
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ की कार पर मुंबई में रविवार शाम को अज्ञात हमलावरों ने फ़ायरिंग की, जिसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
मुंबई में रविवार शाम को बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ की कार पर अज्ञात हमलावरों ने फ़ायरिंग की, जिसमें उनके ड्राइवर सहित दो लोग घायल हो गए। चश्मदीदों ने घटना के बारे में जानकारी दी।
AI-generated summary
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ की कार पर मुंबई में रविवार शाम को अज्ञात हमलावरों ने फ़ायरिंग की।
'हमें लगा दिवाली के पटाखे चलाए जा रहे हैं', टाइगर श्रॉफ़ पर हमले के चश्मदीदों ने क्या-क्या बताया
प्रकाशित 3 मिनट पहले
पढ़ने का समय: 6 मिनट
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ पर रविवार को हुए हमले के बाद उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके साथ अभिनेता सलमान ख़ान के घर की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।
श्रॉफ़ की कार पर मुंबई में रविवार शाम को अज्ञात हमलावरों ने फ़ायरिंग की। इस हमले के बाद बड़ी संख्या लोग इकट्ठा हो गए।
मुंबई पुलिस के मुताबिक़, गोलीबारी में दो लोग घायल हुए हैं, जिनमें टाइगर श्रॉफ़ के ड्राइवर फिरदौस भी शामिल हैं। उनके बाएं हाथ में गोली लगी है। इस हमले को लेकर जुहू पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
डीसीपी मोहित गर्ग के मुताबिक़, "टाइगर श्रॉफ़ सुरक्षित हैं। उन्हें गोली नहीं लगी है और वे घायल नहीं हुए हैं।"
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ पर हुए हमले को लेकर कहा कि मुंबई पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है।
देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार सुबह मीडिया से बातचीत में कहा कि टाइगर पर हमला करने वाला कोई भी गैंग या कोई भी व्यक्ति हो, उसको छोड़ा नहीं जाएगा।
चश्मदीदों ने क्या बताया
इस घटना के एक चश्मदीद शाहरुख़ शेख़ ने बताया, "घटना के समय मैं कार के पीछे की ओर बैठा हुआ था। हमें लगा कि हम उनकी कार की फ़ोटो ले लेते हैं। हमें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि क्या होने वाला है। एक सेकंड के भीतर दो लड़के उतरे और उन पर चार राउंड गोलियां चलाईं।"
"उन्होंने उसी सीट को निशाना बनाया, जहां वे बैठे थे। इसके तुरंत बाद वे (हमलावर) अपनी गाड़ी में बैठकर भाग गए। एक गोली उनके ड्राइवर को लगी, जबकि एक गोली कार के साथ चल रहे एक फैन के पेट में लगी।"
शाहरुख़ शेख़ ने बताया कि हमले के बाद कार को ख़ुद टाइगर श्रॉफ़ चलाकर ले गए।
शाहरुख़ शेख़ का कहना है, "शुरुआत में ड्राइवर गाड़ी चला रहा था, लेकिन उसे गोली लगने के बाद टाइगर श्रॉफ कार के अंदर सीट बदलकर ख़ुद गाड़ी चलाते हुए अस्पताल ले गए।"
उन्होंने बताया कि गोली चलाने के बाद हमलावर बाईं ओर नेहरू नगर की तरफ भाग गए।
इस हमले के चश्मदीद राकेश कुमार ने बताया, "मैं मुंबई में रिक्शा चलाता हूं। हमलोग शाम को गाड़ी निकालने आए थे। सर (टाइगर श्रॉफ़) निकल रहे थे। इस दौरान यहां तीन लोग खड़े थे। एक बाइक पर और दो बाहर खड़े थे।"
"जब फ़ायरिंग हो रही थी तो एक ने सामने से फ़ायरिंग की, जिधर टाइगर श्रॉफ़ बैठे हुए थे। जब फ़ायरिंग हुई तो वो नीचे की तरफ हो गए। दूसरा शख़्स जो गोली चला रहा था, वह गोली ड्राइवर के हाथ में लग गई। इस गोलीबारी में एक और आदमी घायल हो गया।"
राकेश कुमार ने बताया, "यह घटना क़रीब सात बजे की है। टाइगर श्रॉफ़ हर रविवार को यहां फ़ुटबॉल खेलने के लिए आते हैं। इसलिए उन्हें देखने के लिए हर रविवार को यहां काफ़ी भीड़ होती है। इसी बीच में हमलावर आए और गोली चलाकर भाग गए।"
"वे लोग अंदर भी जा सकते थे, लेकिन लगता है कि वे योजना बनाकर आए थे। क्योंकि अंदर गोली चलाने से किसी और को भी लग सकती थी, इसलिए बाहर निकलने के बाद हमला किया।"
अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ पर हुए हमले को लेकर एक चश्मदीद ने बताया कि गोली चलने के वक़्त टाइगर नीचे लेट गए थे।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में एक अन्य चश्मदीद सलमा शेख़ ने बताया, "मैं ब्लॉग बनाती हूं और इसके लिए पूरी मुंबई में घूमती रहती हूं। लेकिन रविवार को मेरा कार्यक्रम तय होता है। पहले अमिताभ बच्चन का वीडियो बनाना, फिर अभिषक का वीडियो बनाती हूं।"
सलमा शेख़ ने बताया, "उस तरफ़ शूटिंग ख़त्म करने के बाद में दूसरी तरफ जाती हूं जहां लोग फ़ुटबॉल खेलते हैं। जब मैं इधर आई तो सब लोग शूटिंग करने लगे। मैंने टाइगर श्रॉफ़ को बुलाया कि वीडियो बनाना है, लेकिन वो गाड़ी में बैठकर जाने लगे तो एक लड़का गोली चला रहा था।"
'हमें लगा कि दिवाली के लिए पटाखे चलाए जा रहे हैं'
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, चश्मदीद सलमा शेख़ ने कहा कि पहले उन्हें लगा पटाखे फूट रहे हैं, लेकिन इसके बाद ड्राइवर घायल अवस्था में नज़र आया।
सलमा शेख ने कहा, "हर रविवार हम टाइगर श्रॉफ़ और अभिषेक का वीडियो बनाने के लिए अपनी तय जगह पर खड़े होते हैं, ताकि उसे अपने ब्लॉग पर डाल सकें। आज हम उनका वीडियो नहीं बना सके। जब हमने चार या पांच गोलियां चलने की आवाज़ सुनी, तो पहले हमें लगा कि दिवाली के लिए पटाखे चलाए जा रहे हैं। ड्राइवर घायल हालत में बाहर आया, तो हमें समझ आया कि क्या हुआ था।"
उन्होंने कहा, "मैं चिल्लाने और रोने लगी, क्योंकि हमारे साथ भी ऐसा हो सकता था, लेकिन ऊपर वाले ने हमें बचा लिया। ड्राइवर को चोटें आईं। एक गोली उसकी हथेली में जा लगी। गोली चलाने वाला लड़का बहुत कम उम्र का था। ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।"
सलमा शेख़ ने यह भी दावा किया कि गोली चलने के वक़्त टाइगर नीचे लेट गए थे।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने टाइगर श्रॉफ़ से मुलाक़ात के बाद कहा कि दोषियों को बख़्शा नहीं जाएगा।
टाइगर श्रॉफ़ पर मुंबई में उस वक़्त हमला हुआ जब वो एक ग्राउंड से फ़ुटबॉल खेलकर बाहर निकल रहे थे।
उनके साथ फ़ुटबॉल खेलने वालों में एक्टर करण वीर मेहता भी थे।
करण वीर मेहता ने एक निजी टीवी न्यूज़ चैनल एनडीटीवी से बातचीत में कहा, "हम जैसे ही गेट से बाहर निकले मेरी कार उनके ठीक पीछे ही थी। मैं जैसे उन तक पहुंचा मैंने खून के धब्बे देखे। मुझे पता चला कि टाइगर के ड्राइवर को गोली लगी है।"
"उस वक़्त वहां कई बच्चे भी थे जो बर्थडे पार्टी कर रहे थे। हर कोई वहां से भागने लगा। मैंने गोली चलाते हुए नहीं देखा, क्योंकि मेरी गाड़ी थोड़ी पीछे भी थी और बर्थडे पार्टी के पटाखों की शोर में मैं गोलियों की आवाज़ भी मैं नहीं सुन पाया। लोग चिल्लाने लगे की गोली चली है।"
AI outlook — possibilities, not facts
पुलिस हमलावरों की तलाश और गिरफ़्तारी करेगी
Very likely · Within days

Indian cinemas earned more than Rs 13,395 crore in the year 2025. Box office mathematics, marketing tactics and budget challenges of the Hindi film industry were discussed in conversation with trade analysts and filmmakers.
In June 2016, John Oliver bought nearly $15 million in unpaid medical debt for $60,000 via a shell company, CARP Inc., and transferred it to charity Undue Medical Debt to erase the debt for 9,000 patients, highlighting flaws in the U.S. debt-buying system and inspiring broader medical debt relief initiatives.
Actor Tiger Shroff escaped unhurt after three motorcycle-borne men opened fire outside a Juhu football venue on Sunday. His driver was hospitalised, and the Mumbai Crime Branch has launched an investigation into the incident, which the Lawrence Bishnoi gang reportedly claimed.
Reese Witherspoon has repurchased her production company, Hello Sunshine, from Candle Media in a deal with Paris-based Mediawan. The sale price, reported in the low- to mid-eight-figure range, marks a significant decline from the company's 2021 $900 million valuation.
Reese Witherspoon has repurchased her production company, Hello Sunshine, from Candle Media in partnership with Paris-based Mediawan. The deal, valued in the low- to mid-eight-figure range, marks a significant valuation drop from the company's 2021 $900 million sale.
Deva, renowned Tamil music director, lyricist, and singer known as the godfather of Gaana, died in Chennai at 75 following chest pain. He composed for over 400 films, creating iconic themes for Rajinikanth.