Breaking
ARIran is awaiting Washington and Tel Aviv's calculations regarding the warITUkraine, Zelensky claims attacks on Russian ships in Libya. Drone raid on Rostov. LIVEDE“Consequences for life in Germany are immense” – Russia should prepare a nuclear weapon in spaceARIran is awaiting Washington and Tel Aviv's calculations regarding the warITUkraine, Zelensky claims attacks on Russian ships in Libya. Drone raid on Rostov. LIVEDE“Consequences for life in Germany are immense” – Russia should prepare a nuclear weapon in space
NewsgatherNewsgather
All StoriesWorldSportsFinanceTechScience
Sign In
All StoriesWorldSportsFinanceTechScienceHealthCultureClimatePoliticsSpace
NewsgatherNewsgather

Real-time global news intelligence. Curated by humans, powered by data.

Get the app

Download on theApp StoreGET IT ONGoogle Play
Get the app
Scan with your phone camera

Sections

All StoriesWorldSportsFinanceTechScience

More

HealthCultureClimatePoliticsSpace

Company

AboutEditorial StandardsAdvertisingCareersPressContact

©️ 2026 Newsgather. A product by All Software 24. All rights reserved.

Privacy PolicyCookie PolicyImprintTerms of UseContent and Editorial PolicyRemoval RequestDelete Your AccountAdvertising PolicyContact
Back|तमिलनाडु: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पहाड़ी की चोटी पर नहीं जलाया गया दीपक, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन
तमिलनाडु: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पहाड़ी की चोटी पर नहीं जलाया गया दीपक, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन
Developing
BBC हिंदी·1 hour ago·Politics·🇮🇳India

तमिलनाडु: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पहाड़ी की चोटी पर नहीं जलाया गया दीपक, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

सुप्रीम कोर्ट ने पहाड़ी की चोटी पर सिर्फ एक बार दीपक जलाने की अनुमति दी थी, लेकिन दीपक नहीं जलाया गया। बीजेपी और हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया, पुलिस ने 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया।

Translation in progress — showing the original for now.

Quick Look

तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम के मौके पर मंदिर के दीप मंडप में महादीप जलाया गया, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद चोटी पर स्थित खंभे पर दीपक नहीं जलाया गया। बीजेपी और हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने 50 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन और तमिलिसाई सौंदरराजन को भी रोका गया। सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को आदेश दिया था कि 24 नवंबर को सिर्फ एक बार दीपक जलाया जा सकता है, लेकिन तमिलनाडु सरकार ने पुनर्विचार याचिका दायर की थी।

AI-generated summary

Why It Matters

तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर हर साल कार्तिगई दीपम के मौके पर दीपक जलाने की परंपरा है। सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को आदेश दिया था कि 24 नवंबर को सिर्फ एक बार दीपक जलाया जा सकता है, लेकिन यह परंपरा को अंतिम मान्यता नहीं देता। तमिलनाडु सरकार ने इस आदेश के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर की थी। ज़िलाधिकारी ने 23 नवंबर की रात 9 बजे से 25 नवंबर की सुबह 10 बजे तक प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया था।

Font size

तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर हर साल की तरह इस बार भी कार्तिगई दीपम के मौके पर दीपक जलाया गया.

पहाड़ी पर स्थित उच्छिपिल्लैयार मंदिर के दीप मंडप में एक बड़े दीप पात्र में महादीप जलाया गया. भक्तों ने 'अरोहरा' के जयकारे लगाए और भगवान के दर्शन किए.

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पहाड़ी की चोटी पर बने एक खंभे पर दीपक नहीं जलाया गया. इसके विरोध में हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने मंदिर के सामने प्रदर्शन किया.

मंदिर के दीप मंडप में दीपक जलाए जाने के बाद पहाड़ी के चारों ओर बने परिक्रमा मार्ग पर हज़ारों लोगों ने पूजा-अर्चना की.

वहीं, बीजेपी और हिंदू संगठनों के लोगों ने मांग की कि पहाड़ी की चोटी पर स्थित खंभे पर भी दीपक जलाया जाए. उन्होंने तमिलनाडु सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की.

इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे 50 से ज़्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया.

इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की चोटी पर स्थित खंभे पर मंगलवार को दीपक जलाने का आदेश दिया था. इसे देखते हुए इलाके में सुरक्षा के लिए 5,000 से ज़्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया.

तिरुपरनकुंद्रम के सन्निधि स्ट्रीट इलाके में बम निरोधक दस्ते ने खोजी कुत्तों की मदद से सघन तलाशी ली. पहाड़ी, आसपास के शहर और परिक्रमा मार्ग समेत कई इलाकों को पुलिस ने अपने नियंत्रण में ले लिया.

तिरुपरनकुंद्रम में दाख़िल होने वाली सड़कों पर बैरिकेडिंग की गई. पुलिसकर्मी निगरानी कर रहे थे. मौके पर मौजूद बीबीसी तमिल संवाददाता सिराज के मुताबिक़, सघन जांच के बाद ही लोगों को इलाके में दाख़िल होने दिया गया.

आमतौर पर तिरुपरनकुंद्रम मंदिर के सामने बने पत्थर के मंडप तक दोपहिया और चारपहिया वाहनों को जाने की अनुमति होती है. लेकिन इस बार वाहनों को वहां तक जाने नहीं दिया गया. उन्हें मंदिर से काफ़ी दूर ही रोक दिया गया. मंदिर में पूजा करने आने वाले श्रद्धालुओं को ही अंदर जाने की अनुमति दी गई.

तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी और उसके आसपास के इलाकों को ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी वाले रेड ज़ोन के रूप में घोषित किया गया है.

तिरुपरनकुंद्रम में काशी विश्वनाथ मंदिर और सुल्तान सिकंदर बादुशा औलिया दरगाह जाने वाले पूरे रास्ते को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया है. इस इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.

रथ स्ट्रीट पर स्थित सिकंदर बादुशा औलिया मस्जिद के आसपास भी पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

ज़िलाधिकारी ने जो आदेश जारी किया है, वह क्या है?

मदुरै के ज़िलाधिकारी निशांत कृष्णा ने सोमवार को प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया था. इसके तहत 23 नवंबर की रात 9 बजे से 25 नवंबर की सुबह 10 बजे तक बिना अनुमति के लोगों के जुटने, प्रदर्शन करने, जुलूस निकालने और सार्वजनिक सभाएं करने पर रोक लगाई गई है. पहाड़ी पर चढ़ने पर भी पाबंदी लगाई गई है.

हालांकि, रोज़ाना की पूजा-अर्चना और अदालत के आदेश को लागू करने से जुड़ी गतिविधियों को इस पाबंदी से छूट दी गई है.

पुलिस ने तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी और उसके आसपास के इलाकों को ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी वाले रेड ज़ोन के रूप में घोषित किया है.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हिरासत में

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ तिरुपरनकुंद्रम जाने के लिए तिरुनेलवेली से गाड़ी में निकले थे. जब उनकी गाड़ी मदुरै रोड पर गणपति मिल चेकपोस्ट के पास पहुंची, तो पुलिस ने उसे रोक लिया.

पुलिस ने उनसे कहा, “तिरुपरनकुंद्रम में दाख़िल होने पर रोक लगाने का आदेश है. इसलिए आप वहां नहीं जा सकते. हम आपको जाने की अनुमति नहीं देंगे.”

जब उन्होंने पुलिस की बात नहीं मानी, तो पुलिस ने नैनार नागेंद्रन के साथ आए 100 से ज़्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया. उन्हें एक मैरिज हॉल में ले जाया गया.

इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए नैनार नागेंद्रन ने कहा, “जब कोई क़ानूनी रोक नहीं है, तो पुलिस मुझे पूजा करने जाने से क्यों रोक रही है? गिरफ़्तार करने की बात कहकर हमें घर से बाहर निकलने से रोकना किसी व्यक्ति के मौलिक अधिकारों का हनन है.

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 के तहत देश के हर नागरिक को अपनी इच्छा के मुताबिक़ भगवान की पूजा करने और धार्मिक गतिविधियां स्वतंत्र रूप से करने का अधिकार है. लेकिन तमिलनाडु में इन मौलिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है.

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद तिरुपरनकुंद्रम जैसे धार्मिक स्थलों पर दीपक जलाने और पूजा करने पर रोक लगाना कहां तक जायज़ है?”

बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं को पुलिस ने रोका

चेन्नई एयरपोर्ट से बीबीसी तमिल से बात करते हुए तमिलनाडु बीजेपी की नेता तमिलिसाई सौंदरराजन ने कहा, “जब मैं चेन्नई से मदुरै के लिए निकली, तभी पुलिस ने मुझे तिरुपरनकुंद्रम नहीं जाने के लिए कहा था. लेकिन मैंने उनकी बात नहीं मानी और मदुरै आ गई. मैं सीधे तिरुपरनकुंद्रम मंदिर जा रही हूं. मुझे पता है कि वहां पुलिस मुझे एहतियातन हिरासत में ले सकती है. इसके बावजूद मैं जा रही हूं.”

इसी तरह, बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को भी पुलिस ने रोक दिया. वह कोयंबटूर से तिरुपरनकुंद्रम जा रहे थे. पुलिस ने उन्हें अन्नूर में रोका. समाचार एजेंसी एएनआई ने पुलिस के साथ उनकी बहस का वीडियो जारी किया है.

सुप्रीम कोर्ट का आदेश क्या है?

सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को आदेश दिया था कि तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की चोटी पर मंगलवार, 24 नवंबर को कार्तिगई दीपम के दिन सिर्फ़ एक बार दीपक जलाया जा सकता है. यह आदेश जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की बेंच ने दिया था.

हालांकि, 'लाइव लॉ' की रिपोर्ट के मुताबिक़, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी थी, जिसमें पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति दी गई थी.

'लाइव लॉ' के मुताबिक़, सुप्रीम कोर्ट ने यह भी साफ़ किया था कि एक बार दीपक जलाने की अनुमति देने का मतलब यह नहीं है कि अदालत ने वहां दीपक जलाने की परंपरा को अंतिम रूप से मान्यता दे दी है.

अदालत ने यह भी स्पष्ट किया था कि कोई भी पक्ष इस अनुमति को वहां दीपक जलाने की स्थापित परंपरा का सबूत नहीं मान सकता. न ही इसका इस्तेमाल आने वाले वर्षों में इसी तरह की पूजा की अनुमति मांगने के लिए किया जा सकता है.

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि दीपक जलाने के लिए पहाड़ी की चोटी पर सिर्फ़ मंदिर के अधिकृत कर्मचारी और सरकारी अधिकारी ही जा सकते हैं. आम लोगों को वहां जाने की अनुमति नहीं होगी. जजों ने अधिकारियों को सुरक्षा के इंतज़ाम करने का निर्देश दिया था. उन्होंने कहा था कि ज़रूरत और व्यावहारिकता को देखते हुए केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ़) की तैनाती पर भी विचार किया जा सकता है.

दीपक जलाने का समय और वहां पहुंचने का रास्ता तय करने की ज़िम्मेदारी ज़िला प्रशासन की होगी. अदालत ने यह भी कहा था कि दीपक जलाने के बाद संबंधित लोगों को तुरंत वहां से लौटना होगा. वहां किसी तरह का निर्माण कार्य या ढांचागत बदलाव नहीं किया जा सकता.

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा था कि पहाड़ी पर मौजूद दूसरे पूजा स्थलों, सिकंदर बादुशा दरगाह और मस्जिद में पूजा-अर्चना बिना किसी रुकावट के जारी रहनी चाहिए. अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा.

अदालत ने ज़िलाधिकारी को आदेश दिया था कि दीपक जलाए जाने के तीन दिनों के भीतर इससे जुड़ी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाख़िल की जाए.

इस आदेश के ख़िलाफ़ तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की थी. इस पर कल सुनवाई नहीं हुई. गुरु नानक जयंती के कारण सुप्रीम कोर्ट में आज छुट्टी है.

अतिरिक्त जानकारी: प्रभुराव आनंदन, बीबीसी तमिल के लिए.

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • तमिलनाडु सरकार की पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी और आगे का आदेश जारी किया जा सकता है।

    Likely · Within weeks

  • बीजेपी और हिंदू संगठनों द्वारा तिरुपरनकुंद्रम में दीपक जलाने की मांग को लेकर आगे भी प्रदर्शन जारी रह सकते हैं।

    Possible · Within days

Open Questions

  • ?चोटी पर स्थित खंभे पर दीपक क्यों नहीं जलाया गया?
  • ?तमिलनाडु सरकार की पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट कब सुनवाई करेगा?
  • ?हिरासत में लिए गए लोगों पर क्या कार्रवाई होगी?
  • ?आगामी वर्षों में दीपक जलाने की परंपरा का क्या होगा?

Related Topics

People
Organizations
Places
Topics
This article was originally published by BBC हिंदी.

Quick Look

तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम के मौके पर मंदिर के दीप मंडप में महादीप जलाया गया, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद चोटी पर स्थित खंभे पर दीपक नहीं जलाया गया। बीजेपी और हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने 50 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन और तमिलिसाई सौंदरराजन को भी रोका गया। सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को आदेश दिया था कि 24 नवंबर को सिर्फ एक बार दीपक जलाया जा सकता है, लेकिन तमिलनाडु सरकार ने पुनर्विचार याचिका दायर की थी।

AI-generated summary

Story signals

News tone
Negative
Emotional intensity
High
News value
High
Urgency
Developing
Follow-up likelihood
Likely
Relevance window
Days

Source & Reliability

Source
BBC हिंदी
Story type
Hard news
Source quality
Full
Published
1 hour ago
तिरुपरनकुंद्रम
कार्तिगई दीपम
सुप्रीम कोर्ट
तिरुपरनकुंद्रम
नैनार नागेंद्रन
तमिलिसाई सौंदरराजन
एल मुरुगन
निशांत कृष्णा
भारतीय जनता पार्टी
भारत का सर्वोच्च न्यायालय
तमिलनाडु सरकार
मदुरै जिला प्रशासन
तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी
उच्छिपिल्लैयार मंदिर
मदुरै
चेन्नई
कार्तिगई दीपम
सुप्रीम कोर्ट
बीजेपी
हिरासत
तमिलनाडु
महादीप

Related Stories

More on this topicतिरुपरनकुंद्रम
पंजाब चुनाव: अकाली दल ने बीजेपी के साथ गठबंधन का फ़ैसला क्यों किया?
Politics·1 hour ago

पंजाब चुनाव: अकाली दल ने बीजेपी के साथ गठबंधन का फ़ैसला क्यों किया?

शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी ने पंजाब विधानसभा चुनाव साथ लड़ने की घोषणा की है। 24 नवंबर 2026 को गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन और एसएडी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने गठबंधन का एलान किया। अकाली दल को मुख्यमंत्री पद मिलेगा, लेकिन सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय नहीं हुआ है।

BBC हिंदी
4 min read
'Akali Dal-BJP alliance stood the test of time': PM Modi welcomes SAD's return to NDA
Developing·7 hours ago

'Akali Dal-BJP alliance stood the test of time': PM Modi welcomes SAD's return to NDA

Prime Minister Narendra Modi welcomed the Shiromani Akali Dal back to the National Democratic Alliance ahead of the Punjab assembly elections, ending a six-year separation caused by farm laws.

Times of India
2 min read
सीजेपी अभी कहाँ है, क्या सरकार को चुनौती पेश करने में अब भी सक्षम है?
Politics·7 hours ago

सीजेपी अभी कहाँ है, क्या सरकार को चुनौती पेश करने में अब भी सक्षम है?

भारत में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) का आंदोलन शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद अपनी गति खोता दिख रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि स्पष्ट राजनीतिक कार्यक्रम और विचारधारा की कमी के कारण यह आंदोलन संस्थागत बदलाव लाने में विफल रहा है।

BBC हिंदी
6 min read
20,000 fake accounts, campaign cash: How China is 'targeting' Taiwan elections
Developing·8 hours ago

20,000 fake accounts, campaign cash: How China is 'targeting' Taiwan elections

Taiwan's MAC deputy minister Shen Yu-chung warned that Beijing is using campaign funding, AI, surveillance technologies, and fake social media accounts to influence elections, following the indictment of a local candidate.

TOI World
1 min read
Krishnamoorthi seeks hearing with Nvidia CEO Huang
Politics·12 hours ago

Krishnamoorthi seeks hearing with Nvidia CEO Huang

US Congressman Raja Krishnamoorthi demands a full public congressional hearing with NVIDIA CEO Jensen Huang over allegations of Chinese intelligence links and potential compromise of sensitive American AI technology, amid scrutiny of NVIDIA's leadership and Trump's reported intervention in Huang's reinstatement.

Economic Times
4 min read
Monsoon session not yet prorogued, Congress slams government
Developing·20 hours ago

Monsoon session not yet prorogued, Congress slams government

Congress spokesman Jairam Ramesh accused Prime Minister Narendra Modi and Union Home Minister Amit Shah of planning something sinister, citing uncertainty over the winter Parliament session and a possible special session for the delimitation bill.

Times of India
2 min read
More on this topicतिरुपरनकुंद्रम