Breaking
ARIran is awaiting Washington and Tel Aviv's calculations regarding the warARIran is awaiting Washington and Tel Aviv's calculations regarding the war
NewsgatherNewsgather
All StoriesWorldSportsFinanceTechScience
Sign In
All StoriesWorldSportsFinanceTechScienceHealthCultureClimatePoliticsSpace
NewsgatherNewsgather

Real-time global news intelligence. Curated by humans, powered by data.

Get the app

Download on theApp StoreGET IT ONGoogle Play
Get the app
Scan with your phone camera

Sections

All StoriesWorldSportsFinanceTechScience

More

HealthCultureClimatePoliticsSpace

Company

AboutEditorial StandardsAdvertisingCareersPressContact

©️ 2026 Newsgather. A product by All Software 24. All rights reserved.

Privacy PolicyCookie PolicyImprintTerms of UseContent and Editorial PolicyRemoval RequestDelete Your AccountAdvertising PolicyContact
Back|यूपी में सपा-कांग्रेस के बीच सीटों पर क्यों नहीं बन रही सहमति, ये हैं पांच वजहें
यूपी में सपा-कांग्रेस के बीच सीटों पर क्यों नहीं बन रही सहमति, ये हैं पांच वजहें
Developing
BBC हिंदी·11 hours ago·Politics·4 min read·🇮🇳India

यूपी में सपा-कांग्रेस के बीच सीटों पर क्यों नहीं बन रही सहमति, ये हैं पांच वजहें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दोनों दलों के बीच सीटों के फॉर्मूले पर गतिरोध जारी

Translation in progress — showing the original for now.

Quick Look

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पा रही है। कांग्रेस ने शुरुआत में 181 सीटों की मांग की थी, जिसे घटाकर 100 से 130 कर दिया गया है, जबकि सपा ने लगभग 26 सीटें देने का प्रस्ताव रखा है। सीटों की संख्या, मजबूत सीटों पर टकराव, पिछले चुनावों के प्रदर्शन पर अलग-अलग नजरिया, संगठन को मजबूत करने की चिंता और बीजेपी को हराने के लक्ष्य पर आधार नहीं छोड़ने की इच्छा पांच प्रमुख वजहें हैं। दोनों दलों की कमेटियों के बीच बातचीत जारी है।

AI-generated summary

Why It Matters

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है। दोनों दल इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं और बीजेपी को सत्ता से हटाना चाहते हैं। सोमवार और मंगलवार को दिल्ली में दो बैठकें हुईं, जबकि बुधवार 25 नवंबर को तीसरी बैठक होनी है।

Font size

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर विवाद थमता नज़र नहीं आ रहा है.

सीटों की संख्या, मजबूत सीटों की मांग, दोनों दलों के संगठन की स्थिति, पिछले चुनावों का प्रदर्शन और राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को लेकर दोनों के बीच मतभेद गहरे हैं.

दोनों पार्टियों के बीच सीटों के फ़ॉर्मूले पर सोमवार को शुरुआती चर्चा में कांग्रेस को 26 सीटें देने की बात कही जा रही है. अखिलेश यादव ने भी इसका ज़िक्र किया है.

इस बीच समाजवादी पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, इनमें सहारनपुर से दो, शामली से एक, अमरोहा से एक और ललितपुर से एक सीट शामिल है.

मंगलवार की देर शाम समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, "जीतने वाली पहली '26 सीटों' से हुई है शुरुआत, मिलजुलकर समझदारी से और आगे बढ़ेगी बात."

इसके कुछ देर बाद ही उन्होंने सीट बंटवारे को लेकर उठ रहे सवालों पर एक लंबा पोस्ट किया जिसमें उन्होंने आगामी चुनाव को ऐतिहासिक अवसर बताते हुए कहा कि 'बात सीट की नहीं, जीत की है.'

सोमवार और मंगलवार को दिल्ली में राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के आवास पर दोनों दलों के नेताओं की दो बैठकें हुईं जबकि एक बैठक बुधवार, 25 नवंबर को होनी है.

कांग्रेस की ओर से अधिक सीटें मांगी जा रही हैं. कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता सचिन रावत ने बताया है कि कांग्रेस ने पहली बैठक में 'ए' कैटेगरी की 55 सीटों की सूची सौंपी है.

मंगलवार को 'बी' कैटेगरी की सीटों पर चर्चा हुई. जबकि बुधवार को 'सी' कैटेगरी की सीटों पर चर्चा होगी. तीसरे दिन प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर सहमति बनाने की कोशिश होगी.

कांग्रेस का कहना है कि सीटों का बंटवारा सिर्फ़ सीटों की संख्या के आधार पर नहीं, बल्कि वहां के चुनावी समीकरण और जीत की संभावनाओं को ध्यान में रखकर होना चाहिए.

सीट बंटवारे को लेकर दोनों पार्टियों के बीच जो मतभेद हैं, उनके पीछे पांच बड़ी वजहें हैं.

1. सीटों की मांग और ऑफ़र में बड़ा अंतर

कांग्रेस ने शुरुआत में करीब 181 सीटों की मांग की थी. यह उत्तर प्रदेश की कुल 403 विधानसभा सीटों का लगभग 45 फ़ीसदी है. बाद में कांग्रेस ने अपनी मांग घटाकर करीब 100 से 130 सीटें कर दीं.

कांग्रेस का तर्क है कि संगठन को सक्रिय रखने और कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखने के लिए उसे ज़्यादातर ज़िलों में कम से कम एक सीट मिलनी चाहिए. हालांकि, उसने इटावा और मैनपुरी जैसे सपा के मजबूत इलाकों को अपनी मांग से बाहर रखा है.

वहीं, समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को करीब 26 सीटें देने का प्रस्ताव रखा है. इसमें वे सीटें शामिल हैं, जहां कांग्रेस का पहले कुछ अच्छा प्रदर्शन रहा है. इनमें 2022 में जीती गई दो सीटें और कुछ ऐसी सीटें शामिल हैं, जहां पार्टी दूसरे नंबर पर रही थी.

पश्चिमी यूपी से कांग्रेस के मुसलमान चेहरे और मौजूदा सांसद इमरान मसूद पहले ही सीट शेयरिंग पर कड़ा रुख़ अपनाए हुए हैं.

समाजवादी पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "हम भिखारी नहीं हैं, जो अखिलेश जी की ख़ैरात का इंतज़ार कर रहे हैं. मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि आप कांग्रेस को भिखारी कैसे मान सकते हैं. हमने आपसे सीटें नहीं मांगी थीं और आपने खुद ही सीटों का एलान कर दिया. तो फिर हम इस पर चर्चा ही क्यों करें?"

उन्होंने कहा, "आपको गठबंधन की कोई परवाह नहीं है. आप तो बस अपनी पार्टी चला रहे हैं, इसलिए आप अपनी पार्टी चलाइए. हम आपको न तो रोक रहे हैं और न ही आपके रास्ते में आ रहे हैं."

उधर, सपा नेताओं का मानना है कि कांग्रेस को 50 से ज़्यादा सीटें देना चुनावी तौर पर नुकसानदेह हो सकता है. पार्टी खुद 350 से ज़्यादा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, ताकि बीजेपी को चुनौती देने के लिए ज़्यादा से ज़्यादा सीटों पर उसकी अपनी पकड़ बनी रहे.

2. मजबूत सीटों को लेकर दोनों दलों में टकराव

कांग्रेस का कहना है कि सीटों की संख्या के साथ उनकी गुणवत्ता भी मायने रखती है. पार्टी ऐसी सीटें चाहती है, जहां उसके जीतने की संभावना हो. वह केवल कमजोर सीटें लेने के पक्ष में नहीं है.

कांग्रेस नेता तनुज पुनिया ने कहा, "यह अभी सिर्फ दूसरी बैठक हुई है. बातचीत आमतौर पर इसी तरह आगे बढ़ती है. कांग्रेस अपनी मांगें रखती है और दूसरी तरफ़ से उन पर जवाबी प्रस्ताव दिए जाते हैं. इन मुद्दों पर अगली बैठक में चर्चा होगी."

"आखिरकार, स्थिति तभी साफ़ होगी, जब हर सीट की अलग-अलग समीक्षा होगी. इसमें सीट के फायदे-नुकसान, वहां की आबादी का समीकरण और संभावित उम्मीदवारों को ध्यान में रखा जाएगा. हर सीट पर विस्तार से चर्चा होगी, जिसके लिए अभी कई और बैठकें करनी पड़ सकती हैं."

उन्होंने कहा, "हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटाना और इंडिया गठबंधन की सरकार बनाना होना चाहिए. राहुल गांधी ने भी यही बात कही है. अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के हितों को सामने रखना हमारी जिम्मेदारी है. इसी तरह समाजवादी पार्टी भी अपने कार्यकर्ताओं के हितों का प्रतिनिधित्व करेगी."

कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली की विधानसभा सीटों पर मजबूत दावा किया है. ये दोनों गांधी परिवार के पारंपरिक राजनीतिक क्षेत्र रहे हैं.

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक़, कांग्रेस ने यहां सभी विधानसभा सीटों पर लड़ना चाहती है लेकिन सपा ने केवल एक सीट दी है. इसने कांग्रेस में नाराज़गी को बढ़ा दिया है.

इसके अलावा, सांसद इमरान मसूद के प्रभाव वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की सफ़लता से जुड़े दूसरे इलाकों में भी कांग्रेस अपनी हिस्सेदारी चाहती है.

यही वजह है कि इमरान मसूद अधिक कड़ा स्टैंड ले रहे हैं.

दूसरी ओर, सपा अपनी मौजूदा सीटों और मजबूत इलाकों को छोड़ने के पक्ष में नहीं है. पार्टी अपने विधायकों की सीटों और स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को प्राथमिकता दे रही है.

सहारनपुर, रायबरेली, अमेठी, बाराबंकी और सीतापुर जैसे ज़िलों में दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर खींचतान की खबरें सामने आई हैं.

कांग्रेस को यह भी आशंका है कि गठबंधन में उसे केवल ऐसी शहरी सीटें या बीजेपी के मजबूत प्रभाव वाली सीटें मिल सकती हैं, जहां जीतना मुश्किल हो. पिछले गठबंधनों में भी पार्टी को इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा था.

3. पिछले चुनावों के प्रदर्शन को लेकर अलग-अलग नज़रिया

समाजवादी पार्टी सीटों के बंटवारे में पिछले विधानसभा चुनावों के नतीजों को आधार बना रही है.

सपा 2017 के गठबंधन का भी हवाला देती है. उस चुनाव में कांग्रेस को 100 से अधिक सीटें मिली थीं, लेकिन वह सिर्फ सात सीटें जीत पाई थी.

2022 में हुए विधानसभा चुनावों में सपा ने 111 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस को सिर्फ दो सीटों पर जीत मिली थी. कांग्रेस का वोट शेयर करीब 2.3 फीसदी रहा था.

वहीं, कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन को अपनी दावेदारी का आधार बना रही है. इंडिया गठबंधन के तहत सपा ने 37 और कांग्रेस ने छह सीटें जीती थीं. कांग्रेस ने कुल 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था.

कांग्रेस का तर्क है कि राहुल गांधी की सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों से जुड़ी मुहिम ने विपक्ष के पक्ष में माहौल बनाने में मदद की. पार्टी का मानना है कि 2024 के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीतिक स्थिति बदल चुकी है.

समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, "सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत जारी है और कोई विरोधाभास नहीं है."

4. सपा के सामने जीत तो कांग्रेस को संगठन बढ़ाने की चिंता

समाजवादी पार्टी लगातार कह रही है कि सीटों का बंटवारा जीतने की क्षमता के आधार पर होना चाहिए. पार्टी चाहती है कि कांग्रेस जिन सीटों पर दावा कर रही है, वहां अपने मजबूत उम्मीदवारों के नाम भी बताए.

सपा केवल वरिष्ठ नेताओं की पसंद या ज़िला स्तर पर सीटों की मांग के आधार पर बंटवारा करने के पक्ष में नहीं है. पार्टी ने पिछले चुनावों के वोटिंग पैटर्न का विश्लेषण करने के लिए डेटा विशेषज्ञों की टीम भी बनाई है.

दूसरी ओर, कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपना संगठन दोबारा मजबूत करना चाहती है. पार्टी 1989 से राज्य की सत्ता से बाहर है और 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद उसकी स्थिति और कमजोर हुई.

बुधवार को कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में एक नए अभियान की घोषणा की है. कांग्रेस ने एक्स हैंडल पर जारी एक बयान में कहा है कि पार्टी 26 नवंबर को पूरे प्रदेश में संविधान रक्षा मार्च निकालेगी.

राजनीतिक हलके में इसे कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है.

कांग्रेस का मानना है कि उसे पर्याप्त सीटें मिलने से कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने, संगठन का विस्तार करने और अपना राजनीतिक आधार मजबूत करने में मदद मिलेगी.

हालांकि बातचीत के दौरान ही सपा की ओर से पहली सूची जारी किए जाने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि समाजवादी पार्टी गठबंधन के दायरे में रहते हुए बिना पहले चर्चा किए ऐसा कोई कदम उठाया होगा."

उन्होंने कहा, "हर सीट का आकलन किया जाएगा. जहां दोनों दलों के पास मजबूत उम्मीदवार होंगे, वहां यह देखा जाएगा कि किसके जीतने की संभावना ज्यादा है और उसी के आधार पर टिकट दिया जाएगा. इसके अलावा, अखिलेश यादव ने कल अपने ट्वीट में भी यही बात दोहराई थी."

5. बीजेपी को हराना लक्ष्य पर आधार नहीं छोड़ना चाहते दल

मंगलवार को अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस से प्राथमिकता के आधार पर दी गई सीटों में से 26 सीटों पर बातचीत पूरी होने के बाद बाकी सीटों की सूची भेजने को कहा गया है.

अखिलेश यादव ने कहा, "गठबंधन का उद्देश्य केवल सीटों का बंटवारा करना नहीं, बल्कि अधिक से अधिक सीटों पर जीत सुनिश्चित करना होना चाहिए."

रात में अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक्स पर एक लंबी पोस्ट में लिखा, "इस बार एक ऐतिहासिक अवसर है जब हम दोनों पंथनिरपेक्ष पार्टियां मिलकर साम्प्रदायिक भाजपा और उनके संकीर्ण सोच के साथियों को हमेशा के लिए हराकर, देश को ग़लत हाथों में जाकर बर्बाद होने से बचा सकते हैं."

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि दोनों पार्टियों के शीर्ष नेताओं के बीच सहमति के आधार पर सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया जाएगा और उम्मीद जताई कि गठबंधन आगामी विधानसभा में जीत दर्ज करेगा.

इसका संकेत अखिलेश यादव ने अपने एक्स पोस्ट में भी दिया, "जब बड़े नेता बैठें तो सभी सीटों पर 'इंडिया गठबंधन' के प्रत्याशी के रूप में बात हो, न कि कांग्रेस या सपा के प्रत्याशी के रूप में और सबसे अच्छी और सकारात्मक परिणाम देनेवाली बात तो ये होगी कि हम लोग अपने प्रत्याशी को 'पीडीए प्रत्याशी' के रूप में प्रस्तुत करें."

उन्होंने लिखा, "बात सीट की नहीं, जीत की है. आपका-हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य सरकार बनाना है. नये हालातों और समीकरण में उसके लिए हमें-आपको कुछ लोगों को एडजस्ट और एकमोडेट करना पड़ेगा. एक-दो लोग ऐसे भी होंगे जिनसे आपने और हमने चुनाव लड़ाने का वादा किया होगा लेकिन वास्तविक परिस्थितियों को देखते हुए दो-चार सीटों पर बदलाव भी करने पड़ेंगे. भावी प्रत्याशियों को भी ये समझना होगा कि हर सीट महत्वपूर्ण है, अगर किसी को सीट नहीं मिल पा रही है या मनचाही सीट नहीं मिल रही है तो निराश न हों."

सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए समाजवादी पार्टी ने रामगोपाल यादव, श्यामलाल पाल, राजीव राय और इकरा हसन की कमेटी बनाई है, जबकि कांग्रेस की कमेटी में राजेंद्र पाल गौतम, आराधना मिश्रा, इमरान मसूद और केसी वेणुगोपाल शामिल हैं.

इन कमेटियों के बीच बातचीत के बाद एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार होगी, जिसे दोनों दल अपने-अपने नेतृत्व को सौंपेंगे.

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • बुधवार 25 नवंबर को होने वाली तीसरी बैठक में सीट बंटवारे पर विस्तृत चर्चा होगी और एक रिपोर्ट दोनों नेतृत्व को सौंपी जाएगी।

    Very likely · Within days

  • हर सीट का अलग-अलग आकलन किया जाएगा और जीतने की संभावना के आधार पर टिकट दिया जाएगा।

    Likely · Within weeks

Open Questions

  • ?अंतिम सीट बंटवारा फॉर्मूला क्या होगा?
  • ?कांग्रेस को कुल कितनी सीटें मिलेंगी?
  • ?अमेठी और रायबरेली जैसी मजबूत सीटों पर अंतिम फैसला क्या होगा?
  • ?सपा द्वारा जारी उम्मीदवारों की पहली सूची पर कांग्रेस की क्या प्रतिक्रिया होगी?

Related Topics

People
Organizations
Places
Topics
This article was originally published by BBC हिंदी.

Quick Look

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पा रही है। कांग्रेस ने शुरुआत में 181 सीटों की मांग की थी, जिसे घटाकर 100 से 130 कर दिया गया है, जबकि सपा ने लगभग 26 सीटें देने का प्रस्ताव रखा है। सीटों की संख्या, मजबूत सीटों पर टकराव, पिछले चुनावों के प्रदर्शन पर अलग-अलग नजरिया, संगठन को मजबूत करने की चिंता और बीजेपी को हराने के लक्ष्य पर आधार नहीं छोड़ने की इच्छा पांच प्रमुख वजहें हैं। दोनों दलों की कमेटियों के बीच बातचीत जारी है।

AI-generated summary

Story signals

News tone
Negative
Emotional intensity
High
News value
High
Global impact
National
Urgency
Developing
Follow-up likelihood
Very likely
Relevance window
Days

Source & Reliability

Source
BBC हिंदी
Story type
Hard news
Source quality
Full
Published
11 hours ago
समाजवादी पार्टी
कांग्रेस
उत्तर प्रदेश
समाजवादी पार्टी
अखिलेश यादव
इमरान मसूद
प्रमोद तिवारी
सचिन रावत
कांग्रेस
भारतीय जनता पार्टी
इंडिया गठबंधन
उत्तर प्रदेश
दिल्ली
सहारनपुर
शामली
कांग्रेस
उत्तर प्रदेश
विधानसभा चुनाव
सीट बंटवारा
अखिलेश यादव
इमरान मसूद

Related Stories

More on this topicसमाजवादी पार्टी
No evidence that Alice spied on Jensen Huang: US officials to congressional staffers
Developing·1 hour ago

No evidence that Alice spied on Jensen Huang: US officials to congressional staffers

US officials report no evidence that Alice Huang was directed by Chinese intelligence to spy on Nvidia CEO Jensen Huang. Investigations suggest an amorous relationship, though agencies have not fully ruled out future findings as Nvidia stock remains volatile.

Times of India
1 min read
Why is the Punjab election like'Do or Die' for Aam Aadmi Party?
Developing·8 hours ago

Why is the Punjab election like'Do or Die' for Aam Aadmi Party?

The Punjab Assembly elections of 2027 are crucial for the political survival of Aam Aadmi Party (AP). After losing power in Delhi, you have only one state left, and this election will test its credibility and governance model.

BBC हिंदी
5 min read
6 years after split, Akalis & BJP tie up for Punjab assembly polls
Developing·19 hours ago

6 years after split, Akalis & BJP tie up for Punjab assembly polls

BJP and Shiromani Akali Dal have renewed their alliance for Punjab Assembly polls after six years apart, with Amit Shah designating SAD as the senior partner and Sukhbir Singh Badal as the likely chief ministerial face. The alliance, announced on Guru Nanak's birth anniversary, targets AAP's wipeout and promises to eradicate drugs from the state.

Times of India
3 min read
NSA Ajit Doval, Maldives defence minister discuss security ties at Colombo meet
Developing·20 hours ago

NSA Ajit Doval, Maldives defence minister discuss security ties at Colombo meet

Indian National Security Advisor Ajit Doval met Maldives Defence Minister Hassan Rasheed on the sidelines of the eighth Colombo Security Conclave NSA-level meeting in Male, marking the first high-level contact between the two countries since President Mohamed Muizzu's recent Pakistan visit, where Maldives signed 20 MoUs including defence and maritime cooperation.

Times of India
1 min read
Dalai Lama, office allotted bungalow in Lutyens' Delhi
Politics·20 hours ago

Dalai Lama, office allotted bungalow in Lutyens' Delhi

The Indian government has allotted a Type-7 bungalow in Lutyens' Delhi to the Dalai Lama and his office Gaden Phodrang, providing a permanent base for his visits to New Delhi. Members of the Tibetan parliament-in-exile welcomed the move as a significant gesture of support.

Times of India
2 min read
तमिलनाडु: तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की चोटी पर क्यों नहीं जलाया गया दीपक, बीजेपी ने सीएम विजय पर साधा निशाना
Developing·yesterday

तमिलनाडु: तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की चोटी पर क्यों नहीं जलाया गया दीपक, बीजेपी ने सीएम विजय पर साधा निशाना

मदुरै ज़िला कलेक्टर ने सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट सौंपकर बताया कि मंदिर प्रशासन ने दीप स्तंभ पर दीप जलाने वालों के नाम नहीं दिए। कार्तिगई महादीप परंपरा के तहत उच्छिपिल्लैयार मंदिर के पास जलाया गया, जिस पर राजनीतिक दलों में तीखी प्रतिक्रिया हुई है।

BBC हिंदी
7 min read
More on this topicसमाजवादी पार्टी