लोकल ट्रेनें भी शामिल हैं। रेलवे के मुताबिक़ शनिवार सुबह चार बजे से दोपहर दो बजे तक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन की सभी ट्रेन सेवाएं रद्द रहेंगी। इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि उसके 57 स्टेशन शुक्रवार रात 9 बजे से ही बंद रहेंगे।
हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और विपक्षी दलों के 10 अक्तूबर के प्रदर्शन से पहले दिल्ली आने वाली ट्रेनों और मेट्रो सेवाओं पर पूरी तरह रोक लगाने के बजाय उन्हें नियंत्रित तरीके से चलाने का निर्देश दिया।
AI outlook — possibilities, not facts
10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की कोशिश जारी रहेगी।
Likely · Within days
The Delhi government has ordered a 24-hour suspension of mobile internet services within a 4-kilometer radius of the Janpath–Kartavya Path crossing, citing preventive measures ahead of planned protests by the opposition INDIA bloc and the Cockroach Janta Party.

Delhi Police has not given permission to the Cockroach Janata Party (CJP)'s proposed demonstration at Jantar Mantar demanding the resignation of the Chief Election Commissioner. As part of security arrangements, trains and metro stations have been closed and 70 companies of CRPF have been deployed.

Elon Musk is waiting for the license of Starlink in India but has not got the approval, leading to him attacking Mukesh Ambani and supporting Rahul Gandhi, while the government rejected the allegations and said that the process is fair.
Forty-two retired judges, including former Supreme Court justices Hemant Gupta and Pankaj Mittal, criticized the opposition's attack on the Election Commission's Special Intensive Review of electoral rolls, calling it a politically motivated campaign that threatens India's democratic integrity and risks inciting unrest by delegitimizing the electoral process.

The protest by opposition MPs demanding the resignation of Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar continues for the third day. Under the leadership of Rahul Gandhi, MPs paid tribute and staged a protest at Rajghat. The opposition is alleging irregularities in voter list revision.

The protest by opposition MPs continues for the third day in Delhi demanding the resignation of Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar. Rahul Gandhi has accused the government of hijacking the country, while the police have imposed Section 163 near Rajghat.