Breaking
INTLKosovo war crimes tribunal convicts former KLA leadersITGovernment approves the abolition of car tax for vehicles up to 80 kWINTLThree dead after NBC News helicopter crashes in Los AngelesTRNetanyahu argues that Israel is the only center of Christian growth in the Middle EastPLControversy over SAFE measures: The European Commission wants to support the Ukrainian defense industryDECDU in crisis: Fight for the five percent hurdle in Mecklenburg-Western PomeraniaUKSchools in England to receive £500m in extra funding for teachers' payCRYPTO-ENSaxo Bank: Coinbase Most Exposed to US CLARITY Act DevelopmentsKRSweden expels Iranian diplomats over alleged threats to Jews and IsraelBRBody of woman missing after leaving a nightclub is found in CuritibaINTLKosovo war crimes tribunal convicts former KLA leadersITGovernment approves the abolition of car tax for vehicles up to 80 kWINTLThree dead after NBC News helicopter crashes in Los AngelesTRNetanyahu argues that Israel is the only center of Christian growth in the Middle EastPLControversy over SAFE measures: The European Commission wants to support the Ukrainian defense industryDECDU in crisis: Fight for the five percent hurdle in Mecklenburg-Western PomeraniaUKSchools in England to receive £500m in extra funding for teachers' payCRYPTO-ENSaxo Bank: Coinbase Most Exposed to US CLARITY Act DevelopmentsKRSweden expels Iranian diplomats over alleged threats to Jews and IsraelBRBody of woman missing after leaving a nightclub is found in Curitiba
Backपाकिस्तानी जहाज़ से टक्कर पर भारत ने जिस आर्टिकल-10 का हवाला दिया वो क्या है?
पाकिस्तानी जहाज़ से टक्कर पर भारत ने जिस आर्टिकल-10 का हवाला दिया वो क्या है?
Developing
BBC हिंदी4 hours agoPolitics3 min readIndia

पाकिस्तानी जहाज़ से टक्कर पर भारत ने जिस आर्टिकल-10 का हवाला दिया वो क्या है?

Quick Look

भारत ने अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में भारतीय नौसेना के युद्धपोत के साथ हुई टक्कर के बाद पाकिस्तानी राजनयिक को तलब किया है। भारत ने इसे 1991 के द्विपक्षीय समझौते के अनुच्छेद 10 का उल्लंघन बताया है, जो नौसैनिक जहाजों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखने का प्रावधान करता है।

AI-generated summary

Why It Matters

1991 में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य अभ्यास और सैनिकों की आवाजाही की सूचना देने के लिए एक समझौता हुआ था। इसके अनुच्छेद 10 के तहत अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में जहाजों को 3 नॉटिकल मील की दूरी बनाए रखनी होती है।

Font size

भारत और पाकिस्तान की नौसेना के जहाज़ों के बीच समुद्र में टक्कर का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान राजनयिक को तलब किया है.

भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में ये साफ़ नहीं है कि ये घटना किस जगह पर हुई है और किस तरह के जहाज़ों के बीच टक्कर हुई है. हालांकि अपने बयान में मंत्रालय ने ये साफ़ किया है कि ये अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र की घटना है. साथ ही मंत्रालय ने बताया है कि साल 1991 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए एक अहम समझौते के आर्टिकल 10 का ये सीधा उल्लंघन है.

भारतीय विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान जारी कर बताया कि पाकिस्तानी उच्चायोग के चार्ज डी'अफ़ेयर्स को विदेश मंत्रालय में तलब किया गया है. बयान में लिखा है, "उनसे (पाकिस्तानी राजनयिक) समुद्र में पाकिस्तानी नौसेना की यूनिट्स के अस्वीकार्य और ग़ैर-पेशेवर व्यवहार पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया, जिसके कारण भारतीय नौसेना की एक यूनिट के साथ टक्कर हुई."

"हालांकि अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुई इस घटना से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पाकिस्तानी नौसेना के जहाज़ का व्यवहार अप्रैल 1991 में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य अभ्यास, युद्धाभ्यास और सैनिकों की आवाजाही की अग्रिम सूचना पर हुए समझौते के अनुच्छेद 10 का सीधा उल्लंघन था."

भारतीय विदेश मंत्रालय के बयान में लिखा है, "पाकिस्तान के चार्ज डी'अफ़ेयर्स को सलाह दी गई कि वे संबंधित पाकिस्तानी अधिकारियों तक यह बात पहुंचाएं कि ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के लिए सभी सैन्य यूनिट्स को उचित सावधानी बरतनी चाहिए और दोनों पक्षों के बीच संबंधित समझौतों के प्रावधानों का सम्मान करना चाहिए."

"इस्लामाबाद में भारत के चार्ज डी'अफ़ेयर्स को भी निर्देश दिया गया है कि वे पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के समक्ष इसी तरह का विरोध दर्ज कराएं."

समाचार एजेंसी रॉयटर्स, एएनआई और आईएएनएस ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि मंगलवार शाम को उत्तरी अरब सागर में पाकिस्तानी नौसेना का एक जहाज़ नियमित निगरानी पर मौजूद भारतीय नौसेना के एक युद्धपोत की ओर तेज़ी से आया, जिससे दोनों में टक्कर हो गई.

भारतीय नौसेना के पूर्व प्रवक्ता कैप्टन डीके शर्मा ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "भारतीय नौसेना ने समुद्र में पाकिस्तानी नौसेना के जहाज़ों की एक ऐसी घटना की रिपोर्ट दी है, जिसमें जहाज़ों का व्यवहार अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर था. इसके लिए, विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के चार्ज़ डी'अफ़ेयर्स को तलब किया और विरोध दर्ज कराया."

"कल शाम, उनके कुछ जहाज़ आए और एक भारतीय नौसेना के जहाज़ के आसपास बहुत ख़तरनाक तरीक़े से हरकतें कीं, जो समुद्र में काम करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए स्वीकार्य नहीं है. समुद्र में दो जहाज़ों के बीच - चाहे वे युद्धपोत हों या व्यापारिक जहाज़ - दूरी बनाए रखने के नियम और कायदे होते हैं."

"लेकिन अगर आप इस तरह करीब आते हैं, तो यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है और इससे बहुत ख़तरनाक स्थिति पैदा हो सकती है, जो बहुत कम समय में बिगड़ सकती है. और यह बात बहुत स्पष्ट कर दी गई है. हम संयम बरत रहे हैं, और सिर्फ़ इस बार उन्हें बुलाया गया है, विरोध दर्ज कराया गया है और चेतावनी दी गई है कि भारतीय नौसेना इसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेगी."

भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य अभ्यास, युद्धाभ्यास और सैनिकों की आवाजाही की अग्रिम सूचना से जुड़े नियमों को लेकर अप्रैल 1991 में एक समझौता हुआ था. इस समझौते का मक़सद दोनों देशों के बीच किसी भी सैन्य अभ्यास, जवानों की मूवमेंट के दौरान आपात स्थिति को पैदा होने से रोकना है. इसी समझौते के तहत दोनों देशों की थल, वायु और नौ सेना एक दूसरे के क़रीब सैन्य अभ्यास नहीं कर सकती हैं.

भारतीय विदेश मंत्रालय ने टक्कर की घटना को इसी समझौते के 10वें आर्टिकल का उल्लंघन बताया है. इस समझौते में 15 अलग-अलग आर्टिकल हैं. आर्टिकल 10 के तहत यह ज़रूरी है कि अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए दोनों देशों के नौसैनिक जहाज़ और पनडुब्बियां एक-दूसरे से कम से कम तीन नॉटिकल मील की दूरी बनाए रखें.

भारतीय विदेश मंत्रालय के बयान पर अभी तक पाकिस्तान की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है. दोनों देशों के राजनयिक संबंध भी काफ़ी निचले स्तर पर हैं क्योंकि दोनों देशों के उच्चायोग में अभी कोई उच्चायुक्त नहीं है. दोनों देशों के उच्चायोग में चार्ज डी'अफ़ेयर्स तैनात हैं.

Open Questions

  • टक्कर के सटीक स्थान का विवरण क्या है?
  • पाकिस्तान की ओर से इस घटना पर आधिकारिक प्रतिक्रिया क्या है?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories

More on this topicभारत