अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका 50-50 हजार के बॉन्ड पर रिहा, सीजेपी का आज भी प्रदर्शन का एलान
Quick Look
दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके, सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को एग्ज़ीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद रिहा कर दिया. यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी गुरुग्राम में हिरासत में लेने के कुछ घंटों बाद छोड़ दिया गया. सीजेपी ने रविवार को जंतर-मंतर पर फिर से प्रदर्शन करने की घोषणा की है.
AI-generated summary
Why It Matters
दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर 2026 को दिल्ली एयरपोर्ट से सीजेपी के तीन नेताओं को हिरासत में लिया था, जिसके बाद उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया. इसी क्रम में गुरुग्राम पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी हिरासत में लिया था.
प्रकाशित 3 मिनट पहले
पढ़ने का समय: 2 मिनट
दिल्ली स्थित जंतर-मंतर के आसपास रविवार को पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है. सीजेपी ने रविवार को भी प्रदर्शन का एलान किया है.
सीजेपी से जुड़े अजिंक्य शिंदे ने बताया है कि वो रविवार को 10 बजे फिर से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे.
इस बीच, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके, सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया गया है.
लाइव लॉ के मुताबिक सीजेपी के तीनों टॉप लीडर्स को एग्ज़ीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां इन्हें रिहा करने का आदेश दिया गया.
तीनों के वकील सौतिक बनर्जी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि वो अब यहां से बाहर जा सकते हैं.
दरअसल, दिल्ली पुलिस ने दीपके सहित तीनों लीडर्स को 10 अक्तूबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर प्लेन से हिरासत में लिया गया था.
ध्रुव राठी को भी छोड़ा गया
इसके साथ ही मशहूर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर ध्रुव राठी को भी पुलिस ने हिरासत में लेने के कुछ घंटों बाद रिहा कर दिया है.
गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने बीबीसी संवाददाता दिलनवाज़ पाशा से इसकी पुष्टि की है.
छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें
सबसे अधिक पढ़ी गईं
समाप्त
दरअसल, ध्रुव राठी को 10 अक्तूबर 2026 की सुबह गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित केंद्रीय विहार हिरासत में लिया गया था.
यह कार्रवाई दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए की गई थी.
वहीं, सीजेपी के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके, सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा.
What to Watch
AI outlook — possibilities, not facts
सीजेपी रविवार को 10 बजे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी
Very likely · Within days
Open Questions
- सीजेपी के नेताओं को począt में क्यों हिरासत में लिया गया?
- ध्रुव राठी की हिरासत का क्या संबंध सीजेपी से था?
- रविवार के प्रस्तावित प्रदर्शन में कितने लोग भाग ले सकते हैं?
- क्या पुलिस ने किसी शर्त पर इन लोगों को रिहा किया?

