
अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ पर फ़ायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ़्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल सात गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। आरोपी अनिल पंडित गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं।
AI-generated summary
अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ पर फ़ायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज़ कर दी है। आरोपी अनिल पंडित गैंग से जुड़े हैं और हथियारों की सप्लाई में शामिल थे।
अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ पर हुई फ़ायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो महिलाओं समेत चार और लोगों को गिरफ़्तार किया है.
इसके साथ ही इस मामले में गिरफ़्तार लोगों की संख्या अब सात हो गई है. टाइगर श्रॉफ़ से जुड़े फ़ायरिंग मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है.
राजस्थान के कोटा से पकड़े गए तीन अभियुक्तों को मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम बुधवार को मुंबई लेकर पहुंची.
मुंबई पुलिस के मुताबिक़, दिल्ली और सोनीपत से पकड़े गए चारों अभियुक्तों पर मुंबई में हथियारों की सप्लाई करने का आरोप है. फ़िलहाल इस मामले से जुड़े सभी अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है.
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के डीसीपी प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि इन चारों अभियुक्तों में से एक कुणाल हाल ही एक दूसरे केस में जेल से रिहा हुआ था और अपने सहयोगी सुमित के साथ हथियार लेने के लिए अमृतसर गया था.
डीसीपी ने पत्रकारों को बताया, "कल (मंगलवार को) एक विशेष टीम ने चार लोगों को गिरफ़्तार किया. इनमें राधा और बबीता नाम की दो महिलाएं और सुमित और कुणाल नाम के दो पुरुष शामिल हैं. एक दूसरे मामले में हाल ही में जेल से रिहा होने के बाद कुणाल, अनिल पंडित के निर्देश पर अपने साथी सुमित के साथ हथियार लेने अमृतसर गया था."
उन्होंने बताया, "वहां एक तय जगह से हथियार लेने के बाद उसने अपनी साथी राधा की मदद से उन्हें मुंबई पहुंचाया. मुंबई में राधा और बबीता ने रेलवे स्टेशन के पास एक नाबालिग लड़के को हथियार सौंपे. कुणाल ने राधा और बबीता का इस्तेमाल हथियार पहुंचाने के लिए किया. राधा के साथ अपने निजी संबंधों का फ़ायदा उठाकर उसने उसे इस काम में शामिल किया. दोनों ट्रेन से हथियार लेकर मुंबई गए."
डीसीपी त्रिपाठी ने दावा किया, "कुणाल एन्क्रिप्टेड संचार माध्यमों के जरिए अनिल पंडित के संपर्क में था. इससे पहले, अनिल पंडित के कहने पर उसने पानीपत में गोलीबारी की एक घटना को अंजाम दिया था. इस बार भी उसे अनिल पंडित सोशल मीडिया के जरिए निर्देश दे रहा था और कुणाल उन निर्देशों को आगे पहुंचा रहा था. ये निर्देश हथियारों की आवाजाही से जुड़े थे. इनमें बताया जाता था कि हथियार कहां से लेने हैं, उन्हें मुंबई कैसे पहुंचाना है और वहां किसे सौंपना है."
क्या इन लोगों के निशाने पर कोई और सेलिब्रिटी भी था, तो डीसीपी त्रिपाठी ने कहा, "पूछताछ के दौरान ऐसी कोई बात सामने नहीं आई. ये लोग सिर्फ़ हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का हिस्सा थे. इन्हें सिर्फ़ इतनी जानकारी थी कि हथियार कहां से लेने हैं और कहां पहुंचाने हैं."
उन्होंने आगे कहा, "अनिल पंडित और हैरी बॉक्सर, रनदीप मलिक गैंग का हिस्सा हैं. हाल ही में इस गैंग का नाम फिरौती के लिए फ़ोन करने और गोलीबारी की घटनाओं के सिलसिले में सामने आया है. ये लोग एन्क्रिप्टेड माध्यमों से संपर्क में थे. उन्हें इन्हीं माध्यमों से निर्देश मिलते थे, जिनका वे पालन करते थे."
डीसीपी त्रिपाठी के मुताबिक़, "हमारी शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हथियारों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने में मदद करने के लिए कुणाल को 70 से 80 हजार रुपये मिले थे. इसमें से करीब 10 से 12 हजार रुपये हथियार पहुंचाने वाली बबीता को दिए गए. कुणाल और सुमित सोनीपत के रहने वाले हैं. राधा और बबीता मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं, लेकिन वे सोनीपत में रह रही थीं."
"ये लोग पिछले दो से तीन हफ्तों के दौरान ही इस ख़ास काम के लिए एक-दूसरे के संपर्क में आए थे. वे 15 तारीख़ को यहां से रवाना हुए और 17 तारीख़ की सुबह मुंबई पहुंचे. सुबह करीब 11 बजे उन्होंने दादर रेलवे स्टेशन के पास नाबालिग लड़के को हथियार सौंपे."
इस मामले में पहले गिरफ़्तार किए गए तीन मुख्य अभियुक्तों में से एक का नाम रेहान है. हरियाणा में रहने वाली रेहान की माँ ने पुलिस पूछताछ के बाद मीडिया से बात की. उन्होंने बताया, "पुलिस वालों ने हमसे पूछा कि आपका बेटा मुंबई कैसे पहुँचा? क्या किसी ने उसे गुमराह किया था? मैंने उनसे कहा कि उसके पास तो किराए तक के पैसे नहीं थे और न ही कोई और सामान था."
रेहान की माँ के मुताबिक़, उन्होंने पुलिस को बताया है कि उनका बेटा पिछले 20 से 22 दिनों से लापता था और परिवार ने उसकी काफ़ी तलाश भी की थी.
समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक़, जाँच के सिलसिले में सोनीपत पुलिस ने रेहान के बचपन के एक दोस्त को भी हिरासत में लिया है. हालाँकि, हिरासत में लिए गए युवक के परिवार ने किसी भी तरह की साज़िश में उसके शामिल होने से साफ़ इनकार किया है.
बुधवार को मुंबई पुलिस कोटा से पकड़े गए अभियुक्तों, फूल सिंह, ऋतिक कुमार और रेहान को लेकर मुंबई पहुंच गई है और उनका मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किये जाने की प्रक्रिया पूरी कर रही है.
मुंबई पुलिस ने शूटरों के इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल के पूर्व मालिक का पता लगाया है. समाचार एजेंसी एएनआई को बाइक के मालिक रज्जब अली शेख़ ने बताया, "हमने बाइक 25,000 से 26,000 रुपये में बेच दी. जब यह घटना मीडिया में आई, तो पुलिस हमारे घर पहुंची. तब हमें एहसास हुआ कि जिस व्यक्ति को हमने बाइक बेची थी, उसने या शायद किसी और ने इसका इस्तेमाल किया होगा."
टाइगर श्राफ़ पर हुए हमले के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान ख़ान की सुरक्षा बढ़ा दी है. समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, "स्थानीय बांद्रा पुलिस स्टेशन की एक पेट्रोलिंग वैन भी मौके पर मौजूद है. इमारत के अंदर और बाहर, साथ ही सड़क के दोनों ओर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है."
एजेंसी के मुताबिक़, "लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार सदस्यों को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान उन्होंने कथित तौर पर खुलासा किया कि उन्होंने अभिनेता सलमान ख़ान के घर के बाहर गोलीबारी करने के बाद अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ को निशाना बनाने की योजना बनाई थी. हालांकि, कड़ी सुरक्षा के चलते वे अपनी योजना को अंजाम नहीं दे सके."
AI outlook — possibilities, not facts
गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Very likely · Within days
A bomb threat message found in a Phuket-Kolkata flight's toilet led to an emergency evacuation and search at Kolkata airport. No suspicious items were found. This follows a similar threat at the same airport the previous day; police are investigating.
Shakti Singh Bhura died after being attacked by a group of assailants in Ludhiana's Daba area. The attackers severed his hand, left it with a shopkeeper, and fled. Police have arrested one suspect, citing personal enmity as the motive.
The US Justice Department arrested government contractor Ian Brinksman for allegedly leaking classified national defence information to journalist Aída Chávez, who published it on her Substack newsletter.
MMA fighter Pengo Bossio Wangi, 26, was identified as the victim of a racist terror attack in Trappes, near Paris, which also left five injured. President Macron condemned the shooting, and a suspect was arrested.
An 18-year-old Class 12 student was found burnt behind a school guard room in east Delhi's Krishna Nagar on Saturday, prompting a police investigation.

The Special Cell of Delhi Police has arrested four people, including two women, in the firing case on actor Tiger Shroff. A total of seven people have been arrested in this case so far, who are connected to the arms supply network.