Breaking
DERussia resumes attacks on Kyiv after a three-day breakJPIt turns out that a company executive was involved in the arson attack at a cake shop in Motosu City, Gifu Prefecture.CNZhubei Employment Center held an on-site recruitment event for seniors to work together for generations. 20 companies released 1,185 vacancies.BRDoctor is killed by partner in Maringá; suspect confesses crime to family memberCNShen Yulin's mansion community in Neihu, Taipei was shocked to hear that the police seized the Texas Hold'em Poker CasinoGLOBALElena Rybakina defeats Naomi Osaka to reach US Open quarter-finals and close in on world number oneCNWinbond’s trading volume ranked second among Taiwanese stocks, and its stock price soared by more than 6%.CNA nurse in Taichung was hit and crushed twice to death. The driver involved in the accident was transferred to police on suspicion of homicide.ITDrone attack hits Saratov, damage to civilian infrastructure and possible victimsCNA whale watcher accidentally fell into the sea at Wushi Port in Yilan. The tourist took off his life jacket and fell into the sea. The crew members were praised for their bravery in the rescue.DERussia resumes attacks on Kyiv after a three-day breakJPIt turns out that a company executive was involved in the arson attack at a cake shop in Motosu City, Gifu Prefecture.CNZhubei Employment Center held an on-site recruitment event for seniors to work together for generations. 20 companies released 1,185 vacancies.BRDoctor is killed by partner in Maringá; suspect confesses crime to family memberCNShen Yulin's mansion community in Neihu, Taipei was shocked to hear that the police seized the Texas Hold'em Poker CasinoGLOBALElena Rybakina defeats Naomi Osaka to reach US Open quarter-finals and close in on world number oneCNWinbond’s trading volume ranked second among Taiwanese stocks, and its stock price soared by more than 6%.CNA nurse in Taichung was hit and crushed twice to death. The driver involved in the accident was transferred to police on suspicion of homicide.ITDrone attack hits Saratov, damage to civilian infrastructure and possible victimsCNA whale watcher accidentally fell into the sea at Wushi Port in Yilan. The tourist took off his life jacket and fell into the sea. The crew members were praised for their bravery in the rescue.
Backनेपाल के वित्त मंत्री ने बाढ़ के बाद मज़बूत इन्फ्रास्ट्र्क्चर के लिए 6 अरब डॉलर तक के खर्च का अनुमान लगाया
नेपाल के वित्त मंत्री ने बाढ़ के बाद मज़बूत इन्फ्रास्ट्र्क्चर के लिए 6 अरब डॉलर तक के खर्च का अनुमान लगाया
Developing
BBC हिंदी1 hour agoWorld3 min readIndiaView translation

नेपाल के वित्त मंत्री ने बाढ़ के बाद मज़बूत इन्फ्रास्ट्र्क्चर के लिए 6 अरब डॉलर तक के खर्च का अनुमान लगाया

Quick Look

नेपाल के वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले ने कहा कि भीषण बाढ़ के बाद मज़बूत और टिकाऊ इन्फ्रास्ट्र्क्चर बनाने में 6 अरब डॉलर तक का खर्च आएगा, जबकि राष्ट्रीय योजना आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. गुनाकर भट्टा ने बताया कि पीडीएनए के लिए इन्फ़ॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और एआई का इस्तेमाल किया जाएगा और विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने डोनर कॉन्फ़्रेंस की योजना की पुष्टि की।

AI-generated summary

Why It Matters

नेपाल में हाल ही में भोटेकोशी-त्रिशूली बाढ़ के कारण 1200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लापता हैं। इससे पहले 1972 के भूकंप के बाद भी पीडीएनए और डोनर कॉन्फ़्रेंस का आयोजन किया गया था।

Font size

Author, संजय धकाल

पदनाम, बीबीसी न्यूज़ नेपाली

प्रकाशित 2 मिनट पहले

पढ़ने का समय: 6 मिनट

नेपाल के वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले ने बीबीसी से कहा है कि भीषण बाढ़ के बाद पहले से ज़्यादा मज़बूत और टिकाऊ इन्फ्रास्ट्र्क्चर बनाने में '6 अरब डॉलर तक' का ख़र्च आएगा.

उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए ज़रूरी है ताकि नई इमारतें और पब्लिक इन्फ्रास्ट्र्कचर वगैरह इस तरह की आपदाओं को झेलने के लिए बेहतर तरीक़े से तैयार हों.

उन्होंने कहा कि एक मज़बूत रीकंस्ट्रक्शन की लागत एक साधारण तरीक़े से किए गए रीकंस्ट्रक्शन की तुलना में दस गुना अधिक हो सकती है.

हाल ही में भोटेकोशी-त्रिशूली बाढ़ के कारण नेपाल में 1200 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हज़ारों लापता हैं.

फंड जुटाने के लिए कॉन्फ़्रेंस

फ़िलहाल नेपाल सरकार नुक़सान का तेज़ी से आकलन कर रही है. बाद में नुक़सान का विस्तृत आकलन भी किया जाएगा.

राष्ट्रीय योजना आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. गुनाकर भट्टा ने कहा, "हम फिलहाल नुक़सान का जल्द से जल्द आकलन कर रहे हैं. इसके बाद हम एक या डेढ़ महीने के भीतर व्यापक तौर पर इसका आकलन करेंगे."

उन्होंने कहा कि 'पोस्ट डिज़ास्टर नीड्स असेसमेंट' (पीडीएनए) के लिए इन्फ़ॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, एआई और अन्य संसाधनों का इस्तेमाल किया जाएगा, जिनमें ऑन-साइट निरीक्षण भी शामिल हैं.

भट्टा ने कहा, "यह 1972 के भूकंप से अलग तरह की आपदा है. हम इसके लिए अलग तरीक़े से काम कर रहे हैं."

छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें

सबसे अधिक पढ़ी गईं

समाप्त

छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें

Dinbhar: आवाज़ वही, अंदाज़ नया

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

एपिसोड

समाप्त

वहीं, विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि नुक़सान का अनुमान अरबों रुपये में है. लेकिन सटीक आंकड़े और ज़रूरतों का पता पीडीएनए के बाद ही चल पाएगा.

उन्होंने कहा कि इसी के आधार पर नेपाल सरकार डोनर्स के लिए सम्मेलन आयोजित करने पर गंभीरता से विचार कर रही है.

खनाल ने कहा, "इस संबंध में वित्त मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के बीच बातचीत चल रही है. पीडीएनए के बाद हम मित्र देशों के साथ कॉर्डिनेट करेंगे."

1972 के भूकंप के बाद भी काठमांडू में पीडीएनए और एक डोनर कॉन्फ़्रेंस आयोजित की गई थी. उस वक़्त सरकार ने नुक़सान का अनुमान 7 अरब डॉलर लगाया था और डोनर्स ने लगभग 4.5 अरब डॉलर की सहायता देने का वादा किया था.

भारत ने सबसे अधिक 1 अरब डॉलर की सहायता देने का वादा किया. वहीं चीन, एशियन डेवलपमेंट बैंक, विश्व बैंक, जापान और अमेरिका ने भी महत्वपूर्ण सहायता का वादा किया.

इस साल की बाढ़ से अकेले हाइड्रोइलेक्ट्रिक सेक्टर यानी जलविद्युत क्षेत्र को ही 100 अरब नेपाली रुपये से अधिक का नुक़सान होने का अनुमान है. इसके अलावा क़रीब 74,500 घर तबाह हुए हैं. 40 किलोमीटर लंबी सड़कें और 30 से अधिक पुल बह गए हैं.

अब तक किसने कितनी मदद की?

इस बार आई बाढ़ के बाद कई देशों, मल्टीलेट्रल डोनर्स और संगठनों ने मदद की है. कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में 10 अरब नेपाली रुपये से ज़्यादा राशि जुट चुकी है.

शुरुआती राहत और बचाव चरण के बाद अब पुनर्निर्माण के लिए मदद की उम्मीद है.

प्रधानमंत्री बालेंद्र (बालेन) शाह ने हाल ही में एक फेसबुक पोस्ट में कहा, "बाढ़ आने के दिन से ही हमें मित्र देशों से अलग-अलग तरह की सहायता मिल रही है. संकट के दौर में ये देश हमारे लिए ताक़त के स्तंभ बनकर खड़े रहे हैं."

भारत अलग-अलग चरणों में राहत और बचाव सामग्री, और एक्सपर्ट्स की टीमें भेज रहा है. चीन ने भी 30 करोड़ नेपाली रुपये की लागत की राहत सामग्री और तत्काल सहायता दी है.

श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अमेरिका ने भी नेपाल की मदद की है. ऑस्ट्रेलिया ने 10 लाख डॉलर की नकद सहायता देने का वादा किया है और ड्रोन ऑपरेटरों और विशेषज्ञों की एक टीम भेजी है.

प्रधानमंत्री सचिवालय के मुताबिक़, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने 83 टन ज़रूरी राहत सामग्री भेजी है. इसके अलावा 10 मिलियन डॉलर तक की सहायता देने का वादा किया है. क़तर ने भी 40 टन राहत सामग्री भेजी है.

ब्रिटेन ने 50 लाख पाउंड की मदद की घोषणा की है. यूरोपीय संघ पहले ही 20 लाख यूरो दे चुका है और आगे 5 लाख यूरो और देगा.

प्रधानमंत्री सचिवालय ने बताया, "स्विट्जरलैंड ने पहले ही 1 मिलियन डॉलर, डेनमार्क ने 35 लाख डेनिश क्रोनर, जर्मनी ने 20 लाख डॉलर, आयरलैंड ने 5 लाख यूरो, चेक रिपब्लिक ने 25 लाख चेक कोरुना और नॉर्वे ने 17 लाख नॉर्वेजियन क्रोनर देने की घोषणा की है."

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, कई दूसरे देश भी राहत सामग्री और वित्तीय सहायता दे रहे हैं.

अमेरिका की टेक कंपनी एनवीडिया ने 10 मिलियन डॉलर का दान दिया है.

विश्व बैंक ने रियायती दरों पर 167 मिलियन डॉलर का लोन देने का वादा किया है. वहीं एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने 5 मिलियन डॉलर का अनुदान और अतिरिक्त तकनीकी सहायता देने का वादा किया है.

संयुक्त राष्ट्र की अपील

संयुक्त राष्ट्र और मानवीय सहायता से जुड़े साझेदारों ने बाढ़ से प्रभावित 84 हज़ार से ज़्यादा लोगों को तुरंत जीवन रक्षक सहायता देने के लिए क़रीब 5 करोड़ डॉलर, यानी 7.5 अरब नेपाली रुपये से ज़्यादा की इमरजेंसी अपील शुरू की है.

संयुक्त राष्ट्र ने एक बयान में कहा, "नेशनल डिज़ास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी के नेतृत्व में तैयार की गई यह योजना चार महीने की है. यह योजना सरकार की ओर से निर्धारित प्राथमिकताओं के तहत काम करेगी. इसका मुख्य लक्ष्य सर्दी शुरू होने से पहले ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों की बस्तियों में लोगों की और तकलीफ़ और संक्रामक बीमारियों के जोखिम को रोकना है."

नेपाल में संयुक्त राष्ट्र की रेज़िडेंट कोऑर्डिनेटर लीला पीटर्स याहिया ने कहा, "भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन आने से परिवारों ने कुछ ही पलों में अपने लोगों, अपने घरों और अपनी आजीविका को खो दिया."

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • पीडीएनए के बाद नेपाल सरकार मित्र देशों के साथ डोनर कॉन्फ़्रेंस आयोजित करेगी

    Likely · Within weeks

  • संयुक्त राष्ट्र की आपातकालीन अपील के तहत प्रभावित लोगों को जीवन रक्षक सहायता प्रदान की जाएगी

    Very likely · Within months

Open Questions

  • पीडीएनए के पूरा होने में exact समय क्या लगेगा?
  • क्या सभी दान किए गए fondos का उपयोग प्रभावी ढंग से होगा?
  • पुनर्निर्माण में स्थानीय समुदायों की भागीदारी कैसे सुनिश्चित की जाएगी?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories

US restricts government travel in Mexican border city over unspecified threat
Urgent·

US restricts government travel in Mexican border city over unspecified threat

The US Embassy and Consulates in Mexico restricted travel and official activity for US government employees in Nogales, Mexico, following an unspecified security threat. The alert, issued on Saturday, limits movement to essential travel during daylight hours only. Mexican authorities confirmed contact with US officials but reported no specific threat information. US citizens in the area are urged to remain alert and follow safety guidance.

TOI World
1 min read
Iran threatens retaliation against U.S. attacks, warns of Gulf shipping restrictions
BREAKING·

Iran threatens retaliation against U.S. attacks, warns of Gulf shipping restrictions

Iran has threatened to retaliate against any new U.S. attacks on its assets, warning that regional energy infrastructure is exposed and announcing plans for a restricted zone in the Gulf that would impact shipping through the Strait of Hormuz, a vital global oil route. The exchange of strikes has contributed to rising oil prices and affected economies in the U.S., UAE, and Iran, with Tehran seeking sanctions relief and alternative export routes amid ongoing conflict.

Economic Times
2 min read