
दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंज़िला इमारत गिरने के बाद पुलिस ने कथित मालिक हरिराम को भिवाड़ी से गिरफ़्तार किया है. हादसे में मरने वालों की संख्या सात हो गई है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पांच MCD अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने की घोषणा की है. बीजेपी ने कार्रवाई की तारीफ़ की जबकि आप ने नेताओं पर संपत्ति रखने का आरोप लगाया है.
AI-generated summary
दिल्ली के सत्य निकेतन क्षेत्र में एक पांच मंज़िला इमारत थी जिसमें पीजी हॉस्टल चल रहा था. इस इमारत के अवैध निर्माण के आरोप लगते रहे हैं. घटना के बाद बचाव कार्य जारी रहा और मरने वालों की संख्या बढ़ती गई.
प्रकाशित 7 सितंबर 2026, 15:52 IST
अपडेटेड 3 घंटे पहले
पढ़ने का समय: 5 मिनट
दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे के बाद सोमवार को पुलिस ने पांच मंज़िला इमारत के कथित मालिक हरिराम को भिवाड़ी से गिरफ़्तार किया है.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट कर बताया है कि बिल्डिंग के मालिक को गिरफ़्तार कर लिया गया है.
वहीं रविवार को इमारत गिरने की घटना में अब तक मरने वाले स्टूडेंट की संख्या सात हो गई है.
पांच मंज़िला इमारत में पीजी हॉस्टल चल रहा था. इस घटना के बाद प्रशासनिक कार्रवाइयां भी शुरू हो गई हैं.
हादसे के बाद सोमवार को दिल्ली नगर निगम साउथ ज़ोन के पांच अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया.
बिल्डिंग के कथित मालिक गिरफ़्तार
समाचार एजेंसी एएनआई और पीटीआई ने दिल्ली पुलिस के हवाले से बताया है कि उसने बिल्डिंग के कथित मालिक हरिराम को भिवाड़ी से गिरफ़्तार किया है.
इस मामले में दिल्ली नगर निगम के साउथ ज़ोन के जिन अधिकारियों को निलंबित किया गया है, उनके नाम हैं- राकेश कुमार (डिप्टी कमिश्नर साउथ ज़ोन), रणवीर सिंह (सुपरिटेंडेंट इंजीनियर साउथ ज़ोन), ललित कुमार गोयल ( एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, साउथ ज़ोन) सुनील चौहान (एई- बिल्डिंग, साउथ ज़ोन) आशीष कुमार (जूनियर इंजीनियर- बिल्डिंग).
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस कार्रवाई के बारे में एक्स पर लिखा है. उन्होंने लिखा, "सत्य निकेतन की दुखद घटना के बाद एमसीडी के डिप्टी कमिश्नर, एग्ज़ीक्यूटिव इंजीनियर, सुपरिटेंडिंग इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है."
छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें
सबसे अधिक पढ़ी गईं
समाप्त
छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें
Dinbhar: आवाज़ वही, अंदाज़ नया
देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.
एपिसोड
समाप्त
"इमारत के मालिक को गिरफ़्तार कर लिया गया है. पूरी दिल्ली में उन इमारतों को तुरंत सील करने का आदेश दिया गया है जिनमें बिना मंज़ूरी के पांचवीं मंज़िल बनी हुई है. आस-पास के पीजी और इमारतों की भी बारीकी से जांच की जा रही है. नियमों का उल्लंघन करने पर सीलिंग समेत सख़्त कार्रवाई की जाएगी."
"दिल्ली सरकार ने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है. जो भी दोषी या ज़िम्मेदार पाया जाएगा, उसे बख़्शा नहीं जाएगा."
दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही ने निलंबन के फ़ैसले पर कहा है कि इसका फ़ैसला सोच समझकर किया गया है और सभी लोग संवेदनशीलता के साथ काम कर रहे हैं.
वहीं पांच मंज़िला पीजी इमारत गिरने के बाद रात भर मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी रही.
समाचार एजेंसी एएनआई ने एम्स के हवाले से बताया कि हादसे में मरने वालों की संख्या अब छह हो गई है.
एम्स के मुताबिक़ ट्रॉमा सेंटर में दस लोगों को लाया गया जिनमें से पांच की पहले ही मौत हो चुकी थी. गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की बाद में मौत हो गई.
तीन लोगों का इलाज चल रहा था और एक घायल को मामूली चोटों के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.
बीजेपी कर रही तारीफ़, आप ने किए दावे
वहीं अफ़सरों को सस्पेंड करने की कार्रवाई की दिल्ली की बीजेपी सरकार ने तारीफ़ की है.
दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने निलंबन के फ़ैसले पर कहा है कि दिल्ली प्रशासन ने अब तक का सबसे कड़ा एक्शन लिया है जिसमें जेई से लेकर डिप्टी कमिश्नर को सस्पेंड किया गया है.
"स्पष्ट संदेश दिया गया है कि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि, नरमी और इमारतों के नियमों को जो अफ़सर मानना नहीं चाहते, उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई होगी."
दिल्ली के बीजेपी विधायक हरीश खुराना ने कहा है कि "ऐसी घटना दोबारा न हो ये सुनिश्चित करने के लिए जो भी सख़्त से सख़्त क़दम उठाने चाहिए इस पर हमारी सरकार ने संज्ञान लिया है."
"शायद पहली बार डीसी इस तरह से सस्पेंड किया गया है बल्कि पांच अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है. विधायक दल की बैठक में तय हुआ है कि कहीं भी हमारे इलाक़े के अंदर ऐसे पीजी चल रहे हैं और पांचवीं मंज़िल बनी हो, उसे संज्ञान में लेते हुए डीसी के साथ एक्शन लिया जाए."
"इस वक़्त हमारी प्राथमिकता यह है कि जो बच्चे घायल हुए हैं उनका सही से इलाज हो जाए. जिस प्रकार की इस पर राजनीति हो रही है, उस पर हमें खेद है."
दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के सत्य निकेतन में बहुत बड़े बड़े नेताओं ने संपत्ति ले रखी है.
"हमारी सीएम रेखा गुप्ता से मांग है कि वो ये सार्वजनिक करें कि यहां किस किस की संपत्ति है जो पीजी माफ़िया बने हुए हैं. केंद्र सरकार यहां पर हॉस्टल बनवाए और जब तक हॉस्टल बनकर तैयार होते तब तक सरकार की तरफ़ से पीजी की फ़ीस दी जाए."
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि स्टूडेंट के साथ इतना कुछ हुआ लेकिन शिक्षा मंत्री आशीष सूद कहां हैं. उन्होंने दावा किया, "आशीष सूद जो विद्यार्थियों के लिए शिक्षा मंत्री हैं वो कहां हैं, वो गोवा में हैं. उन्होंने ट्वीट किया था घटना के बारे में और फिर चार बजे फ़्लाइट लेकर गोवा चले गए."
AI outlook — possibilities, not facts
हरिराम के खिलाफ刑事案件 दायर किया जाएगा और अदालत में पेश किया जाएगा.
Very likely · Within days
निलंबित MCD अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू होगी और संभावित बर्खास्तगी की कार्रवाई की जा सकती है.
Likely · Within weeks
दिल्ली सरकार अवैध निर्माण वाली इमारतों के खिलाफ शहर-wide अभियान शुरू कर सकती है.
Possible · Within months
A five-storey building housing a boys' paying guest accommodation collapsed in Satya Niketan, southwest Delhi on September 6, killing seven people including 19-year-old Delhi University student Arpit, who had returned home for Rakshabandhan. The building owner was apprehended, MCD officials suspended, and rescue operations recovered 12 people from the rubble, with seven fatalities and five injured.
Former USCIS officer Lukman Owolabi Ganiyu and associate Adeniyi Akeem Somoye were arrested in Texas on September 2 for allegedly taking illegal payments to manipulate immigration applications and expedite processing in a multi-year corruption scheme, facing up to five years in prison if convicted.

Seven students died when a five-storey PG building collapsed in Delhi's Satya Niketan on Sunday afternoon, rescue operations are underway and student organizations have started protesting.
West Bengal Chief Minister Suvendu Adhikari announced a statewide crackdown on child marriage, citing nearly 60,000 institutional deliveries involving underage girls in six months. The initiative includes house-to-house drives, legal action under the Prohibition of Child Marriage Act and POCSO Act, and withdrawal of welfare benefits for those involved.
A building collapse in Satya Niketan, New Delhi, killed seven people and injured others, sparking protests by student organizations ABVP and NSUI demanding the resignation of MCD commissioner Sanjeev Khirwar over civic lapses.
A Delhi court has extended the judicial custody of Swatantra Bharadwaj until September 21. Bharadwaj faces charges related to the alleged assault of a minor student activist's father during a June NEET protest at Jantar Mantar.