
ब्रिटेन द्वारा वेस्ट बैंक की बस्तियों से आयात पर प्रतिबंध लगाने के बाद इसराइल ने कड़े जवाबी कदम उठाए हैं, जिसमें यरूशलम में ब्रिटिश वाणिज्य दूतावास को बंद करना शामिल है।
AI-generated summary
ब्रिटेन ने वेस्ट बैंक में अवैध बस्तियों से आने वाले सामान पर आयात प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। इसराइल ने इसे अपने संप्रभु मामलों में हस्तक्षेप बताते हुए कड़े जवाबी कदम उठाए हैं।
ब्रिटेन ने इसराइल के क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक की यहूदी बस्तियों को लेकर एक अहम फ़ैसला लिया है जिस पर इसराइल ने पलटवार किया है.
इसराइल के विदेश मंत्री ने घोषणा की है कि यरूशलम में यूके का वाणिज्य दूतावास बंद किया जाएगा.
इसराइल ने ये घोषणा तब की है जब मंगलवार को ही ब्रिटेन ने इसराइल के क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में इसराइली बस्तियों से आयात होने वाले सामान पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी.
ब्रिटेन के विदेश मंत्री एडवर्ड मिलिहबैंड ने संसद में इसकी घोषणा की. उन्होंने ये भी बताया था कि फ़्रांस और कनाडा भी ऐसी ही घोषणा करेंगे.
अब 12 देशों के विदेश मंत्रियों ने अवैध बस्तियों के साथ व्यापार पर प्रतिबंध को लेकर अपने इरादे के बारे में साझा बयान जारी किया है.
ब्रिटेन ने ये फ़ैसला ऐसे समय पर लिया है जब इसराइल की क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में 1200 नए घर बनाने की योजना है.
वहीं इसराइल ने ब्रिटेन के इस फ़ैसले को "बहुत बड़ी ग़लती" बताया था.
दूसरी ओर अमेरिका ने इसराइल का साथ देते हुए कहा है कि ऐसा करने वाली ब्रिटिश कंपनियों के ऊपर अमेरिका के राज्यों में व्यापार करने पर 'प्रतिबंध' लगाया जाएगा.
ब्रिटेन की घोषणा के बाद इसराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने एक घोषणा की. उन्होंने बताया कि इसराइल यरूशलम में यूके कॉन्सुलेट को बंद कर देगा.
ब्रिटिश सरकार के मुताबिक़, "यरूशलम में ब्रिटिश कॉन्सुलेट जनरल यरूशलम, वेस्ट बैंक और ग़ज़ा में यूके सरकार का प्रतिनिधित्व करता है" और "यूके और फ़लस्तीन के बीच राजनीतिक, व्यापारिक, सुरक्षा और आर्थिक हितों" पर काम करता है.
इसराइली विदेश मंत्री ने कहा कि लेबर सरकार के "इसराइल-विरोधी फ़ैसलों की एक श्रृंखला" के बाद ऐसा हुआ है और उन्होंने विदेश मंत्री एडवर्ड मिलिबैंड पर "बेहद शर्मनाक झूठ" बोलने का आरोप लगाया है.
उन्होंने लेबर सरकार को "दुश्मन जैसा" बताते हुए कहा कि वह "इसराइल राज्य के ख़िलाफ़ सुनियोजित तरीक़े से काम कर रही है."
उन्होंने ब्रिटिश सरकार पर "एक संप्रभु देश और उसकी चुनावी प्रक्रिया के मामलों में खुलेआम दख़ल देने" का आरोप लगाया और कहा कि इसमें "यहूदी-विरोधी युद्धों" की "झलक" मिलती है.
इसराइली विदेश मंत्री ने यूके कॉन्सुलेट बंद करने के अलावा ब्रिटेन के ख़िलाफ़ और भी कई फ़ैसलों की घोषणा की है, जैसे- दक्षिणी इसराइल के किरयात गैट में मौजूद 'इंटरनेशनल ग़ज़ा सपोर्ट सेंटर' से ब्रिटिश प्रतिनिधियों को हटाना. 'रामल्लाह में ब्रिटिश सपोर्ट टीम' के तहत जूडिया और सामरिया में फ़लस्तीनी अथॉरिटी की फ़ोर्स को ट्रेनिंग देने वाली ब्रिटिश गतिविधियों को बंद करना. 12 चुने हुए ब्रिटिश प्रतिनिधियों और अन्य ब्रिटिश नागरिकों को इसराइल में घुसने से रोकना, जो यहूदी-विरोधी और इसराइल-विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं.
ब्रिटेन के विदेश मंत्री एड मिलिबैंड ने मंगलवार को हाउस ऑफ़ कॉमन्स में वेस्ट बैंक के उन इलाक़ों से आने वाले सामान पर आयात प्रतिबंध और अन्य प्रतिबंधों की घोषणा की है, जिन पर इसराइल ने ग़ैर-क़ानूनी रूप से कब्ज़ा कर रखा है.
मिलिबैंड ने आयात प्रतिबंध की घोषणा करते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता कि "ब्रिटिश लोग यह चाहते हैं कि हम अपनी दुकानों में बस्तियों से आए उत्पादों को स्वीकार करके कब्ज़े का समर्थन करें."
उन्होंने कहा कि एक "व्यापक प्रतिबंध व्यवस्था" लागू की जाएगी, जिसमें "धार्मिक आधार पर उचित छूट" भी शामिल होगी.
ग़ैर-क़ानूनी बस्तियों को बढ़ावा देने वालों को संबोधित करते हुए मिलिबैंड ने कहा, "आपको यूके के प्रतिबंधों का पूरा सामना करना पड़ेगा."
उन्होंने सांसदों को यह भी बताया कि ब्रिटेन इस बात से सहमत है कि वेस्ट बैंक के कुछ इलाकों में जातीय सफ़ाया हो रहा है. उन्होंने "बस्ती में रहने वाले आतंकवादियों" पर फ़लस्तीनियों को उनकी ज़मीन से बेदख़ल करने का आरोप लगाया.
उन्होंने कहा कि सरकार का मानना है कि वेस्ट बैंक पर इसराइल का कब्ज़ा "गैर-कानूनी" है.
मिलिबैंड ने बताया है कि फ़्रांस और कनाडा भी इसी तरह की घोषणा करेंगे. वे नीदरलैंड्स, आयरलैंड, बेल्जियम, स्पेन और नॉर्वे के साथ शामिल होंगे, जिन्होंने या तो सामान पर प्रतिबंध लगा दिया है या ऐसा करने की प्रक्रिया में हैं.
इसराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग ने कहा कि यह फ़ैसला "इतिहास में ग़लत साबित होगा." उन्होंने कहा, "मौजूदा हालात में, यह एक संप्रभु देश के लोकतांत्रिक चुनावों में बहुत बड़ा दख़ल होगा."
वहीं इसराइल में अमेरिकी राजदूत माइक हकाबी ने बीबीसी के 'न्यूज़डे' प्रोग्राम में कहा है कि उन्हें पूरा यक़ीन है कि अगर ब्रिटेन वेस्ट बैंक में अवैध इसराइली बस्तियों पर संभावित व्यापार प्रतिबंध लगाता है, तो अमेरिका की ओर से प्रतिक्रिया ज़रूर होगी. उन्होंने कहा कि इससे "ब्रिटिश व्यवसायों पर भारी आर्थिक असर" पड़ सकता है.
AI outlook — possibilities, not facts
फ्रांस और कनाडा द्वारा वेस्ट बैंक बस्तियों से आयात पर प्रतिबंध की घोषणा।
Likely · Within weeks
An analysis of the 'far-right' label in European politics, examining the rise of Germany's AfD and other populist parties. The article argues that mainstream media and political establishments fail to address voter concerns by relying on labels rather than policy.

Britain has announced a ban on imports from Israeli settlements in the West Bank, in response to which Israel has decided to close the UK Consulate in Jerusalem. America has also warned of sanctions on British companies.

A complaint has been lodged against Hindu religious leader Dhirendra Shastri at Bhawanipur police station in Kolkata. He had made objectionable remarks regarding non-veg food during Durga Puja in West Bengal, which has led to political controversy and sharp reaction from Bengali Hindus.

Controversy has arisen over the appeal by Dhirendra Shastri of Bageshwar Dham to not eat non-vegetarian during Durga Puja in West Bengal. A complaint has been filed against him in Kolkata for FIR, which has sparked political and cultural debate in the state.

A political controversy has arisen in Britain over the hoisting of Pakistan's flag on the historic fort of Cardiff to celebrate Independence Day. The Conservative Party has accused the Reform Party of inciting racial discord.

Dhirendra Shastri appealed to Hindus to eat vegetarian food during Durga Puja in Liluah in West Bengal's Howrah district, sparking a controversy. Rejecting this appeal, West Bengal BJP President Samik Bhattacharya said that Bengalis will continue to follow their food orders and no person coming from outside can comment on their food and drink. Chief Minister Suvendu Adhikari invited Dhirendra Shastri to set up a center in the state and issued new guidelines for Durga Puja, in which no restrictions were imposed on food.