
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित 'रामायण: राइज़ ऑफ़ ए लीजेंड' सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, जहाँ इसके भव्य विज़ुअल और संगीत की प्रशंसा हुई है, वहीं कहानी की गति और अभिनय पर सवाल उठाए गए हैं।
AI-generated summary
रामायण हिंदू धर्म का एक प्रमुख महाकाव्य है जिसे पहले भी कई बार टीवी और सिनेमा के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। नितेश तिवारी की यह फिल्म दो भागों में बनी एक भव्य परियोजना है।
भारत की सबसे महंगी फ़िल्म कही जा रही 'रामायण' दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है.
रामायण की इस भव्य कहानी को दो हिस्सों में बनाया गया है. इसे भारतीय फ़िल्मी इतिहास की सबसे महंगी फ़िल्मों में से एक बताया जा रहा है.
फ़िल्म से उम्मीदें बहुत बड़ी हैं, लेकिन शुरुआती समीक्षाओं में इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है.
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण: राइज़ ऑफ़ ए लीजेंड' दो फ़िल्मों की सिरीज़ का पहला हिस्सा है. इस बड़े प्रोजेक्ट में बॉलीवुड के कुछ बहुत बड़े नाम शामिल हैं.
फ़िल्म में हॉलीवुड के विज़ुअल इफ़ेक्ट्स विशेषज्ञों ने काम किया है. इसके संगीत की ज़िम्मेदारी दो ऑस्कर विजेता संगीतकारों ने संभाली है.
इस फ़िल्म का मक़सद भारत की सबसे सम्मानित कहानियों में से एक को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाना है.
हिंदू धर्म के प्रमुख महाकाव्यों में शामिल रामायण की कहानी सदियों से और कई देशों में सुनाई जाती रही है.
इसकी झलक कविता, मंदिरों की मूर्तियों, कठपुतली कला और लोक रंगमंच में मिलती है. पीढ़ी-दर-पीढ़ी यह कहानी सुनाई जाती रही है.
रामायण ने कई राजवंशों और साम्राज्यों का उतार-चढ़ाव देखा है. इसने धार्मिक आस्था और राजनीतिक आंदोलनों को भी प्रेरित किया है.
समय-समय पर टीवी और सिनेमा ने भी इस कहानी को नए रूप में पेश किया है.
नितेश तिवारी की फ़िल्म प्रेम, कर्तव्य, वनवास और युद्ध की जानी-पहचानी कहानी को फिर से सामने लाती है.
इस फ़िल्म की दुनिया में देवता और राक्षस हैं. दिव्य अस्त्र हैं और शक्तिशाली साम्राज्य भी.
रणबीर कपूर ने अयोध्या के आदर्श राजकुमार भगवान राम की भूमिका निभाई है.
उन्हें 14 साल के लिए अपने राज्य से वनवास भेज दिया जाता है. वह अपनी पत्नी सीता के साथ जंगल चले जाते हैं.
सीता की भूमिका साई पल्लवी ने निभाई है. रावण उनका अपहरण कर लेता है.
राम-रावण का महायुद्ध फ़िल्म के दूसरे भाग में दिखाया जाएगा. इसे अगले साल रिलीज़ करने की योजना है.
फ़िल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा विज़ुअल इफ़ेक्ट्स कंपनी डीएनईजी के प्रमुख हैं.
डीएनईजी ने 'ड्यून' और 'इंटरस्टेलर' जैसी हॉलीवुड की बड़ी फ़िल्मों पर काम किया है.
फ़िल्म का संगीत एआर रहमान और हैंस ज़िमर ने मिलकर तैयार किया है.
एआर रहमान 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए ऑस्कर जीत चुके हैं.
वहीं, हैंस ज़िमर ने 'ग्लैडिएटर', 'द डार्क नाइट' और 'ड्यून' जैसी फ़िल्मों के लिए संगीत दिया है. उनके संगीत ने आधुनिक हॉलीवुड की एक ख़ास पहचान बनाई है.
फ़िल्म दिवाली से कुछ दिन पहले रिलीज़ हुई है.
दिवाली रोशनी का त्योहार है. यह भगवान राम के वनवास के बाद अयोध्या लौटने का उत्सव भी है.
लेकिन अब तक फ़िल्म को मिली प्रतिक्रिया मिली-जुली रही है.
एनडीटीवी के सैबल चटर्जी ने फ़िल्म को पांच में से तीन स्टार दिए. उनका कहना है कि फ़िल्म का विज़ुअल तमाशा कई बार कहानी पर भारी पड़ जाता है.
'हिंदुस्तान टाइम्स' के ऋषभ सूरी फ़िल्म को लेकर ज़्यादा उत्साहित दिखे. उन्होंने इसे चार स्टार दिए. उन्होंने कलाकारों के अभिनय और विज़ुअल इफेक्ट्स की तारीफ़ की.
'इंडियन एक्सप्रेस' की शुभ्रा गुप्ता ने फ़िल्म को तीन स्टार दिए. उन्होंने इसे "बढ़िया महाकाव्य" कहा.
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी फ़िल्म को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं. 'द गार्जियन' में पीटर ब्रैडशॉ ने इसे "बेहद दिलचस्प, जोश से भरपूर और शानदार भारतीय महाकाव्यात्मक मेलोड्रामा" कहा.
आईजीएन के सिद्धांत अदलखा ने फ़िल्म को 10 में से चार अंक दिए. उन्होंने एक्शन दृश्यों को ख़राब बताया.
'नेक्स्ट बेस्ट पिक्चर' के जियोवानी लागो ने फ़िल्म को 10 में से पांच अंक दिए. उन्होंने रावण के रूप में यश की दमदार मौजूदगी की तारीफ़ की.
अंग्रेज़ी संस्करण में कलाकारों के होंठों की हरकत बदलने के लिए एआई के इस्तेमाल की भी आलोचना हुई.
भारत में इस फ़िल्म की तुलना रामायण की पुरानी प्रस्तुतियों से भी हो रही है. ख़ास तौर पर रामानंद सागर की 'रामायण' से.
करीब चार दशक पहले इस टीवी सिरीज़ ने पूरे देश को अपने प्रभाव में ले लिया था. 1987 में जब यह सीरीज़ पहली बार प्रसारित हुई, तो रविवार की सुबह भारत में लगभग भक्तिमय सन्नाटा छा जाता था.
अब नितेश तिवारी की फ़िल्म में अरुण गोविल भी नज़र आए हैं. उन्होंने राम के पिता दशरथ की भूमिका निभाई है.
नई फ़िल्म में इन किरदारों को निभाने वाले कलाकारों ने इस ज़िम्मेदारी के दबाव को गहराई से महसूस किया. रणबीर कपूर ने कहा, "मैं डर से भरा हुआ था."
सीता की भूमिका निभाने वाली साई पल्लवी ने कहा कि यह अनुभव कलात्मक होने के साथ-साथ आध्यात्मिक भी था.
दर्शक इस फ़िल्म को कितना पसंद करते हैं, यह जल्द ही साफ़ हो जाएगा. नतीजा चाहे जो भी हो, यह फ़िल्म भारत के लिए एक बड़ा सांस्कृतिक क्षण है.
AI outlook — possibilities, not facts
फिल्म का दूसरा भाग अगले साल रिलीज़ किया जाएगा।
Very likely · Within months
A 1930 Georgia O’Keeffe painting, 'Near Abiquiu, New Mexico I', has resurfaced after being stored in a Manhattan closet for nearly 40 years. Acquired for $3,800 in 1963, the work is now estimated to sell for $2 million to $3 million at Christie’s.
A previously unseen 1930 Georgia O’Keeffe painting, 'Near Abiquiu, New Mexico I,' has surfaced after being stored in a Manhattan apartment closet since the 1980s. Christie’s will auction the work with an estimated value of $2 million to $3 million.
A painting bought for £524.80 at Dreweatts in Newbury in April 2024 was later identified as an early JMW Turner landscape and sold for approximately £1.9 million at Sotheby's in London in July 2025. Bristol Museum and Art Gallery's fundraising campaign to acquire it was outbid by a private UK collector.

Cockroach Janata Party founder Abhijit Deepke publicly apologized to singer Diljit Dosanjh for his comments on the NEET paper leak protests, calling him his younger brother and appealed to end the controversy.
In 2022, experts at the National Galleries of Scotland discovered a hidden self-portrait of Vincent van Gogh on the reverse side of his 1885 work, 'Head of a Peasant Woman', after X-raying the canvas during routine exhibition preparations.
In 2022, experts at the National Galleries of Scotland discovered a previously unknown self-portrait of Vincent van Gogh hidden behind the 1885 painting 'Head of a Peasant Woman' using X-ray technology during routine conservation work.