NewsgatherNewsgather
All StoriesWorldSportsFinanceTechScience
Sign In
All StoriesWorldSportsFinanceTechScienceHealthCultureClimatePoliticsSpace
NewsgatherNewsgather

Real-time global news intelligence. Curated by humans, powered by data.

Get the app

Download on theApp StoreGET IT ONGoogle Play
Get the app
Scan with your phone camera

Sections

All StoriesWorldSportsFinanceTechScience

More

HealthCultureClimatePoliticsSpace

Company

AboutEditorial StandardsAdvertisingCareersPressContact

©️ 2026 Newsgather. A product by All Software 24. All rights reserved.

Privacy PolicyCookie PolicyImprintTerms of UseContent and Editorial PolicyRemoval RequestDelete Your AccountAdvertising PolicyContact
Back|आज़म ख़ान ने ओवैसी की यूपी में रैलियों पर उठाए सवाल, अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर क्या बोले?
आज़म ख़ान ने ओवैसी की यूपी में रैलियों पर उठाए सवाल, अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर क्या बोले?
Developing
BBC हिंदी·17 minutes ago·Politics·5 min read·🇮🇳India

आज़म ख़ान ने ओवैसी की यूपी में रैलियों पर उठाए सवाल, अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर क्या बोले?

जेल से रिहाई के बाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कई मुद्दों पर बात की

Translation in progress — showing the original for now.

Quick Look

जेल से रिहा होने के बाद आज़म ख़ान ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी को इंटरव्यू दिया। उन्होंने ओवैसी पर बीजेपी को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया, अखिलेश यादव के जेल आने से परेशानी की बात कही, दो पैन कार्ड मामले पर सफाई दी, जौहर यूनिवर्सिटी पर भावुक बयान दिया, और राम मंदिर तथा कांग्रेस पर अपनी राय रखी।

AI-generated summary

Why It Matters

आज़म ख़ान ग़ाज़ियाबाद की डासना जेल में बंद थे। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें अंतरिम ज़मानत दी थी, लेकिन रिहाई के कुछ घंटे बाद ईडी सुप्रीम कोर्ट पहुंची। आज़म ख़ान और उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म दो पैन कार्ड रखने के मामले में पहले जेल में थे।

Font size

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान ने जेल से छूटने के बाद बीबीसी न्यूज़ हिन्दी को दिए एक इंटरव्यू में असदुद्दीन ओवैसी, अखिलेश यादव, राम मंदिर, कांग्रेस, जौहर यूनिवर्सिटी और अपने क़ानूनी मामलों सहित कई मुद्दों पर बात की.

ओवैसी और समाजवादी पार्टी को लेकर पूछे गए एक सवाल पर आज़म ख़ान ने कहा कि ओवैसी राज्य में बीजेपी को फ़ायदा पहुंचाना चाहते हैं.

उन्होंने कहा, “यही समझ में नहीं आ रहा है कि वो बीजेपी से लड़ रहे हैं या समाजवादी पार्टी से लड़ रहे हैं. अगर समाजवादी का नुक़सान होगा तो फ़ायदा ज़ाहिर है बीजेपी का होगा.”

आज़म ख़ान ने असदुद्दीन ओवैसी की उत्तर प्रदेश में रैलियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि वह बीजेपी से लड़ रहे हैं या समाजवादी पार्टी से.

उन्होंने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी को नुक़सान होगा तो इसका फ़ायदा बीजेपी को ही मिलेगा. आज़म ने ओवैसी की हमदर्दी पर भी सवाल उठाए.

उन्होंने कहा कि जब ओवैसी उनके घर के सामने से गुज़र रहे थे, तब मिलने क्यों नहीं आए या उनकी पत्नी को फ़ोन क्यों नहीं किया.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से ठीक पहले सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के बाद उन्होंने भावुक अंदाज़ में कहा था कि 'अब चुनाव नहीं होगा, इंक़लाब होगा.'

आज़म ख़ान ग़ाज़ियाबाद की डासना जेल में बंद थे. इससे एक दिन पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट ने ईडी की ओर से दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में उन्हें अंतरिम ज़मानत दी थी.

हालांकि, आज़म ख़ान की रिहाई के कुछ घंटे बाद ही इस आदेश पर रोक लगाने के लिए ईडी सुप्रीम कोर्ट पहुंची और तत्काल सुनवाई की मांग की. लेकिन अदालत ने यह मांग स्वीकार नहीं की.

आज़म ख़ान और उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म दो पैन कार्ड रखने के मामले में पहले जेल में थे.

इस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 29 अक्तूबर को उन्हें ज़मानत दी थी. 31 अक्तूबर को जैसे ही आज़म ख़ान जेल से बाहर आए, ईडी ने उन्हें हिरासत में ले लिया.

ईडी की यह कार्रवाई मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हुई. इस मामले में आरोप है कि किसानों की कृषि भूमि पर मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी ने ज़बरन क़ब्ज़ा किया था.

'अखिलेश के जेल में आने से परेशानी बढ़ जाती है'

अखिलेश यादव के जेल में मिलने जाने के सवाल पर आज़म ख़ान ने कहा कि उनके जेल में मिलने आने से काफ़ी परेशानी होती है.

उन्होंने कहा, “आप अंदाज़ा नहीं लगा सकते कि अखिलेश साहब के आने के पहले और आने के बाद हम पर कितने सितम के पहाड़ टूटते हैं. जेल में आने से पहले सख़्ती बढ़ा दी जाती है.”

उन्होंने कहा कि अगर कोई चीज़ छुपाकर इस्तेमाल भी कर रहे हैं, जैसे शेविंग क्रीम, तो वह भी कूड़ेदान में डाल दी जाती है.

आज़म ख़ान ने कहा कि इसलिए वह नहीं चाहते थे कि अखिलेश यादव उनसे मिलने आएं.

अपने ख़िलाफ़ दर्ज दो पैन कार्ड से जुड़े मामले पर आज़म ख़ान ने कहा कि उनके पास एक ही वैध पैन कार्ड था.

उन्होंने कहा, “एक पैन कार्ड जिससे किसी किस्म का कोई कारोबार नहीं हुआ, कोई ट्रांज़ैक्शन नहीं हुआ, उसका कोई इस्तेमाल ही नहीं हुआ. वो पैन कार्ड सरेंडर कर दिया गया. और उन्हीं नियमों के तहत दूसरा नया पैन कार्ड बन गया. तो एक वक्त में एक ही पैन कार्ड रहा, दो रहे ही नहीं.”

जेल से रिहाई के बाद ईडी की कार्रवाई के बारे में उन्होंने कहा, “हम तो बहुत मुतमइन होकर बाहर आए थे और यह अंदाज़ा भी नहीं कर सकते थे कि आठ साल पहले जो एफआईआर लिखी गई हो, उसके लिए आज का ही दिन तय होगा.”

जौहर यूनिवर्सिटी पर क्या बोले आज़म ख़ान

बीती 15 जुलाई को रामपुर विकास प्राधिकरण ने दावा किया कि जौहर यूनिवर्सिटी के 40 में से 38 भवनों का निर्माण बिना स्वीकृत नक़्शा पास कराए किया गया है.

रामपुर की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की नींव क़रीब दो दशक पहले आज़म ख़ान ने रखी थी. आज़म ख़ान तब रामपुर के विधायक थे. अलग-अलग मौक़ों पर उन्होंने इस यूनिवर्सिटी को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताया था.

मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े विवाद पर बात करते हुए आज़म ख़ान भावुक भी दिखाई दिए.

जब उनसे पूछा गया कि यूनिवर्सिटी की 38 इमारतें गिराए जाने की ख़बर मिलने पर उनके मन में पहला ख़याल क्या आया था, तो इसके जवाब में आज़म ख़ान ने कहा कि अगर बेटा साथ न होता तो उनका हार्ट फ़ेल हो जाता. दिल की धड़कन रुक जाती.

उन्होंने दावा किया कि यूनिवर्सिटी के निर्माण से जुड़े सभी काम क़ानून के दायरे में किए गए.

उन्होंने कहा कि उस समय आरडीए नहीं था. जब कैंपस आरडीए के दायरे में आया, तो उसके बाद बनने वाली इमारतों के नक़्शे उससे पास कराए गए.

उन्होंने कहा, “मैं तो कह रहा हूं कि जब बीएचयू (बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी) और एएमयू (अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी) बने थे, उस समय ये सारे क़ानून रहे होते तो मोहन मालवीय जी और सर सैयद साहब दोनों जेल में होते.”

“मैंने ग़ाज़ियाबाद में जज साहब से टपकते हुए आंसुओं के साथ ये कहा था कि जज साहब अगर मुझे ये मालूम होता कि यूनिवर्सिटी और स्कूल बनाने की इतनी बड़ी सज़ा मिलेगी तो मैं रिक्शा चला लेता, स्कूल नहीं जाता. और अपने बेटे को बीड़ियाँ बनाने बैठा देता, एम. टेक. नहीं कराता.”

अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने पर क्या बोले आज़म ख़ान?

आज़म ख़ान बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के सह-संयोजकों में से एक थे और उनकी राजनीति का एक बड़ा हिस्सा राम मंदिर आंदोलन और बाबरी मस्जिद के मुद्दे से भी जुड़ा रहा है.

अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने की ख़बरों पर प्रतिक्रिया देते हुए आज़म ख़ान ने कहा, “जब हज के लिए हम लोग जाते हैं तो बहुत से लोग ऐसे हैं जो जवानी में कर लेते हैं. कुछ अधेड़ उम्र में करते हैं, कुछ बुढ़ापे में करते हैं, कुछ नहीं कर पाते. तो यही मान्यता है हमारे यहां कि जब अल्लाह ताला बुलाएगा तब हम जाएंगे.”

उन्होंने कहा, “यही मान्यता आपके यहां है कि जब आपके प्रभु बुलाएंगे तब आप जाएंगे. अब हुक्म हुआ होगा उनके लिए जा रहे हैं तो अब इसमें ख़ुदाई में लोग दावेदार ना बनें.”

आलोचक अक्सर ये आरोप लगाते हैं कि अखिलेश यादव मुसलमानों से जुड़े मुद्दों पर उतने मुखर नहीं रहते हैं, जितना उन्हें होना चाहिए. कई राजनीतिक विश्लेषक इसके दो पक्ष बताते हैं.

एक तो कहते हैं कि वक्त की मांग है, तो यह करना एक तरह से सही भी है. वहीं, कुछ का कहना है कि यह तो बीजेपी की पिच है. अगर इस पर अखिलेश यादव खेलना शुरू करते हैं तो यह खुद को नुक़सान पहुंचाने जैसा है.

वो कहते हैं, “अच्छा हिंदू मुसलमानों का दुश्मन हो ही नहीं सकता. तो अगर अखिलेश यादव अच्छे हिंदू हैं, वह धार्मिक हिंदू हैं, वह तिलक लगाते हैं. मुझे क्या परेशानी है तिलक से? हां, लेकिन यह शर्त है मेरी कि मेरे माथे पर जो नमाज़ का निशान है, फिर उससे भी घृणा नहीं होनी चाहिए.”

वो कहते हैं, “मेरा दृढ़ विश्वास है कि यह चुनाव धर्म और जाति पर नहीं होगा, ये मुद्दों पर होगा, काम पर होगा, विकास पर होगा.”

कांग्रेस को लेकर अपनी पिछली टिप्पणियों की चर्चा पर आज़म ख़ान ने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी पार्टी के बजाय उसके नेतृत्व के बारे में थी.

उन्होंने कहा, “मैंने लीडरशिप के बारे में कहा था. ज़ाहिर है राहुल गांधी उन सब में बेहतर हैं, मज़बूत हैं, अच्छे हैं.”

प्रदेश में कांग्रेस की संगठनात्मक स्थिति पर उन्होंने कहा, “अभी वर्कर नहीं है उनके पास. कैंडिडेट होना तो बहुत दूर की बात है.”

जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में अपनी ज़मीन मज़बूत करने में कितना समय लगेगा, तो उन्होंने जवाब दिया कि कांग्रेस को अपनी स्थिति मज़बूत करने में अभी 100 से 150 साल लगेंगे.

'नेताजी में एक कमी थी, जो अखिलेश यादव में नहीं है'

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और मौजूदा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तुलना करने के सवाल पर आज़म ख़ान ने कहा कि दोनों की कार्यशैली अलग रही है.

उन्होंने कहा, “नेताजी में एक कमी थी जो इनमें अभी नहीं आई है.”

जब उनसे पूछा गया कि वह कमी क्या थी, तो उन्होंने कहा, “ग़ुस्सा कभी-कभी कर जाते थे और ख़ूब कर जाते थे.”

वहीं, अखिलेश यादव के बारे में उन्होंने कहा, “ये ग़ुस्सा नहीं करते कभी. और कभी-कभी उससे नुक़सान भी हो जाता है.”

सियासत में आने के बारे में उन्होंने कहा, “मेरी दिलचस्पी सियासत में बहुत थी भी नहीं. लेकिन जब सियासत में आया मैं तो उसमें भी मैं ईमानदार रहा तो कामयाब रहा.”

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • ईडी की सुप्रीम कोर्ट याचिका पर सुनवाई होगी और आज़म ख़ान की ज़मानत पर निर्णय लिया जाएगा।

    Likely · Within weeks

  • जौहर यूनिवर्सिटी के भवनों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

    Possible · Within months

Open Questions

  • ?ईडी की सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर आगे क्या कार्रवाई होगी?
  • ?जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को गिराने की प्रक्रिया कब शुरू होगी?
  • ?आज़म ख़ान के खिलाफ अन्य कानूनी मामलों का क्या होगा?

Related Topics

People
Organizations
Places
Topics
This article was originally published by BBC हिंदी.

Quick Look

जेल से रिहा होने के बाद आज़म ख़ान ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी को इंटरव्यू दिया। उन्होंने ओवैसी पर बीजेपी को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया, अखिलेश यादव के जेल आने से परेशानी की बात कही, दो पैन कार्ड मामले पर सफाई दी, जौहर यूनिवर्सिटी पर भावुक बयान दिया, और राम मंदिर तथा कांग्रेस पर अपनी राय रखी।

AI-generated summary

Story signals

News tone
Mixed
Emotional intensity
High
News value
High
Global impact
National
Urgency
Developing
Follow-up likelihood
Likely
Relevance window
Days

Source & Reliability

Source
BBC हिंदी
Story type
Interview
Source quality
Full
Published
17 minutes ago
आज़म ख़ान
असदुद्दीन ओवैसी
अखिलेश यादव
आज़म ख़ान
असदुद्दीन ओवैसी
अखिलेश यादव
मुलायम सिंह यादव
समाजवादी पार्टी
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी
ईडी
सुप्रीम कोर्ट
उत्तर प्रदेश
रामपुर
ग़ाज़ियाबाद
डासना जेल
असदुद्दीन ओवैसी
अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी
जौहर यूनिवर्सिटी
राम मंदिर
कांग्रेस

Related Stories

More on this topicआज़म ख़ान
Election Commission: Rectify wrong roll entries during SSR via Form
Developing·3 hours ago

Election Commission: Rectify wrong roll entries during SSR via Form

The Election Commission has directed booth-level officers to conduct field verification where elector particulars in existing rolls mismatch data collected during the Special Intensive Revision, allowing rectification through Form 8 during the ongoing Special Summary Revision across 24 states and UTs.

Times of India
2 min read
Cabinet ministers advised to avoid foreign travel; Parliament meet likely by Dec 15
Politics·3 hours ago

Cabinet ministers advised to avoid foreign travel; Parliament meet likely by Dec 15

Cabinet ministers have been asked to avoid overseas travel and remain ready for Parliament to convene at short notice, possibly before mid-December, as the government plans to introduce a Constitution amendment bill to implement women's reservation from the 2029 general elections and increase Lok Sabha strength by around 50 per cent through delimitation.

Times of India
2 min read
No evidence that Alice spied on Jensen Huang: US officials to congressional staffers
Developing·8 hours ago

No evidence that Alice spied on Jensen Huang: US officials to congressional staffers

US officials report no evidence that Alice Huang was directed by Chinese intelligence to spy on Nvidia CEO Jensen Huang. Investigations suggest an amorous relationship, though agencies have not fully ruled out future findings as Nvidia stock remains volatile.

Times of India
1 min read
Why is the Punjab election like'Do or Die' for Aam Aadmi Party?
Developing·16 hours ago

Why is the Punjab election like'Do or Die' for Aam Aadmi Party?

The Punjab Assembly elections of 2027 are crucial for the political survival of Aam Aadmi Party (AP). After losing power in Delhi, you have only one state left, and this election will test its credibility and governance model.

BBC हिंदी
5 min read
Here are five reasons why the SPC and Congress are not getting consensus on seats in UP.
Developing·18 hours ago

Here are five reasons why the SPC and Congress are not getting consensus on seats in UP.

The Congress had initially demanded 181 seats, which has been reduced from 100 to 130, while the SPA has proposed to give about 26 seats. The number of seats, clashes over strong seats and different views on the performance of previous elections, concern for strengthening the organisation and a desire not to abandon the aim of defeating the BJP are five reasons why the two parties are still in talks.

BBC हिंदी
4 min read
6 years after split, Akalis & BJP tie up for Punjab assembly polls
Developing·yesterday

6 years after split, Akalis & BJP tie up for Punjab assembly polls

BJP and Shiromani Akali Dal have renewed their alliance for Punjab Assembly polls after six years apart, with Amit Shah designating SAD as the senior partner and Sukhbir Singh Badal as the likely chief ministerial face. The alliance, announced on Guru Nanak's birth anniversary, targets AAP's wipeout and promises to eradicate drugs from the state.

Times of India
3 min read
More on this topicआज़म ख़ान