
बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध लोक आस्था का महापर्व छठ कैसे मनाया जाता है और इसका इतिहास क्या है?
लोक आस्था का महापर्व छठ मुख्य रूप से सूर्य और छठी मैया की उपासना का चार दिवसीय कठिन व्रत है। बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश से जुड़ा यह त्योहार अब देश-दुनिया में मनाया जाता है।
AI-generated summary
छठ पर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाने वाला सूर्य और छठी मैया की उपासना का चार दिवसीय त्योहार है।
छठ पर्व भले ही मूल रूप से बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पड़ोसी देश नेपाल के कुछ इलाक़ों से जुड़ा है, लेकिन बदलते समय के साथ इसकी तस्वीर भारत ही नहीं, दुनिया के कई हिस्सों में देखी जाती है.
छठ की तैयारियों के लिए केंद्र सरकार से लेकर कई राज्यों की सरकारें तैयारी करती है.
इन दिनों दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और अन्य कई राज्यों के रेलवे स्टेशनों पर लोगों की बड़ी भीड़ देखी जा रही है छठ के लिए नदियों, तालाबों वगैरह में घाटों की सफाई और नए घाट बनाए जाते हैं. कई जगहों पर अस्थायी तालाब का निर्माण भी कराया जाता है.
छठ पर्व सूर्य की उपासना त्योहार है और श्रद्धालुओं की मान्यता है कि छठ के दिन सूर्य की उपासना से छठी माई प्रसन्न होती हैं.
कैसे मनाया जाता है छठ?
छठ का पहला दिन 'नहाय खाय' के रूप में मनाया जाता है जिसमें घर की सफ़ाई, फिर स्नान और शाकाहारी भोजन से व्रत की शुरुआत की जाती है.
बिहार सरकार के पर्यटन विभाग के मुताबिक़ छठ पूजा चार दिन तक चलने वाला एक सख़्त और आध्यात्मिक व्रत है. छठ पूजा के इन चार दिनों में पहले दिन नदी, तालाब या पानी में डुबकी लगाई जाती है.
इस दिन घरों की अच्छी तरह सफाई की जाती है.
दूसरे दिन व्रतधारी दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को भोजन करते हैं. इसे खरना कहा जाता है.
उपवास पूजा करने के बाद देर शाम को तोड़ा जाता है. इस दिन चढ़ाए जाने वाले प्रसाद में चावल की खीर और फल होते हैं, जिन्हें परिवार के सदस्यों और दोस्तों में बांटा जाता है.
तीसरे दिन छठ का प्रसाद बनाया जाता है. प्रसाद के रूप में ठेकुआ (आटे, गुड़ चीन और चावल से बना) चावल के लड्डू और चढ़ावे के रूप में फल आदि भी शामिल होते हैं.
शाम को बांस की टोकरी में अर्घ्य का सूप सजाया जाता है और तालाब या नदी किनारे सामूहिक रूप से सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है.
बिहार के अलग-अलग इलाक़ों में इस दिन संस्कृति और इतिहास को दिखाने वाले लोकगीत बजाए जाते हैं.
तीसरे दिन की रात 'कोसी' नाम का एक कार्यक्रम होता है. गन्ने की डंडियों से एक छतरी बनाई जाती है और छतरी के अंदर जलते हुए मिट्टी के दीये प्रसाद से भरी टोकरियों के साथ रखे जाते हैं.
चौथे दिन कार्तिक शुक्ल सप्तमी को उगते सूरज को अर्घ्य दिया जाता है. व्रतधारी दोबारा वहीं जाते हैं जहां एक दिन पहले शाम को अर्घ्य दिया था.
दोबारा पिछली शाम की तरह ही सूर्य को अर्ध्य दिया जाता है. इस रस्म के बाद, भक्त अपना व्रत तोड़ते हैं और पड़ोसियों और रिश्तेदारों को प्रसाद बांटते हैं.
छठ व्रत एक कठिन तपस्या की तरह माना जाता है. छठ व्रत मूल रूप से महिलाएं ही करती हैं. हालांकि कुछ पुरुष भी इस व्रत को रखते हैं.
बिहार की राजधानी पटना के मशहूर महावीर मंदिर से जुड़े और 'धर्मायण' पत्रिका के संपादक भवनाथ झा कहते हैं, "परंपरा के मुताबिक़ इस त्योहार में कोई पुरोहित नहीं होता है. दरअसल इसके पीछे एक व्यवहारिक समस्या भी है. इस त्योहार को सभी लोग एक समय पर मनाते हैं ऐसे में इतने पुरोहित एक साथ मिलना संभव नहीं है."
छठी माई का त्योहार सूर्य से कैसे जुड़ा?
भवनाथ झा के मुताबिक़, ''छठ मूल रूप से दो त्योहार है. पहला कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की छठी तिथि को मनाते हैं. इसमें छठी मैया की पूजा होती जो बच्चों के लालन-पालन की देवी मानी जाती हैं."
वह कहते हैं, "छठी मैया की पूजा की पूरे देश में एक बड़ी परंपरा है. जबकि 7वें दिन भगवान सूर्य की पूजा होती है. सूर्य आरोग्य यानी अच्छी सेहत के देवता माने जाते हैं. ये दोनों त्योहार एक साथ आते हैं इसलिए एक-दूसरे से जुड़ गए."
आकाशवाणी रांची में कार्यरत और धार्मिक मामलों के जानकार राजेश कर्म्हे ने बीबीसी को बताया, "ये वही छठी मैया हैं जिनकी पूजा बच्चे के जन्म के छठे दिन कई परंपराओं में होती है. मान्यता के मुताबिक़, छठी माई ने कार्तिकेय को दूध पिलाकर पाला था. इसी से छठ में दूध का अर्ध्य देने की परंपरा जुड़ी है."
छठ मुख्य रूप से बिहार का त्योहार कैसे बना ?
बिहार सरकार के 1970 के गजेटियर के मुताबिक़, यह त्योहार कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की छठी और सातवीं तीथि को मनाया जाता है.
गजेटियर के मुताबिक़ छठ मगध का त्योहार है. यानी आज के बिहार और उससे सटे हुए पड़ोसी इलाक़ों का यह त्योहार रहा है.
इसके मुताबिक़, सूर्य को कुष्ठ की बीमारी के उपचार के देवता के रूप में माना जाता है और सूर्य प्रत्यक्ष देवता माने जाते हैं.
ऐसे में लोग गंगा में स्नान कर सूर्य को अर्ध्य देते हैं और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते हैं.
धार्मिक मामलों के जानकार राजेश कर्म्हे बताते हैं, "दरअसूल ऐतिहासिक रूप से मगध के इलाक़े में कुष्ठ की बीमारी बहुत आम बात थी. सूर्य को इस बीमारी के उपचार के देवता के रूप में जाना जाता है. आयुर्वेद की चिकित्सा पद्धति में तो 'सन बाथ' का भी ज़िक्र है. इसलिए गंगा नदी के किनारे सूर्य को अर्ध्य देकर ऐसी बीमारी से बचने या उसके ठीक होने की प्रार्थना की जाती रही है."
राजेश कर्म्हे के मुताबिक़, आयुर्वेद के अनुसार हमारा शरीर धरती, जल, अग्नि, वायु और आकाश जैसे पांच तत्वों से मिलकर बना है. जब तालाब या नदी में खड़े होकर ऐसे त्योहार मनाते हैं तो हम इन पांचों चीज़ों के संपर्क में होते हैं.
लोक आस्था का त्योहार क्यों कहते हैं?
बिहार के धर्म और संस्कृति के जानकार और मधुबनी के रहने वाले अमल झा के मुताबिक़, यह आम लोगों का त्योहार है. परंपरा से यह त्योहार एक से दूसरे व्यक्ति और एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचा है.
अमल झा कहते हैं, "छठ के त्योहार में 90 फ़ीसदी लोग किसी तरह का मंत्र नहीं पढ़ते हैं. इसमें कोई पुरोहित नहीं होता है. इसमें संतान देने वाली छठी मैया और आरोग्य देने वाले सूर्य की प्रार्थना की जाती है."
राजेश कर्म्हे बताते हैं, "सूर्य की उपासना कई संस्कृतियों में की जाती है. यह बीमारियों से मुक्ति पाने के लिए सूर्य की पूजा से शुरू हुई परंपरा है. ऐसी आस्था आम लोगों में सबसे ज़्यादा होती है. इसलिए इसे लोक आस्था का त्योहार कहते हैं."
राजेश के मुताबिक़, "भारत में अध्यात्म दो तरीकों का रहा है- जप और तप. जप का अर्थ होता है मंत्रोच्चार से उपासना करना, जो पढ़े-लिखे लोग करते थे. जबकि दूसरा है 'तप' यानी शरीर को तपाना. आम लोगों की उपासना का माध्यम तप होता है. इस तरह से आम लोग अपनी आस्था पर आधारित कठिन तप से यह त्योहार मनाते है इसलिए छठ को लोक आस्था का त्योहार कहते हैं."
छठ का इतिहास क्या है?
राजेश कर्म्हे के मुताबिक़, ''इतिहास हमेशा ख़ास लोगों का लिखा जाता रहा है. छठ का त्योहार आम लोगों से जुड़ा हुआ है. पुराने समय में राजाओं और सामंतों या धनी लोगों के इलाज के लिए वैद्य हुआ करते थे."
"आम लोग ईश्वर की आस्था के भरोसे बीमारियों से बचने की प्रार्थना करते थे और छठ इसी आस्था से जुड़ा हुआ था. इसलिए इसके बारे में लिखित रूप से कोई ऐसा दस्तावेज़ नहीं है, जहां से पता चले कि यह त्योहार कब से मनाया जा रहा है."
अमल झा बताते हैं, "बिहार में पाल वंश के शासन के दौरान कई मंदिर बनवाए गए थे. इनमें कई सूर्य मंदिर भी थे, तो हम मान सकते हैं कि 12वीं सदी के आसपास बिहार में सूर्य की उपासना होती थी. लेकिन संभव है कि छठ जैसा त्योहार उससे भी पहले से मनाया जा रहा हो, इसलिए पाल वंश के शासन के दौरान सूर्य मंदिरों का निर्माण कराया गया."
वहीं पटना के भवनाथ झा बताते हैं, "13वीं शताब्दी में आज के गुजरात के इलाक़े में हिमाद्रि ने 'चर्तुवर्ग चिंतामणि' की रचना की थी. इस पुस्तक में अलग-अलग व्रत त्योहारों के बारे में चर्चा की गई है. इसमें हर महीने की 7वीं तिथि को सूर्य को अर्ध्य देने का ज़िक्र किया गया है."
वह आगे कहते हैं, "इनसे भी क़रीब 120 साल पहले कन्नौज के गढ़वाल वंश के शासन में एक विद्वान मंत्री थे 'लक्ष्मीधर'. लक्ष्मीधर ने अपनी रचना 'कृत्यकल्पतरू' में सूर्य उपासना का ज़िक्र किया है."
वहीं बिहार सरकार के गज़ेटियर के मुताबिक़, ''पटना ज़िले के ही इस्लामपुर में मौजूद सूर्य मंदिर और उसके बाहर के तालाब में छठ पर्व मनाने की बड़ी मान्यता रही है. मौजूदा समय में भी दूर-दराज़ से लोग यहां आकर छठ का त्योहार मनाते हैं."
छठ कैसे सामाजिक सद्भाव का त्योहार है?
छठ के त्योहार में कोई कर्मकांड नहीं होता है इसलिए इसमें कोई पुजारी नहीं होता है.
जिस तरह जन्म के बाद शिशुओं को कोई संक्रमण न हो इसके लिए माताएं या शिशुओं के पास रहने वाली महिलाएं स्वच्छता का पूरा ख़्याल रखती हैं और छठी की रस्म होती है.
ठीक वैसे ही इस त्योहार में स्वच्छता को पवित्रता से जोड़कर उसका पालन किया जाता है.
अमल झा बताते हैं कि बिहार के मिथिला में कई मुस्लिम परिवार भी छठ मनाते रहे हैं. उनके मुताबिक़, छठ का त्योहार धार्मिक और सामाजिक एकता का त्योहार रहा है.
इसमें छठ करने वाली महिलाओं के अलावा 'सूप-डाला' बनाने वाले लोग, फ़सल पैदा करने वाले किसान, फल और प्रसाद बेचने वाले दुकानदार, घर, सड़क और घाटों की सफ़ाई करने वाले पुरुष सदस्य सभी की अपनी-अपनी भूमिका होती है.
छठ का भारतीय ज्योतिष से क्या संबंध है?

News of Nvidia CEO Jensen Huang's ties to alleged Chinese spy Alice Huang has brought the threat of honey traps into the spotlight. This article analyzes the history of honey trap, its cases in India and the seriousness of its use in espionage.
Former Bangladesh Prime Minister Sheikh Hasina told IANS she would return to Dhaka despite threats of arrest, imprisonment, or death, saying she would rather die in her homeland. She denied ordering killings during the 2024 uprising, accused the Muhammad Yunus-led interim government of halting her judicial inquiry, and rejected the International Crimes Tribunal verdict against her.
A truck lost control and rammed into several vehicles on Sheikh Khalifa bin Zayed Street in Fujairah, UAE, killing at least 14 people and injuring 30, including Indian nationals. Fujairah Police said 15 injured were discharged while 15 remain in treatment, and authorities continue legal and technical procedures.
Indians acquired 9.25 lakh OECD member-country citizenships between 2020 and 2024, a 41% increase from 2015-2019, according to the OECD's International Migration Outlook 2026. India remains the largest source country ahead of Syria and Mexico, with Indians constituting around 10% of the nearly 87 lakh new OECD citizens. Indian-origin migration to OECD countries fell 19% in 2024, from 6.1 lakh to 4.9 lakh.
A viral video from the University of Mississippi shows two white students making monkey-like gestures toward Black students, sparking a racism controversy, a university investigation, and a viral fundraiser for Lauren Mayfield, one of the accused students who did not apologize.
Beau Jessup, the 27-year-old daughter of British actress Lisa Maxwell, died unexpectedly while pursuing a master's degree in journalism at Columbia University in New York. Columbia Journalism School confirmed her passing and extended condolences to her family. Jessup previously studied at the London School of Economics and Cambridge, founded SpecialName as a teenager, and was expected to graduate in May 2027.