
अंडर-19 एशिया कप 2026 के फ़ाइनल में भारत को जीत दिलाने वाले मोहित उल्वा की कहानी
ओमान में आयोजित अंडर-19 एशिया कप 2026 के फ़ाइनल में, 18 वर्षीय मोहित उल्वा ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ नाबाद 49 रन बनाकर भारत को एक विकेट से रोमांचक जीत दिलाई। उन्हें 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' चुना गया।
AI-generated summary
मोहित उल्वा जामनगर में महेंद्रसिंह चौहान के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ऑफ स्पिनर के रूप में की थी, लेकिन बाद में तेज़ गेंदबाज़ बन गए।
मोहित उल्वा ने शनिवार को ओमान में अंडर-19 एशिया कप 2026 के फ़ाइनल में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाकर भारत को एक विकेट से रोमांचक जीत दिलाई।
भारत की जीत के हीरो रहे 18 वर्षीय मोहित ने नंबर आठ पर बल्लेबाज़ी करते हुए उस समय पारी संभाली, जब भारत का स्कोर आठ विकेट पर 252 रन था और जीत के लिए उसे 84 रन और चाहिए थे।
उन्होंने मनल चौहान के साथ नौवें विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। इसके बाद सी. वेंकट के साथ आख़िरी विकेट के लिए 29 रन जोड़कर भारत को जीत तक पहुंचाया।
इस शानदार पारी के लिए मोहित को फ़ाइनल में 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' चुना गया है।
मोहित सिर्फ़ भारत के लिए गेंदबाज़ी की शुरुआत भी करते हैं और इस अंडर-19 एशिया कप में उन्होंने तीन विकेट लिए।
ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ तीन मैचों की यूथ वनडे सिरीज़ में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करते हुए तीन मैचों में पांच विकेट लिए थे।
द हिंदू ग्रुप की स्पोर्ट्स मैगज़ीन स्पोर्ट्स स्टार के मुताबिक़ मोहित जामनगर के क्रिकेट बंगले में महेंद्रसिंह चौहान से प्रशिक्षण लेते हैं।
महेंद्रसिंह चौहान वही कोच हैं, जिन्होंने भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की प्रतिभा को भी निखारा था।
मोहित के पिता रेलवे सुरक्षा बल में काम करते हैं और उन्हीं के कहने पर मोहित ने बचपन में क्रिकेट खेलना शुरू किया था।
मोहित ने स्पोर्ट्स स्टार से कहा था, "मेरे पिता की हमेशा से क्रिकेट में दिलचस्पी थी। लेकिन दुर्भाग्य से वह अपने समय में नहीं खेल सके। लेकिन जब मैं छोटा था, तो उन्होंने मुझमें कुछ क्वालिटी देखकर सोचा कि मैं खेल सकता हूं।"
मोहित के पिता रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में काम करते हैं। उन्होंने मोहित को एकेडमी जॉइन करने के लिए कहा।
मोहित के मुताबिक़ वो मान गए। लेकिन इसमें एक और आकर्षण छिपा था।
उन्होंने बताया, ''असल में इसलिए मान गया क्योंकि मैं पढ़ाई से बचना चाहता था!"
मोहित पहले से ही अपने गांव में अपने चचेरे भाइयों के साथ टेनिस-बॉल क्रिकेट खेल रहे थे।
उन्होंने बताया "मुझे वहां क्रिकेट खेलने में भी मज़ा आया। मुझे पर्सनली यह खेल पसंद था, इसलिए मैंने अपने पिता की बात सुनी और एक एकेडमी में जाना शुरू कर दिया।"
मोहित के कोच महेंद्रसिंह चौहान ने उनकी फिटनेस पर काफी ध्यान दिया। इसकी बदौलत वो अच्छा करने में कामयाब रहे।
मोहित ने शुरुआत ऑफ स्पिनर के तौर पर की थी। लेकिन एक दिन महेंद्र सिंह चौहान ने उन्हें तेज़ गेंदबाज़ी आज़माने की सलाह दी।
मोहित के मुताबिक, "एक दिन महेंद्र सर ने मुझसे कहा, तेज़ गेंदबाज़ी करके देखो। उन्होंने कहा कि मेरा शरीर दुबला-पतला है और मैं अच्छी तरह दौड़ता हूं, इसलिए मुझे तेज़ गेंदबाज़ी करनी चाहिए।"
मोहित ने कोच की सलाह मानी।
"मैंने तेज़ गेंदबाज़ी शुरू की और धीरे-धीरे स्वाभाविक रूप से तेज़ गेंदबाज़ बन गया।"
दिलचस्प बात यह है कि इस बदलाव के पीछे कोई निजी या विशेष तेज़ गेंदबाज़ी कोच नहीं था।
मोहित कहते हैं, "मैंने तेज़ गेंदबाज़ी के लिए कभी किसी निजी कोच से ट्रेनिंग नहीं ली। अंडर-16 और अंडर-19 स्तर पर बीसीसीआई के कैंपों और दूसरे कोचों के साथ काम किया है, लेकिन मेरा कोई व्यक्तिगत फास्ट-बॉलिंग कोच नहीं रहा।"
जयदेव उनादकट ने मोहित को एक खास वेरिएशन पर काम जारी रखने की सलाह दी।
मोहित ने नेट्स में उनादकट को धीमी बाउंसर डालते देखा था और फिर खुद भी इस गेंद को आज़माया।
वह कहते हैं, "मैंने उन्हें नेट्स में यह गेंद डालते देखा और फिर मैंने भी कोशिश की। जयदेव भाई ने देखा और कहा कि इसे कभी मत छोड़ना. अगर तुम इसे अच्छी तरह डाल रहे हो तो डालते रहो."
मोहित ने स्पोर्ट्सस्टार को बताया कि बल्लेबाज़ी भी अब उनके खेल का अहम हिस्सा बन गई है। लेकिन वह कहते हैं कि बल्लेबाज़ी उन्हें स्वाभाविक रूप से नहीं मिली।
"मेरे पिता मुझे बॉलिंग मशीन पर अभ्यास करवाते हैं, थ्रोडाउन देते हैं और अलग-अलग ड्रिल करवाते हैं। इसी तरह मेरी बल्लेबाज़ी बेहतर हुई।"
दूसरे खिलाड़ियों को देखकर सीखने का भी उन्हें फायदा हुआ।
India won the 2026 ACC Men's Under-19 Asia Cup by defeating Pakistan by one wicket. Chasing 338, India reached the target on the final ball, led by Lakshya Raichandani's 80 and a crucial unbeaten 49 from Mohit Ulva at the Al Amerat Cricket Ground.
India's Under-19 cricket team clinched the Asia Cup title by chasing 338 runs against Pakistan. Mohit Ulva hit a last-ball boundary to secure a one-wicket victory, while Aaryavir Sehwag was named Player of the Tournament for his 361 runs.
India secured a dramatic one-wicket victory over Pakistan in the U-19 Asia Cup 2026 final, chasing a target of 338 on the final ball. PM Narendra Modi praised the team's performance, highlighting the match-winning partnership between Mohit Ulva and C Venkata.

Aryaveer Sehwag was chosen as the 'Player of the Tournament' in the Under-19 Asia Cup 2026. He scored the highest number of 361 runs in the entire tournament. India won the title by defeating Pakistan in the final, of which Virender Sehwag expressed pride.
Mohit Ulva scored an unbeaten 49 to lead India to a one-wicket victory against Pakistan in the Under-19 Asia Cup final. Chasing 338, India secured the win on the final ball after a late-order partnership.
India U19 defeated Pakistan by one wicket in a last-ball thriller to win the Under-19 Asia Cup. Chasing 338, Mohit Ulva's unbeaten 49 off 26 balls secured the win after Pakistan's Usman Khan had earlier scored 107.