
Translation in progress — showing the original for now.
भारत में प्रस्तावित परिसीमन (डीलिमिटेशन) बिल के लागू होने से लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे सांसदों और विधायकों के वेतन, भत्तों और सरकारी खजाने पर वित्तीय बोझ काफ़ी बढ़ जाएगा।
AI-generated summary
भारत में नए परिसीमन बिल को लेकर चर्चा तेज है जिससे लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ सकती है।
भारत में डीलिमिटेशन बिल यानी परिसीमन बिल को लेकर सियासी चर्चा काफ़ी तेज़ हो गई है.
एक तरफ कांग्रेस समेत कई बीजेपी विरोधी दलों ने साफ़ तौर पर इस बिल का विरोध किया है तो वहीं कई दलों ने सरकार को अपना समर्थन भी दिया है.
केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद का विशेष सत्र बुलाने का एलान किया है. चर्चा है कि इस दौरान मोदी सरकार डीलिमिटेशन बिल पास कराने की कोशिश करेगी.
इस सियासी चर्चा के बीच जो बात स्पष्ट है वह यह कि अगर परिसीमन बिल पारित हो जाता है और नया परिसीमन लागू होता है तो लोकसभा और राज्यों के साथ ही केंद्रशासित प्रदेशों की विधानसभा के सीटों के क्षेत्र में बदलाव आएगा. इन सीटों की संख्या भी परिसीमन के बाद बदल जाएगी.
मौजूदा प्रस्तावों के मुताबिक़ अगर डीलिमिटेशन बिल पारित हो जाता है तो इससे लोकसभा सीटों के संख्या 543 से बढ़कर अधिकतम 850 तक हो सकती है.
विपक्षी दलों को एक आरोप यह भी है कि इससे सांसदों के ऊपर सरकार के ख़र्च का बोझ बढ़ेगा.
भारत में नए संसद भवन में लोकसभा में 888 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था की गई है.
वहीं उच्च सदन राज्य सभा के 384 सदस्य इसमें बैठ सकेंगे. नए संसद भवन की संयुक्त बैठक के दौरान वहाँ 1272 सदस्य बैठ सकेंगे.
नए संसद भवन का निर्माण भविष्य में सांसदों की संख्या में वृद्धि को ध्यान में रखकर किया गया है. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की एक ख़बर के मुताबिक़ इसे बनाने में 862 करोड़ रुपये ख़र्च हुए हैं.
भारत में अभी लोक सभा में 543 और राज्य सभा में 245 सीटें हैं.
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि अमेरिका में 1929 के बाद देश की जनसंख्या बढ़ी लेकिन वहां सांसदों की संख्या नही बढ़ाई गई.
संजय सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “भारत में जनसंख्या बढ़ी, लेकिन जनता के लिए डॉक्टर, टीचर, स्कूल, अस्पताल और युवाओं के लिए नौकरी नहीं बढ़ाई जा रही. बीजेपी को जिताने के लिए सांसद बढ़ाए जा रहे हैं.”
30 नवंबर यानी सोमवार को संसद का विशेष सत्र आयोजित है जिसमें डीलिमेटेशन बिल पेश किया जाएगा.
वहीं कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक्स पर दावा किया, “सरकार मंत्रिपरिषद (वर्तमान में 68 मंत्री) पर हर साल करदाताओं के 620 करोड़ ख़र्च करती है. औसतन, प्रत्येक मंत्री पर हर साल करदाताओं के 9.1 करोड़ रुपये ख़र्च होते हैं.”
“परिसीमन के बाद मंत्रियों की अधिकतम संख्या 81 से बढ़कर 122 हो सकती है. 41 अतिरिक्त मंत्रियों पर सरकार हर साल अनुमानित 374 करोड़ रुपये और ख़र्च कर सकती है.”
अभिजीत दीपके का कहना है कि लोकसभा और मंत्रिपरिषद का विस्तार करने का मतलब केवल इतना होगा कि आम जनता को कुछ भी हासिल नहीं होगा.
दरअसर संविधानिक प्रावधानों के मुताबिक़ मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या लोकसभा या किसी राज्य के मामले में विधानसभा की कुल सीटों के 15 फ़ीसदी से ज़्यादा नहीं हो सकती.
अगर कुल सीटों की संख्या बढ़ेगी तो ज़ाहिर है कि सरकार के पास ज़्यादा लोगों को मंत्री बनाने का अवसर होगा.
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने 16 अप्रैल को संसद में तीन बिल पेश किए थे, जिनका मकसद महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करना और लोकसभा की सीटों की संख्या बढ़ाना है.
मेघवाल ने कहा, “लोकसभा के सदस्यों की संख्या में 50 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी. जिससे लोकसभा के सदस्यों की संख्या बढ़कर 815 हो जाएगी. इनमें से 272 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी.”
वहीं स्वतंत्र रिसर्च संस्था पीआरएस इंडिया के मुताबिक़ अगर सरकार संविधान संशोधन विधेयक पारित करा लेती है तो इससे लोकसभा में सांसदों की अधिकतम संख्या 850 तक हो सकती है. फ़िलहाल यह संख्या अधिकतम 550 तक है.
अगर परिसीमन लागू होता है तो इससे विधानसभाओं में सीटों की संख्या भी 50% तक बढ़ सकती है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक़ फ़िलहाल देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विधायकों की कुल संख्या 4123 है जो 6185 तक बढ़ाई जा सकती है.
मौजूदा समय में राज्यसभा में सीटों की अधिकतम संख्या 250 है.
इस समीकरण में सरकार को एक स्पष्ट फ़ायदा यह होगा कि अगर किसी मसले पर संसद को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक बुलाई गई तो लोकसभा सीटों के आधार पर उसे संयुक्त बैठक में भी पहले के मुक़ाबले ज़्यादा बढ़त मिलेगी.
परिसीमन का सरकार के खजाने पर भार स्पष्ट तौर पर बढ़ेगा.
भारत सरकार फ़िलहाल हर सांसद पर हर महीने क़रीब 2,86000 रुपये ख़र्च करती है. यह आंकड़ा सालाना क़रीब 35 लाख रुपये का होता है.
इसमें 124000 रुपये बेसिक सैलरी, 87 हज़ार रुपये संसदीय क्षेत्र भत्ता, ऑफ़िस अलाउंस 75 हज़ार रुपये शामिल हैं.
इसके अलावा भी सांसदों को संसद के सत्र के दौरान या किसी संसदीय कमेटी की बैठक के लिए अन्य कई सुविधाएं दी जाती हैं, जिस पर सरकार ख़र्च करती है.
इनमें मुफ़्त हवाई यात्रा, मुफ़्त ट्रेन यात्रा, सड़क के ज़रिए यात्रा करने पर उसका भुगतान किया जाता है.
सांसदों को हर साल 1.5 लाख मुफ़्त लोकल कॉल करने की सुविधा, वाहन ख़रीदने के लिए 4 लाख रुपये तक का एडवांस, हर साल 4 हज़ार किलोलीटर मुफ़्त पानी, और 50 हज़ार यूनिट मुफ़्त बिजली की सुविधा भी दी जाती है.
अगर परिसीमन के बाद लोकसभा सांसदों की संख्या 850 तक हो जाती है तो इससे हर महीने सरकार का ख़र्च 186 करोड़ रुपये से बढ़कर 291 करोड़ हो जाएगा.
ज़ाहिर तौर पर अगर सांसदों की संख्या बढ़ेगी तो उनके लिए सरकारी आवास, सुरक्षा और अन्य व्यवस्था की भी ज़रूरत पड़ेगी.
लोकसभा या विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ने का एक बड़ा असर चुनावी ख़र्चों पर भी हो सकता है.
जहां तक विधायकों की बात है तो उन्हें अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग वेतन और भत्ते मिलते हैं. विधायकों की संख्या में बढ़ोतरी होने पर उन पर होने वाला ख़र्च भी काफ़ी बढ़ जाएगा.
राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली विधानसभा की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक़ एक विधायक की सैलरी हर महीने 30 हज़ार रुपये है, जबकि उन्हें हर महीने 25 हज़ार रुपये विधानसभा सीट के भत्ते के तौर पर दिया जाता है.
दिल्ली में विधायकों को 15 हज़ार रुपये हर महीने सेक्रेटेरियल असिस्टेंस के तौर पर दिया जाता है. साथ ही हर विधायक को 10 हज़ार रुपये का टेलीफ़ोन भत्ता दिया जाता है. उन्हें 10 हज़ार रुपये परवहन भत्ता भी मिलता है.
1500 रुपये का दैनिक भत्ता भी मिलता है.
दिल्ली में विधायकों को एक बार में एक लाख रुपये अलग से दिए जाते हैं जो कि लैपटॉप, कम्प्यूटर, प्रिंटर, मोबाइल वगैरह ख़रीदने के लिए होता है.
दिल्ली में हर विधायक को ख़ुद या परिवार के साथ ट्रैवल के लिए हर साल अधिकतम एक लाख रुपये भी दिए जाते हैं.
AI outlook — possibilities, not facts
संसद के विशेष सत्र में डीलिमिटेशन बिल पेश किया जाएगा
Likely · Within days
Senior Congress leader P Chidambaram defended supporting TVK in Tamil Nadu to prevent President's Rule, despite straining relations with DMK, as top Congress leaders met MK Stalin over the delimitation bill.
US President Donald Trump has intensified criticism of US District Judge Ana C Reyes, who blocked his administration's plan to close East Potomac Golf Links in Washington, DC, for a championship golf course, claiming a recent storm destroyed the site and calling it an Act of God; Reyes extended a temporary restraining order until at least December 12, with a hearing set for December 8.

The word 'gerrymandering' is in discussion amid the debate on delimitation in India. The opposition and analysts are alleging that an attempt is being made to provide political benefits to the ruling party by altering the boundaries of constituencies.
Lok Sabha has listed three delimitation bills for Monday as the government nears securing support to increase its maximum strength from 550 to 850, with DMK, Telangana's BRS, NCP(SP), and 20 rebel TMC MPs backing the move while JMM remains ambivalent, deepening disarray in the anti-BJP INDIA bloc.
The US Department of Homeland Security proposed a rule change on October 14, 2026, to remove deference to previous USCIS eligibility determinations for work visa extensions like H-1B, potentially increasing scrutiny and requests for evidence.
Nvidia CEO Jensen Huang faces intense questioning from US lawmakers regarding advanced AI chip smuggling to China and national security risks, following his reinstatement after a recent scandal.