Breaking
EUBrazil's Attorney General Requests Investigation into Alleged US Funding of Far-Right GroupsTRUS-Iran negotiations stalled, US removes Iranian delegation from New YorkCNEthiopia and Eritrea sever diplomatic ties amid renewed Tigray conflictPLThe Pole hung on a rope on Mont Blanc for 12 hours, rescuers saved him thanks to clear weatherRUIn Buryatia, a drunk daughter crushed to death her mother who opened the gate for herCNHong Kong's Nicholas Halliday wins silver in men's dinghy at Asian GamesDEJürgen Klopp praises Florian Wirtz after his first victory as national coachCNSudanese Rapid Support Forces drone attack on Kordofan University student dormitory, killing 5 and injuring 47TRMine collapse in Soma: 5 workers lost their livesRUGround transport suspended in Samara due to threat of UAVs and missilesEUBrazil's Attorney General Requests Investigation into Alleged US Funding of Far-Right GroupsTRUS-Iran negotiations stalled, US removes Iranian delegation from New YorkCNEthiopia and Eritrea sever diplomatic ties amid renewed Tigray conflictPLThe Pole hung on a rope on Mont Blanc for 12 hours, rescuers saved him thanks to clear weatherRUIn Buryatia, a drunk daughter crushed to death her mother who opened the gate for herCNHong Kong's Nicholas Halliday wins silver in men's dinghy at Asian GamesDEJürgen Klopp praises Florian Wirtz after his first victory as national coachCNSudanese Rapid Support Forces drone attack on Kordofan University student dormitory, killing 5 and injuring 47TRMine collapse in Soma: 5 workers lost their livesRUGround transport suspended in Samara due to threat of UAVs and missiles
Backभारतीय पायलट स्मित मच्छर ने को-पायलट के हमले से विमान को दुर्घटना से बचाया, प्रशंसा हो रही
भारतीय पायलट स्मित मच्छर ने को-पायलट के हमले से विमान को दुर्घटना से बचाया, प्रशंसा हो रही
BREAKING
BBC हिंदी1 hour agoWorld3 min readIndiaView translation

भारतीय पायलट स्मित मच्छर ने को-पायलट के हमले से विमान को दुर्घटना से बचाया, प्रशंसा हो रही

Quick Look

भारतीय पायलट स्मित मच्छर ने फ्लाईदुबई के बोइंग 737 विमान में को-पायलट द्वारा चाकू से हमला करने के बावजूद कॉकपिट का दरवाज़ा खोलकर यात्रियों और क्रू की मदद से विमान को सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित रूप से उतारा, जिससे 174 लोगों की जान बच गई।

AI-generated summary

Why It Matters

स्मित मच्छर ने शुरू में टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई की, क्योंकि उनका लक्ष्य परिवार के कपड़ा कारोबार को आगे बढ़ाना था। 19 साल की उम्र में एविएशन सेमिनार के दौरान उन्हें उड़ान का शौक लगा। उनके पास लगभग 9,750 घंटे की उड़ान का अनुभव है और वे दो बच्चों के पिता हैं।

Font size

प्रकाशित एक मिनट पहले

पढ़ने का समय: 7 मिनट

इसराइल जा रहे फ्लाईदुबई के विमान को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाने के लिए भारतीय पायलट स्मित मच्छर की हीरो की तरह प्रशंसा हो रही है.

दुनिया भर के मीडिया में स्मित मच्छर की प्रशंसा हो रही और उनके जीवन के हर पहलू को खंगाला जा रहा है.

यूके की न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि एविएशन कभी स्मित के बचपन के सपनों का हिस्सा नहीं था.

रॉयटर्स ने लिखा है, ''मच्छर की नज़र परिवार के कपड़ा कारोबार को आगे बढ़ाने पर थी, लेकिन 19 साल की उम्र में एविएशन के प्रति उनका रुझान बढ़ गया, जिससे उनकी माँ डर गई थीं. अब हज़ारों घंटे उड़ान भरने के बाद भी एविएशन के प्रति मच्छर का प्यार कुछ ऐसा है, जिसे वह कॉकपिट तक ही सीमित रखते हैं और ज़मीन पर मौजूद लोगों से इसके बारे में बात करने से बचते हैं.''

बुधवार को उनके विमान का रुख़ तबुक की ओर मोड़ दिया गया था. इसराइली अधिकारियों के मुताबिक़, को-पायलट ने हवा में कथित तौर पर मच्छर पर हमला किया था और 174 लोगों को ले जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश की थी.

रॉयटर्स ने लिखा है, ''इसराइली अधिकारियों के मुताबिक, मुंबई के रहने वाले मच्छर कॉकपिट के फर्श पर ख़ून से लथपथ थे, तभी उन्होंने कॉकपिट का दरवाज़ा खोलने के लिए रिलीज सिस्टम को सक्रिय करने में कामयाबी हासिल की. इसके बाद यात्रियों और क्रू ने को-पायलट को काबू में कर लिया, जबकि यात्री के तौर पर विमान में सफ़र कर रहे फ्लाईदुबई के दो पायलटों ने विमान को उतारने में मदद की.''

बोइंग 737 के अनुभवी कैप्टन मच्छर ने क़रीब 15 साल के करियर में लगभग 9,750 घंटे की उड़ान पूरी की है. हालांकि, एविएशन में उनका आना काफी देर से हुआ.

पायलट बनना बचपन का सपना नहीं

मच्छर ने 2025 में ज़लक मेहता के यूट्यूब चैनल पर दिए एक इंटरव्यू में कहा था, "इस समय के बहुत से दूसरे एविएटर्स के उलट, एविएशन मेरा बचपन का सपना नहीं था. यह मेरी ज़िंदगी में काफी बाद में आया."

छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें

सबसे अधिक पढ़ी गईं

समाप्त

छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें

Dinbhar: आवाज़ वही, अंदाज़ नया

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

एपिसोड

समाप्त

स्कूल के बाद उन्होंने टेक्सटाइल इंजीनियरिंग के कोर्स में दाखिला लिया, क्योंकि उनका लक्ष्य परिवार के कारोबार को आगे बढ़ाना था. इसके बाद उन्होंने मुंबई के वेलिंगकर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से मैनेजमेंट की पढ़ाई की.

वहीं, करीब 19 साल की उम्र में एक एविएशन सेमिनार के दौरान उन्हें उड़ान की दुनिया के बारे में पता चला.

उन्होंने उस इंटरव्यू में कहा था, "यहीं पर एविएशन के प्रति मेरा जुनून वास्तव में पैदा हुआ. शुरुआत में मेरी माँ इस करियर को लेकर काफ़ी डरी हुई थीं.''

स्मित मच्छर न कहा था, "देरी मेरी समस्या नहीं है. जब तक आप विमान से सुरक्षित बाहर निकल रहे हैं, मेरे लिए यही मायने रखता है. जब मैं कॉकपिट या विमान से बाहर निकलता हूँ, तो मैं नहीं चाहता कि सामने वाले को पता चले कि मैं पायलट हूँ. मैं एविएशन के बारे में बात नहीं करना चाहता. जब मैं यूनिफॉर्म पहनता हूँ, तो फिर कोई बकवास नहीं, बस अपना काम करो और उसे पूरा करो. जब आप कॉकपिट से बाहर निकलते हैं, तो बात वहीं ख़त्म हो जाती है. उसके बारे में सोचना बंद कर दो. अब किसी और को आपकी ज़रूरत है. बच्चे वहाँ हैं. वे आपके साथ खेलना चाहते हैं."

स्मित मच्छर की न्यूज़ीलैंड में भी ख़ूब चर्चा

न्यूज़ीलैंड की न्यूज़ वेबसाइट आरएनज़ेड से मेनलैंड एयर के स्मित के पूर्व ट्रेनर फिलिप कीन ने कहा, ''मच्छर ने न्यूजीलैंड में 18 महीने तक ट्रेनिंग ली थी. मैं इस बात से ख़ुश हूँ कि मेरे पूर्व छात्र ने इस मुश्किल स्थिति को बेहतरीन तरीक़े से संभाला.

कीन ने आरएनज़ेड के कार्यक्रम 'चेकपॉइंट' से कहा, "मैं यह पढ़कर वास्तव में बहुत ख़ुश हुआ कि उसने इस स्थिति को जिस तरह संभाला, वह चाकू आपके शरीर में धंसा होने के बावजूद जितना बेहतर कर सकता था, उसने उतने अच्छे तरीक़े से इसे संभाला."

इससे पहले कीन ने 'न्यूजीलैंड हेरल्ड' से मच्छर को थोड़ा जोशीला और ऊर्जावान के साथ औसत से बेहतर पायलट बताया था. उन्होंने कहा, "यह बेहद भयावह है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह अब भी ज़िंदा है."

उन्होंने कहा, "वह काफी ऊंचाई से नीचे गिर रहा था. यह अच्छी बात है कि विमान बिखरा नहीं और उन पायलटों ने विमान को संभालने में शानदार काम किया."

कीन ने बताया कि वह स्मित से ईमेल के ज़रिए संपर्क में थे.

न्यूजीलैंड में इजराइल के राजदूत अलोन रोथ ने कहा कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं है कि विमान सुरक्षित उतर पाया, खासकर यह देखते हुए कि विमान को कितना नुक़सान पहुँचा था.

रोथ ने कहा, "हमले करने वाले व्यक्ति को बाहर खींचने वाले इसराइली ने कॉकपिट के उपकरणों को संभाल लिया और विमान को क़रीब 20,000 फीट की ऊंचाई से एक मिनट में नीचे की ओर तेज़ी से गिरने से रोक दिया. इसलिए विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने में बस कुछ सेकंड का ही समय बचा था. मैं पायलट स्मित मच्छर के साहस की तारीफ़ करता हूँ, जिसने गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कॉकपिट का दरवाज़ा खोलने में कामयाबी हासिल की, ताकि विमान में मौजूद दूसरे लोग मदद कर सकें.''

स्मित से उड़ान के दौरान जब महिला ने कहा- कैप्टन लेबर पेन हो रहा है...

फिलिप कीन ने अमेरिकी ब्रॉडकास्टर सीएनएन से कहा. "वह हमेशा एक ख़ुश मिज़ाज युवा व्यक्ति था और उसने काफ़ी मेहनत की.''

डनेडिन स्थित मेनलैंड एयर के सीईओ कीन ने कहा, "उसकी अपनी एक ख़ास मुस्कान थी. वह बहुत ख़ुश रहने वाला लड़का था."

बुधवार की घटना से पहले, 15 साल से ज़्यादा के अपने उड़ान करियर में उनके सामने आई सबसे असामान्य घटनाओं में से एक विमान में एक बच्चे का जन्म होना था.

मच्छर ने 'बोना-फाइड बैंटर' पॉडकास्ट में बताया था कि विमान में सवार एक महिला, जिसकी डिलीवरी की तारीख़ अभी नहीं आई थी, को लेबर पेन होने लगा.

उन्होंने कहा, "7-10 मिनट के भीतर वह कहने लगी, 'कैप्टन, अब बच्चे की डिलीवरी होने वाली है.'"

मच्छर ने बताया कि उन्होंने और फर्स्ट ऑफिसर ने सुरक्षित लैंडिंग के लिए सबसे नज़दीकी एयरफील्ड और वहां की परिस्थितियों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी. सभी एयरफील्ड के मौसम की स्थिति देखी और यह पता लगाया कि परिचालन के लिहाज से क्या संभव है. हमारे पास छह-सात मिनट थे. और अचानक अगले कुछ ही मिनटों में हमें कॉल आया, 'विमान में एक बच्चा है.'"

उन्होंने कहा कि "मां और बच्चा दोनों ठीक थे."

न्यूज़ीलैंड से फ्लाईदुबई की उड़ान में मच्छर की बहादुरी की ख़बर देखते हुए उनके पूर्व प्रशिक्षक कीन ने उस युवा व्यक्ति की जमकर तारीफ़ की, जिसे उन्होंने कभी ट्रेनिंग दी थी.

उन्होंने सीएनएन से कहा, "यह वाक़ई एक शानदार उपलब्धि थी. कुछ ही सेकंड में विमान में सवार सभी लोगों की जान जा सकती थी और क़िस्मत से वे दरवाज़ा खोलने में कामयाब रहे. क़िस्मत से वह ख़ुद को संभाले रख सके और सबकी जान बचा ली. अगर आधा मिनट और बीत जाता, तो सब कुछ ख़त्म हो चुका होता."

उन्होंने कहा, "मुझे उस पर बहुत गर्व है. मुझे बहुत गर्व है कि उसने उस स्थिति को संभाला. यह बहुत अच्छी बात है कि आख़िरकार सब कुछ ठीक रहा."

सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है, '' 39 साल के स्मित मच्छर दो बच्चों के पिता हैं. इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हमले के बाद विमान के अंदर का एक भयावह दृश्य सामने आया. कॉकपिट में चारों तरफ़ ख़ून बिखरा हुआ था और गंभीर रूप से घायल पायलट फर्श पर पड़े थे.''

उड़ान के दौरान जिस डॉक्टर ने स्मित का इलाज किया

उड़ान में यात्री के तौर पर सवार और मच्छर का इलाज करने में मदद करने वाले डेंटिस्ट शोता मुसाएव ने सीएनएन को बताया कि मच्छर के शरीर से बहुत ज़्यादा ख़ून निकल गया था और वह गंभीर रूप से घायल थे.

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि अगर हमने कुछ और पल इंतज़ार किया होता, तो हम उन्हें खो देते. उनका ब्लड प्रेशर बहुत तेज़ी से गिर गया था, वह अचानक बेहोश हो गए और हर तरफ़ ख़ून था.''

इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने सीएनएन से कहा कि उनकी बहादुरी ने "9/11 जैसी त्रासदी को रोकने में मदद की."

गुरुवार को इसराइली आर्मी रेडियो से बात करते हुए शोता मुसाएव ने कहा, "कॉकपिट पूरी तरह ख़ून से भर गया था. मच्छर की गर्दन और हाथों पर गंभीर चोटें आई थीं. चाकू से किए गए हमले के कारण कैप्टन का बायां हाथ लगभग आधा कट गया था. जब मच्छर की नब्ज़ कमज़ोर होने लगी और वह बेहोश होने लगे, हमने रिज़र्व पायलटों को जल्द से जल्द विमान उतारने के लिए कहा. तब तक इन पायलटों ने विमान का नियंत्रण संभाल लिया था. विमान उत्तर-पश्चिमी सऊदी अरब के शहर तबुक में उतरा.''

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि वह इसराइल तक का पूरा सफ़र कर पाते. वह जीना चाहते थे, वह मरना नहीं चाहते थे. कैप्टन ने मुझसे कहा कि अगर मैं नहीं बच पाया, तो मेरे बच्चों को एक संदेश भेज दें. मैंने उनसे कहा, 'भगवान आपके साथ हैं, प्रार्थना कीजिए. सब ठीक हो जाएगा. हम आपके साथ हैं.''

ब्रिटिश अख़बार फ़ाइनैंशियल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है, ''एक इसराइली अधिकारी के मुताबिक, हमलावर को-पायलट ओमान का नागरिक है. नेतन्याहू ने कहा कि सऊदी अधिकारी उससे पूछताछ करेंगे.''

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओवल ऑफिस में पत्रकारों से कहा, "ऐसा लगता है कि को-पायलट शायद आतंकवादी था या शायद कोई सनकी व्यक्ति था और उसने पायलट पर हमला किया."

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • को-पायलट की राष्ट्रीयता और हमले के motive की oficjal जाँच पूरी होगी।

    Very likely · Within weeks

  • स्मित मच्छर को अंतर्राष्ट्रीय एविएशन संगठनों द्वारा सम्मानित किया जा सकता है।

    Likely · Within months

  • फ्लाईदुबई और अन्य एयरलाइंस कॉकपिट प्रवेश और मानसिक स्वास्थ्य जाँच protocols की समीक्षा कर सकती हैं।

    Possible · Within months

Open Questions

  • को-पायलट का हमला करने का 정확ा कारण क्या था?
  • हमलावर की पहचान और राष्ट्रीयता की पुष्टि कब तक होगी?
  • विमान में चाकू कैसे लाया गया?
  • स्मित मच्छर की वर्तमान चिकित्सा स्थिति क्या है?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories

Omani co-pilot of Flydubai flight handed to UAE after Saudi probe
BREAKING·

Omani co-pilot of Flydubai flight handed to UAE after Saudi probe

The Omani co-pilot accused of attacking the captain and attempting to seize control of a Flydubai flight from Dubai to Tel Aviv has been transferred from Saudi Arabia to the UAE for investigation. Authorities are examining whether the incident was terrorism-related or linked to mental health, with Israeli and U.S. officials involved. The captain was injured but is out of danger after the plane made an emergency landing in Tabuk.

Times of India
2 min read
Attacker attacks pilot with knife on flydubai flight, passengers control him
BREAKING·

Attacker attacks pilot with knife on flydubai flight, passengers control him

Flydubai airline's FZ1073 aircraft suddenly fell 17,000 feet while going from Dubai to Tel Aviv, after which it was diverted towards Saudi Arabia and landed. An attacker inside the plane attacked the pilot with a knife, who was controlled by passengers who entered the cockpit. Passengers shared horrifying experiences after the incident, and Israel's Prime Minister Netanyahu hailed one passenger, Yaniv, as a hero.

BBC हिंदी
2 min read