
नीट पेपर लीक प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट ने हाई-पावर्ड कमेटी के गठन का लिया निर्णय
नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा और पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक हाई-पावर्ड कमेटी गठित करने का निर्णय लिया है। कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज एफआईआर रद्द करने के संकेत भी दिए हैं।




















