
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने बिसलेरी के एक सैंपल में मानकों के उल्लंघन के बाद मुकदमा चलाने की मंज़ूरी दी है।
Translation in progress — showing the original for now.
एफ़एसएसएआई ने बिसलेरी के एक सैंपल में ब्रोमेट और पीएएच की मात्रा अधिक पाए जाने पर उसे असुरक्षित घोषित कर मुकदमा चलाने की मंज़ूरी दी है। कंपनी ने आरोपों को खारिज करते हुए अपनी स्वतंत्र जांच रिपोर्ट का हवाला दिया है।
AI-generated summary
एफ़एसएसएआई ने बिसलेरी के एक सैंपल में ब्रोमेट और पीएएच की मात्रा मानकों से अधिक पाई है। कंपनी ने इन दावों को चुनौती दी है और अपनी स्वतंत्र लैब रिपोर्ट का हवाला दिया है।
भारत में सफ़र के दौरान, रेलवे स्टेशन पर या किसी दुकान पर पानी की बोतल खरीदनी हो, तो कई बार लोग बोतलबंद पानी को ही 'बिसलेरी' कह देते हैं। देश में बोतलबंद पानी के बाज़ार में बिसलेरी एक जाना-पहचाना नाम है। इसकी लोकप्रियता का अंदाज़ा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि बाज़ार में कई बार अलग-अलग स्पेलिंग वाले ऐसे ब्रांड भी दिख जाते हैं, जिनके नाम बिसलेरी से मिलते-जुलते हैं।
लेकिन अब इसी ब्रांड के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर के एक सैंपल को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण यानी एफ़एसएसएआई ने कार्रवाई की है। एफ़एसएसएआई का कहना है कि बिसलेरी के एक सैंपल में तय मानकों का उल्लंघन पाया गया और उसे असुरक्षित घोषित किया गया है।
22 नवंबर 2026 को एफ़एसएसएआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के ज़रिए बताया कि प्राधिकरण ने बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के ख़िलाफ़ मुक़दमा चलाने की मंज़ूरी दी है। एफ़एसएसएआई के मुताबिक, बिसलेरी इंटरनेशनल के परिसर से पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर का रेगुलेटरी सैंपल लिया गया था। प्राधिकरण ने इसे 'पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर' की श्रेणी में रखा, जो 'नेचुरल मिनरल वॉटर' से अलग होता है।
एफ़एसएसएआई के मुताबिक, सैंपल में ब्रोमेट की मात्रा निर्धारित सीमा के अनुरूप नहीं थी। इसके बाद इसे खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत असुरक्षित घोषित किया गया। कंपनी की अपील के बाद सैंपल को रेफरल फूड लैबोटरी भेजा गया। एफ़एसएसएआई के मुताबिक, इस लैब ने सैंपल में पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन्स (पीएएच) पाए और इसे दोबारा असुरक्षित घोषित किया।
बिसलेरी ने बयान जारी कर कहा कि यह मामला सितंबर 2025 में गोवा स्थित उसके एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में तैयार किए गए बैच से जुड़ा है। कंपनी ने दावा किया कि उसने एक एफ़एसएसएआई-अनुमोदित स्वतंत्र लैब से भी जांच कराई, जिसमें ब्रोमेट की मात्रा निर्धारित सीमा के भीतर पाई गई। कंपनी ने पानी को सुरक्षित बताते हुए नियामक के साथ सहयोग करने की बात कही है।
समीर भाटी के मुताबिक, ब्रोमेट एक रासायनिक यौगिक है, जो पानी को ओज़ोन से साफ़ करने की प्रक्रिया के दौरान बन सकता है। वहीं, पीएएच मुख्य रूप से तेल, कोयले और दूसरे कार्बनिक पदार्थों के अधूरे जलने से बनते हैं। डॉ. सुशांत के अनुसार, ब्रोमेट की अधिक मात्रा किडनी को नुकसान पहुंचा सकती है, जबकि पीएएच के कुछ यौगिक कैंसर का जोखिम बढ़ा सकते हैं।
एफ़एसएसएआई ने पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर की जांच के लिए नियम तय किए हैं, जो 1 जनवरी 2026 से लागू हैं। न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, एफ़एसएसएआई अब बिसलेरी के देशभर से लिए गए दूसरे सैंपल के साथ-साथ अन्य कंपनियों के बोतलबंद पानी के सैंपल की भी जांच करेगा।
AI outlook — possibilities, not facts
एफ़एसएसएआई अन्य बोतलबंद पानी के ब्रांडों के सैंपल की जांच करेगा।
Very likely · Within months
Railway passenger traffic is projected to reach pre-Covid levels of around 800 crore by March 2027, driven by new train introductions and expanded festive season services, a top ministry official said.
Georgia Romain won a court battle against Harrods after the retailer refused to refund her £4,550 Cartier bracelet over alleged scratches. Deputy District Judge Elaine Vignoli ruled Harrods failed to prove the bracelet was returned damaged, ordering payment of £5,131 including interest and court fees.
ITAT Ahmedabad ruled that Smt. Patel's Rs 49.64 lakh dividend income from REITs and InvITs is tax-exempt because the underlying SPVs did not opt for the new tax regime under Section 115BAA, setting a precedent for future REIT and InvIT dividend taxation.
Bisleri International's packaged drinking water samples initially declared unsafe by FSSAI were found compliant in subsequent testing, a government source told Reuters. The regulator had sanctioned prosecution and recalled batches after bromate and PAH violations.
A British Columbia Supreme Court judge has cancelled a C$4.26 million default judgment against Stephen Brown, who failed to complete a C$18 million property purchase from Rakesh Dhunna in 2021, giving him 30 days to file a defence and challenge how the seller's losses were calculated.
Oil prices declined Monday as a global financial selloff spread to commodities, with AI sector concerns weighing on sentiment, though Gulf shipping attacks amid the US-Israeli war against Iran limited losses. Brent fell 0.30% to $92.29 and WTI slipped 0.18% to $83.26, extending weekly declines of 4% and 5%. COP31 climate talks in Turkey collapsed after nations failed to agree on fossil fuel phase-out language.