
पाकिस्तान ने भारतीय सीमा सुरक्षा बल पर निहत्थे नागरिकों की हत्या का आरोप लगाया, जबकि पंजाब पुलिस ने घुसपैठ की कोशिश का दावा किया है।
पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो नागरिकों की मौत के बाद भारतीय कार्यवाहक राजदूत को तलब किया है। पाकिस्तान ने इसे मानवाधिकारों का उल्लंघन बताया है, जबकि पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने इसे घुसपैठ की कोशिश और जवाबी कार्रवाई करार दिया है।
AI-generated summary
2 अक्तूबर 2026 को भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ और कथित घुसपैठियों के बीच गोलीबारी हुई।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में बताया है कि उसने भारतीय कार्यवाहक राजदूत को तलब किया है.
इस पोस्ट में दावा किया गया है कि 2 अक्तूबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बेदियान सेक्टर में भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएएफ़) के जवानों ने दो पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या की है.
इसी घटना पर विरोध दर्ज कराने के लिए पाकिस्तान में भारतीय कार्यवाहक राजदूत को तलब किया गया है.
वहीं, भारत में पंजाब पुलिस का कहना है कि तरन तारन में सीमा सुरक्षा बल ने बीएसएफ़ ने दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को मारा है.
पाकिस्तान ने क्या कहा
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया है कि बीएसएफ कर्मियों ने निहत्थे नागरिकों के ख़िलाफ़ बिना उकसावे के जानलेवा बल का इस्तेमाल किया.
मंत्रालय ने लिखा, "ताक़त का ऐसा इस्तेमाल पूरी तरह अनुचित और बेहद असंगत था, जिससे दो लोगों की दुखद मौत हुई. पाकिस्तान मृतकों को 'घुसपैठिए' बताने की किसी भी कोशिश को सिरे से ख़ारिज करता है."
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के मुताबिक़, "इस बात को रेखांकित किया गया कि यह घटना जीवन के अधिकार समेत मौलिक मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है और अंतरराष्ट्रीय क़ानून के तहत नागरिकों के जीवन की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा करती है."
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने भारतीय राजनयिक के ज़रिए आग्रह किया है कि भारत से इस घटना की तत्काल, पारदर्शी और भरोसेमंद जांच कराए.
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है, "जिम्मेदार पाए जाने वाले लोगों के ख़िलाफ़ उचित अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई करने, और जांच के निष्कर्षों और की गई कार्रवाई की जानकारी पाकिस्तान सरकार को आधिकारिक रूप से देने का आग्रह किया गया."
उसके मुताबिक़, "भारत से यह भी आग्रह किया गया कि वह मौलिक मानवाधिकारों और अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान सुनिश्चित करे, संबंधित द्विपक्षीय व्यवस्थाओं और स्थापित सीमा प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन करे."
पाकिस्तान ने भारत से कहा कि ऐसे हालात से निपटने में अधिकतम संयम बरते और ऐसी घटनाएं फिर से न हों, इसके लिए प्रभावी कदम उठाए.
पंजाब पुलिस ने क्या बताया
पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को बताया था कि भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास राजोके गांव में बीएसएफ ने दो घुसपैठियों को मारा है.
भिखीविंड के डीएसपी अतुल सोनी ने कहा, "बीओपी (बॉर्डर आउट पोस्ट) राजोके खालड़ा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है, जहां गोलीबारी की घटना की जानकारी मिली थी."
"हम मौक़े पर पहुंचे और देखा कि बीएसएफ जवानों और 25-26 साल के तीन पाकिस्तानी नागरिकों के बीच गोलीबारी हुई थी. एक व्यक्ति वापस (पाकिस्तान) लौटने में कामयाब रहा, जबकि बीएसएफ के संतरी के मुताबिक़, उन्होंने (पाकिस्तानी नागरिकों) बार-बार जवानों को उकसाते हुए कहा कि वे भारत में प्रवेश करना चाहते हैं."
डीएसपी ने बताया, "संतरी ने उन्हें समझाया कि यह भारतीय सीमा है और उन्हें वापस लौटना होगा. वे खेतों में चले गए और वहां लेट गए. बार-बार कहे जाने के बावजूद उन्होंने वहां से जाने से इनकार कर दिया. इसके बाद बीएसएफ जवानों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और गोलीबारी भी की."
"गोलीबारी की आवाज़ सुनकर वे तीनों पाकिस्तान की ओर वापस भागने लगे और गोलियां लगने से उनमें से दो की मौक़े पर ही मौत हो गई. बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी ने मौक़े पर पहुंच कर मारे गए लोगों की पहचान पता करने की कोशिश की."
भारत और पाकिस्तान के दावों में अंतर
समाचार एजेंसी एएनआई ने शुक्रवार को अधिकारियों के हवाले से बताया, "सीमा सुरक्षा बल ने आज अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया. वे दोपहर क़रीब 12 बजे पंजाब के तरन तारन इलाक़े में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे."
बीबीसी उर्दू के मुताबिक़ पाकिस्तानी सरकारी मीडिया ने मृत दो नागरिकों की पहचान अजमत रसूल और मोहसिन जट्ट के रूप में की है।
पाकिस्तानी सरकारी मीडिया ने सुरक्षा सूत्रों का हवाला देते हुए यह भी दावा किया कि भारतीय मीडिया ने भी भारतीय सुरक्षा बलों के 'झूठे अभियान' को जारी रखा, जिसमें निर्दोष नागरिकों को घुसपैठिये बताया गया.
पाकिस्तानी मीडिया ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से दावा किया, "वास्तव में तीनों लोगों में से किसी ने भी सीमा पर लगी बाड़ को पार करने की कोशिश नहीं की थी."
AI outlook — possibilities, not facts
पाकिस्तान द्वारा मामले को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाने की संभावना।
Possible · Within weeks
Congress and Cockroach Janta Party clashed after Congress accused CJP leaders of refusing courtesy meetings during an Assam visit due to Aam Aadmi Party instructions following earlier police detentions.
TVK leader C Joseph Vijay has accused DMK president MK Stalin of making derogatory and body-shaming remarks about TVK candidate P Sathyabama during a campaign meeting. TVK has filed a formal complaint with the chief electoral officer and threatened further legal action.
Union Home Minister Amit Shah stated in Bhopal that India's new criminal laws will ensure case disposal within three years from FIR to Supreme Court, while also highlighting cooperative sector reforms and a new milk processing plant.

Pakistan has summoned the Indian acting Ambassador alleging the killing of two civilians by BSF in Bedian sector on October 2, 2026. Punjab Police says that two Pakistanis were killed during infiltration in Tarn Taran.
CJP founder Abhijeet Dipke fears his X handle will be taken down after the platform restricted his post thanking Mamata Banerjee for supporting the Cockroach movement.

All India Students Association President Neha Bora and Cockroach Janata Party founder Abhijeet Deepke have come into limelight after the agitation at Jantar Mantar. When they were compared on social media, Neha gave a message of solidarity, while Abhijeet agreed with her post. The agitation included demonstrations against the NEET-UG paper leak and educational irregularities.