
पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक ने पॉडकास्ट में स्टूडेंट प्रोटेस्ट, सीजेपी, राहुल ख़ान और बॉलीवुड सितारों पर खुलकर बात की।
पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक ने एक पॉडकास्ट में जंतर-मंतर छात्र आंदोलन, राहुल गांधी द्वारा अनशन तुड़वाने की रणनीति, कॉकरोच जनता पार्टी और आमिर-सलमान ख़ान की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दी है।
AI-generated summary
जून और जुलाई में जंतर-मंतर पर स्टूडेंट्स ने प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता के विरोध में आंदोलन किया था।
आमिर ख़ान, सलमान ख़ान, राहुल गांधी और सीजेपी पर बोले सोनम वांगचुक
मशहूर पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक ने हाल ही में एक पॉडकास्ट शो में जून और जुलाई में जंतर-मंतर पर हुए स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बारे में बात की।
उन्होंने अपने 26 दिनों के अनशन और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के साथ अपने रिश्तों के बारे में भी विस्तार से बताया।
उन्होंने लोकसभा में नेता-प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बारे में भी अपने विचारों को साझा किया और अभिनेता आमिर ख़ान और सलमान ख़ान ने उन पर जो टिप्पणी की थी उसका भी जवाब दिया।
शो में उन्होंने बताया कि क्यों राहुल गांधी के हाथों से उनके अनशन तोड़ने की चर्चा हुई थी। सलमान ख़ान ने उनसे अनशन तोड़ने की अपील करते हुए जो कहा था उस पर भी सोनम ने अपनी बात रखी।
वहीं आमिर ख़ान के बयान, कि- फ़िल्म 'थ्री इडियट्स' की शूटिंग के दौरान वो वांगचुक को जानते तक नहीं थे, इस पर भी वांगचुक ने तंज़ कसा।
जंतर-मंतर पर स्टूडेंट्स प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता के विरोध में आंदोलन कर रहे थे और तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग कर रहे थे।
25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़ा देने के बाद ये विरोध प्रदर्शन ख़त्म हुआ था।
राहुल गांधी के हाथों अनशन तुड़वाने की रणनीति क्यों बनी?
'द प्रखर गुप्ता एक्सपीरिएंस' नाम के इस शो में वांगचुक ने बताया कि अनशन के करीब 15वें-16वें दिन आंदोलन के सामने यह सवाल था कि इसे खत्म कैसे किया जाए।
इसी दौरान एक एग्ज़िट स्ट्रैटेजी पर विचार हुआ।
उन्होंने कहा कि जब 20 जुलाई के संसद मार्च की योजना बन रही थी जब मैंने कोर टीम से पूछा कि उन्हें कितने लोगों के आने की उम्मीद है। वांगचुक के मुताबिक़ आशुतोष रांका ने क़रीब 10 हज़ार लोगों के आने की उम्मीद जताई तो वहीं सौरव दास को लग रहा था कि 15 हज़ार लोग आ सकते हैं। लेकिन ख़ुद उन्हें (वांगचुक को) लग रहा था कि एक लाख लोग तो आ ही जाएंगे।
उन्होंने कहा कि हमें विपक्ष से उम्मीद तो थी नहीं लेकिन वे संसद मार्च जाकर विपक्ष के सांसदों को अपनी मांगें सौंपने वाले थे।
उन्होंने कहा, "तब बात आई कि क्यों ना हम विपक्ष के नेता राहुल गांधी के हाथों अनशन तुड़वाएं। क्योंकि मुझ पर भी ये प्रेशर था कि हम इससे कैसे बाहर निकलें। हालांकि तब भी मैंने कहा था कि मैं अभी और कुछ दिन अनशन कर सकता हूँ।"
वांगचुक बोले, "योजना बनी कि संसद तक जाकर मैं राहुल गांधी के हाथों जूस या सूप पीकर अनशन तोड़ूँ और अपनी मांगें उन्हें सौंप दूँ कि अब वो संसद में इसकी चर्चा करें। और हम अपना आंदोलन वापस ले लें। लेकिन उसके पहले ही 18 जुलाई को मुझे ज़बरदस्ती जंतर-मंतर से हटा लिया गया।"
सीजेपी के बारे में क्या कहा?
बातचीत में वांगचुक से कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख चेहरों अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका के बारे में सवाल किया गया।
सवाल यह था कि क्या इन युवा नेताओं की राजनीतिक महत्वाकांक्षा है।
वांगचुक ने कहा कि उनकी समझ के मुताबिक़ ऐसा है।
उन्होंने कहा, "उनकी ज़रूर राजनीतिक महत्वाकांक्षाएँ होंगी और होनी भी चाहिए। इसमें कुछ भी ग़लत नहीं है।"
वांगचुक ने कहा कि वह इन लोगों की राजनीतिक महत्वाकांक्षा को नकारात्मक बात नहीं मानते। उनके मुताबिक़ ये सामान्य युवा हैं, जो देश में हो रही चीज़ों को लेकर कुछ कहना चाहते हैं।
उन्होंने सीजेपी के नेताओं के बारे में कहा, "वो कोई संत नहीं हैं कि अपने लिए कुछ चाहते ही ना हों।"
उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान ऐसी भी वक़्त आया जब सीजेपी के कुछ नेताओं का मनोबल गिरने लगा।
वो बोले, "मैं नाम नहीं लूंगा लेकिन उनमें से एक-दो लोग हमेशा पूछते रहते थे कि हम इससे कैसे निकलें। तो मैं समझ नहीं पा रहा था कि मैं आप लोगों को यहाँ टिकने में मदद करूँ या इससे निकलने में मदद करूँ। एक ने तो यहाँ तक कहा कि मैं यहाँ से निकलना चाहता हूँ। इतना ओपनली कहा। वहाँ लोगों की संख्या के आधार पर लोगों का मूड बदलता रहता था।"
आमिर ख़ान के बारे में क्या बोले?
पॉडकास्ट में आमिर ख़ान पर सवाल उस विवाद के संदर्भ में हुआ जिसमें 'थ्री इडियट्स' के किरदार फुनसुख वांगडू को सोनम वांगचुक से प्रेरित बताए जाने की चर्चा है।
आमिर ख़ान ने इस बात से इनकार किया था कि किरदार सीधे वांगचुक पर आधारित था।
आमिर ने इस बात से भी इनकार किया था कि थ्री इडियट्स बनने से पहले वो सोनम से मिले थे। आमिर ने कहा था कि उस दौरान वो सोनम को जानते तक नहीं थे।
वांगचुक ने इस पर मज़ाकिया लहज़े में कहा, "आमिर के इस बयान के बाद ऐसे वीडियोज़ सामने आए जिसमें वो ग़जनी वाले गेटअप में मेरे कुछ स्पीच सुन रहे थे। तो अब चूकि वो ग़जनी वाले लुक में थे तो उनको शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस हुआ हो सकता है। हो सकता है 15 मिनट बाद वो भूल गए हों। क्योंकि वो किरदार में पूरी तरह घुस जाते हैं। यहाँ तक कि जब वो एक अवॉर्ड फ़ंक्शन में आए जिसमें मैं भी आया था तो उसके बारे में भी वो भूल गए।"
हालांकि उन्होंने ये भी माना कि थ्री इडियट्स पूरी तरह से उनकी ज़िंदगी पर आधारित नहीं थी।
उन्होंने कहा, "मेरी और आमिर की डीटेल में बात हुई। हमने कई आयडियाज़ शेयर किए। मैं ये नहीं कहूँगा कि उन्होंने मेरी बायोग्राफ़ी बनाई। इसी को तो इन्फ़्लूएंस कहते हैं। वो मुझसे बात करके गए और पुरानी स्क्रिप्ट में वो बदलाव डाला जिससे मेरी उनसे बात हुई थी। लेकिन शायद उन्होंने अपनी टीम को ये नहीं बताया कि ये आयडिया वो मेरे से डिस्कस करके गए थे। तब उनकी टीम को पता नहीं लगा होगा कि ये उन्हीं का आयडिया है या कहीं से वो लेकर आए हैं।"
सलमान ख़ान के बारे में क्या बोले?
सोनम वांगचुक जब अनशन कर रहे थे तो एक्टर सलमान ख़ान ने भी विरोध कर रहे छात्र और छात्राओं के मुद्दे से समर्थन जताते हुए अपील की थी कि उनकी बातें सुनी जानी चाहिए।
लेकिन उसके बाद उन्होंने एक और सोशल मीडिया पोस्ट में सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील करते हुए लिखा, 'इट्स डन ब्रो' (अब बहुत हुआ ब्रदर)। उन्होंने वांगचुक के लिए अपने घर से भी खाना भेजने की पेशकश की थी।
Five Pacific island leaders are absent from the Pacific Islands Forum in Palau, complicating efforts to project regional unity. The summit faces internal divisions and external pressure from China regarding Taiwan's participation and broader geopolitical influence.
Activist Manoj Jarange has called on Maratha community members to quietly relocate to Mumbai ahead of a September 12 deadline for government action on reservation demands, including Kunbi caste certificates, while continuing his hunger strike in Jalna.
The Indian government has petitioned the Supreme Court to quash FIRs against students involved in protests over the NEET paper leak. The court is scheduled to hear the plea on September 1, while further protests are planned for September 5.
New York City Mayor Zohran Mamdani has filed a lawsuit to block a City Council-passed law granting $10,000 bonuses to 25,000 school aides. Mamdani argues the legislation bypasses mandatory collective bargaining processes and creates a $325 million fiscal burden.

सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ़ लव' नवंबर में प्रकाशित होगी। इसमें उनके इटली से भारत आने, राजीव गांधी के साथ जीवन, राजनीति में प्रवेश और 2004 में प्रधानमंत्री पद ठुकराने जैसे अनसुलझे सवालों पर प्रकाश डाले जाने की उम्मीद है।
Former Venezuelan President Nicolás Maduro appeared smiling in photos released from a Brooklyn detention center, while acting Venezuelan leadership and Washington advanced a major oil deal granting the US majority control over significant reserves.