
भारत की जीत में आर्यवीर सहवाग का अहम योगदान, पिता वीरेंद्र सहवाग ने युवा चैंपियंस की सराहना की
अंडर-19 एशिया कप 2026 में आर्यवीर सहवाग को 'प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट' चुना गया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में सर्वाधिक 361 रन बनाए। भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता, जिस पर वीरेंद्र सहवाग ने गर्व व्यक्त किया।
AI-generated summary
आर्यवीर सहवाग पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के पुत्र हैं। उन्होंने दिल्ली की आयु-वर्ग टीमों से शुरुआत की और अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं।
वीरेंद्र सहवाग का बेटा होना आर्यवीर सहवाग की पहली पहचान हो सकती है, लेकिन अब उनके बल्ले से निकले रन उनकी अपनी कहानी लिख रहे हैं.
भारत ने अंडर-19 पुरुष एशिया कप 2026 के फ़ाइनल में पाकिस्तान को हराकर ख़िताब अपने नाम कर लिया है. इस जीत में आर्यवीर सहवाग का भी बड़ा योगदान रहा है.
यही वजह है कि आर्यवीर सहवाग को शानदार बल्लेबाज़ी के दम पर अंडर-19 पुरुष एशिया कप 2026 का प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुना गया है. आर्यवीर पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ रहे.
आर्यवीर ने टूर्नामेंट के 5 मैचों में 90.25 की औसत से कुल 361 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक निकले.
फ़ाइनल मैच में आर्यवीर सहवाग ने 61 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 58 रन बनाए.
वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर भारतीय टीम की जीत पर लिखा कि उन्हें इन युवा चैंपियंस पर गर्व है.
वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, "क्या मैच था! क्या शानदार अंत हुआ! अंडर-19 एशिया कप के फ़ाइनल में 338 रन का पीछा करते हुए पाकिस्तान को हराने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए."
उन्होंने आगे लिखा, "लक्ष्य के 80 रन, आर्यवीर के 58 रन और फिर जब हमें चमत्कार की ज़रूरत थी, तब मनल चौहान और मोहित उल्वा का कमाल. क्या ग़ज़ब की जीत है! इन युवा चैंपियंस पर गर्व है!"
इससे पहले 10 नवंबर 2026 को ओमान में अंडर-19 एशिया कप के एक मैच में आर्यवीर ने संयुक्त अरब अमीरात के ख़िलाफ़ 168 गेंदों पर 160 रन बनाए. उनकी पारी में 17 चौके और सात छक्के शामिल थे.
आर्यवीर की आतिशी पारी की बदौलत इंडिया अंडर 19 की टीम ने यूएई को 70 रनों से हराया.
अंडर-19 एकदिवसीय क्रिकेट में यह किसी भारतीय बल्लेबाज़ का संयुक्त रूप से पांचवां सबसे बड़ा स्कोर है. शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल भी इस स्तर पर 160 रन बना चुके हैं.
लेकिन इस पारी तक पहुंचने का आर्यवीर का सफ़र केवल बड़े स्कोर से नहीं बना है. इसमें बचपन में प्लास्टिक के बल्ले से खेलना, दिल्ली के ट्रायल में शामिल होना, 297 रन बनाकर भी निराश होना और अच्छी शुरुआत मिलने के बाद ग़लत शॉट खेलकर विकेट गंवाने जैसी कई कहानियां शामिल हैं.
आर्यवीर की क्रिकेट से जुड़ी शुरुआती यादों में एक ऐसी पारी भी शामिल है, जिसे वह देख ही नहीं पाए थे. वह बचपन में अपने पिता वीरेंद्र सहवाग को आईपीएल में खेलते देखने जा रहे थे. रास्ते में इतना ट्रैफ़िक था कि परिवार के स्टेडियम पहुंचने से पहले ही वीरेंद्र सहवाग आउट हो चुके थे.
दिसंबर 2021 तक आर्यवीर का नाम दिल्ली की अंडर-16 टीम के ट्रायल की सूची में आ चुका था. उस समय वह 14 साल के थे. अगले साल आर्यवीर को विजय मर्चेंट ट्रॉफ़ी के लिए दिल्ली की अंडर-16 टीम में चुन लिया गया.
नवंबर 2024 में शिलॉन्ग में दिल्ली और मेघालय के बीच कूच बिहार ट्रॉफ़ी का मैच खेला जा रहा था. आर्यवीर 309 गेंदों पर 297 रन बनाकर आउट हुए. वीरेंद्र सहवाग ने बेटे को बधाई देते हुए लिखा कि फ़रारी 23 रन से रह गई.
अगस्त 2025 में आर्यवीर ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स के लिए दिल्ली प्रीमियर लीग का अपना पहला मैच खेला. मैच के बाद उन्होंने इंडिया टुडे से कहा कि वह मैदान पर उतरते समय घबराए हुए थे. बल्लेबाज़ी करते हुए वह अपने पिता की सलाह मन में दोहरा रहे थे, गेंद को देखो और सीधा खेलो.
सितंबर 2026 में राजकोट में ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के ख़िलाफ़ आर्यवीर ने भारत के लिए अपने शुरुआती तीन एकदिवसीय मैच खेले. इन मैचों में उन्होंने 28, 47 और 34 रन बनाए.
ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ सीरीज़ के बाद आर्यवीर दिल्ली की कप्तानी करने के लिए वीनू मांकड़ ट्रॉफ़ी में लौटे. 16 अक्तूबर को, आर्यवीर ने 143 गेंदों पर 173 रन बनाए.
आर्यवीर की 160 रन की पारी की शुरुआत तेज़ नहीं थी. शतक तक पहुंचने के लिए उन्हें 131 गेंदें लगीं. इसके बाद उन्होंने केवल 37 गेंदों पर 60 रन बना दिए. यह पारी आर्यवीर को सीनियर भारतीय टीम तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त है या नहीं, इसका जवाब आने वाला समय और उनका लगातार प्रदर्शन देगा.
India won the 2026 ACC Men's Under-19 Asia Cup by defeating Pakistan by one wicket. Chasing 338, India reached the target on the final ball, led by Lakshya Raichandani's 80 and a crucial unbeaten 49 from Mohit Ulva at the Al Amerat Cricket Ground.

In the final of the Under-19 Asia Cup 2026 held in Oman, 18-year-old Mohit Ulva scored an unbeaten 49 against Pakistan to lead India to a thrilling one-wicket win. He was adjudged 'Player of the Match'.
India's Under-19 cricket team clinched the Asia Cup title by chasing 338 runs against Pakistan. Mohit Ulva hit a last-ball boundary to secure a one-wicket victory, while Aaryavir Sehwag was named Player of the Tournament for his 361 runs.
India secured a dramatic one-wicket victory over Pakistan in the U-19 Asia Cup 2026 final, chasing a target of 338 on the final ball. PM Narendra Modi praised the team's performance, highlighting the match-winning partnership between Mohit Ulva and C Venkata.
Mohit Ulva scored an unbeaten 49 to lead India to a one-wicket victory against Pakistan in the Under-19 Asia Cup final. Chasing 338, India secured the win on the final ball after a late-order partnership.
India U19 defeated Pakistan by one wicket in a last-ball thriller to win the Under-19 Asia Cup. Chasing 338, Mohit Ulva's unbeaten 49 off 26 balls secured the win after Pakistan's Usman Khan had earlier scored 107.