
बांग्लादेश के रूपपुर परमाणु बिजलीघर की दूसरी यूनिट के लिए रूस से आने वाला यूरेनियम तय समय पर नहीं पहुंचा, जिससे बांग्लादेश में पाकिस्तान पर उड़ान मार्ग की अनुमति न देने का आरोप लगाया गया है. पाकिस्तान ने कहा कि यह तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रिया का मामला है और वह सभी राजनयिक उड़ानों पर तय नियमों के अनुसार कार्रवाई करता है. देरी के कारण बिजली उत्पादन शुरू होने में और देरी की आशंका बढ़ गई है, जबकि बांग्लादेश पहले से ही बिजली संकट का सामना कर रहा है.
AI-generated summary
बांग्लादेश के रूपपुर परमाणु बिजलीघर की पहली यूनिट में ईंधन डालने की प्रक्रिया अप्रैल में शुरू हुई थी, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण व्यावसायिक उत्पादन शुरू नहीं हो सका. दूसरी यूनिट के लिए यूरेनियम की आपूर्ति सितंबर में होनी थी, लेकिन देरी हो गई. बांग्लादेश पहले से ही एलएनजी आयात में कमी और बिजलीघरों के बंद होने के कारण बिजली संकट का सामना कर रहा है.
प्रकाशित 2 मिनट पहले
पढ़ने का समय: 6 मिनट
बांग्लादेश के रूपपुर परमाणु बिजलीघर की दूसरी यूनिट के लिए रूस से आने वाला यूरेनियम तय समय पर देश नहीं पहुँच सका.
बांग्लादेश में कुछ लोग इस देरी के लिए पाकिस्तान को ज़िम्मेदार ठहरा रहे हैं. उनका दावा है कि पाकिस्तान ने यूरेनियम लेकर आने वाली उड़ान को अपने हवाई क्षेत्र से गुज़रने की अनुमति नहीं दी और इसी वजह से यह स्थिति पैदा हुई.
यह मामला बांग्लादेश में बहस, आलोचना और विवाद का विषय बन गया है. सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर अलग-अलग राय और टिप्पणियां सामने आ रही हैं.
सवाल यह भी उठाया जा रहा है कि हाल के दिनों में बांग्लादेश और पाकिस्तान के रिश्तों में सुधार के बावजूद पाकिस्तान ने ऐसा फ़ैसला क्यों किया?
इस देरी पर पाकिस्तान ने क्या कहा?
इस मामले में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सज्जाद हैदर ने बीबीसी उर्दू के संवाददाता उमर दराज़ नंगियाना से बात की.
उन्होंने कहा, "यह मामला उड़ान के रास्ते और हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की अनुमति से जुड़ी तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रिया का है."
"ऐसे मामलों में कई बार विमानन संस्थाओं और दूसरे संबंधित अधिकारियों के बीच तालमेल की ज़रूरत होती है. इसकी वजह से उड़ानों के कार्यक्रम में बदलाव भी हो सकता है."
इस बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि तय समय पर यूरेनियम नहीं पहुँचने के कारण क्या रूपपुर परमाणु परियोजना से व्यावसायिक स्तर पर बिजली उत्पादन शुरू होने में और देरी होगी?
छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें
सबसे अधिक पढ़ी गईं
समाप्त
माना जा रहा है कि बांग्लादेश के अंदरूनी राजनीतिक हालात और बिजली आपूर्ति की स्थिति के कारण इस मामले पर बहस और बढ़ गई है.
यह घटना ऐसे समय हुई है, जब ईंधन संकट के कारण बांग्लादेश में बिजली आपूर्ति की स्थिति पहले ही काफ़ी मुश्किल बनी हुई है.
देश भर में बढ़ती बिजली कटौती की वजह से सरकार पर भी काफ़ी दबाव है.
इन हालात में बांग्लादेश चाहता है कि बिजली संकट से निपटने के लिए रूपपुर परमाणु बिजलीघर से पैदा होने वाली बिजली को जल्द से जल्द राष्ट्रीय ग्रिड से जोड़ा जाए.
लेकिन तकनीकी समस्याओं और समय पर यूरेनियम की आपूर्ति न होने के कारण उत्पादन शुरू होने में और देरी होने का डर पैदा हो गया है.
हालांकि, यूरेनियम की आपूर्ति के अगले कार्यक्रम को लेकर रूस की सरकारी परमाणु ऊर्जा कंपनी रोसाटॉम पहले ही एक बयान जारी कर चुकी है.
ये मुद्दा इतना संवेदनशील क्यों है?
दुनिया भर में परमाणु ईंधन को एक जगह से दूसरी जगह पहुँचाना बेहद संवेदनशील मामला माना जाता है. इसके लिए विशेष नियमों और प्रोटोकॉल का पालन करना होता है.
अंतरराष्ट्रीय नियमों के मुताबिक़, परमाणु सामग्री ले जाने वाली उड़ान को जिन देशों के हवाई क्षेत्र से गुज़रना होता है, उनमें से हर देश से अलग-अलग राजनयिक अनुमति लेनी पड़ती है. इसे ओवरफ़्लाइट क्लीयरेंस कहा जाता है.
रोसाटॉम के सूत्रों के मुताबिक़, हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की अनुमति समय पर नहीं मिलने के कारण रूपपुर परमाणु परियोजना के लिए यूरेनियम लेकर आने वाली उड़ान का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा.
हालांकि, रोसाटॉम ने आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान का नाम नहीं लिया है.
इसके बाद हाल के दिनों में बांग्लादेश और पाकिस्तान के रिश्तों में आए सुधार को लेकर भी सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं.
लोग सवाल कर रहे हैं कि पाकिस्तान ने ऐसा फ़ैसला क्यों किया?
इस मामले को लेकर बांग्लादेश में चल रही बहस, आलोचना और विवाद के बीच बीबीसी उर्दू ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय से उसका पक्ष जानने की कोशिश की.
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सज्जाद हैदर ने बीबीसी उर्दू के संवाददाता उमर दराज़ नंगियाना से कहा कि पाकिस्तान राजनयिक उड़ानों और अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल से जुड़ी सभी अर्ज़ियों पर तय नियमों और नागरिक उड्डयन की प्रक्रिया के मुताबिक़ समय पर कार्रवाई करता है.
उन्होंने कहा, "सामने आ रही रिपोर्टों से पता चलता है कि यह मामला उड़ान के रास्ते और हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की अनुमति से जुड़ी तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रिया का है."
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आगे कहा, "पाकिस्तान, बांग्लादेश के साथ अपने रिश्तों को बहुत अहमियत देता है."
"इसलिए इस मामले को इसके सही तकनीकी संदर्भ में देखा जाना चाहिए. ऐसी रिपोर्टों या दावों को बेवजह अहमियत नहीं दी जानी चाहिए, जो इस मामले को ग़लत तरीक़े से पेश करके दोनों देशों के रिश्तों को प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं."
बिजली उत्पादन शुरू होने में देरी
छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें
Dinbhar: आवाज़ वही, अंदाज़ नया
देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.
एपिसोड
समाप्त
इस साल अप्रैल में रूपपुर परमाणु बिजलीघर की पहली यूनिट के रिएक्टर वेसल में आधिकारिक तौर पर ईंधन डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी.
लेकिन अब तक वहां से व्यावसायिक स्तर पर बिजली उत्पादन शुरू नहीं हो पाया है.
घोषणा की गई थी कि सितंबर से परीक्षण के तौर पर बिजली उत्पादन शुरू हो जाएगा.
लेकिन वास्तविकता यह थी कि सितंबर में बिजली मिलने की संभावना नहीं थी. अब यह भी साफ़ नहीं है कि इस साल के आख़िर तक बिजली उत्पादन शुरू हो पाएगा या नहीं.
इस महीने की शुरुआत में बांग्लादेश के विज्ञान और तकनीक मंत्री फ़क़ीर महबूब इनाम ने बीबीसी बांग्ला को बताया था कि परमाणु रिएक्टर के एक उपकरण में ख़राबी आने की वजह से समस्या पैदा हुई है.
इस उपकरण को पायलट ऑपरेटेड रिलीफ़ वाल्व यानी पीओआरवी कहा जाता है.
उन्होंने बीबीसी बांग्ला से कहा, "रूपपुर में वाल्व से जुड़ी यह समस्या अचानक सामने आई. इसे पीओआरवी वाल्व कहा जाता है. यही हमारे लिए परेशानी पैदा कर रहा है."
"हमारे वैज्ञानिक और रूसी वैज्ञानिक मिलकर इस समस्या को हल करने की कोशिश कर रहे हैं."
अब इस बिजलीघर की दूसरी यूनिट के लिए ईंधन भी तय समय पर नहीं पहुंच पाया है.
इसलिए व्यावसायिक स्तर पर बिजली उत्पादन शुरू होने में और देरी की आशंका बढ़ गई है.
हालांकि, यूरेनियम की आपूर्ति में देरी होने के बाद रोसाटॉम ने एक बयान जारी किया है.
बयान में कहा गया है कि रूपपुर परमाणु बिजलीघर की दूसरी यूनिट के लिए परमाणु ईंधन की आपूर्ति अक्टूबर 2026 में शुरू होगी और यह प्रक्रिया दिसंबर तक चलेगी.
रूस की सरकारी परमाणु ऊर्जा कंपनी ने यह भी बताया कि समझौते की शर्तों और परियोजना के कार्यक्रम के मुताबिक़ यह ईंधन कई उड़ानों के ज़रिए पहुंचाया जाएगा.
यानी यूरेनियम की जो खेप सितंबर में पहुंचनी थी, वह अब अक्टूबर से दिसंबर के बीच कई चरणों में पहुंचेगी.
बिजली संकट के बीच बढ़ी चिंता
यूरेनियम पहुंचने में यह देरी ऐसे समय हुई है, जब बांग्लादेश में बिजली की मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर पैदा हो चुका है.
एलएनजी के आयात में कमी आई है. बकाया बिलों के कारण कई निजी बिजलीघर भी बंद हो गए हैं.
AI outlook — possibilities, not facts
रूपपुर परमाणु बिजलीघर की दूसरी यूनिट के लिए यूरेनियम की आपूर्ति अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच कई चरणों में पूरी होगी.
Very likely · Within months
बांग्लादेश में बिजली संकट के कारण रूपपुर परियोजना से बिजली उत्पादन शुरू होने पर राष्ट्रीय दबाव बढ़ेगा.
Likely · Within months
Saudi Arabia is preparing a military offensive against Iran-backed Houthi militants in Yemen, aiming to secure the Bab el-Mandeb Strait and reverse recent Houthi gains. The operation, expected in the coming weeks, will be led by Yemeni ground forces with Saudi air support and U.S. intelligence, while regional allies provide defensive aid. Over 100,000 Yemeni troops could be mobilized, and the offensive aims to restore normal maritime traffic in a key Red Sea shipping route vital for global trade.

Hamam al-Hamami, the Omani national co-pilot on a flydubai flight from Dubai to Tel Aviv, is accused of attacking Captain Smit Mosquito and trying to crash the plane. ABC News, The Wall Street Journal and CNN reported that Al-Hamami was initially fired from Oman Air over extremist material, but was later hired by flydubai. The plane had to make an emergency landing in Saudi Arabia after the incident and the UAE has led the investigation.
Saudi Arabia is preparing a military offensive against Iran-backed Houthi forces in Yemen, potentially launching in the coming weeks with Yemeni ground troops and Saudi air support. The operation aims to reverse recent Houthi gains along the Red Sea coast, including control of the Bab el-Mandeb Strait, a vital shipping route. Challenges include fragmented Yemeni allied forces and reliance on allies like the US, Pakistan, Turkey, and France for intelligence and equipment rather than direct combat.
Former Israeli hostage negotiator Major General (retd) Nitzan Alon stated that Israel could have ended the Gaza war about a year earlier and secured the release of all remaining hostages without significantly compromising strategic objectives, citing the October 2025 ceasefire as proof that a deal was possible sooner.
North Korea launched at least one ballistic missile toward the East Sea hours after Kim Yo Jong dismissed South Korea's demand for an apology over a DMZ landmine blast that injured three soldiers, escalating tensions as Seoul and allies maintain a robust defence posture.
Five Indian nationals aboard the Kuwait-flagged crude oil tanker MT Kazimah III were safely rescued after the vessel was hit by a projectile in the Strait of Hormuz. The Indian embassy in Oman coordinated the rescue and confirmed all crew members were shifted ashore safely. The incident underscores growing risks to commercial shipping in the Persian Gulf and broader maritime regions, prompting India to intensify monitoring of its seafarers' welfare amid repeated attacks on shipping lanes.