
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गुजरांवाला ज़िले में टिकटॉक पर फॉलोअर्स की संख्या को लेकर दो बहनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें बड़ी बहन ने छोटी बहन ज़ुबिया मनाहिल को रसोई की छुरी से मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ़्तार कर लिया है और हथियार बरामद कर लिया है।
AI-generated summary
पाकिस्तान में टिकटॉक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉलोअर्स और व्यूज़ बढ़ाने की होड़ बढ़ रही है, विशेष रूप से युवा पीढ़ी में, जो इसे कमाई का साधन मानती है।
पाकिस्तान में टिकटॉक पर फॉलोअर्स को लेकर दो बहनों में झगड़ा, एक की मौत
Author, एहतिशाम शामी
पदनाम, पत्रकार
प्रकाशित 3 घंटे पहले
पढ़ने का समय: 6 मिनट
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गुजरांवाला ज़िले में दो बहनों के बीच कथित तौर पर टिकटॉक के व्यूज़ से शुरू हुए मामूली झगड़े का अंत एक बहन की हत्या के रूप में हुआ है.
लद्धेवाला वड़ैच पुलिस ने लड़कियों के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर 15 साल की ज़ुबिया मनाहिल की हत्या के आरोप में बड़ी बहन को गिरफ़्तार कर लिया है. बड़ी बहन की उम्र 18 साल है.
लद्धेवाला वड़ैच पुलिस स्टेशन के एसएचओ मोहम्मद अफ़ज़ल ने बीबीसी उर्दू को बताया कि अभियुक्त से हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है.
एफ़आईआर में अब्दुल शकूर ख़ान शिकायतकर्ता हैं, जो अभियुक्त और मारी गई लड़की, दोनों के पिता हैं.
एफ़आईआर में क्या लिखा है?
शिकायतकर्ता के मुताबिक़ वह पेशे से ड्राइवर हैं और उनकी छह बेटियां और एक बेटा है.
एफ़आईआर के मुताबिक़ उनके घर में मेहमान आए हुए थे और परिवार के सभी लोग आंगन में बैठकर बातचीत कर रहे थे कि अचानक छत से शोर सुनाई दिया. जब परिवार के लोग छत पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दोनों बहनें 'आपस में पैसों के लेन-देन को लेकर झगड़ रही थीं.'
एफ़आईआर के मुताबिक़, ''इस दौरान बड़ी बेटी ने रसोई में रखी हुई छुरी उठाई और ज़ुबिया को मारी, जो उसकी कमर पर लगी. इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी.''
एफआईआर में कहा गया कि 'हम सभी परिवार के लोगों ने ज़ुबिया को शुरुआती चिकित्सा सहायता देने की काफी कोशिश की, लेकिन ज्यादा खून बह जाने की वजह से उसकी मौत हो गई.'
छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें
सबसे अधिक पढ़ी गईं
समाप्त
हत्या कैसे हुई?
छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें
Dinbhar: आवाज़ वही, अंदाज़ नया
देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.
एपिसोड
समाप्त
पुलिस की ओर से तैयार की गई शुरुआती रिपोर्ट इस घटना के कारणों पर रोशनी डालती है.
यह रिपोर्ट एसएचओ मोहम्मद अफ़ज़ल ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी है.
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों बहनें टिकटॉक पर वीडियो बनाया करती थीं और दोनों के बीच जानलेवा झगड़े की वजह भी यही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बना.
रिपोर्ट के मुताबिक़ 'इस झगड़े के दौरान अभियुक्त ने अपनी बहन ज़ुबिया मनाहिल उर्फ आयशा की कमर पर धारदार हथियार से वार करके उसकी हत्या कर दी.'
एसएचओ मोहम्मद अफ़ज़ल ने बीबीसी उर्दू को बताया कि उन्होंने हिरासत में ली गई अभियुक्त का शुरुआती बयान दर्ज किया है.
बयान के मुताबिक़ "मृतका (छोटी बहन) के फॉलोअर्स ज़्यादा थे, जबकि अभियुक्त के फॉलोअर्स कम थे. अभियुक्त का आरोप था कि छोटी बहन उनके फॉलोअर्स चुराती थी, जिसकी वजह से दोनों में झगड़ा हुआ और बात बढ़ गई."
हालांकि अभियुक्त के रिश्तेदार गुलाम रसूल कहते हैं कि दोनों बहनों ने टिकटॉक पर वीडियो इसलिए बनाना शुरू किया था ताकि वे आर्थिक रूप से अपने पैरों पर खड़ी हो सकें.
उनका कहना है, "दोनों बहनें आज्ञाकारी और माता-पिता की बात मानने वाली थीं. वे चाहती थीं कि अपने पैरों पर खड़ी हो सकें, इसलिए अक्सर फूड व्लॉगिंग करती थीं और अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट पर सक्रिय रहती थीं."
'बड़ी बहन को सरकार देगी वकील'
मामले के शिकायतकर्ता अब्दुल शकूर कहते हैं कि वह अपनी बड़ी बेटी को सजा दिलवाना चाहते हैं.
उन्होंने बीबीसी उर्दू को बताया कि उन्होंने अपनी बड़ी बेटी को ख़ुद पुलिस के हवाले किया है और अब वह अभियुक्त की ओर से 'मामले की पैरवी नहीं करेंगे.
उनका कहना है, "जिसने मेरे हंसते-खेलते घर को बर्बाद कर दिया, मेरा अब उसके साथ कोई संबंध नहीं रहा."
आपराधिक कानूनों के विशेषज्ञ वकील शेख़ उस्मान कहते हैं कि पाकिस्तान के कानून के मुताबिक़ "किसी हिरासत में लिए गए अभियुक्त को सिर्फ इस वजह से बिना वकील के नहीं छोड़ा जा सकता कि उसके मामले की पैरवी के लिए कोई रिश्तेदार या निजी वकील मौजूद नहीं है."
शेख़ उस्मान ने बीबीसी उर्दू को बताया कि संविधान और कानून अभियुक्त को वकील के जरिए अपना बचाव करने का अधिकार देते हैं.
उनका कहना है, "अगर कोई व्यक्ति जेल में है, उसके परिवार के लोग मौजूद नहीं हैं या उसके पास कोई वकील नहीं है, तो अदालत इस बात को नजरअंदाज नहीं करती और अभियुक्त को सरकारी वकील उपलब्ध कराया जाता है, जो सरकारी ख़र्च पर अभियुक्त की पैरवी करता है."
वह बताते हैं, "पंजाब में फ्री लीगल एड कमेटी भी काम कर रही है, जिसमें पंजाब बार काउंसिल और ज़िला बार एसोसिएशनों के वकील शामिल हैं. जरूरतमंद कैदी संबंधित जेल अधीक्षक को आवेदन दे सकता है, जिसके बाद आवेदन वकील को भेज दिया जाता है."
टिकटॉक के इस्तेमाल का बढ़ता चलन
पाकिस्तान में डिजिटल मीडिया पर शोध करने वाले अरहम शफी ने बीबीसी उर्दू को बताया कि 'नई पीढ़ी टिकटॉक, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब से पैसे कमाने का हुनर सीख गई है और यह उनके लिए कमाई का आसान ज़रिया बन गया है.'
"जिसकी वजह से युवा लड़के और लड़कियां सोशल मीडिया पर ज़्यादा से ज़्यादा फॉलोअर्स बनाने और व्यूज़ हासिल करने की कोशिश करते हैं."
अरहम शफी के मुताबिक़ टिकटॉक पाकिस्तान में अपने मोनेटाइजेशन कार्यक्रम के तहत सीधे पैसे का भुगतान करता है.
वह कहते हैं, "जिन लोगों के टिकटॉक अकाउंट मोनेटाइज़्ड हैं, उन्हें एक हज़ार व्यूज़ पर 40 सेंट से एक डॉलर तक मिलते हैं, जिसका आसान मतलब यह है कि दस लाख व्यूज़ पर 400 से एक हज़ार डॉलर तक कमाए जा सकते हैं, जो पाकिस्तानी मुद्रा में अच्छी-खासी रकम बन जाती है."
अरहम शफी ने आगे बताया कि 'पाकिस्तान में अक्सर लोग अमेरिका या ब्रिटेन में रजिस्टर्ड अकाउंट इस्तेमाल करते हैं क्योंकि इससे उन्हें ज़्यादा भुगतान मिलता है. पाकिस्तान की मौजूदा आर्थिक स्थिति सबके सामने है.'
AI outlook — possibilities, not facts
अभियुक्त के खिलाफ हत्या का मामला चलाया जाएगा और अदालत में सजा सुनाई जा सकती है।
Very likely · Within months
पाकिस्तान में सोशल मीडिया के उपयोग पर जागरूकता अभियान शुरू हो सकता है।
Possible · Within weeks
Dawn Light, a 56-year-old Massachusetts woman, was arrested outside Plymouth Superior Court for allegedly photographing or filming jurors during the Lindsay Clancy triple-murder trial. She faces a charge of intimidation of a witness, juror, or person furnishing information. The jury had deliberated over 23 hours and was dismissed for the day after reporting a deadlock. Clancy, 36, is accused of killing her three children in 2023 and is pleading not guilty by reason of insanity due to severe postpartum psychosis.
Erin Piacenti, a 32-year-old Bank of America vice president and University of Pennsylvania and Fordham Law graduate, was fatally stabbed in a random attack in Times Square just days after sharing a joyful family photo. She had recently returned from maternity leave, celebrated her daughter's baptism, and marked her second wedding anniversary.
Four children were allegedly held captive in a semi-truck sleeper cab for six years, suffering abuse and neglect while traveling between Atlanta and Miami. Keisha Monique Epps and Tamra Marshon Stewart face multiple felony charges following an investigation.
Two people suffered minor injuries following an explosion caused by an unidentified object at a train station in Augsburg, Germany. Authorities have shut down the station and suspended rail services while police and an explosive-disposal unit investigate.
Erin Piacenti, a 32-year-old Bank of America VP, was killed in a random Times Square stabbing by 49-year-old Pamela Cisneros, who was then shot dead by police.
Fearing media intrusion and social stigma, parents of the 17-year-old survivor in the Noida-Delhi bus gang-rape case have fled their Uttar Pradesh village.