
एनवीडिया के सह-संस्थापक और सीईओ जेनसन हुआंग ने प्रेम संबंधों के विवाद के बाद इस्तीफा दे दिया है।
एनवीडिया के सह-संस्थापक और सीईओ जेनसन हुआंग ने प्रेम संबंधों के विवाद के बाद इस्तीफा दे दिया है। उन पर एक कारोबारी महिला और एनवीडिया की सहकर्मी किंबरली पावेल के साथ संबंध रखने का आरोप है, जिसमें पहली महिला पर चीनी जासूस होने का संदेह है। कंपनी का मूल्यांकन लगभग 4 ट्रिलियन डॉलर है।
AI-generated summary
जेनसन हुआंग ने 1993 में एनवीडिया की स्थापना की थी। कंपनी गेमिंग चिप्स से शुरू होकर एआई प्रोसेसिंग चिप्स की दुनिया की अग्रणी कंपनी बन गई। हुआंग का जन्म 1963 में ताइवान में हुआ था और वह नौ साल की उम्र में अमेरिका आ गए थे।
शेयर होल्डर्स के कार्यक्रमों में काली चमड़े की जैकेट पहनकर आने के लिए मशहूर जेनसन हुआंग के पास सब कुछ था।
अमेरिका और चीन, दोनों देशों के नेता उन्हें अपने क़रीब रखना चाहते थे। निवेशक उन्हें बेहद पसंद करते थे और उनकी छवि एक ऐसे व्यक्ति की थी, जो अपने परिवार के प्रति समर्पित है।
लेकिन अपनी निजी ज़िंदगी में रॉकस्टार जैसा होने के बावजूद आख़िरकार उन्हें इस्तीफ़ा देना पड़ा।
63 साल के हुआंग की शादी 1985 से हुई। यह शादी एनवीडिया की स्थापना से भी काफ़ी पहले हुई थी। इसी कंपनी ने उन्हें टेक जगत का बड़ा स्टार बनाया।
हुआंग को काम में डूबे रहने वाले और सख़्त मैनेजर के तौर पर जाना जाता है। उनके साथ काम करने वालों से वह ऊंचे मानक की उम्मीद रखते थे।
इनमें उनके अपने बच्चे भी शामिल थे, जिन्हें कंपनी में अहम पदों पर प्रमोट किया गया। लेकिन इस हफ़्ते उनकी निजी छवि को बड़ा झटका लगा।
प्रेम संबंधों से जुड़े विवादों ने उनके काम पर ध्यान और फ़ैसले लेने की क्षमता पर सवाल खड़े कर दिए।
एक के बाद एक लगातार दो अफ़ेयर्स की ख़बरें सामने आने के बाद गुरुवार को उन्होंने इस्तीफ़ा दे दिया। पहली ख़बर में एक कारोबारी महिला के साथ उनके संबंधों की बात सामने आई।
इस महिला पर चीनी जासूस होने का आरोप लगाया गया है। इस ख़बर की चर्चा पूरी दुनिया में हुई और निवेशकों के बीच भी सवाल उठने लगे।
बाद बुधवार को ख़बरें आईं कि टेक कंपनी के प्रमुख का एनवीडिया की एक सहकर्मी किंबर्ली पावेल के साथ भी अफ़ेयर था।
उनके इस्तीफ़े से वैश्विक शेयर बाज़ार में अनिश्चितता पैदा हो गई है। पिछले कुछ हफ़्तों से बाज़ार पहले ही अस्थिर था।
ग़ौरतलब है कि चीन के साथ तकनीकी नेतृत्व की दौड़ में एनवीडिया अमेरिका के लिए बेहद अहम कंपनी है।
कंपनी को 4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने वाले शख़्स
हुआंग शायद एलन मस्क या मार्क ज़करबर्ग जितने मशहूर नाम न हों, जिन्हें अब घर घर पहचाना जाता है।
लेकिन टेक उद्योग में उनकी भूमिका, ख़ासकर पिछले तीन साल में आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस यानी एआई के तेज़ी से बढ़ते इस्तेमाल में उनका योगदान, कहीं ज़्यादा अहम रहा है।
एनवीडिया का उन माइक्रोचिप्स के बाज़ार पर दबदबा है, जिनका इस्तेमाल नई तकनीक को चलाने के लिए किया जाता है।
हालिया घटनाओं के बावजूद कंपनी का मूल्यांकन क़रीब 4 ट्रिलियन डॉलर (भारत की जीडीपी के लगभग बराबर) है।
यह कंपनी अमेरिका और चीन के बीच एआई की दौड़ के केंद्र में है. ये दोनों देश तकनीक और अर्थव्यवस्था के लिहाज़ से दुनिया की सबसे बड़ी ताक़तें हैं।
हुआंग को राजनीतिक सत्ता के शीर्ष केंद्रों तक ऐसी पहुंच हासिल थी, जिसकी बराबरी करना मुश्किल है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दोनों ही उन्हें अपने क़रीब रखना चाहते थे।
'टेक जगत का टेलर स्विफ़्ट'
अपने पेशे में शीर्ष तक पहुंचने के उनके असाधारण सफ़र की वजह से उन्हें 'टेक जगत का टेलर स्विफ़्ट' तक कहा गया।
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक़, उनकी अनुमानित दौलत लगभग 145 अरब डॉलर है।
हमेशा काले रंग के अपने ख़ास कपड़े पहनने और निवेशकों के सामने प्रेज़ेंटेशन के दौरान मज़ाकिया अंदाज़ अपनाने वाले हुआंग ने कई साल तक अपनी छवि एक पारिवारिक व्यक्ति के तौर पर बनाने की कोशिश की।
वह ख़ुद को ऐसे व्यक्ति के रूप में पेश करते रहे, जो 'अमेरिकन ड्रीम' की मिसाल है।
हुआंग का जन्म 1963 में ताइवान में हुआ था. जब वह नौ साल के थे, तब उनका परिवार अमेरिका के पश्चिमी तट पर आकर बस गया।
उन्होंने ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया. इसके बाद स्टैनफ़र्ड यूनिवर्सिटी से इसी विषय में मास्टर डिग्री हासिल की।
कॉलेज में ही उनकी मुलाक़ात लॉरी मिल्स से हुई थी. दोनों एक ही लैब में पार्टनर थे. उन्होंने 1985 में शादी कर ली. इसके आठ साल बाद हुआंग ने एनवीडिया की स्थापना की।
एआई उद्योग के तेजी से बढ़ने के साथ उन्होंने कंपनी को कई ट्रिलियन डॉलर की सेमीकंडक्टर कंपनी बना दिया।
उनके दो बच्चे हैं, मैडिसन और स्पेंसर. दोनों अब एनवीडिया में वरिष्ठ पदों पर काम करते हैं।
शुरुआत में कंपनी गेमिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले कंप्यूटर चिप्स और सर्किट की एक प्रमुख सप्लायर बनी।
बाद में उसने अपना काम एक नई दिशा में बढ़ाया. अब कंपनी एआई तकनीक को चलाने के लिए ज़रूरी महत्वपूर्ण प्रोसेसिंग चिप्स बनाती है।
'प्रतिभाशाली लेकिन घमंडी स्वभाव के'
हुआंग ने एआई को 'नई औद्योगिक क्रांति' बताया है. उनके मुताबिक़, यह क्रांति बिजली के आविष्कार जितनी बड़ी है।
एनवीडिया दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी है. गूगल, मेटा, अमेज़न, माइक्रोसॉफ़्ट, स्पेसएक्स, टेस्ला, ओपनएआई और एंथ्रोपिक जैसी दुनिया की बड़ी कंपनियां उसके ग्राहकों में शामिल हैं।
ये सभी कंपनियां एनवीडिया उत्पादों पर भारी ख़र्च कर रही हैं।
इसलिए यह हैरानी की बात नहीं है कि हाल ही में व्हाइट हाउस में हुए एआई सम्मेलन में 42 लोगों के समूह में से हुआंग को राष्ट्रपति ट्रंप के साथ मुलाक़ात के लिए चुना गया।
उनके साथ एलन मस्क भी थे. ट्रंप के इन दोनों लोगों के साथ काफ़ी क़रीबी संबंध जगज़ाहिर हैं।
जेनसन हुआंग की जीवनी 'थिंकिंग मशीन' के लेखक स्टीफ़न विट ने बीबीसी से कहा, "जेनसन हुआंग, स्टीव जॉब्स जैसे तकनीकी दूरदर्शी हैं."
उन्होंने एप्पल के दिवंगत प्रमुख का ज़िक्र करते हुए कहा कि आज हम एआई हार्डवेयर को जिस रूप में जानते हैं, उसे बनाने का श्रेय हुआंग को जाता है।
उन्होंने हुआंग को एक 'सख़्त' बॉस बताया, जो 'अपने कर्मचारियों को उनकी क्षमता की आख़िरी सीमा तक काम करने के लिए प्रेरित करते हैं.'
हालांकि, उन्होंने कहा कि एनवीडिया के पूर्व सीईओ 'बेहद प्रतिभाशाली' और 'विश्वस्तरीय कंप्यूटर वैज्ञानिक' हैं, लेकिन उनमें 'कुछ हद तक घमंड' और 'ख़ुद को धोखे में रखने की प्रवृत्ति' भी है।
उन्होंने कहा कि हुआंग ने ख़ुद को पारिवारिक व्यक्ति के तौर पर पेश करने के लिए काफ़ी कोशिश की थी. यह बात उनके लिए 'बहुत अहम' थी।
विट ने कहा, "वह अपनी पत्नी की तारीफ़ करते हैं और उनके बारे में बहुत अच्छी बातें कहते हैं. मौजूदा विवाद का असर किसी भी परिवार के लिए बुरा होगा. लेकिन जिस व्यक्ति ने ख़ुद को पारिवारिक व्यक्ति के तौर पर पेश करने में इतनी मेहनत की हो और अपने बच्चों को हमेशा अपने क़रीब रखा हो, उसके लिए यह बहुत बुरा है."
पहली ख़बर 29 अक्तूबर को न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित हुई थी. इसमें कहा गया था कि हुआंग के एलिस हुआंग नाम की एक महिला के साथ संबंध थे।
इस महिला का उनसे कोई पारिवारिक रिश्ता नहीं है. अमेरिकी अधिकारियों का आरोप है कि सिंगापुर स्थित कंपनी मेगास्पीड से जुड़ी यह कारोबारी महिला चीनी ख़ुफ़िया एजेंसी के लिए काम करती है।
पहले अफ़ेयर के खुलासे के बाद हुआंग ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ 'बेवफ़ाई' की थी. उन्होंने अपने परिवार को पहुंची तकलीफ़ के लिए माफ़ी भी मांगी।
ट्रंप और एआई टेक उद्योग के दूसरे नेताओं ने शुरुआत में हुआंग का समर्थन किया था और कहा था कि उन्हें एनवीडिया में अपने पद पर बने रहना चाहिए. राष्ट्रपति ने उन्हें 'सम्मानित व्यक्ति' बताया था।
इस ख़बर के बाद ट्रंप ने कहा कि हुआंग ने 'शानदार काम' किया है. उन्होंने एनवीडिया के प्रमुख पद के लिए एप्पल के टिम कुक का नाम भी सुझाया।
AI outlook — possibilities, not facts
एनवीडिया बोर्ड जल्द ही नए सीईओ की घोषणा करेगा।
Very likely · Within weeks
चीनी जासूसी आरोपों की आधिकारिक जांच शुरू होगी।
Likely · Within weeks
Nvidia CEO Jensen Huang's exit may cost him $108 million in unvested stock awards, a fraction of his $144.5 billion fortune tied to Nvidia shares. His departure follows Nvidia's market value falling below $4 trillion for the first time since 2025. Huang owns around 812 million shares worth approximately $135 billion and has sold about $3 billion in stock since 1999. Legal investigations into his relationship with a Chinese executive at a major Nvidia customer and insider trading restrictions may affect his ability to sell more shares.
Elon Musk and over 43,000 signers have backed an open letter demanding Nvidia reinstate Jensen Huang as CEO after his November 12 resignation, calling for due process and an independent investigation amid espionage and affair allegations.
Jensen Huang resigned as Nvidia CEO after misleading senior executives about his affair with Alice Huang, a former Megaspeed International executive under US investigation for suspected spying for China. Nvidia's board appointed Wachtell, Lipton, Rosen & Katz for an independent probe. Nvidia's stock fell more than 30% from its October 6 high, wiping out over $1.8 trillion in market capitalization.
The Gurugram District Consumer Disputes Redressal Commission has ordered a restaurant to refund a Rs 401 service charge and pay Rs 20,000 compensation for mental harassment plus Rs 11,000 in litigation expenses, totaling Rs 31,401, after the establishment refused to remove a 10% service charge despite the customer's objection, violating CCPA guidelines from July 4, 2022.
Several Indian banks including HDFC Bank, ICICI Bank, Bank of Baroda, Indian Overseas Bank, Federal Bank, Punjab National Bank, Canara Bank, Indian Bank, Kotak Mahindra Bank, Axis Bank, Utkarsh Small Finance Bank, and Suryoday Small Finance Bank have revised fixed deposit interest rates effective October-November 2026. General customers can earn up to 8.25% and senior citizens up to 8.60%, with small finance banks offering the highest rates.
The Tamil Nadu government has imposed stock limits on paddy, rice, tur dal, and urad dal to curb hoarding and ensure fair prices. Wholesalers may stock up to 2,000 tonnes of rice and 200 tonnes of each pulse variety; retailers are limited to eight tonnes of rice and five tonnes of each pulse. Importers must clear imported stock within 45 days of customs clearance. The order runs until January 31, 2027 for rice and three months for pulses, with excess stock to be reduced by November 16, 2026.