Breaking
ARIran is awaiting Washington and Tel Aviv's calculations regarding the warITUkraine, Zelensky claims attacks on Russian ships in Libya. Drone raid on Rostov. LIVEDE“Consequences for life in Germany are immense” – Russia should prepare a nuclear weapon in spaceARIran is awaiting Washington and Tel Aviv's calculations regarding the warITUkraine, Zelensky claims attacks on Russian ships in Libya. Drone raid on Rostov. LIVEDE“Consequences for life in Germany are immense” – Russia should prepare a nuclear weapon in space
NewsgatherNewsgather
All StoriesWorldSportsFinanceTechScience
Sign In
All StoriesWorldSportsFinanceTechScienceHealthCultureClimatePoliticsSpace
NewsgatherNewsgather

Real-time global news intelligence. Curated by humans, powered by data.

Get the app

Download on theApp StoreGET IT ONGoogle Play
Get the app
Scan with your phone camera

Sections

All StoriesWorldSportsFinanceTechScience

More

HealthCultureClimatePoliticsSpace

Company

AboutEditorial StandardsAdvertisingCareersPressContact

©️ 2026 Newsgather. A product by All Software 24. All rights reserved.

Privacy PolicyCookie PolicyImprintTerms of UseContent and Editorial PolicyRemoval RequestDelete Your AccountAdvertising PolicyContact
Back|पंजाब चुनाव: अकाली दल ने बीजेपी के साथ गठबंधन का फ़ैसला क्यों किया?
पंजाब चुनाव: अकाली दल ने बीजेपी के साथ गठबंधन का फ़ैसला क्यों किया?
Politics
BBC हिंदी·1 hour ago·Politics·4 min read·🇮🇳India

पंजाब चुनाव: अकाली दल ने बीजेपी के साथ गठबंधन का फ़ैसला क्यों किया?

2020 में एनडीए से अलग होने के लगभग छह साल बाद शिरोमणि अकाली दल की बीजेपी के साथ वापसी

Translation in progress — showing the original for now.

Quick Look

शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी ने पंजाब विधानसभा चुनाव साथ लड़ने की घोषणा की है। 24 नवंबर 2026 को गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन और एसएडी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने गठबंधन का एलान किया। अकाली दल को मुख्यमंत्री पद मिलेगा, लेकिन सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय नहीं हुआ है।

AI-generated summary

Why It Matters

शिरोमणि अकाली दल ने 2020 में किसानों के आंदोलन के समर्थन में एनडीए से अलग होने का फैसला किया था। लगभग छह साल बाद फिर से अकाली दल की एनडीए में वापसी हुई है। दोनों पार्टियां 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव अलग-अलग लड़ चुकी हैं और बुरी तरह से नाकाम रही थीं।

Font size

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) और बीजेपी ने पंजाब विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने की घोषणा की है.

2020 में अकाली दल ने किसानों के आंदोलन के समर्थन में एनडीए से अलग होने का फ़ैसला किया था. अब क़रीब छह साल बाद फिर से अकाली दल की एनडीए में वापसी हुई है.

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या अकाली दल का साथ मिलने से बीजेपी को पंजाब विधानसभा चुनाव में फ़ायदा मिलेगा?

दोनों पार्टियां 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव अलग-अलग लड़ चुकी हैं और बुरी तरह से नाकाम रही थीं. अकाली दल को 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक रूप से फिर प्रासंगिक होने का रास्ता तलाशना है.

24 नवंबर 2026 को गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन और एसएडी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने गठबंधन का एलान किया.

अमित शाह ने कहा कि पंजाब में अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में रहेगा और मुख्यमंत्री का पद भी उसी को मिलेगा. हालांकि, सीटों के बँटवारे का सटीक फॉर्मूला अभी घोषित नहीं हुआ है.

2022 में एसएडी ने बीएसपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, जबकि बीजेपी के साथ दूसरे सहयोगी दल थे. 2024 में दोनों पार्टियों ने पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर अलग-अलग चुनाव लड़ा. लोकसभा चुनाव में बीजेपी को एक भी सीट नहीं मिली जबकि अकाली दल को एक सीट मिली थी.

2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में अकाली दल महज तीन सीट जीत पाई थी जबकि बीजेपी को दो सीटें मिली थीं.

पंजाब यूनिवर्सिटी में राजनीति विज्ञान के प्रोफ़ेसर आशुतोष कुमार इस गठबंधन की घोषणा से हैरान हैं. प्रोफ़ेसर कुमार को लगता है कि यह गठबंधन साथ में चुनाव हारने के लिए ज़्यादा प्रतीत होता है.

प्रोफ़ेसर आशुतोष कुमार ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से कहा, ''बीजेपी पंजाब में ड्रग्स का मुद्दा उठाती है लेकिन ड्रग्स के कई मामले अकाली सरकार में आए हैं. बीजेपी के पास इस मुद्दे को उठाने का नैतिक अधिकार नहीं रहेगा. दूसरी तरफ़ अकाली ख़ुद को पंथी पार्टी कहती है लेकिन बीजेपी के साथ आने से ये छवि कमज़ोर होगी और अमृतपाल सिंह की वारिस-ए-पंजाब को फ़ायदा हो सकता है. किसी भी राजनीतिक दल के लिए गठबंधन हमेशा दूसरी पसंद होता है. कोई भी राजनीतिक दल, जो अपने आप में कुछ हैसियत रखता है, अपने दम पर सत्ता में आना चाहेगा.''

''अगर आप आधुनिक पंजाब का इतिहास देखें तो 1966 के बाद से अकाली दल और बीजेपी, या उससे पहले जनसंघ कभी अपने दम पर सत्ता में नहीं आई हैं. यहाँ तक कि 1997 में भी, जब अकाली दल को 75 सीटें मिली थीं और उसे स्पष्ट बहुमत हासिल था, तब भी उसने बीजेपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था. वास्तव में, बादल ने गठबंधन सरकार बनाई थी. वे अपने दम पर अकाली सरकार बना सकते थे, लेकिन उन्होंने गठबंधन चुना.''

प्रोफ़ेसर आशुतोष कुमार कहते हैं, ''कांग्रेस के उलट, इन दोनों पार्टियों के सामने गठबंधन करने की मजबूरी है, क्योंकि दोनों का आधार बहुत सीमित है.अकाली दल एक ग्रामीण पार्टी है. उसका समर्थन आधार सिखों के बीच है. बीजेपी का समर्थन ज़्यादातर हिंदुओं के बीच है और वह शहरी पार्टी है. लेकिन मेरा मानना है कि यह समीकरण काम नहीं करेगा.''

बीजेपी पहले कह रही थी कि वह गठबंधन नहीं करेगी, अपने दम पर चुनाव लड़ेगी. अब उसने गठबंधन कर लिया है. कुछ राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह संभव है कि यह हाईकमान का फ़ैसला हो, स्टेट यूनिट सहमत ना हो.

प्रोफ़ेसर आशुतोष कुमार कहते हैं, ''संभव है कि अकाली दल संसाधनों की तलाश कर रहा हो. वह बीजेपी से ऐसा सहयोग चाहता हो, जो चुनाव अभियान चलाने में उसकी मदद करे. वैसे भी अकाली दल गिरावट के दौर से गुज़र रहा है. ऐसे में किसी राष्ट्रीय पार्टी के साथ गठबंधन करना, वह भी इतनी ताक़तवर पार्टी के साथ, और नरेंद्र मोदी जैसा लोकप्रिय चेहरा मिलना उसके लिए फ़ायदेमंद हो सकता है.

हालांकि, नरेंद्र मोदी पंजाब में कितने लोकप्रिय हैं, यह सवाल का विषय है. लेकिन बीजेपी की अपनी चुनावी मशीनरी है, जो अकाली दल की मदद कर सकती है. इसलिए यह गठबंधन बीजेपी की तुलना में अकाली दल के लिए ज़्यादा फ़ायदेमंद है.''

गठबंधन टूटने के बाद दोनों पार्टियां पंजाब की राजनीति में हाशिये पर चली गई थीं. वहीं, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने राज्य की चुनावी राजनीति में अपनी मज़बूत जगह बनाए रखी.

बीजेपी के पूर्ववर्ती संगठन भारतीय जनसंघ के साथ अकाली दल का सहयोग 1960 के दशक में शुरू हुआ था, जबकि मौजूदा एसएडी-बीजेपी गठबंधन 1990 के दशक के मध्य में बना.

1967 से पहले पंजाबी भाषी राज्य और भाषा नीति के मुद्दे पर अकाली दल और जनसंघ के बीच गंभीर मतभेद थे. दोनों स्वाभाविक वैचारिक सहयोगी नहीं थे. बाद में इन मतभेदों के बावजूद सहयोग शुरू हुआ.

2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने पंजाब की 13 में से सात सीटें जीती थीं. उसका वोट शेयर क़रीब 26 फ़ीसदी था. कांग्रेस को अपने प्रतिद्वंद्वी दलों के वोट बंटने का काफ़ी फायदा मिला था. बीजेपी और एसएडी के एक साथ आने से यह चुनावी लाभ प्रभावित हो सकता है.

अगर बीजेपी के विरोध में रहने वाले मतदाता या कृषि क़ानूनों के मुद्दे पर अकाली दल से नाराज़ ग्रामीण मतदाता गठबंधन से दूर होते हैं, तो कांग्रेस को फ़ायदा भी मिल सकता है.

बीजेपी के लिए क्या गठबंधन में जोखिम है?

प्रदेश की राजनीति पर करीबी नज़र रखने वालों का कहना है कि सबसे बड़ा जोखिम यह है कि बीजेपी को अकाली दल की राजनीतिक कमज़ोरियों और विवादों की ज़िम्मेदारी भी उठानी पड़ सकती है. बीजेपी को ग्रामीण सिख मतदाताओं का समर्थन कितना मिलेगा, यह स्पष्ट नहीं है.

अकाली दल को 2015 की बेअदबी की घटनाओं, उसके बाद हुई पुलिस फायरिंग और अपनी पिछली सरकार के कार्यकाल को लेकर सवालों का सामना करना पड़ता रहा है.

चूंकि बीजेपी उस समय अकाली दल की गठबंधन सहयोगी थी, इसलिए वह उस दौर की राजनीतिक ज़िम्मेदारी से पूरी तरह दूरी नहीं बना सकती.

आम आदमी पार्टी पहले ही बेअदबी, नशे और कृषि क़ानूनों के मुद्दे उठाकर नए गठबंधन पर हमला कर रही है.

पहले गठबंधन में बीजेपी को 23 सीटें मिलती थीं. इस बार वह इससे कहीं ज़्यादा सीटों की मांग कर रही है.

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • गठबंधन से कांग्रेस का चुनावी लाभ प्रभावित हो सकता है

    Possible · Within months

  • अकाली दल के लिए गठबंधन बीजेपी की तुलना में अधिक फायदेमंद हो सकता है

    Possible · Within months

Open Questions

  • ?सीटों के बंटवारे का सटीक फॉर्मूला क्या होगा?
  • ?बीजेपी राज्य इकाई इस गठबंधन से सहमत है या नहीं?
  • ?गठबंधन से पंजाब के ग्रामीण सिख मतदाताओं को कितना समर्थन मिलेगा?

Related Topics

People
Organizations
Places
Topics
This article was originally published by BBC हिंदी.

Quick Look

शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी ने पंजाब विधानसभा चुनाव साथ लड़ने की घोषणा की है। 24 नवंबर 2026 को गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन और एसएडी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने गठबंधन का एलान किया। अकाली दल को मुख्यमंत्री पद मिलेगा, लेकिन सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय नहीं हुआ है।

AI-generated summary

Story signals

News tone
Neutral
Emotional intensity
High
News value
High
Follow-up likelihood
Very likely
Relevance window
Weeks

Source & Reliability

Source
BBC हिंदी
Story type
Hard news
Source quality
Full
Published
1 hour ago
शिरोमणि अकाली दल
भारतीय जनता पार्टी
पंजाब विधानसभा चुनाव
शिरोमणि अकाली दल
अमित शाह
नितिन नबीन
सुखबीर सिंह बादल
प्रोफेसर आशुतोष कुमार
भारतीय जनता पार्टी
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन
पंजाब विश्वविद्यालय
पंजाब
भारतीय जनता पार्टी
पंजाब विधानसभा चुनाव
एनडीए
सुखबीर सिंह बादल
अमित शाह
नितिन नबीन

Related Stories

More on this topicशिरोमणि अकाली दल
तमिलनाडु: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पहाड़ी की चोटी पर नहीं जलाया गया दीपक, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन
Developing·1 hour ago

तमिलनाडु: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पहाड़ी की चोटी पर नहीं जलाया गया दीपक, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम के मौके पर मंदिर के दीप मंडप में महादीप जलाया गया, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद चोटी पर स्थित खंभे पर दीपक नहीं जलाया गया। बीजेपी और हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने 50 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन और तमिलिसाई सौंदरराजन को भी रोका गया। सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को आदेश दिया था कि 24 नवंबर को सिर्फ एक बार दीपक जलाया जा सकता है, लेकिन तमिलनाडु सरकार ने पुनर्विचार याचिका दायर की थी।

BBC हिंदी
'Akali Dal-BJP alliance stood the test of time': PM Modi welcomes SAD's return to NDA
Developing·7 hours ago

'Akali Dal-BJP alliance stood the test of time': PM Modi welcomes SAD's return to NDA

Prime Minister Narendra Modi welcomed the Shiromani Akali Dal back to the National Democratic Alliance ahead of the Punjab assembly elections, ending a six-year separation caused by farm laws.

Times of India
2 min read
सीजेपी अभी कहाँ है, क्या सरकार को चुनौती पेश करने में अब भी सक्षम है?
Politics·7 hours ago

सीजेपी अभी कहाँ है, क्या सरकार को चुनौती पेश करने में अब भी सक्षम है?

भारत में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) का आंदोलन शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद अपनी गति खोता दिख रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि स्पष्ट राजनीतिक कार्यक्रम और विचारधारा की कमी के कारण यह आंदोलन संस्थागत बदलाव लाने में विफल रहा है।

BBC हिंदी
6 min read
20,000 fake accounts, campaign cash: How China is 'targeting' Taiwan elections
Developing·8 hours ago

20,000 fake accounts, campaign cash: How China is 'targeting' Taiwan elections

Taiwan's MAC deputy minister Shen Yu-chung warned that Beijing is using campaign funding, AI, surveillance technologies, and fake social media accounts to influence elections, following the indictment of a local candidate.

TOI World
1 min read
Krishnamoorthi seeks hearing with Nvidia CEO Huang
Politics·12 hours ago

Krishnamoorthi seeks hearing with Nvidia CEO Huang

US Congressman Raja Krishnamoorthi demands a full public congressional hearing with NVIDIA CEO Jensen Huang over allegations of Chinese intelligence links and potential compromise of sensitive American AI technology, amid scrutiny of NVIDIA's leadership and Trump's reported intervention in Huang's reinstatement.

Economic Times
4 min read
Monsoon session not yet prorogued, Congress slams government
Developing·20 hours ago

Monsoon session not yet prorogued, Congress slams government

Congress spokesman Jairam Ramesh accused Prime Minister Narendra Modi and Union Home Minister Amit Shah of planning something sinister, citing uncertainty over the winter Parliament session and a possible special session for the delimitation bill.

Times of India
2 min read
More on this topicशिरोमणि अकाली दल