
लाहौर और दिल्ली में सर्दियों में स्मॉग और जहरीली हवा बढ़ जाती है, वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से 350 तक पहुंच चुका है। लेखक का कहना है कि हवा सीमाओं का सम्मान नहीं करती और दोनों शहरों के लोग इस साझा ज़हर को सांस में ले रहे हैं।
AI-generated summary
लेख में बताया गया है कि सर्दियों के मौसम में लाहौर और दिल्ली में स्मॉग बढ़ जाता है और वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से 350 तक पहुंच जाता है, जो सेहत के लिए खतरनाक है। दोनों शहरों में ऐतिहासिक इमारतें और स्मारक हैं, लेकिन साल के करीब तीन महीने सांस लेना मुश्किल हो जाता है।
लीजिए, साल का वह वक़्त आ गया है, जब लाहौर और दिल्ली के बीच रोज़ाना मुक़ाबला होता है कि किस तरफ़ की हवा ज़्यादा ज़हरीली है.
सर्दियों के साथ स्मॉग आता है, हवा में ज़हर घुल जाता है और सांस लेना मुश्किल हो जाता है. वैज्ञानिकों ने इसे मापने के लिए एक इंडेक्स भी बनाया है.
इसके मुताबिक, अगर यह 50 तक पहुंच जाए तो सेहत के लिए ख़तरा पैदा हो जाता है. लाहौर और दिल्ली में यह आंकड़ा 300 से 350 तक पहुंच चुका है.
दोनों शहरों के लोगों को अपने शहरों पर बहुत गर्व है और होना भी चाहिए. यहां मुग़ल बादशाहों के बनवाए क़िले, मस्जिदें और बाग़-बगीचे हैं.
कई ऐतिहासिक इमारतें और स्मारक भी हैं. बस, साल के क़रीब तीन महीने ऐसे होते हैं, जब सांस लेना मुश्किल हो जाता है.
"हवा को न पासपोर्ट की ज़रूरत है, न वीज़ा की."
पाकिस्तान में लोग कह देते हैं कि यह ज़हरीली हवा भारत की तरफ़ से आई है. उधर भी शायद यही कहते होंगे. हमारी सरहदें बंद हैं. वहां बिजली के तारों वाली बाड़ लगी है.
अगर वहां से कोई कबूतर भी उड़कर उधर चला जाए तो हम कहते हैं कि यह इंटेलिजेंस की नाकामी है. लेकिन हवा को न तो पासपोर्ट की ज़रूरत है और न ही वीज़ा की.
लाहौर और दिल्ली के लोगों के बीच कोई और चीज़ साझा हो या न हो, हवा में घुला यह ज़हर हम सबका साझा है. दुनिया के सबसे ज़हरीली हवा वाले शहरों की सूची देखें तो टॉप टेन में आपको अपने ही शहर नज़र आएंगे.
दिल्ली और लाहौर आम तौर पर पहले या दूसरे नंबर पर होते हैं. लेकिन हाल ही में दिल्ली बाज़ी मार गया. कोलकाता दूसरे नंबर पर है, ढाका तीसरे और लाहौर चौथे नंबर पर है. वहीं मुंबई का नाम पांचवें नंबर पर है.
एक दिन देखा तो मुल्तान इस सूची में सभी शहरों से आगे था. हम पूरी ज़िंदगी यही सुनते आए हैं कि मुल्तान बाग़-बगीचों का शहर है. वहां की हवा तो साफ़ होनी चाहिए थी.
चीन का एक बड़ा औद्योगिक शहर है, जिसका नाम चेंगदू है. वह भी टॉप टेन में शामिल था. लेकिन वह पाकिस्तान के शहर गुजरांवाला से नीचे था. भारत के हिसार शहर का नाम मैंने सिर्फ़ सुना था. पता नहीं वहां क्या हुआ है कि वह भी दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहरों में शामिल हो गया है.
हम इस ज़हर को सांसों में भरते रहेंगे...
दिल्ली और लाहौर वाकई बड़े शहर हैं. कई बादशाहों ने इन पर हमले करके इन्हें उजाड़ा. कई बादशाहों ने यहां राज करके इन्हें फिर से बसाया. लेकिन ये शहर सदियों से आबाद हैं.
लेकिन अब हवा में जितना ज़हर घुल चुका है, उसमें सांस लेते हुए हमारी और कितनी पीढ़ियां यहां रह पाएंगी और कितनी इन शहरों को छोड़कर चली जाएंगी?
लेकिन छोड़कर जाएंगी भी तो कहां? मुल्तान और हिसार का हाल तो हम आपको पहले ही बता चुके हैं.
लेकिन जब तक हमारी गाड़ी की टंकी में पेट्रोल भरा है, हम इस ज़हर को सांसों में भरते रहेंगे और बाहर भी छोड़ते रहेंगे.
'हवा को सीमाओं पर रोकने वाली तकनीक अभी हमारे पास नहीं है'
पानी को हम प्लास्टिक की बोतलों में बंद करके पहले से ही मिनरल वॉटर के नाम पर बेच रहे थे. एयर कंडीशनर का रिमोट हाथ में लेकर हम कुदरत के मौसम को भी अपने हिसाब से नियंत्रित करते रहते हैं. अब जो लोग ख़र्च उठा सकते हैं, वे एयर प्यूरिफ़ायर की तलाश में हैं.
लेकिन हवा में घुले इस साझा ज़हर का क्या करना है, यह कोई नहीं बताता. बस, इतना कह देते हैं कि यह ज़हर सीमा के उस पार से आया है. हवा को सीमाओं पर रोकने वाली कोई तकनीक भी अभी तक हमारे पास नहीं है.
मैंने आठवीं क्लास में पढ़ने वाले एक लड़के से पूछा कि बड़े होकर क्या करोगे? उसने कहा कि आप लोग तो सब कुछ कर चुके हैं.
अगर हम बड़े हो भी गए तो किसी डेटा सेंटर में नौकरी करेंगे और वहां से जो कमाई होगी, उससे सांस लेने के लिए ऑक्सीजन ख़रीदेंगे.
रब राखा.
(नोट: ये लेखक के निजी विचार हैं)

There is dense smog in Delhi-NCR and AQI has been recorded beyond 400 in many areas. The highest pollution was 449 AQI in Sonia Vihar. The second phase of the Graded Response Action Plan is in place.
Delhi's air quality deteriorated further on Monday morning, with parts of the national capital slipping into the 'severe' category as thick smog reduced visibility. CPCB data showed AQI of 406 at ITO at around 4.20am, while Rajiv Chowk recorded 381 and South Extension 360. GRAP Stage III remains in force across Delhi-NCR. Delhi minister Kapil Mishra accused AAP convenor Arvind Kejriwal of orchestrating a campaign against Diwali and Sanatan Dharma under the pretext of pollution.
The Eckert family donated a Mason County, Texas cave to The Nature Conservancy in 1990, protecting about four million female Mexican free-tailed bats that use the preserve as a nursery from May to September. The cave remains open to the public for education and enjoyment, with viewing available each summer until the 2026 season ended.
South Carolina has permanently protected more than 62,000 acres of forestland across Marion, Williamsburg, and Georgetown counties through the $70 million Pee Dee Basin Initiative, the state's largest conservation easement. The project spans three river basins, protects habitats for at least 115 species of conservation concern, and allows sustainable timber production under permanent conservation restrictions while preventing development and mining.
Scientists have discovered that ancient terrestrial forests drowned off Mozambique thousands of years ago have become living marine reefs. The peat structures, up to 5,000 years old, support fish, sharks, rays, turtles, seagrasses and invertebrates, and store up to 40% organic carbon by dry weight, offering new blue carbon habitats as sea levels rise.
South Carolina has permanently protected more than 62,000 acres of forestland through the $70 million Pee Dee Basin Initiative, the largest conservation easement in state history. Announced October 29, 2025, the project spans Marion, Williamsburg, and Georgetown counties along the Pee Dee, Santee, and Black rivers, protecting wildlife habitats, wetlands, and flood-prone bottomland hardwood forests while allowing sustainable timber production to continue under permanent conservation restrictions.