
Translation in progress — showing the original for now.
भारत में डीलिमिटेशन (परिसीमन) की बहस के बीच 'जेरिमेंडरिंग' शब्द चर्चा में है। विपक्ष और विश्लेषक आरोप लगा रहे हैं कि निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं में फेरबदल कर सत्तारूढ़ दल को राजनीतिक लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।
AI-generated summary
यह शब्द 1812 में अमेरिका के मैसाचुसेट्स राज्य में गवर्नर एल्ब्रिज गैरी के कार्यकाल के दौरान चुनावी क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण से आया था।
'जेरिमेंडरिंग' क्या है? डीलिमिटेशन की बहस में बार-बार क्यों गूंज रहा ये शब्द
अमेरिका में 1812 में एक आर्टिस्ट ने एक कार्टून बनाया. वो चित्र कुछ ऐसा था जिससे अमेरिकी राजनीति में एक नया शब्द उभर कर आया.
यह शब्द दुनिया के अलग-अलग हिस्सों तक भी पहुंचा और फिलहाल भारतीय राजनीति में इसका इस्तेमाल खूब हो रहा है. ये शब्द है 'जेरिमेंडरिंग'.
चुनावी विश्लेषक से लेकर विपक्ष के नेता ने इस शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार की परिसीमन का जो मौजूदा प्रस्ताव है, अगर वो लागू होगा तो इससे किसी ख़ास पार्टी को फ़ायदा पहुंचेगा और इसे जेरिमेंडरिंग कहते हैं.
वैसे भी राजनीति और इतिहास का रिश्ता काफ़ी गहरा है और कई नई चीजों को समझने के लिए इतिहास में जाना पड़ता है.
तो आइए जानते हैं ये शब्द कहां से आया और इसका इस्तेमाल करके केंद्र सरकार पर कैसे निशाना साधा जा रहा है.
अप्रैल में लोकसभा में आवश्यक समर्थन न जुटा पाने के कारण गिरा डीलिमिटेशन (परिसीमन) और महिला आरक्षण से जुड़ा बिल अब नए स्वरूप में वापस पेश किया जा रहा है.
इसके लिए सरकार ने 30 नवंबर से संसद का एक विशेष सत्र बुलाया है.
इस साल अप्रैल के महीने में कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने लोकसभा में अपने भाषण के दौरान सरकार पर आरोप लगाया था कि परिसीमन और जेरिमेंडरिंग (निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्गठन) के जरिए सरकार राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है.
इसके बाद कई बार इस शब्द का इस्तेमाल कई लोगों ने किया है. दरअसल जेरिमेंडरिंग दो शब्दों से मिलकर बना है- जेरी और सैलामैंडर.
मूल रूप से इस शब्द को 'जेरी-मेंडर' लिखा जाता था.
यह शब्द मैसाचुसेट्स राज्य के गवर्नर एल्ब्रिज गैरी के शासनकाल में राज्य की सीनेट के चुनावी क्षेत्रों की सीमाओं को नए सिरे से निर्धारित करने की प्रतिक्रिया के रूप में सामने आया था.
ऐसा कहा जाता है कि चुनावी क्षेत्रों का पुनर्निर्धारण उनके राजनीतिक दल डेमोक्रेटिक-रिपब्लिकन पार्टी के कहने पर किया गया था, लेकिन 1812 में इस विधेयक पर हस्ताक्षर गवर्नर एल्ब्रिज जेरी ने किए थे.
इसके परिणामस्वरूप इस शब्द को उनके नाम से जोड़ा गया.
दरअसल चुनावी क्षेत्र को दोबारा गठित करने बाद इसका स्वरूप असामान्य सा हो गया था और एसेक्स काउंटी में एक ख़ास जिले का आकार एकदम अलग तरीके का सामने आया.
एक प्रसंग के अनुसार एक डिनर पार्टी के दौरान एक आर्टिस्ट ने इस मैप के आधार पर जो चित्र बनाया वो कुछ-कुछ सैलामेंडर प्रजाति के जीव जैसा लग रहा था.
लाइब्रेरी ऑफ़ कांग्रेस पर छपे एक ब्लॉग के मुताबिक़, जेरी-मेंडर कार्टून पहली बार 26 मार्च, 1812 को बोस्टन गैज़ेट समाचारपत्र में छपा था.
इसी ब्लॉग के मुताबिक़, पहले जेरी ने पुनर्गठन के इस प्रस्ताव पर आपत्ति जताई थी. वह बाद में चुनाव भी हार गए थे लेकिन उनकी पार्टी को सफलता मिली.
हालांकि, इस शब्द को जेरी-मेंडर किसने नाम दिया इसकी पहचान तो नहीं हुई, लेकिन जिस कलाकार ने वो राजनीतिक कार्टून बनाया था उनका नाम एल्काना टिस्डेल बताया गया है.
इस घटना के बाद से ही यह शब्द राजनीति में आया.
इसे इस रूप में परिभाषित किया जाता है कि निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं इस तरह तय की जाएं कि किसी एक राजनीतिक दल, समूह या व्यक्ति को दूसरों की तुलना में अनुचित लाभ मिल सके.
राजनीतिक संदर्भ में इसका मतलब चुनावी क्षेत्रों की सीमाओं का पुनर्निर्धारण इलाके की भौगोलिक स्थिति, प्रशासनिक सीमाओं या वास्तविक स्थिति के आधार पर नहीं बल्कि सिर्फ़ सभावित चुनावी लाभ को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है.
राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव ने एक्स पर अपना एक लेख साझा करते हुए लिखा, “अप्रैल में भाजपा की पहली कोशिश को विपक्ष नाकाम कर चुका है. अब विपक्ष को सत्तारूढ़ दल की दूसरी रणनीति यानी प्लान बी का मुकाबला करने की तैयारी करनी होगी. इसके तहत राज्यों की लोकसभा सीटों में हिस्सेदारी नहीं बदली जाएगी, बल्कि चुनावी नक्शे को इस तरह नए सिरे से तैयार किया जाएगा, जिससे भाजपा को लंबे समय तक चुनावी फ़ायदा मिलता रहे.”
“असम और जम्मू-कश्मीर में परिसीमन के जरिए सत्तारूढ़ दल को बड़े चुनावी फायदे मिलने की झलक पहले ही दिख चुकी है. इसे चुनावी क्षेत्रों की सीमाओं में इस तरह बदलाव करने की प्रक्रिया कहा जाता है, जिससे किसी खास पार्टी को फ़ायदा पहुंचे. इसे जेरिमेंडरिंग (चुनावी क्षेत्र की सीमा को जानबूझ कर बदलना) कहते हैं.”
लेखिका अरुंधति रॉय ने 28 नवंबर को जवाहर भवन में आयोजित नेशनल कॉन्क्लेव ऑफ़ राइटर्स एंड आर्टिस्ट्स कार्यक्रम में कहा, “एसआईआर मतदाता सूचियों को इस तरह तैयार और संशोधित करता है कि सत्तारूढ़ दल को लाभ पहुंचाया जा सके. यह ऐसी कवायद है, जिसमें जनता अपनी सरकार चुनने के बजाय सरकार ही अपने हिसाब से जनता चुनने लगती है.”
उन्होंने अपने भाषण में कहा, “परिसीमन का उद्देश्य भी राजनीतिक निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं को इस तरह निर्धारित करना है कि अंततः वही राजनीतिक लाभ हासिल किया जा सके. यदि यह विधेयक पारित हो जाता है, तो यह भारत के लोकतंत्र की कमर तोड़ देगा. आपको इस भ्रम में नहीं रहना चाहिए कि यह केवल निर्वाचन क्षेत्रों और सांसदों की संख्या बढ़ाने का मामला है. यह मत सोचिए कि महिला आरक्षण विधेयक का महिलाओं के अधिकारों से वास्तव में कोई लेना-देना था.”
उन्होंने कहा, “यह सब परिसीमन के माध्यम से चुनावी क्षेत्रों की सीमाओं में हेरफेर (जेरिमेंडरिंग) करने की कवायद है, और कुछ नहीं.”
कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने एक्स पर लिखा, “लोकसभा की सदस्य संख्या बढ़ने के कारण प्रत्येक राज्य के भीतर निर्वाचन क्षेत्रों का नए सिरे से परिसीमन करना होगा. इससे सरकार को राज्य के भीतर निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं में गैरिमेंडरिंग करने की खुली छूट मिल जाएगी, जैसा कि सरकार ने असम और जम्मू-कश्मीर में किया था.”
उन्होंने लिखा कि जेरीमेंडर सबसे बड़ी बुराई और सबसे बड़ा ख़तरा है.
AI outlook — possibilities, not facts
30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़ा बिल नए स्वरूप में पेश किया जाएगा।
Very likely · Within days
Senior Congress leader P Chidambaram defended supporting TVK in Tamil Nadu to prevent President's Rule, despite straining relations with DMK, as top Congress leaders met MK Stalin over the delimitation bill.
US President Donald Trump has intensified criticism of US District Judge Ana C Reyes, who blocked his administration's plan to close East Potomac Golf Links in Washington, DC, for a championship golf course, claiming a recent storm destroyed the site and calling it an Act of God; Reyes extended a temporary restraining order until at least December 12, with a hearing set for December 8.
Lok Sabha has listed three delimitation bills for Monday as the government nears securing support to increase its maximum strength from 550 to 850, with DMK, Telangana's BRS, NCP(SP), and 20 rebel TMC MPs backing the move while JMM remains ambivalent, deepening disarray in the anti-BJP INDIA bloc.
The US Department of Homeland Security proposed a rule change on October 14, 2026, to remove deference to previous USCIS eligibility determinations for work visa extensions like H-1B, potentially increasing scrutiny and requests for evidence.
Nvidia CEO Jensen Huang faces intense questioning from US lawmakers regarding advanced AI chip smuggling to China and national security risks, following his reinstatement after a recent scandal.

The implementation of the proposed Delimitation Bill in India may lead to a huge increase in the number of Lok Sabha and Assembly seats, which will significantly increase the salaries, allowances of MPs and MLAs and the financial burden on the government exchequer.