Breaking
ARIran is awaiting Washington and Tel Aviv's calculations regarding the warITUkraine, Zelensky claims attacks on Russian ships in Libya. Drone raid on Rostov. LIVEDE“Consequences for life in Germany are immense” – Russia should prepare a nuclear weapon in spaceARIran is awaiting Washington and Tel Aviv's calculations regarding the warITUkraine, Zelensky claims attacks on Russian ships in Libya. Drone raid on Rostov. LIVEDE“Consequences for life in Germany are immense” – Russia should prepare a nuclear weapon in space
NewsgatherNewsgather
All StoriesWorldSportsFinanceTechScience
Sign In
All StoriesWorldSportsFinanceTechScienceHealthCultureClimatePoliticsSpace
NewsgatherNewsgather

Real-time global news intelligence. Curated by humans, powered by data.

Get the app

Download on theApp StoreGET IT ONGoogle Play
Get the app
Scan with your phone camera

Sections

All StoriesWorldSportsFinanceTechScience

More

HealthCultureClimatePoliticsSpace

Company

AboutEditorial StandardsAdvertisingCareersPressContact

©️ 2026 Newsgather. A product by All Software 24. All rights reserved.

Privacy PolicyCookie PolicyImprintTerms of UseContent and Editorial PolicyRemoval RequestDelete Your AccountAdvertising PolicyContact
Back|वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हुए कई बड़े रिकॉर्ड, 53 गेंदों में 204 रन बनाकर रचा इतिहास
वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हुए कई बड़े रिकॉर्ड, 53 गेंदों में 204 रन बनाकर रचा इतिहास
Sports
BBC हिंदी·4 hours ago·Sports·3 min read·🇮🇳India

वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हुए कई बड़े रिकॉर्ड, 53 गेंदों में 204 रन बनाकर रचा इतिहास

15 वर्षीय बल्लेबाज ने लिस्ट ए, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई कीर्तिमान स्थापित किए

Translation in progress — showing the original for now.

Quick Look

वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स में यूएई के खिलाफ 53 गेंदों पर 204 रन बनाकर लिस्ट ए में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ा। 14 साल 32 दिन की उम्र में आईपीएल में अर्धशतक और शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक और प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।

AI-generated summary

Why It Matters

वैभव सूर्यवंशी ने जनवरी 2024 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। उसी साल उन्होंने सीनियर घरेलू क्रिकेट में सफेद गेंद से खेलना शुरू किया। 2026 में भारत के इंग्लैंड दौरे पर उन्हें पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका मिला।

Font size

वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर क्रिकेट की रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है. एशिया कप राइजिंग स्टार्स के मुकाबले में यूएई के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 53 गेंदों में 204 रन बना दिए. इस दौरान उन्होंने 28 छक्के और सात चौके लगाए.

वैभव ने 28 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. प्रशंसक उनकी इस उपलब्धि का जश्न मना ही रहे थे कि सिर्फ 52 गेंदों में उन्होंने दोहरा शतक भी जड़ दिया.

उनकी पारी की बदौलत भारत ए ने 250 रन का लक्ष्य सिर्फ 14.2 ओवर में हासिल कर लिया.

वैभव ने जनवरी 2024 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था. उसी साल उन्होंने सीनियर घरेलू क्रिकेट में सफेद गेंद से खेलना शुरू किया. 2026 में भारत के इंग्लैंड दौरे पर उन्हें पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका मिला.

महज 15 साल की उम्र में वैभव कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. आइए, जानते हैं उनके नाम दर्ज इन कीर्तिमानों के बारे में.

लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक और दोहरा शतक

यूएई के खिलाफ एशिया कप राइजिंग स्टार्स के मुकाबले में वैभव 53 गेंदों पर 204 रन बनाकर आउट हुए. उनकी पारी में 28 छक्के और सात चौके शामिल थे.

भारत ए ने 250 रन का लक्ष्य सिर्फ 14.2 ओवर में हासिल कर लिया. इस प्रदर्शन के साथ वैभव लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, शतक, 150 और 200 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए.

आईपीएल में सबसे कम उम्र में अर्धशतक और शतक

वैभव के नाम आईपीएल में सबसे कम उम्र में अर्धशतक और शतक लगाने का रिकॉर्ड भी है. उन्होंने 14 साल और 32 दिन की उम्र में ये दोनों उपलब्धियां हासिल की थीं.

वैभव सूर्यवंशी ने ये दोनों रिकॉर्ड 28 अप्रैल 2025 को राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ बनाए थे. उन्होंने इस मैच में 17 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था और 35 गेंदों में शतक पूरा किया था.

आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने की लिस्ट में वो दूसरे नंबर पर हैं. उनसे तेज शतक सिर्फ एक बल्लेबाज ने लगाया है और वो हैं वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल. गेल ने 30 गेंदों पर आईपीएल की सबसे तेज सेंचुरी जड़ी थी.

लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक

वैभव ने 2025-26 विजय हजारे ट्रॉफी के अपने पहले मैच में 84 गेंदों पर 190 रन बनाए थे. इस पारी के साथ वह लिस्ट ए क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए थे. उस समय उनकी उम्र 14 साल और 272 दिन थी.

उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था. 59 गेंदों में 150 रन भी पूरे कर लिए थे. पुरुषों के लिस्ट ए क्रिकेट में 150 रन तक इतनी तेजी से कोई नहीं पहुंचा था.

यह मुकाबला रांची में बिहार और अरुणाचल प्रदेश के बीच खेला गया था. बिहार ने छह विकेट पर 574 रन बनाए थे.

टी20 क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज

15 साल की उम्र में ही वैभव टी20 क्रिकेट में छक्के लगाने के मामले में रिकॉर्ड बना चुके हैं. उन्होंने सिर्फ 514 गेंदों और 29 पारियों में 100 छक्के पूरे किए. टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं.

पारियों के लिहाज से ऑस्ट्रिया के करणबीर सिंह दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 33 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था और इसके लिए 813 गेंदें खेली थीं. गेंदों के लिहाज से बेल्जियम के साबेर जखील दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 699 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए थे.

लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक

जून 2026 में श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल में वैभव ने सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था. इसके साथ ही उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. यह रिकॉर्ड 21 साल से कायम था.

आईपीएल में 1,000 रन बनाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज

टी20 क्रिकेट में 1,000 रन पूरे करने के कुछ मैच बाद वैभव ने आईपीएल में भी यह मुकाम हासिल किया.

गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर-2 में उन्होंने 47 गेंदों पर 96 रन बनाए. इस पारी के दौरान वह आईपीएल में अपने 1,000 रन तक पहुंचे. इसके लिए उन्होंने सिर्फ 440 गेंदें खेलीं.

इससे पहले यह रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम था. उन्होंने 545 गेंदों में आईपीएल के 1,000 रन पूरे किए थे.

एक टी20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के

आईपीएल 2026 में वैभव ने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

उन्होंने इस टूर्नामेंट में 327 गेंदों का सामना करते हुए 72 छक्के लगाए और 776 रन बनाए. इस प्रदर्शन के लिए उन्हें ऑरेंज कैप भी मिली.

गेल ने आईपीएल 2012 में 456 गेंदों का सामना करते हुए 59 छक्के लगाए थे.

पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक

इंग्लैंड में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत वैभव के लिए मुश्किल रही थी. लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने वापसी की.

उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया. उस समय उनकी उम्र 15 साल और 118 दिन थी. इसके साथ ही वह पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत ने 3-0 से जीत दर्ज की थी. इस सीरीज में वैभव ने 151 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 196.10 रहा. उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.

15 साल और 121 दिन की उम्र में यह पुरस्कार जीतकर वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए.

इससे पहले यह रिकॉर्ड महिला क्रिकेट में भारत की शेफाली वर्मा के नाम था. उन्होंने 15 साल और 296 दिन की उम्र में यह पुरस्कार जीता था. पुरुष क्रिकेट में यह रिकॉर्ड अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज के नाम था, जिन्होंने 17 साल और 300 दिन की उम्र में प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार हासिल किया था.

Open Questions

  • ?वैभव सूर्यवंशी की जन्मतिथि क्या है?
  • ?उनका घरेलू क्रिकेट में कौन सा राज्य या टीम का प्रतिनिधित्व है?
  • ?एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट का आयोजन कहां हुआ था?

Related Topics

People
Organizations
Places
Topics
This article was originally published by BBC हिंदी.

Quick Look

वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स में यूएई के खिलाफ 53 गेंदों पर 204 रन बनाकर लिस्ट ए में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ा। 14 साल 32 दिन की उम्र में आईपीएल में अर्धशतक और शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक और प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।

AI-generated summary

Story signals

News tone
Positive
Emotional intensity
High
News value
High
Global impact
National
Follow-up likelihood
Likely
Relevance window
Weeks

Source & Reliability

Source
BBC हिंदी
Source quality
Full
Published
4 hours ago
वैभव सूर्यवंशी
क्रिकेट
रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी
क्रिस गेल
आंद्रे रसेल
करणबीर सिंह
भारत ए
गुजरात टाइटंस
राजस्थान रॉयल्स
यूएई
रांची
श्रीलंका
इंग्लैंड
क्रिकेट
रिकॉर्ड
लिस्ट ए
आईपीएल
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट
एशिया कप राइजिंग स्टार्स

Related Stories

More on this topicवैभव सूर्यवंशी
Vaibhav Sooryavanshi creates history! Smashes fastest-ever hundred in List A
Sports·5 hours ago

Vaibhav Sooryavanshi creates history! Smashes fastest-ever hundred in List A

Vaibhav Sooryavanshi smashed the fastest century in List A cricket off 28 balls for India A against the UAE in the ACC Men's Asia Cup Rising Stars 2026 in Doha on Tuesday.

Times of India
2 min read
'Will be the greatest Test player India has seen': Ashwin's massive praise for Pant
Sports·6 hours ago

'Will be the greatest Test player India has seen': Ashwin's massive praise for Pant

Ravichandran Ashwin praised Rishabh Pant as a potential greatest Indian Test player after Pant scored 128 against New Zealand in Wellington, breaking a world record.

TOI Sports
2 min read
Alex Ovechkin Gives Children Battling Cancer a Special Day at the Capitals' Training Facility
Sports·20 hours ago

Alex Ovechkin Gives Children Battling Cancer a Special Day at the Capitals' Training Facility

Alex Ovechkin welcomed children affected by cancer to MedStar Capitals Iceplex in Arlington, Virginia, for the Capitals' annual Hockey Fights Cancer skate on November 5, 2026. The NHL's all-time leading goal scorer let young patients shoot from his famous 'Ovi's Office' spot, wore a lavender mullet wig, and reunited with five-year-old Sunny Thornton, whom he had previously supported with a video message when she missed the home opener due to treatment.

TOI Sports
3 min read
एशिया कप राइजिंग स्टार्स: पाकिस्तान के हाथों भारत की हार से ज़्यादा चर्चा मैच के दौरान हुए तनाव की
Sports·yesterday

एशिया कप राइजिंग स्टार्स: पाकिस्तान के हाथों भारत की हार से ज़्यादा चर्चा मैच के दौरान हुए तनाव की

पाकिस्तान ए ने भारत ए को 48 रन से हराया। दोहा में पाकिस्तान ने 313 रन बनाए, भारत 265 रन पर ऑलआउट हुआ। तिलक वर्मा ने शतक लगाया लेकिन भारत हार गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाए।

BBC हिंदी
3 min read
When did India last play back-to-back drawn Tests before Wellington and Colombo?
Sports·yesterday

When did India last play back-to-back drawn Tests before Wellington and Colombo?

New Zealand held on for a draw against India in the first Test at Wellington's Basin Reserve, with Daryl Mitchell (49 not out) and Glenn Phillips (26 not out) batting through the final session to finish at 239/5. The draw leaves India fourth in the World Test Championship standings at 50 points percentage, while New Zealand slips to third at 66.67 per cent.

TOI Sports
3 min read
Lost to PAK, now what? How IND A can reach Asia Cup Rising Stars semi-finals
Developing·yesterday

Lost to PAK, now what? How IND A can reach Asia Cup Rising Stars semi-finals

India A suffered a 48-run defeat against Pakistan A in their ACC Men's Asia Cup Rising Stars 2026 Group B match at West End Park International Cricket Stadium in Doha on Sunday. Pakistan A have qualified for the semi-finals with four points from two wins. India A, with two points and a +2.580 NRR, can still qualify by beating UAE on November 24, though several result combinations could see them advance or be eliminated.

Times of India
2 min read
More on this topicवैभव सूर्यवंशी