
सन ग्रुप की काव्या मारन और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर के विवाह से तमिलनाडु के दो प्रमुख राजनीतिक और फिल्मी परिवार रिश्तेदारी में बंधेंगे।
सन ग्रुप की काव्या मारन और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर के विवाह की चर्चा है। इस रिश्ते से एमके स्टालिन और रजनीकांत के परिवार आपस में जुड़ जाएंगे। मारन परिवार ने प्रधानमंत्री मोदी और विभिन्न मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण भेजा है।
AI-generated summary
काव्या मारन सन टीवी नेटवर्क की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और अनिरुद्ध रविचंदर एक प्रसिद्ध संगीतकार हैं। यह विवाह तमिलनाडु के प्रमुख राजनीतिक और फिल्मी परिवारों को जोड़ता है।
तमिलनाडु में सन ग्रुप की काव्या मारन और फ़िल्म संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की ख़बर काफ़ी चर्चा में है.
इस शादी के रिश्ते से एमके स्टालिन-मारन परिवार और तमिल फ़िल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक रजनीकांत का परिवार आपस में जुड़ जाएगा.
सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी मारन ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाक़ात कर उन्हें शादी के रिसेप्शन का न्योता दिया. तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसकी पुष्टि की है.
मारन दंपति ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ़ विजय को भी व्यक्तिगत रूप से शादी का न्योता दिया है.
काव्या कलानिधि मारन, सन टीवी नेटवर्क की मैनेजिंग डायरेक्टर में से एक हैं. वो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने वाली सनराइजर्स हैदराबाद टीम की को-ऑनर भी हैं.
सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी कलानिधि की बेटी काव्या 2016 में सन टीवी कंपनी से जुड़ी थीं. 2019 में उन्हें मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया.
कलानिधि मारन के पिता दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरासोली मारन थे. मुरासोली मारन, पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि की बहन के बेटे थे. इस तरह डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन और कलानिधि मारन रिश्तेदार हैं. इसलिए काव्या मारन, एमके स्टालिन की पोती की तरह रिश्ते में हैं.
तमिल फ़िल्म इंडस्ट्री के जाने-माने संगीतकारों में से एक अनिरुद्ध रविचंदर ने 2012 में आई फ़िल्म '3' से संगीतकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. पहली ही फ़िल्म में उनके संगीत का गाना 'वाय दिस कोलावेरी डी' दुनियाभर में मशहूर हो गया था.
इसके बाद उन्होंने 'विक्रम', 'लियो', 'जेलर' समेत कई फ़िल्मों के लिए संगीत दिया है.
अनिरुद्ध, अभिनेता रजनीकांत की पत्नी लता रजनीकांत के भाई के बेटे हैं. अनिरुद्ध रविचंदर के पिता रवि राघवेंद्र फ़िल्म अभिनेता हैं. यानी अनिरुद्ध, रजनीकांत के भतीजे हैं.
पारिवारिक रिश्ते के अलावा अनिरुद्ध और रजनीकांत ने फ़िल्मों में भी साथ काम किया है. रजनीकांत की 'पेट्टा', 'दरबार', 'जेलर' समेत कई फ़िल्मों में अनिरुद्ध ने संगीत दिया है.
इस शादी के ज़रिए तमिलनाडु के दो जाने-पहचाने परिवार आपस में जुड़ेंगे.
एक तरफ़, दुल्हन काव्या मारन करुणानिधि-मुरासोली मारन परिवार से जुड़ी हैं. दूसरी तरफ़, अनिरुद्ध रविचंदर रजनीकांत के क़रीबी परिवार के सदस्य हैं.
इस तरह स्टालिन और रजनीकांत के परिवार भी रिश्तेदारी के ज़रिए एक ही एक्सटेंडेंट फ़ैमिली का हिस्सा बन जाएंगे.
सन टीवी नेटवर्क भारत की सबसे बड़ी मीडिया कंपनियों में से एक है. इसका कारोबार टेलीविज़न, रेडियो, डिजिटल स्ट्रीमिंग, प्रिंट मीडिया और खेलों में निवेश समेत कई क्षेत्रों में फैला हुआ है.
कंपनी की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक़, उसके 7 भाषाओं में 37 टीवी चैनल, 69 एफएम रेडियो स्टेशन हैं और उसका दर्शक नेटवर्क 14 करोड़ से ज़्यादा घरों तक पहुंचता है. सन नेक्स्ट ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म और सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम भी उसके कारोबार का हिस्सा हैं.
सन टीवी नेटवर्क का कुल बाज़ार मूल्य (19 अक्टूबर तक) 25,219.45 करोड़ रुपये है.
कंपनी की वित्त वर्ष 2024-25 की ऑडिट की गई वित्तीय रिपोर्ट के मुताबिक़, उसकी कुल आमदनी 4,543.96 करोड़ रुपये और टैक्स चुकाने के बाद शुद्ध मुनाफ़ा 1,654.46 करोड़ रुपये था. ये आंकड़े कंपनी के कारोबार के बड़े स्तर को दिखाते हैं.

Indian cinemas earned more than Rs 13,395 crore in the year 2025. Box office mathematics, marketing tactics and budget challenges of the Hindi film industry were discussed in conversation with trade analysts and filmmakers.

Unidentified assailants opened fire on Bollywood actor Tiger Shroff's car in Mumbai on Sunday evening, injuring two people including his driver. Eyewitnesses gave information about the incident.
In June 2016, John Oliver bought nearly $15 million in unpaid medical debt for $60,000 via a shell company, CARP Inc., and transferred it to charity Undue Medical Debt to erase the debt for 9,000 patients, highlighting flaws in the U.S. debt-buying system and inspiring broader medical debt relief initiatives.
Actor Tiger Shroff escaped unhurt after three motorcycle-borne men opened fire outside a Juhu football venue on Sunday. His driver was hospitalised, and the Mumbai Crime Branch has launched an investigation into the incident, which the Lawrence Bishnoi gang reportedly claimed.
Reese Witherspoon has repurchased her production company, Hello Sunshine, from Candle Media in a deal with Paris-based Mediawan. The sale price, reported in the low- to mid-eight-figure range, marks a significant decline from the company's 2021 $900 million valuation.
Reese Witherspoon has repurchased her production company, Hello Sunshine, from Candle Media in partnership with Paris-based Mediawan. The deal, valued in the low- to mid-eight-figure range, marks a significant valuation drop from the company's 2021 $900 million sale.