
नेटफ़्लिक्स की नई सिरीज़ 'जो बचे है संग समेट लो' को लेकर भारत में उठे विवाद के बीच फ़वाद ख़ान और माहिरा ख़ान की चर्चा एक बार फिर तेज़ हो गई है।
Translation in progress — showing the original for now.
पाकिस्तानी कलाकार फ़वाद ख़ान और माहिरा ख़ान नेटफ़्लिक्स की नई सिरीज़ 'जो बचे है संग समेट लो' को लेकर चर्चा में हैं। इस सिरीज़ की भारत में रिलीज़ पर फिल्म संगठनों और मंत्रालय द्वारा आपत्तियों के बीच दोनों कलाकारों के करियर और भारत से उनके पुराने संबंधों पर एक नज़र डाली गई है।
AI-generated summary
भारत में पाकिस्तानी कलाकारों और कंटेंट को लेकर राजनीतिक तनाव और हमलों (जैसे उरी और पहलगाम) के बाद से विरोध जारी है।
भारत में पाकिस्तानी कलाकारों और वहां के कंटेंट को लेकर जारी बहस के बीच अभिनेता फ़वाद ख़ान और माहिरा ख़ान एक बार फिर चर्चा में हैं.
दोनों पाकिस्तान की आने वाली नेटफ़्लिक्स सिरीज़ 'जो बचे है संग समेट लो' का हिस्सा हैं. चार दिसंबर को रिलीज़ होने वाली इस सिरीज़ को भारत में दिखाने पर फिल्म संगठनों ने आपत्ति जताई है.
ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन यानी एआईसीडब्लूए ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सिरीज़ को भारत में रिलीज़ न करने की मांग की है.
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भी नेटफ़्लिक्स को पाकिस्तान में बने कंटेंट को भारत में स्ट्रीम न करने संबंधी मई 2025 की एडवाइज़री की याद दिलाई है.
इस विवाद के बीच फ़वाद और माहिरा की चर्चा सिर्फ़ उनकी नई सिरीज़ तक सीमित नहीं है. एक दौर में ये दोनों भारत में सबसे लोकप्रिय पाकिस्तानी कलाकारों में गिने जाते थे.
उनकी लोकप्रियता की बड़ी वजह 2011 की पाकिस्तानी सिरीज़ 'हमसफ़र' रही, जिसने सरहद के दोनों ओर दर्शकों का ध्यान खींचा.
फ़वाद-माहिरा की लोकप्रियता की शुरुआत कहाँ से हुई?
2011 में प्रसारित इस पाकिस्तानी सिरीज़ में दोनों ने अशर और ख़िरद का किरदार निभाया था.
रिश्तों और गलतफहमियों पर आधारित यह शो पाकिस्तान में हिट रहा और बाद में ज़िंदगी चैनल के ज़रिए भारत भी पहुंचा.
2014 में इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में माहिरा ख़ान ने कहा था कि हमसफ़र ने उन्हें पहचान दिलाई.
उनके मुताबिक़, निर्देशक सरमद ख़ूसट को शुरुआत में उनकी और फ़वाद की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर संदेह था, लेकिन प्रसारण के बाद दर्शकों ने इस जोड़ी को खूब पसंद किया.
दिलचस्प बात यह है कि फ़वाद ख़ान भी शुरुआत में हमसफ़र को लेकर उत्साहित नहीं थे.
2024 में पिंकविला से बातचीत में उन्होंने कहा था कि उस समय वह संगीत पर ज़्यादा ध्यान दे रहे थे और आर्थिक जरूरत के चलते यह प्रोजेक्ट स्वीकार किया था.
भारत में पाकिस्तानी सिरीज़ की लोकप्रियता सिर्फ़ हमसफ़र तक सीमित नहीं रही.
हाल ही में पाकिस्तानी सिरीज़ दर-ए-निजात भी चर्चा में रही है, जिसके किरदार अबू बकर को लेकर सोशल मीडिया पर खासा उत्साह देखने को मिला.
पाकिस्तानी टीवी स्टार से बॉलीवुड अभिनेता तक का सफ़र
फ़वाद ख़ान का अभिनय से पहले संगीत से गहरा नाता था.
वह पाकिस्तानी रॉक बैंड एंटिटी पैराडाइम के सदस्य रहे, लेकिन 2007 की फ़िल्म खुदा के लिए ने उन्हें बड़े पर्दे पर पहचान दिलाई.
इसके बाद दास्तान, हमसफ़र और ज़िंदगी गुलज़ार है जैसे लोकप्रिय टीवी शो ने उन्हें पाकिस्तान के सबसे चर्चित कलाकारों में शामिल कर दिया.
'ज़िंदगी गुलज़ार है' में ज़ारून के किरदार को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया.
भारत में फ़वाद की लोकप्रियता पहले ही बन चुकी थी, लेकिन 2014 में उन्होंने सोनम कपूर के साथ फ़िल्म ख़ूबसूरत से बॉलीवुड में कदम रखा.
इसके बाद वह 'कपूर एंड सन्स' और 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी फ़िल्मों में नज़र आए.
फ़िल्म ख़ूबसूरत के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर का बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड भी मिला.
बॉलीवुड में काम के दौरान फ़वाद ख़ान ने करण जौहर और कपूर परिवार के साथ भी अच्छे रिश्ते बनाए.
उन्होंने अलग-अलग इंटरव्यू में कई मौकों पर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के अपने दोस्तों और उनके साथ बिताए समय को गर्मजोशी से याद किया है.
उरी हमले के बाद बदल गया माहौल
2016 में जम्मू-कश्मीर के उरी आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव बढ़ा और भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने को लेकर विरोध तेज़ हो गया.
इसका असर फ़वाद ख़ान के बॉलीवुड करियर पर भी पड़ा.
ऐ दिल है मुश्किल की रिलीज़ से पहले फ़िल्म में उनकी मौजूदगी का विरोध हुआ और निर्माताओं को दबाव का सामना करना पड़ा.
अक्टूबर 2016 में फ़वाद ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा था कि वह उस समय लाहौर में थे और अपने दूसरे बच्चे के जन्म का इंतज़ार कर रहे थे. उन्होंने क्षेत्र में शांति की कामना भी की थी.
इसके बाद फ़वाद का काम पाकिस्तानी फ़िल्मों और सिरीज़ तक सीमित रहा.
2022 में वह 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' में नज़र आए, जो पाकिस्तान की सबसे चर्चित और सफल फ़िल्मों में गिनी जाती है.
बीबीसी से बातचीत में फ़वाद ने कहा था कि भारत में काम के दौरान उन्हें कभी भेदभाव का सामना नहीं करना पड़ा. उनके मुताबिक़, दोनों देशों के लोगों के बीच मेहमाननवाज़ी और अपनापन अक्सर राजनीतिक धारणाओं से अलग नज़र आता है.
पटियाला और लखनऊ से जुड़ती हैं फ़वाद ख़ान की जड़ें
फ़वाद ख़ान का भारत से रिश्ता सिर्फ़ फ़िल्मों और भारतीय दर्शकों तक सीमित नहीं है. उनके परिवार की जड़ें भी भारत में हैं.
टाइम्स ऑफ़ इंडिया के 'बॉम्बे टाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में फ़वाद ने अपने परिवार और शुरुआती ज़िंदगी के बारे में बात की थी.
उनके पिता का जन्म पटियाला में हुआ था, जबकि उनकी मां का परिवार लखनऊ से था.
1947 के बंटवारे के बाद उनका परिवार पाकिस्तान चला गया था. इस तरह फ़वाद के परिवार का जुड़ाव भारत के दो शहरों से रहा है.
इसी इंटरव्यू में फ़वाद ने बताया था कि उनका बचपन कई देशों में बीता. पिता की नौकरी के कारण उनका परिवार एथेंस, दुबई, सऊदी अरब और मैनचेस्टर में रहा. बाद में परिवार लाहौर आकर बस गया.
फ़वाद की निजी ज़िंदगी का एक दिलचस्प पहलू उनकी पत्नी सदफ़ के साथ उनका रिश्ता भी है.
उन्होंने बताया था कि दोनों की मुलाक़ात तब हुई थी, जब वह 17 साल के थे. उनकी दोस्ती ऑनलाइन चैटिंग से शुरू हुई और बाद में दोनों ने शादी कर ली.
वीडियो जॉकी से सुपरस्टार तक माहिरा ख़ान का सफ़र
माहिरा ख़ान पाकिस्तान की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं. दो दशक से ज़्यादा लंबे करियर में उन्होंने टेलीविज़न, फ़िल्म और मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है.
कराची में जन्मी माहिरा ने अपने करियर की शुरुआत वीडियो जॉकी के तौर पर की थी. टेलीविज़न पर पहचान बनाने के बाद उन्होंने 2011 में रिलीज़ हुई फ़िल्म 'बोल' से बड़े पर्दे पर कदम रखा.
उसी साल प्रसारित सिरीज़ 'हमसफ़र' ने उन्हें पाकिस्तान के सबसे लोकप्रिय टीवी कलाकारों में शामिल कर दिया.
इसके बाद 'शहर-ए-ज़ात', 'सदक़े तुम्हारे और 'बिन रोए' जैसे शो में उनके अभिनय को भी सराहना मिली.
माहिरा को अपने अभिनय के लिए कई पुरस्कार मिल चुके हैं, जिनमें 'हमसफ़र' के लिए मिला लक्स स्टाइल अवॉर्ड भी शामिल है.
अभिनय के अलावा वह सामाजिक मुद्दों से जुड़ी रही हैं और 2019 में उन्हें अफ़ग़ान शरणार्थियों के लिए यूएनएचसीआर का गुडविल एंबेसडर नियुक्त किया गया था.
आज माहिरा ख़ान उन पाकिस्तानी कलाकारों में शामिल हैं, जिनकी पहचान सिर्फ़ पाकिस्तान ही नहीं बल्कि दक्षिण एशिया और प्रवासी दर्शकों के बीच भी है.
'रईस' से बॉलीवुड में माहिरा की एंट्री
माहिरा ख़ान की भारत में लोकप्रियता बॉलीवुड फिल्म से पहले ही बन चुकी थी. हमसफ़र सिरीज़ के प्रसारण के बाद भारतीय दर्शकों के बीच उनकी पहचान बढ़ी.
हालांकि, 2017 में उन्होंने शाहरुख़ ख़ान के साथ फिल्म रईस में काम किया, जो उनकी बॉलीवुड की पहली फिल्म थी.
राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनी रईस में माहिरा ने आसिया का किरदार निभाया. फिल्म में शाहरुख़ ख़ान और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी भी थे.
फिल्म की रिलीज़ से पहले पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने को लेकर विरोध हुआ था. माहिरा फिल्म के प्रचार के लिए भारत नहीं आ सकीं.
बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में माहिरा ने शाहरुख़ ख़ान के साथ काम करने को अपने लिए सपना पूरा होने जैसा बताया था.
उन्होंने भारत से जुड़ी अपनी यादों को भी साझा किया और दिल्ली, गुजरात और लखनऊ का ज़िक्र किया.
माहिरा ने बताया था कि उनके पिता के पासपोर्ट में जन्मस्थान दिल्ली लिखा हुआ है.
शाहरुख़ ख़ान के साथ काम करना उनके लिए ख़ास था और वह उनसे संपर्क में आज भी रहती हैं.
माहिरा का भारत से रिश्ता केवल 'रईस' तक सीमित नहीं रहा. उन्होंने बीबीसी को बताया था कि उन्हें संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हीरामंडी' में काम करने का अवसर मिल सकता था, लेकिन कुछ घटनाओं के कारण यह संभव नहीं हो पाया.
बीबीसी एशियन नेटवर्क को अपने 40वें जन्मदिन के आसपास दिए इंटरव्यू में माहिरा ने अपनी उम्र, शादी, मां बनने और जीवन में आए बदलावों के बारे में खुलकर बात की थी.
उन्होंने कहा था कि वह अपनी उम्र और निजी जीवन के बारे में खुलकर बात करने में सहज हैं.
उन्होंने 2023 में दूसरी शादी के दौरान अपने बेटे के साथ बिताए खास पल को भी याद किया.
माहिरा ने बताया कि वह चाहती थीं कि उनका बेटा उन्हें शादी के दौरान साथ लेकर चले और ऐसा होने पर उन्हें बहुत खुशी हुई.
भारत में लोकप्रियता, लेकिन काम करने के अवसर सीमित
हाल के वर्षों में राजनीतिक तनाव का असर मनोरंजन उद्योग पर भी दिखाई दिया है.
2025 के पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों और वहां बने कंटेंट को लेकर विरोध की मांग फिर तेज़ हुई. फ़वाद ख़ान की फ़िल्म 'अबीर गुलाल' भी भारत में रिलीज़ नहीं हो सकी.
अब नेटफ़्लिक्स की सिरीज़ 'जो बचे है संग समेट लो' को लेकर विवाद सामने आया है.
नेटफ़्लिक्स की इस सिरीज़ में फ़वाद ख़ान और माहिरा ख़ान के अलावा सनम सईद, हानिया आमिर और कई अन्य पाकिस्तानी कलाकार हैं.
सिरीज़ का पहला पार्ट चार दिसंबर को वैश्विक स्तर पर रिलीज़ होने वाला है, लेकिन भारत में लोग इसे देख पाएंगे ये साफ़ नहीं है.
AI outlook — possibilities, not facts
नेटफ़्लिक्स की सिरीज़ 'जो बचे है संग समेट लो' चार दिसंबर को वैश्विक स्तर पर रिलीज़ होगी।
Very likely · Within days
Chrisean Rock revealed during a November 28, 2026 livestream that she is pregnant with her second child and says her ex-fiancé Blueface is the father. She took two positive pregnancy tests and decided to keep the baby despite their engagement ending just weeks earlier. The couple already share a son born in September 2023.

The film 'Eetha' based on the life of Maharashtra's famous tamasha artiste Vithabai Narayangaonkar is about to be released. This article details his dedication to the platform, his struggle against caste discrimination and the financial hardships of his last days.
Bhushan Thakare, a 28-year-old UPSC aspirant from Jalgaon, Maharashtra, became Kaun Banega Crorepati Season 18's first crorepati, winning Rs 1 crore after arriving in Mumbai with only Rs 24 in his bank account. He plans to use the prize money to secure his parents financially, buy back jewellery his mother sold for his education, and continue his UPSC preparation.
Arizona grandmother Wanda Dench and Jamal Hinton, who received her mistaken Thanksgiving text in 2016, are developing a Lifetime film about their decade-long friendship, expected around Thanksgiving next year. The pair, who have supported each other through Lonnie's death, Dench's cancer battle, and Hinton's marriage, recently met to discuss the project and upcoming celebrations.
Bhushan Thakare, a 28-year-old UPSC aspirant from Jalgaon, Maharashtra, won ₹1 crore on Kaun Banega Crorepati season 18 hosted by Amitabh Bachchan, becoming the first crorepati of the season after arriving in Mumbai with just ₹24 in his bank account.
The inaugural CII Banaras Biennale opens Nov 27 and runs through Dec 31 in Varanasi, positioning the city as a global capital of living culture through visual art, textiles, craft, music, performance, and scholarship across ghats and galleries.