NewsgatherNewsgather
All StoriesWorldSportsFinanceTechScience
Sign In
All StoriesWorldSportsFinanceTechScienceHealthCultureClimatePoliticsSpace
NewsgatherNewsgather

Real-time global news intelligence. Curated by humans, powered by data.

Get the app

Download on theApp StoreGET IT ONGoogle Play
Get the app
Scan with your phone camera

Sections

All StoriesWorldSportsFinanceTechScience

More

HealthCultureClimatePoliticsSpace

Company

AboutEditorial StandardsAdvertisingCareersPressContact

©️ 2026 Newsgather. A product by All Software 24. All rights reserved.

Privacy PolicyCookie PolicyImprintTerms of UseContent and Editorial PolicyRemoval RequestDelete Your AccountAdvertising PolicyContact
Back|भारत, पाकिस्तान समेत इन देशों में महिलाओं को मैरिटल रेप से क़ानूनी सुरक्षा क्यों नहीं?
भारत, पाकिस्तान समेत इन देशों में महिलाओं को मैरिटल रेप से क़ानूनी सुरक्षा क्यों नहीं?
NEWS
BBC हिंदी·2 hours ago·Law·4 min read·🇮🇳India

भारत, पाकिस्तान समेत इन देशों में महिलाओं को मैरिटल रेप से क़ानूनी सुरक्षा क्यों नहीं?

दक्षिण एशिया के आठ देशों में वैवाहिक बलात्कार को अपराध घोषित नहीं किए जाने के कारण लाखों महिलाएं क़ानूनी सुरक्षा से वंचित हैं।

Translation in progress — showing the original for now.

Quick Look

दक्षिण एशिया के आठ देशों में वैवाहिक बलात्कार को अपराध न मानने के कारण महिलाएं असुरक्षित हैं। एक नई स्टडी के अनुसार, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफ़ग़ानिस्तान जैसे देशों में औपनिवेशिक काल के क़ानूनों और पितृसत्तात्मक सोच के चलते यह समस्या बनी हुई है।

AI-generated summary

Why It Matters

दक्षिण एशिया में वैवाहिक बलात्कार से जुड़े क़ानून मुख्य रूप से ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के समय के हैं। भारत और बांग्लादेश में यह क़ानून 1860 के हैं।

Font size

मैरिटल रेप (वैवाहिक बलात्कार) को पूरी तरह अपराध घोषित नहीं किए जाने के कारण दक्षिण एशिया के आठ देशों में लाखों महिलाएं और लड़कियां क़ानूनी सुरक्षा से वंचित हैं।

यहां जीवनसाथी की ओर से हिंसा के मामले वैश्विक औसत से 35% ज़्यादा हैं. यह बात एक नई स्टडी में कही गई है.

100 से ज़्यादा देशों में वैवाहिक बलात्कार को अपराध घोषित किया जा चुका है. लेकिन दक्षिण एशिया के बड़े हिस्से में ऐसा नहीं है. भारत, अफ़ग़ानिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश उन क़रीब तीन दर्जन देशों में शामिल हैं, जहां इसे अपराध नहीं माना गया है.

दक्षिण एशिया में सिर्फ़ मालदीव ऐसा देश है, जहां शादी के भीतर बलात्कार के लिए वही सज़ा दी जाती है, जो किसी अन्य बलात्कार के मामले में दी जाती है.

क्षेत्र में महिला अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठनों के गठबंधन साउथ एशियन मूवमेंट फ़ॉर एक्सेसिंग जस्टिस (समाज) की स्टडी के मुताबिक़, नेपाल और भूटान ने वैवाहिक बलात्कार को अपराध घोषित किया है, लेकिन इसमें कम सज़ा का प्रावधान रखा है.

समाज का हिस्सा रहे वैश्विक महिला अधिकार संगठन इक्वैलिटी नाउ की रंजीता सिलवाल कहती हैं कि दक्षिण एशिया में वैवाहिक बलात्कार से जुड़े क़ानूनों की जड़ें मुख्य रूप से ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन में हैं.

भारत और बांग्लादेश में यह क़ानून 1860 का है, जबकि श्रीलंका में 1885 का. इन क़ानूनों में बलात्कार के कुछ अपवाद बताए गए हैं. इनमें किसी पुरुष का अपनी वयस्क पत्नी के साथ यौन संबंध बनाना भी शामिल है.

अभियान चलाने वाले लोगों का कहना है कि यह क़ानून पुराना पड़ चुका है. उनका तर्क है कि जबरन बनाया गया यौन संबंध बलात्कार है, चाहे ऐसा करने वाला कोई भी हो. विशेषज्ञों का कहना है कि वैवाहिक यौन हिंसा से महिलाओं की शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और यौन सेहत पर बुरा असर पड़ता है.

100 से ज़्यादा देशों ने वैवाहिक बलात्कार को अपराध घोषित कर दिया है. इनमें ब्रिटेन भी शामिल है, जिसने 1991 में अपना क़ानून बदला था. लेकिन भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश में अब भी यह छूट बरकरार है.

पाकिस्तान ने 2006 में वैवाहिक बलात्कार को लेकर क़ानून में मौजूद अपवाद हटा दिया था. लेकिन किसी भी उच्च अदालत ने अब तक यह पुष्टि नहीं की है कि बलात्कार से जुड़े क़ानून शादी के भीतर भी लागू होते हैं. वहीं, हाल ही में हाई कोर्ट के एक फ़ैसले में पतियों को बिना सहमति के यौन संबंध बनाने के मामले में काफ़ी हद तक छूट दे दी गई.

2021 में सत्ता में लौटने के बाद से अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान ने महिलाओं को मिले अधिकारों और सुरक्षा को धीरे-धीरे ख़त्म किया है.

सिलवाल कहती हैं कि जनवरी में लागू की गई नई दंड संहिता ने स्थिति को और ख़राब कर दिया है. इसके तहत किसी पति पर अपनी पत्नी के साथ हिंसा करने के लिए तभी मुक़दमा चलाया जा सकता है, जब उसे हड्डी टूटने, खुले घाव या गंभीर चोट के निशान जैसी चोटें आई हों. दोषी पाए जाने पर भी पति को सिर्फ़ 15 दिन की जेल हो सकती है.

हैरानी की बात नहीं कि इस संहिता में वैवाहिक बलात्कार का कोई ज़िक्र नहीं है. लेकिन दंडनीय हिंसा की इसकी सीमित परिभाषा महिलाओं को इससे सुरक्षा देने से प्रभावी रूप से इनकार करती है.

सिलवाल ने बीबीसी से कहा, ''इसके पीछे यह सोच है कि शादी के बाद यौन संबंध बनाने की सहमति अपने आप मिल जाती है. यानी शादी एक ऐसी सीमा है, जिसके बाद सहमति की ज़रूरत ही ख़त्म हो जाती है.''

''लेकिन यह सोच जागरूकता की कमी दिखाती है. इससे पता चलता है कि हम अब भी महिलाओं को संपत्ति की तरह देखते हैं और हमारी सोच अब भी पितृसत्तात्मक है.''

यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है, जब पूरे दक्षिण एशिया में वैवाहिक बलात्कार को लेकर बहस फिर तेज़ हो गई है.

भारत में इस क़ानून को चुनौती देने वाली 10 याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं. सुप्रीम कोर्ट 9 दिसंबर से इन पर अंतिम सुनवाई शुरू करने वाला है.

पिछले कुछ वर्षों में अदालतों ने इस मुद्दे पर अलग-अलग फ़ैसले दिए हैं. कुछ जजों ने इस क़ानून को पुराना बताते हुए संसद से वैवाहिक बलात्कार को अपराध घोषित करने की अपील की है.

पिछले साल एक अदालत ने एक ऐसे व्यक्ति को बरी कर दिया था, जिसकी पत्नी की मौत उसके साथ बेरहमी से बलात्कार किए जाने के बाद हुई थी. इस फ़ैसले पर काफ़ी नाराज़गी जताई गई थी.

लेकिन भारत सरकार, धार्मिक संगठनों और पुरुष अधिकार कार्यकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं का विरोध किया है. उनका कहना है कि वैवाहिक बलात्कार को अपराध घोषित करना ''बेहद सख़्त'' क़दम होगा.

रिपोर्ट के मुताबिक़, बांग्लादेश में भी अधिकार समूहों ने वैवाहिक बलात्कार को लेकर क़ानून में मौजूद अपवाद को चुनौती दी है. उनका तर्क है कि यह जीवन, स्वतंत्रता और यातना व क्रूर व्यवहार से सुरक्षा के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन करता है.

सिलवाल कहती हैं, ''वैवाहिक बलात्कार को अपराध घोषित करने का विरोध करने वाले कहते हैं कि इससे परिवार की व्यवस्था कमज़ोर होगी और परिवार टूट जाएंगे. हमारे देशों में परिवार बहुत अहम है.''

''उनका कहना है कि इससे हमारे धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों पर असर पड़ेगा. उन्हें यह भी डर है कि पुरुषों के ख़िलाफ़ झूठे आरोप लगाए जाएंगे.''

हालांकि, सिलवाल कहती हैं कि क़ानून में बदलाव का मतलब यह ज़रूरी नहीं कि यौन हिंसा की शिकार महिलाओं को न्याय भी मिल जाए.

वह भूटान का उदाहरण देती हैं, जहां वैवाहिक बलात्कार अपराध है, लेकिन इसे मामूली अपराध माना जाता है. इसके लिए एक महीने से लेकर एक साल तक की सज़ा का प्रावधान है.

नेपाल में बलात्कार के लिए छह से 20 साल तक की सज़ा हो सकती है. लेकिन अगर कोई पति अपनी पत्नी के साथ बलात्कार करता है, तो उसे अधिकतम पांच साल तक की सज़ा हो सकती है.

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • भारत का सुप्रीम कोर्ट वैवाहिक बलात्कार याचिकाओं पर सुनवाई शुरू करेगा।

    Very likely · Within days

Open Questions

  • ?भारत के सुप्रीम कोर्ट का अंतिम फ़ैसला क्या होगा?
  • ?क्या अन्य दक्षिण एशियाई देश क़ानून में बदलाव करेंगे?

Related Topics

People
Organizations
Places
Topics
This article was originally published by BBC हिंदी.

Quick Look

दक्षिण एशिया के आठ देशों में वैवाहिक बलात्कार को अपराध न मानने के कारण महिलाएं असुरक्षित हैं। एक नई स्टडी के अनुसार, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफ़ग़ानिस्तान जैसे देशों में औपनिवेशिक काल के क़ानूनों और पितृसत्तात्मक सोच के चलते यह समस्या बनी हुई है।

AI-generated summary

Story signals

News tone
Negative
Emotional intensity
High
News value
High
Follow-up likelihood
Certain
Relevance window
Weeks

Source & Reliability

Source
BBC हिंदी
Story type
Report
Source quality
Full
Published
2 hours ago
मैरिटल रेप
दक्षिण एशिया
महिला अधिकार
मैरिटल रेप
गीता पांडे
रंजीता सिलवाल
बीबीसी
साउथ एशियन मूवमेंट फ़ॉर एक्सेसिंग जस्टिस
इक्वैलिटी नाउ
सुप्रीम कोर्ट
भारत
पाकिस्तान
अफ़ग़ानिस्तान
श्रीलंका
दक्षिण एशिया
महिला अधिकार
क़ानून
पितृसत्ता
सुप्रीम कोर्ट

Related Stories

More on this topicमैरिटल रेप
Australian worker wins A$17,861 after employer fails to consider vacant role before AI-linked redundancy
Law·3 minutes ago

Australian worker wins A$17,861 after employer fails to consider vacant role before AI-linked redundancy

The Fair Work Commission ruled that a worker's dismissal by LVL80 SLR Pty Ltd was unfair. While the redundancy was genuine due to AI-assisted workflow changes, the company failed to reasonably consider the employee for an available internal vacancy.

TOI World
5 min read
'Hail Lord Murugan': PM Modi's post amid SC verdict on Deepam row
Law·1 hour ago

'Hail Lord Murugan': PM Modi's post amid SC verdict on Deepam row

The Supreme Court initiated contempt proceedings against Tamil Nadu officials for failing to light the Karthigai Deepam lamp atop Thiruparankundram Hill as ordered. The court appointed retired judges to oversee temple management and mandated CISF security for the site.

Times of India
2 min read
तमिलनाडु दीपक विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने का दिया आदेश, मंदिर की सुरक्षा का ज़िम्मा सीआरपीएफ़ को
Developing·6 hours ago

तमिलनाडु दीपक विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने का दिया आदेश, मंदिर की सुरक्षा का ज़िम्मा सीआरपीएफ़ को

सुप्रीम कोर्ट ने तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की चोटी पर 28 नवंबर को दीप जलाने का आदेश दिया है। अदालत ने आदेश का उल्लंघन करने पर मंदिर के ट्रस्टियों के बोर्ड को निलंबित कर दिया और मुख्य सचिव समेत 13 लोगों को अवमानना नोटिस जारी किया।

BBC हिंदी
2 min read
'Deepam to be lit tomorrow': Furious SC suspends temple trust, asks CRPF to step in
Law·8 hours ago

'Deepam to be lit tomorrow': Furious SC suspends temple trust, asks CRPF to step in

The Supreme Court ordered a traditional Karthigai Deepam lamp to be lit atop the Deepathoon, suspended the Arulmigu Subramaniaswamy temple's trustees, appointed retired judges as receivers, and handed security to the CRPF.

Times of India
1 min read
Federal Appeals Court reopens Trump's route to challenge his New York conviction
Developing·21 hours ago

Federal Appeals Court reopens Trump's route to challenge his New York conviction

A federal appeals court has reopened the possibility of transferring Donald Trump's New York hush-money case to federal jurisdiction, offering his legal team a renewed path to challenge his conviction on presidential immunity grounds.

Times of India
3 min read
तमिलनाडु दीपक विवाद: क्या मुश्किल में पड़ सकती है सीएम विजय की सरकार?
Developing·yesterday

तमिलनाडु दीपक विवाद: क्या मुश्किल में पड़ सकती है सीएम विजय की सरकार?

सुप्रीम कोर्ट में मदुरै के जिलाधिकारी समेत चार अधिकारियों के खिलाफ अदालत की अवमानना की याचिका दायर की गई है। आरोप है कि तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की चोटी पर कार्तिगई दीपम जलाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया गया। बीजेपी नेता ने चेतावनी दी है कि सरकार को परिणाम भुगतने होंगे।

BBC हिंदी
3 min read
More on this topicमैरिटल रेप