
फ़िल्म अभिनेता संजय दत्त ने शेखर सुमन के शो 'शेखर टुनाइट' में भारत में शांति की कमी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती. उन्होंने प्रधानमंत्री बनने पर देश में रहने, विदेश न जाने और ट्रंप को गांधीगिरी सिखाने की बात कही. उनके बयानों पर सोशल मीडिया में चर्चा हुई, जिसमें कुछ लोगों ने इसे मोदी सरकार पर तंज माना. संजय दत्त ने सफाई देते हुए कहा कि उनके remarks स्क्रिप्टेड और हास्यपूर्ण थे, जिनका उद्देश्य प्रेम और एकजुटता का संदेश देना था.
AI-generated summary
संजय दत्त ने गांधी जयंती के अवसर पर शेखर सुमन के शो में भाग लिया, जहाँ उन्होंने भारत की वर्तमान स्थिति और शांति पर अपने विचार व्यक्त किए.
प्रकाशित 4 अक्टूबर 2026, 19:31 IST
अपडेटेड 3 मिनट पहले
पढ़ने का समय: 5 मिनट
फ़िल्म अभिनेता संजय दत्त शेखर सुमन के शो 'शेखर टुनाइट' में देश के मौजूदा हालात पर अपनी टिप्पणी को लेकर चर्चा में हैं. गांधी जयंती के मौक़े पर प्रसारित इस विशेष एपिसोड में संजय दत्त ने कहा कि उन्हें अब भारत में पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती.
उन्होंने कहा कि भारत के लोग बहुत अच्छे, बड़े दिल वाले और मेहमाननवाज़ हैं और देश में शांति होनी चाहिए.
संजय दत्त ने कहा, "मुझे अब हमारे देश में वो शांति महसूस नहीं होती." उन्होंने प्रार्थना की कि 'वे दिन फिर लौट आएँ.'
इसके बाद शो में संजय दत्त से कहा गया कि वो पाँच मिनट के लिए ख़ुद को देश का प्रधानमंत्री मानकर लोगों को संबोधित करें.
इस पर संजय दत्त ने अपने चर्चित किरदार 'मुन्नाभाई' के अंदाज़ में एक व्यंग्यात्मक भाषण दिया.
संजय दत्त के इन बयानों की सोशल मीडिया पर काफ़ी चर्चा हो रही है. कई लोग इसे मोदी सरकार पर तंज़ के तौर पर देख रहे हैं. सोशल मीडिया पर बहस के बाद संजय दत्त ने फ़ेसबुक पर सफ़ाई देते हुए कहा कि उनके बयान को अलग संदर्भ में देखा गया.
उन्होंने लिखा, "मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूँ कि किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुँचाना, उनका अपमान करना या उनका अनादर करना मेरा उद्देश्य कभी नहीं रहा है.
मेरी टिप्पणियाँ एक स्क्रिप्टेड बातचीत के संदर्भ में की गई थीं, जिसका उद्देश्य हल्का-फुल्का और हास्यपूर्ण संवाद करना था. इसके पीछे की भावना 'मुन्नाभाई' जैसी फ़िल्मों में दिखाई गई हास्य और व्यंग्य की शैली के समान थी, विशेष रूप से 'गांधीगिरी' की उस सोच से प्रेरित थी, जिसका उद्देश्य प्रेम, एकजुटता और सद्भावना का संदेश देना था. दुर्भाग्यवश, मेरी बातों को उस मूल संदर्भ से अलग तरीके से समझा गया."
छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें
सबसे अधिक पढ़ी गईं
समाप्त
'प्रधानमंत्री बना तो देश में रहूंगा'
संजय दत्त शेखर सुमन के इस शो में जैसे ही बोलने के लिए खड़े हुए, उन्होंने माइक चेक कर कहा, "चल रेला है, चलो देश में कुछ तो चल रेला है (चल रहा है. चलो देश में कुछ तो चल रहा है)."
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद वो देश के लोगों के बीच रहेंगे और विदेश जाकर जश्न नहीं मनाएँगे.
संजय दत्त ने कहा, "मेरे प्यारे देशवासियों, आज मैं आपका प्रधानमंत्री बन के बहुत ख़ुश हूं. इतना बड़ा देश है और इतने सारे लोग हैं... लेकिन आप लोग टेंशन बिल्कुल न लें. मैं इस खुशी को मनाने विदेश नहीं जाने वाला. मैं इधर ही रहूंगा."
उन्होंने कहा कि देश में रहने के बाद ही प्रधानमंत्री और जनता के बीच सीधा संपर्क बन पाएगा. इसलिए हमारी सरकार में सबसे ज़्यादा ज़ोर भाईचारे पर होगा.
'गांधी जी का चौथा बंदर भी चाहिए'
संजय दत्त ने महात्मा गांधी के तीन बंदरों का ज़िक्र करते हुए कहा कि आज एक चौथे बंदर की भी ज़रूरत है, जो बुरा देखेगा तो ठीक करेगा. अगर बुरी चीज़ों को ठीक नहीं किया जाएगा तो देश कैसे चलेगा.
उनका कहना था कि अगर कोई ग़लत चीज़ देखे तो उसे ठीक करने की कोशिश भी होनी चाहिए. उन्होंने सवाल किया कि अगर लोग आँख, कान और मुँह बंद करके बैठे रहेंगे तो देश कैसे चलेगा.
संजय दत्त ने नेताओं की तस्वीरों को लेकर भी तंज़ किया. उन्होंने कहा कि जहाँ उनकी तस्वीर लगाने का मन हो, वहाँ महात्मा गांधी की तस्वीर लगानी चाहिए क्योंकि लोगों के लिए किसी नेता की तस्वीर से ज़्यादा उसके विचार मायने रखते हैं.
उन्होंने कहा कि देश को सबसे पहले 'फ्रेम' में रखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर देश को फ्रेम में लाना है तो दुनिया को भी फ्रेम में लाना होगा.
ट्रंप को 'गांधीगिरी' की सलाह
छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें
Dinbhar: आवाज़ वही, अंदाज़ नया
देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.
एपिसोड
समाप्त
अपने भाषण में संजय दत्त ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी ज़िक्र किया.
उन्होंने कहा, "मैं देख रहा हूं कि ट्रंप मामू पूरी दुनिया को आउट ऑफ़ फ्रेम करने पर लगे हुए हैं. इसलिए मैं सबसे पहले ट्रंप मामू से मिलने अमेरिका जाऊंगा. ट्रंप मामू थोड़े भटक गए हैं न. मैं उन्हें पूरी विनम्रता से समझाऊंगा."
संजय दत्त ने कहा कि वो पीएम बने तो ट्रंप से कहेंगे कि 'मामू, सब पर हमला-वमला नहीं करो. दुनिया की वाट नहीं लगाना. आप किसी देश पर हमला करेंगे तो कोई देश किसी और देश पर हमला करेगा और फिर सब मिलकर कहेंगे- वैश्विक शांति, वैश्विक शांति.'
उन्होंने कहा कि 'इतने झगड़े करने के बाद शांति कहां से आएगी, शांति कोई बटन दबा देने से तो 10 मिनट में आएगी नहीं. शांति आती है प्यार से. और प्यार आता है गांधीगिरी से. ट्रंप मामू को थोड़ी गांधीगिरी सिखानी पड़ेगी.'
संजय दत्त ने कहा, ''मैं कहूंगा कि देखो ट्रंप मामू, दुनिया में मिसाइलें पहले ही बहुत हैं और अब प्यार को 'एक्सपोर्ट' करने की ज़रूरत है."
उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि अगर किसी को मिसाइल भेजने का मन करे तो पहले गुलदस्ता भेजना चाहिए और किसी को धमकी देने के बजाय उसे फ़ोन करके चाय पर बुलाकर बातचीत से मामला सुलझाना चाहिए.
सोशल मीडिया पर क्या कह रहे हैं लोग
शेखर सुमन के शो में संजय दत्त की इन मज़ाकिया टिप्पणियों को लेकर सोशल मीडिया भी काफ़ी चर्चा हो रही है.
गगन चौधरी नाम के एक यूज़र ने लिखा कि विदेश दौरों, भाईचारे और पोस्टर लगाने को लेकर संजय दत्त की टिप्पणियाँ क्या पीएम मोदी को लेकर हैं.
वहीं अमित कुमार सिंधी ने लिखा, संजय दत्त किस तरह की शांति की बात कर रहे हैं.
सचिन वर्मा नाम के एक यूज़र ने एक्स पर लिखा, "संजय दत्त ने पांच मिनट का प्रधानमंत्री बनकर कसा तंज.उन्होंने पांच मिनट के लिए ख़ुद को भारत का प्रधानमंत्री माना और 'मुन्ना भाई' स्टाइल में मैसेज दिया."
AI outlook — possibilities, not facts
संजय दत्त के बयानों पर सोशल मीडिया में चर्चा जारी रहेगी और कुछ राजनीतिक दल इस पर प्रतिक्रिया दे सकते हैं
Likely · Within days
Avengers: Endgame has reclaimed the title of highest-grossing film of all time after its theatrical re-release as 'Avengers: Endgame Encore' pushed its worldwide total to approximately USD 2.9255 billion, surpassing Avatar's USD 2.9237 billion. The film earned USD 126 million from the re-release, including USD 86 million in its opening weekend, despite slipping to seventh domestically in its second weekend. Marvel Studios and the Russo Brothers thanked fans on social media for the milestone. The box office battle between Endgame and Avatar has seen multiple lead changes over recent years, with Endgame initially surpassing Avatar in 2019 before Avatar regained the top spot via re-releases in China and globally in 2021 and 2022. The success comes as Marvel builds anticipation for Avengers: Doomsday, scheduled for December 18, 2026.
A rare 1951 painting by Chicago Surrealist Gertrude Abercrombie, bought for $30 at a Michigan estate sale, sold at auction for over $1.35 million. The work, 'Alderman Merriam's Shells', was authenticated after the buyer linked it to a 1952 exhibition photograph.
Carole King sold her 128-acre Robinson Bar Ranch in Stanley, Idaho, for $3.99 million after 35 years of ownership. She purchased the property in 1981 seeking a wilder retreat, restored it over two decades with structural upgrades and geothermal features, and used it as a personal retreat and recording studio. The ranch has historical ties to Idaho politics and was previously listed as high as $19 million.
Ajay Devgn's 'Drishyam 3: The Conclusion' opened on October 2, 2026, and crossed Rs 100 crore in India within two days, earning Rs 53.50 crore on Saturday despite a 13.7% dip from Friday. The film's India total reached Rs 115.50 crore and worldwide collection hit Rs 177.10 crore, marking the conclusion of the Hindi franchise directed by Abhishek Pathak.
A shopper in South River, Ontario, purchased a painting for C$5 at a donation centre in 2020. Identified as an original work by David Bowie from his 'Dead Heads' series, it sold at auction in 2021 for C$108,120, setting a new global record for the artist.
Ajay Devgn's Drishyam 3: The Conclusion opened with Rs 66.75 crore net in India and Rs 15 crore gross overseas, totaling Rs 95.10 crore worldwide on Day 1, surpassing his previous films and advance booking of Rs 79.71 crore, though falling short of the Rs 100 crore mark.