
दोहा में खेले गए एसीसी इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2026 के मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 313 रन बनाए, जवाब में भारत 265 रन पर ऑलआउट हो गया
Translation in progress — showing the original for now.
पाकिस्तान ए ने भारत ए को 48 रन से हराया। दोहा में पाकिस्तान ने 313 रन बनाए, भारत 265 रन पर ऑलआउट हुआ। तिलक वर्मा ने शतक लगाया लेकिन भारत हार गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाए।
AI-generated summary
एसीसी इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2026 में भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच दोहा में मुकाबला खेला गया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 313 रन बनाए। भारत 265 रन पर ऑलआउट हो गया।
एसीसी इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2026 में पाकिस्तान ए ने भारत ए को 48 रन से हरा दिया. रविवार को दोहा में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 313 रन बनाए. इसके जवाब में भारतीय टीम 265 रन पर ऑलआउट हो गई.
सोशल मीडिया पर इस मुक़ाबले पर लोग काफ़ी कमेंट कर रहे हैं. मैच के दौरान एक और बात चर्चा में रही. टॉस के समय पाकिस्तान-ए के कप्तान अब्दुल समद और भारत-ए के कप्तान तिलक वर्मा ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया.
जीत के बाद पाकिस्तान की टीम ने फैंस के शोर के बीच जश्न मनाया. पाकिस्तान टीम के सदस्य ग्राउंड को चूमते नज़र आए और पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने आपस में एक-दूसरे को बधाई दी.
मैच के बाद भी दोनों टीमों के ख़िलाड़ियों ने आपस में हाथ नहीं मिलाया, इसके अलावा पूरे मैच में कई बार खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर लोग टिप्पणी कर रहे हैं.
मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया था.
पाकिस्तान की तरफ़ से हसन नवाज़ ने सबसे ज़्यादा 79 रन बनाए. माज़ सदाकत ने 59 और फ़रहान यूसुफ़ ने 56 रन की पारी खेली.
एसीसी इमर्जिंग टीम्स एशिया कप के इस मुक़ाबले में भारतीय गेंदबाज़ हर्षित राणा काफ़ी महंगे साबित हुए. उन्होंने दस ओवर में 77 रन दिए. मैच में कई बार उन्हें अपना धीरज खोते हुए देखा गया.
भारत की ओर से हर्षित राणा, प्रिंस यादव, सूर्यांश और विप्रज निगम ने दो-दो विकेट लिए.
जब भारतीय टीम बल्लेबाज़ी करने उतरी तो उसके सामने 314 रनों का विशाल टारगेट था. भारत की संतोषजनक शुरुआत के बाद टीम के फ़ैंस उम्मीद कर रहे थे कि भारत यह मैच जीत सकता है.
हालांकि भारतीय फ़ैंस को वैभव सूर्यवंशी के महज़ 11 रनों पर आउट होने से निराशा हुई. उनके बाद आयुष भी अपना खाता खोले बिना आउट हो गए.
हालांकि अभिषेक शर्मा और कप्तान तिलक वर्मा ने पारी को संभाला. अभिषेक शर्मा ने 42 गेंदों पर 70 रनों की पारी खेली.
मैच में तिलक वर्मा ने भले ही शतक लगाया, लेकिन उन्होंने 100 रनों की पारी में 149 गेंदें खेलीं और यह भारत के लिए काफ़ी महंगा साबित हुआ.
पाकिस्तान के गेंदबाज़ अली रज़ा और हसन नवाज़ ने तीन-तीन विकेट लिए.
भारत इस मैच में 49.1 ओवर खेलकर ऑलआउट हो गया. यानी अपने हिस्से के लगभग पूरे ओवर खेलने के बाद भी भारतीय टीम पाकिस्तान के स्कोर के पास भी नहीं पहुंच सकी.
कई मौक़ों पर दिखा तनाव
भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी क्रिकेट मैच की तरह इस मैच भी कई मौक़ों पर तनाव दिखा.
इंडियन स्पोर्ट्स नेटवर्क नाम के एक हैंडल ने एक्स पर लिखा, "43वें ओवर में जब पाकिस्तानी गेंदबाज़ अली रज़ा गेंदबाज़ी करने आए, तो उन्होंने अंपायर को बताए बिना उस तरफ़ से गेंद फेंकी, जिस तरफ़ तिलक वर्मा क्रीज़ पर खड़े थे. अंपायर ने तुरंत उस गेंद को डेड बॉल करार दे दिया. अली रज़ा और पाकिस्तान के कप्तान साद ने इस फैसले को लेकर अंपायर से बहस शुरू कर दी."
"हालांकि, अंपायर ने साफ़ कर दिया कि इस गेंद को डेड बॉल ही माना जाएगा. अली रज़ा लगातार बहस करते रहे और मांग करते रहे कि इसे डॉट बॉल गिना जाए. कुछ देर तक बहस जारी रही, लेकिन आख़िरकार पाकिस्तान के पास अंपायर का फ़ैसला मानकर खेल दोबारा शुरू करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा."
खेल शेल नाम के एक हैंडल ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "भारत और पाकिस्तान के मुक़ाबले में दर्शकों के जोश और शोर का कोई मुक़ाबला नहीं. स्टेडियम में पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे गूंज रहे हैं."
पीसीटी जियो न्यूज़ नाम के एक हैंडल एक्स पर पाकिस्तान की इस जीत पर टीम को बधाई दी. उसने एक्स पर लिखा, "भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में जो व्यवहार किया, उसके बदले आपने जैसा जश्न मनाया है उसके लिए पाकिस्तान की टीम को शाबाश. लड़कों ने अच्छा खेल दिखाया."
हालांकि पीएसजेडी नाम के एक यूज़र ने इसके विपरीत लिखा, "पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने भारतीय टीम की तरह ड्रेसिंग रूम की तरफ इशारा नहीं किया. उन्होंने बहुत सही तरीके से जश्न मनाया."
इसी महीने ओमान में खेले गए अंडर 19 एशिया कप के फ़ाइनल में जीत के बाद भारतीय टीम के जश्न मनाने के तरीक़े पर सोशल मीडिया पर काफ़ी बहस हुई थी.
कुछ लोग भारतीय टीम के खिलाड़ियों का समर्थन कर रहे थे तो कुछ लोगों का कहना है कि खेल के मैदान में इस तरह के जश्न से बचना चाहिए.
ख़ासकर पाकिस्तान के क्रिकेट फ़ैंस, पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट भारतीय टीम के जश्न मनाने के तरीक़े पर सवाल खड़े करते दिखे.
दरअसल, भारतीय टीम के युवा प्लेयर्स ने जीत के बाद काफ़ी आक्रामक अंदाज़ में जश्न मनाया. कुछ खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों के सामने जाकर जश्न मनाते देखे गए.
इस दौरान भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ़ खिलाड़ियों को शांत कराते और उन्हें ग्राउंड से बाहर की ओर ले जाते दिखे. कुछ खिलाड़ी पाकिस्तान की टीम की ओर इशारेबाज़ी करते हुए भी नज़र आए.
इस मैच में भारत की टीम बल्लेबाज़ी करने उतरी तो फ़ैस की ख़ास उम्मीद तूफ़ानी बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी पर टिकी थी.
लेकिन मैच में वैभव कोई कमाल नहीं दिखा सके. वह महज़ 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उन्होंने 13 गेंदों की अपनी पारी में दो चौके लगाए.
मुक्कु नाम के एक यूज़र ने वैभव सूर्यवंशी के ख़राब प्रदर्शन पर टिप्पणी की है.
उन्होंने लिखा, "ऐसा लग रहा है कि सूर्यवंशी अपना विकेट गंवाने के बाद जब पवेलियन लौटेंगे, तो उनकी आंखों में आंसू होंगे. भारत और पाकिस्तान के बीच मुक़ाबला हमेशा बड़ा होता है और जब भारत 300 से अधिक रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहा था, तब उन्हें बड़ी पारी खेलनी चाहिए थी."
"यह पहली बार नहीं है. बड़े मुक़ाबलों और दबाव की परिस्थितियों में वह बार-बार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं."
क्या कह रहे हैं लोग
पाकिस्तान की जीत पर भारत में कई लोग सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर रहे हैं.
तेजस नाम के एक यूज़र ने लिखा है, "दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आपस में हाथ नहीं मिलाया और पाकिस्तान के खिलाड़ी सामान्य सी जीत पर ऐसे जश्न मना रहे हैं जैसे उन्होंने वर्ल्ड कप जीत लिया हो."
मैच में तिलक वर्मा की बल्लेबाज़ी पर भी लोग कमेंट कर रहे हैं.
अभिषेक यादव नाम के एक यूज़र ने एक्स पर लिखा है कि जो करो, पाकिस्तान से मत हारो.
अभिषेक यादव ने गुस्से में लिखा, "इस हार में तिलक वर्मा ने टीम को संभालने का काम किया, जिसकी वजह से रन से अधिक बॉल खेल गए, सब आउट हो रहे थे तो किसी को पिच पर रुकना जरूरी था. हर्षित राणा भी अलग गुस्से में थे और अपने ही खिलाड़ियों पर लाल हो रहे थे. उन्होंने अपना संतुलन खो दिया था."
AI outlook — possibilities, not facts
भारत और पाकिस्तान के बीच भविष्य में और क्रिकेट मुकाबले खेले जाएंगे
Very likely · Within months

वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स में यूएई के खिलाफ 53 गेंदों पर 204 रन बनाकर लिस्ट ए में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ा। 14 साल 32 दिन की उम्र में आईपीएल में अर्धशतक और शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक और प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।
Vaibhav Sooryavanshi smashed the fastest century in List A cricket off 28 balls for India A against the UAE in the ACC Men's Asia Cup Rising Stars 2026 in Doha on Tuesday.
Ravichandran Ashwin praised Rishabh Pant as a potential greatest Indian Test player after Pant scored 128 against New Zealand in Wellington, breaking a world record.
Alex Ovechkin welcomed children affected by cancer to MedStar Capitals Iceplex in Arlington, Virginia, for the Capitals' annual Hockey Fights Cancer skate on November 5, 2026. The NHL's all-time leading goal scorer let young patients shoot from his famous 'Ovi's Office' spot, wore a lavender mullet wig, and reunited with five-year-old Sunny Thornton, whom he had previously supported with a video message when she missed the home opener due to treatment.
New Zealand held on for a draw against India in the first Test at Wellington's Basin Reserve, with Daryl Mitchell (49 not out) and Glenn Phillips (26 not out) batting through the final session to finish at 239/5. The draw leaves India fourth in the World Test Championship standings at 50 points percentage, while New Zealand slips to third at 66.67 per cent.
India A suffered a 48-run defeat against Pakistan A in their ACC Men's Asia Cup Rising Stars 2026 Group B match at West End Park International Cricket Stadium in Doha on Sunday. Pakistan A have qualified for the semi-finals with four points from two wins. India A, with two points and a +2.580 NRR, can still qualify by beating UAE on November 24, though several result combinations could see them advance or be eliminated.