
बिहार के वैशाली ज़िले के राघोपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात गंगा नदी में नाव पलटने से कम से कम 13 बच्चों की मौत हो गई. नाव में सवार लगभग 20 लोग एक भोज में शामिल होने जा रहे थे, जिनमें से सात को बचा लिया गया और नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया. बचाव अभियान जारी है और पीएम मोदी तथा बिहार के मुख्यमंत्री ने मुआवज़े का ऐलान किया है.
AI-generated summary
बिहार के वैशाली ज़िले में गंगा नदी पर छोटी नावों का उपयोग सामान्य परिवहन के लिए किया जाता है, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में. स्थानीय भोज और सामाजिक समारोह अक्सर ऐसी नावों के माध्यम से पहुँचे जाते हैं.
प्रकाशित 2 मिनट पहले
पढ़ने का समय: 3 मिनट
बिहार के वैशाली ज़िले में राघोपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार की रात गंगा नदी में नाव पलटने से कम से कम 13 बच्चों की मौत हो गई.
नाव में सवार ग्रामीण एक दूसरे गाँव जा रहे थे, जहाँ उन्हें एक भोज में शामिल होना था.
स्थानीय लोगों के मुताबिक़, भगतान टोला (रामपुर श्यामचंद पंचायत) में माता महारानी स्थान के पास सिंहेश्वर राय नाम के व्यक्ति के घर पर भोज का आयोजन किया गया था. क़रीब 20 लोग एक छोटी नाव में सवार होकर जा रहे थे.
वैशाली की ज़िलाधिकारी वर्षा सिंह के मुताबिक, सात लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया है. उन्होंने बताया कि नाव में सवार सभी बच्चों की उम्र 15 साल या उससे कम थी.
उन्होंने कहा, "बचाव अभियान पूरी रात जारी रहेगा. एसडीआरएफ़ की टीम और स्थानीय गोताखोर भी मौक़े पर मौजूद हैं. अब तक 13 शव बरामद किए जा चुके हैं."
बचाए गए कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है.
जब वर्षा सिंह हालात का जायज़ा लेने स्थानीय अस्पताल पहुंचीं, तो वहां मौजूद नाराज़ लोगों ने ज़िला प्रशासन के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की.
पीएम मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री ने मुआवज़े का एलान किया.
छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें
सबसे अधिक पढ़ी गईं
समाप्त
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर एक पोस्ट के ज़रिए इस घटना पर दुख जताया. उन्होंने मृतकों के परिजनों को मुआवज़ा देने की भी घोषणा की.
चौधरी ने लिखा, "वैशाली के राघोपुर में नाव दुर्घटना में मासूमों की जान जाने की ख़बर बेहद दुखद और हृदयविदारक है. इस मुश्किल समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें."
उन्होंने लिखा, "राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. प्रशासन को राहत और बचाव कार्य तेज़ी से पूरा करने और घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं."
अलग से, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के निकटतम परिजन को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.
छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें
Dinbhar: आवाज़ वही, अंदाज़ नया
देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.
एपिसोड
समाप्त
प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "बिहार के वैशाली में नाव पलटने की घटना में लोगों की मौत बेहद दुखद है. इस मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की मदद कर रहा है."
राघोपुर के विधायक और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी एक्स पर एक वीडियो संदेश पोस्ट कर इस घटना पर गहरा दुख जताया.
यादव ने कहा, "राघोपुर में नाव पलटने की हृदयविदारक घटना से मैं बेहद स्तब्ध हूं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें. फिलहाल मैं इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली में हूँ. कल पटना पहुँचते ही मैं अपने विधानसभा क्षेत्र जाऊंगा और पीड़ित परिवारों से मुलाक़ात करूंगा.
AI outlook — possibilities, not facts
वैशाली जिला प्रशासन द्वारा नाव सुरक्षा मानकों की जांच शुरू की जाएगी और ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए जा सकते हैं.
Likely · Within weeks
मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार द्वारा घोषित चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि वितरित की जाएगी.
Very likely · Within days

Anger is rising among women in Britain, with one in five women reporting feeling angry for most of the day in 2024, compared to one in ten in 2020. Experts believe that this is due to the increasing burden of domestic and emotional labour, increasing awareness of gender discrimination and violence, and women have now started expressing their anger openly.
A pair of rare, custom gold Nike Air Jordan 3s, originally designed for Spike Lee, was discovered in a Portland Rescue Mission donation bin. After authentication by designer Tinker Hatfield, the sneakers sold at a Sotheby's auction for $50,800 to benefit the shelter.
A music equipment technician discovered a rare 1823 Stone print of the U.S. Declaration of Independence in a Nashville thrift store bargain bin. Purchased for $2.48, the document sold at auction for $477,650, marking a significant historical find.
A look at the phenomenon of major global disasters occurring on the 26th of the month, exploring the roles of statistical probability, confirmation bias, and human memory in creating the perception of a cursed date.
Gloria Steinem, the influential feminist activist, journalist, and co-founder of Ms. magazine, has died at age 92. She passed away peacefully at her New York City home on September 2, 2026, surrounded by loved ones, according to her foundation.

Retired Group Captain Abhinandan Varthaman of the Indian Air Force has started working as a pilot in a private airline in August. Abhinandan, who came into limelight during the 2019 Balakot airstrike, was awarded the Vir Chakra.