
महाराष्ट्र की महान लोक कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित फिल्म 'ईथा' और उनके संघर्षपूर्ण सफर की कहानी
Translation in progress — showing the original for now.
महाराष्ट्र की प्रसिद्ध तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित फिल्म 'ईथा' रिलीज होने वाली है। यह लेख उनके मंच के प्रति समर्पण, जातिगत भेदभाव के खिलाफ संघर्ष और उनके अंतिम दिनों की आर्थिक तंगी का विवरण देता है।
AI-generated summary
विठाबाई नारायणगांवकर महाराष्ट्र की एक प्रसिद्ध तमाशा कलाकार थीं, जिन्हें 'तमाशा सम्राज्ञी' कहा जाता था। उनका जीवन कला के प्रति समर्पण और जातिगत व आर्थिक संघर्षों से भरा था।
महाराष्ट्र के लोक रंगमंच की सबसे महान कलाकारों में से एक, विठाबाई नारायणगांवकर को मंच से दूर रखने वाली बहुत कम चीजें थीं। यहां तक कि उनके बच्चे का जन्म भी उन्हें मंच से दूर नहीं रख सका।
1960 के दशक में, गायिका, नर्तकी और तमाशा मंडली की प्रमुख विठाबाई महाराष्ट्र राज्य के एक गांव शिखर शिंगणापुर में प्रस्तुति दे रही थीं, तभी उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।
उनकी बेटी और वरिष्ठ लोक कलाकार मंगला बनसोडे ने बीबीसी मराठी को बताया, “वह चुपचाप मंच के पीछे बने एक अस्थायी तंबू में चली गईं, जबकि हममें से बाक़ी लोग प्रस्तुति जारी रखे हुए थे।”
बाहर बेचैन दर्शक लगातार चिल्ला रहे थे, “विठा कहां है?”
जब विठाबाई मंच पर लौटीं, तो उनकी गोद में उनका नवजात बेटा था, जो उनके आठ बच्चों में सातवां था।
बनसोडे ने याद करते हुए बताया, “दर्शक स्तब्ध रह गए, लेकिन वे चुपचाप यह कहते हुए चले गए कि 'हम आपका कार्यक्रम बाद में देखेंगे'।”
बेबाक और हाजिरजवाब विठाबाई ने दशकों तक पूरे महाराष्ट्र के दर्शकों को मंत्रमुग्ध रखा। इसी वजह से उन्हें 'तमाशा सम्राज्ञी' की उपाधि मिली, जिसका अर्थ है तमाशा की महारानी।
तमाशा महाराष्ट्र का पारंपरिक घुमंतू लोक रंगमंच है। अब, उनकी मृत्यु के दो दशक से भी अधिक समय बाद, उनके जीवन से प्रेरणा लेकर एक बॉलीवुड म्यूज़िकल फ़िल्म 'ईथा' बनाई गई है, जिसमें श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं।
यह फ़िल्म 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी 'ईथा', योगीराज बागुल की मराठी पुस्तक पर आधारित है, जिसमें विठाबाई के जीवन के बारे में बताया गया है।
भक्ति कविता में मौजूद 'तमाशा' समय के साथ संगीत, नृत्य, हास्य और नाटक के जीवंत मिश्रण के रूप में विकसित हुआ। इसका केंद्र लावणी है, जो गीत और नृत्य की एक परंपरा है। इसमें अश्लीलता से लेकर राजनीतिक रूप से तीखी टिप्पणियों तक वाले छंद ढोलकी नामक ताल वाद्य की थाप पर प्रस्तुत किए जाते हैं।
'ईथा' तमाशा के गोल्डन टाइम की दुनिया को जीवंत करती है। श्रद्धा कपूर ने इससे पहले कभी लावणी नहीं की थी। उन्होंने नृत्य सीखने के दौरान चार-चार किलोग्राम वजन के घुंघरू पहने।
कपूर ने एक प्रचार कार्यक्रम में याद करते हुए कहा, “तमाशा कलाकारों का जीवन बहुत कठिन रहा है, इसलिए उनके नृत्य में आपको दर्द के साथ-साथ खुशी भी दिखाई देती है।”
विठाबाई सहित तमाशा के कई कलाकार वंचित जातियों से आते थे। उनकी कला बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित करती थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें भेदभाव का सामना करना पड़ता था।
'ईथा' इस इतिहास के कितने हिस्से को पर्दे पर उतार पाएगी, इस पर बहस जारी है। उतेकर का कहना है कि यह कोई बायोपिक नहीं है, लेकिन मुख्य किरदार का नाम विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के बजाय विठाबाई भाऊ गावकर रखने के उनके फैसले की आलोचना हुई है।
आलोचकों के अनुसार, विठाबाई के इतिहास का एक बड़ा हिस्सा उनके नाम में ही समाहित था। 'मांग' शब्द उन्हें ऐतिहासिक रूप से उत्पीड़ित दलित समुदाय से जोड़ता था, जबकि 'नारायणगांवकर' उनके परिवार की नारायणगांव से जुड़ी जड़ों को दर्शाता था।
विठाबाई जाति और तमाशा कलाकारों को झेलनी पड़ने वाली बेइज्जती के बारे में खुलकर बोलती थीं। ये विषय उनके गीतों में भी सामने आते थे। इतिहासकार शैलजा पाइक द्वारा दर्ज 1960 के दशक की एक लावणी में उन्होंने पुरुषों को अश्लील इशारे करने के लिए फटकार लगाई थी।
उन्होंने उन्हें याद दिलाया था कि वह अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए नृत्य करती हैं, उन्हें खुश करने के लिए नहीं। यह वह आजीविका थी, जो उन्हें अपने परिवार में पीढ़ियों से चले आ रहे कलाकारों की परंपरा से विरासत में मिली थी।
अपने बेटे की तरह विठाबाई का जन्म भी 1935 में एक तमाशा प्रस्तुति के दौरान हुआ था। उनकी मां शांता ने गर्भावस्था के दौरान भी अपने पति भाऊ की मंडली के साथ यात्राएं जारी रखी थीं।
विठाबाई आठ साल की उम्र में एक नाटक मंडली से जुड़ गईं और 13 साल की उम्र में अपने पिता की मंडली में शामिल हो गईं। जल्द ही वह मंडली की प्रमुख कलाकार बन गईं।
लोक कला की विद्वान सुखदा खांडगे के अनुसार, उनका करियर तमाशा के स्वर्णिम दौर में फला-फूला। उस समय प्रस्तुतियां अधिक भव्य और विस्तृत होने लगी थीं और उनमें पौराणिक कथाओं, इतिहास और समकालीन जीवन को शामिल किया जाने लगा था।
विठाबाई की प्रसिद्धि महाराष्ट्र की सीमाओं से भी आगे पहुंच गई थी। बनसोडे के अनुसार, 1962 में चीन के साथ भारत के युद्ध के दौरान विठाबाई ने नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी में सैनिकों के लिए प्रस्तुति दी थी।
राज कपूर सहित कई बड़े फिल्म निर्माताओं के प्रस्तावों और मराठी सिनेमा में भूमिकाएं मिलने के बावजूद विठाबाई ने रंगमंच छोड़ने से इनकार कर दिया।
बनसोडे के अनुसार, विठाबाई का मानना था कि फिल्मों से मिलने वाली प्रसिद्धि का लाभ केवल उन्हें मिलेगा, जबकि उनकी तमाशा मंडली लगभग 50 परिवारों का सहारा थी।
योगीराज बागुल ने विठाबाई के जीवन पर लिखी अपनी पुस्तक में, जिसने 'ईथा' को प्रेरित किया, 1971 में दिवाली के दौरान मुंबई में हुए एक कार्यक्रम का जिक्र किया है। बारिश की आशंका के बावजूद दर्शक टिकट खरीदने पर अड़े रहे। उन्होंने कहा कि अगर कार्यक्रम रद्द हो गया, तो टिकट के पैसे विठाबाई के लिए उनकी भाऊबीज की भेंट होंगे।
लेकिन विठाबाई की आर्थिक स्थिति उनकी प्रसिद्धि के अनुरूप नहीं रही। परिवार के सदस्यों के अनुसार, उनके पति मारुति सावंत ने मंडली के वित्त का ठीक से प्रबंधन नहीं किया और विठाबाई के नाम पर कर्ज लेते रहे।
1982 में जब विठाबाई ने उन्हें छोड़ दिया, तब तक वह भारी कर्ज में डूब चुकी थीं।
जनता के समर्थन के बावजूद विठाबाई को 1990 में अपनी तमाशा मंडली बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसी वर्ष उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिला था।
विठाबाई ने तमाशा कलाकारों के लिए सरकारी पेंशन की सफलतापूर्वक मांग उठाई थी। लेकिन मराठी लेखिका प्रज्ञा दया पवार के अनुसार, आज भी कई ऐसी कठिनाइयां मौजूद हैं, जिनका सामना विठाबाई ने अपने जीवन में किया था।
जनवरी 2002 में अपनी मृत्यु तक विठाबाई की आर्थिक परेशानियां जारी रहीं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, जिस पुणे के अस्पताल में उनकी मृत्यु हुई थी, उनके परिवार के लोग वहां के 5,900 रुपये के बिल में से केवल 4,000 रुपये ही चुका पाए थे।
मराठी लेखिका प्रज्ञा दया पवार का तर्क है कि विठाबाई की जाति के उल्लेख को हटाने से उन कठिनाइयों पर पर्दा पड़ने का खतरा है, जिनका उन्होंने सामना किया था।
लेकिन बनसोडे, जिन्होंने कई वर्षों तक अपनी मां के साथ मंच पर प्रस्तुति दी, कहती हैं कि इस फिल्म को लेकर जश्न मनाने के लिए बहुत कुछ है।
वह कहती हैं, “नाम से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे बस इस बात पर गर्व है कि मेरी मां के बारे में एक फिल्म बनाई जा रही है।”
AI outlook — possibilities, not facts
फिल्म 'ईथा' 4 दिसंबर को रिलीज होगी।
Very likely · Within days
Chrisean Rock revealed during a November 28, 2026 livestream that she is pregnant with her second child and says her ex-fiancé Blueface is the father. She took two positive pregnancy tests and decided to keep the baby despite their engagement ending just weeks earlier. The couple already share a son born in September 2023.

Pakistani actors Fawad Khan and Mahira Khan are in the news for Netflix's new series 'Jo Bache Hai Sang Samet Lo'. The series takes a look at the careers of both the actors and their past ties to India amid objections by film organizations and the ministry over its release in India.
Bhushan Thakare, a 28-year-old UPSC aspirant from Jalgaon, Maharashtra, became Kaun Banega Crorepati Season 18's first crorepati, winning Rs 1 crore after arriving in Mumbai with only Rs 24 in his bank account. He plans to use the prize money to secure his parents financially, buy back jewellery his mother sold for his education, and continue his UPSC preparation.
Arizona grandmother Wanda Dench and Jamal Hinton, who received her mistaken Thanksgiving text in 2016, are developing a Lifetime film about their decade-long friendship, expected around Thanksgiving next year. The pair, who have supported each other through Lonnie's death, Dench's cancer battle, and Hinton's marriage, recently met to discuss the project and upcoming celebrations.
Bhushan Thakare, a 28-year-old UPSC aspirant from Jalgaon, Maharashtra, won ₹1 crore on Kaun Banega Crorepati season 18 hosted by Amitabh Bachchan, becoming the first crorepati of the season after arriving in Mumbai with just ₹24 in his bank account.
The inaugural CII Banaras Biennale opens Nov 27 and runs through Dec 31 in Varanasi, positioning the city as a global capital of living culture through visual art, textiles, craft, music, performance, and scholarship across ghats and galleries.