दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के तरीक़े पर प्रदर्शनकारी क्यों उठा रहे सवाल - ग्राउंड रिपोर्ट
Quick Look
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी हैं, जिसमें दो महिला पत्रकारों और एक प्रदर्शनकारी युवती ने पुलिस अधिकारी और कर्मियों पर यौन हमले के आरोप लगाए हैं, जबकि दिल्ली पुलिस ने कहा कि मामले की जांच क्राइम ब्रांच को दे दी गई है।
AI-generated summary
Why It Matters
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी हैं।
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के तरीक़े पर प्रदर्शनकारी क्यों उठा रहे सवाल - ग्राउंड रिपोर्ट
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी हैं. इस दौरान पुलिस के प्रदर्शनकारियों के प्रति व्यवहार को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं.
दो महिला पत्रकारों और एक प्रदर्शनकारी युवती ने एक पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मियों पर यौन हमले के आरोप लगाए हैं. दूसरी तरफ़ दिल्ली पुलिस ने एक्स पर बयान जारी कर कहा कि इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को दे दी गई है.
इस शिकायत को एफ़आईआर में तब्दील किए जाने की मांग हो रही है. इसके अलावा कई प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनके कपड़े फाड़े गए. पुलिस ने उनके साथ गलत व्यवहार किया.
सुनिए प्रदर्शनकारी क्या कह रहे हैं.
रिपोर्ट: दिव्या आर्य
शूट, एडिट: आर्यन माटा
What to Watch
AI outlook — possibilities, not facts
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच द्वारा जांच पूरी होने पर एफ़आईआर दर्ज की जाएगी।
Likely · Within days
यदि आरोप सही पाए गए तो शामिल पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
Possible · Within weeks
Open Questions
- क्या आरोपों की पुष्टि के लिए कोई मेडिकल परीक्षण किया गया?
- क्या पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है?
- क्या एफ़आईआर दर्ज की गई है या केवल जारी है?
- क्या प्रदर्शनकारियों के कपड़े फाड़ने के आरोपों की जांच हो रही है?


