Breaking
RURussian tennis player Polina Yatsenko reached the second round of the US OpenRUTanker Struck by Projectile in Strait of Hormuz, UKMTO ReportsITFerry sank off the coast of Northern Cyprus: 8 confirmed victims, 17 missingARExpectations of an increase in employment in the United States, with unemployment stable at 4.1%RUExplosion in Kharkov against the backdrop of an air raidITBruno Fernandes leads Manchester United with a hat-trick and assist against IpswichITShooting at a rave party in Aarau: a young Italian woman dead, five injuredINTLNASA launches Nancy Grace Roman Space Telescope to explore universe at unprecedented scaleTRMinistry of National Defense canceled Victory Day concerts after the ship carrying Turkish Cypriots sankRUThe Ukrainian Armed Forces attacked the Russian bulk carrier "Omsky-107" in the Black SeaRURussian tennis player Polina Yatsenko reached the second round of the US OpenRUTanker Struck by Projectile in Strait of Hormuz, UKMTO ReportsITFerry sank off the coast of Northern Cyprus: 8 confirmed victims, 17 missingARExpectations of an increase in employment in the United States, with unemployment stable at 4.1%RUExplosion in Kharkov against the backdrop of an air raidITBruno Fernandes leads Manchester United with a hat-trick and assist against IpswichITShooting at a rave party in Aarau: a young Italian woman dead, five injuredINTLNASA launches Nancy Grace Roman Space Telescope to explore universe at unprecedented scaleTRMinistry of National Defense canceled Victory Day concerts after the ship carrying Turkish Cypriots sankRUThe Ukrainian Armed Forces attacked the Russian bulk carrier "Omsky-107" in the Black Sea
Backनेपाल में बाढ़ से 900 छात्र सुरक्षित निकाले गए, 794 मौतें और 2500 लापता
नेपाल में बाढ़ से 900 छात्र सुरक्षित निकाले गए, 794 मौतें और 2500 लापता
BREAKING
BBC हिंदी1 hour agoWorld2 min readIndiaView translation

नेपाल में बाढ़ से 900 छात्र सुरक्षित निकाले गए, 794 मौतें और 2500 लापता

Quick Look

नेपाल के नुवाकोट ज़िले में बाढ़ के कारण एक स्कूल के हेड टीचर ने समय रहते लगभग 900 छात्रों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. बाढ़ और भूकंप के कारण अब तक 794 मौतें और 2500 से अधिक लोग लापता हैं, जिनमें सैकड़ों विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. बैंकों के नष्ट होने और बचाव अभियान जारी है.

AI-generated summary

Why It Matters

नेपाल में बुधवार को विनाशकारी बाढ़ आई, जिसके कारण व्यापक नुकसान हुआ. बाढ़ और भूकंप के कारण कई क्षेत्र प्रभावित हुए हैं और बचाव अभियान जारी है.

Font size

प्रकाशित 2 घंटे पहले

पढ़ने का समय: 5 मिनट

नेपाल के नुवाकोट ज़िले से रिपोर्टिंग कर रहे बीबीसी न्यूज़ नेपाली के अशोक दाहाल और कमल परियार ने बताया है कि यहां एक स्कूल के हेड टीचर ने समय रहते क़रीब 900 छात्र-छात्राओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया.

हेड टीचर राजेंद्र दवाड़ी के मुताबिक़, उन्हें बाढ़ के ख़तरे को लेकर कुछ ही मिनटों के भीतर अलग-अलग लोगों से चार फ़ोन कॉल आए थे. इन चेतावनियों के बाद उन्होंने बिना देर किए स्कूल ख़ाली कराने का फ़ैसला किया.

राजेंद्र दवाड़ी नुवाकोट स्थित त्रिभुवन त्रिशूली सेकेंडरी स्कूल के हेड टीचर हैं. स्कूल में कुल 1,600 से अधिक स्टूडेंट पढ़ते हैं.

बच्चों को ऊंचाई वाले सुरक्षित स्थान की ओर ले जाते समय दवाड़ी ने देखा कि नदी से क़रीब 100 मीटर दूर स्थित स्कूल का हॉस्टल बाढ़ के पानी में डूब रहा था.

कीचड़ भरे रास्ते से भागकर बचाई जान

900 स्टूडेंट में से एक 16 वर्षीय युनिशा थीं, जो कहती हैं कि वह बाढ़ आने से कुछ ही पल पहले वहां से निकल पाईं.

उन्होंने बीबीसी से कहा, "मैं अपने दोस्तों के साथ सिर्फ़ 10 सेकंड के अंतर से बची. कुछ ही देर में मेरी आंखों के सामने बाज़ार बह गया."

युनिशा बताती हैं कि वह दूसरे स्टूडेंट के साथ स्कूल के पीछे एक संकरे और कीचड़ भरे रास्ते से भागकर ऊपर की ओर गईं.

युनिशा का इंटरव्यू उनकी मां सबिना श्रेष्ठ के साथ लिया गया, जो कहती हैं कि बाढ़ की ख़बर सुनने के बाद परिवार ने उनसे संपर्क करने की कोशिश में कई घंटे बेहद परेशान होकर बिताए.

छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें

सबसे अधिक पढ़ी गईं

समाप्त

वो बताती हैं, "मैं घबरा गई थी. मैंने अपनी बेटी और उसके पिता को कई बार फोन किया, लेकिन दोनों से संपर्क नहीं हो सका."

जब आखिरकार उनकी बेटी से संपर्क हो गया, तो श्रेष्ठ को कुछ राहत महसूस हुई, लेकिन युनिशा के घर लौटने तक परिवार की चिंता बनी रही, जो तीन दिन बाद घर लौटीं.

कई बैंक तबाह, जमाकर्ताओं के पैसे का क्या होगा

नेपाल बैंकर्स एसोसिएशन ने कहा है कि भोटेकोशी में आई बाढ़ के कारण नौ अलग-अलग बैंक शाखाएं पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं.

एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कोइराला ने कहा, "हमें रिपोर्ट मिली है कि हमारे बैंक के 27 कर्मचारी भी लापता हैं."

उन्होंने कहा कि उन बैंकों में कितनी नकदी थी, इस बारे में सटीक जानकारी जुटाई जा रही है.

कोइराला ने कहा कि ऐसे बैंकों में जमाकर्ताओं का पैसा बर्बाद नहीं होगा.

उन्होंने कहा कि नष्ट हुई नकदी और अन्य संपत्ति की जानकारी कुछ दिनों में स्पष्ट हो जाएगी.

इस बीच, धाडिंग ज़िला पुलिस कार्यालय ने कहा है कि धाडिंग की एक खाई में बाढ़ में बहकर आए पैसों को चोरी करने के आरोप में 29 लोगों को हिरासत में लिया गया है.

पुलिस के अनुसार, यह स्पष्ट नहीं है कि इसमें कितनी नकदी थी, लेकिन तलाशी के दौरान 92 लाख रुपये से अधिक की रक़म ज़ब्त की गई.

क़रीब 800 लोगों के मारे जाने की पुष्टि, 2500 अब भी लापता

छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें

Dinbhar: आवाज़ वही, अंदाज़ नया

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

एपिसोड

समाप्त

नेपाल पुलिस के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को आए विनाशकारी भूकंप के बाद बरामद किए गए शवों की संख्या बढ़कर 794 हो गई है. यह आंकड़ा स्थानीय समयानुसार रविवार शाम क़रीब छह बजे तक का है.

नेपाल की नेशनल डिज़ास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीआरआरएमए) ने कहा कि बुधवार को आई विनाशकारी बाढ़ की वजह से 781 लोगों की मौत हो चुकी है और 2,502 लोग अब भी लापता हैं.

लापता 2,500 से अधिक लोगों में से सैकड़ों के नेपाल के जलविद्युत परियोजना स्थलों पर काम करने वाले कर्मचारी होने की आशंका है.

पिछले कुछ दिनों में नेपाल की कई एजेंसियों से जानकारी सामने आ रही है और आधिकारिक आंकड़े हमेशा एक-दूसरे से मेल नहीं खाते हैं.

इस बीच नेपाल में प्रधानमंत्री कार्यालय का कहना है कि त्रिशूली-3ए हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट स्थल पर सुरंग में बचाव अभियान तेज़ कर दिया गया है, जिसमें "ब्लास्टिंग ऑपरेशन" भी शामिल हैं.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सशस्त्र बलों, पुलिस और प्रशिक्षित कुत्तों के साथ बचावकर्मियों समेत 90 लोगों की एक संयुक्त टीम तैनात की गई है.

इससे पहले सुरंग की ऊपरी सतह में एक छेद बनाया गया था, जिसके ज़रिए बचावकर्मी रस्सियों के सहारे नीचे उतरे.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया, "जब उन्होंने अंदर मौजूद लोगों को आवाज़ लगाई, तो उन्हें "अंदर से कोई जवाब नहीं मिला."

भारत समेत अन्य देशों के सैकड़ों नागरिक लापता

दुनियाभर से पर्यटक नेपाल के पहाड़ों और उसकी प्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए यहां आते हैं. इसके साथ ही बड़ी संख्या में पर्यटक नेपाल के धार्मिक स्थलों के भी लिए आते हैं.

बुधवार को आई बाढ़ के बाद नेपाल में अब भी बड़ी संख्या में विदेश नागरिक लापता हैं. बीबीसी नेपाली के मुताबिक़ बाढ़ के बाद यहां कम से कम 320 भारतीय नागरिक नेपाल में अब भी लापता हैं.

इस बीच भारत के विदेश मंत्रालय ने रेस्क्यू किए गए 149 भारतीय नागरिकों की जानकारी साझा की है. साथ ही बताया है कि यह जानकारी 30 अगस्त, 2026 को शाम 5:30 बजे तक की है.

वहीं चीन के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, नेपाल में क़रीब 100 चीनी नागरिक लापता हैं.

इसके साथ ही अमेरिका के 90 लोग, यूक्रेन के 62, मलेशिया के 51, ऑस्ट्रेलिया के 41, ब्रिटेन के 33 और कनाडा के 30 लोग बाढ़ के बाद से लापता हैं.

इनके अलावा भी दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका, पुर्तगाल, नीदरलैंड्स और न्यूज़ीलैंड से आए कुछ लोगों से संपर्क नहीं हो पाया है. लापता लोगों में शामिल है.

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • बचाव अभियान जारी रहेगा और लापता व्यक्तियों की संख्या में बदलाव आएगा.

    Very likely · Within days

  • बैंकों के नष्ट होने का वित्तीय प्रभाव स्पष्ट हो जाएगा और क्षतिपूर्ति की प्रक्रिया शुरू होगी.

    Likely · Within weeks

Open Questions

  • नष्ट हुई बैंकों में जमा राशि की वसूली कैसे होगी?
  • लापता विदेशी नागरिकों की खोज में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग कैसा बढ़ेगा?
  • भविष्य में ऐसी आपदाओं से निपटने के लिए क्या उपाय किए जाएंगे?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories

Nepal school evacuated before flood destroys campus, officials seek higher ground for rebuilding
Developing·2 hours ago

Nepal school evacuated before flood destroys campus, officials seek higher ground for rebuilding

Floodwaters from the Trishuli River destroyed Tribhuvan Trishuli Secondary School in Nepal after timely warnings enabled the evacuation of around 900 students and staff. Principal Rajendra Dawadi ordered, with all students surviving but two staff members missing The school s 76-year-old campus including an India-assisted building was washed away and officials now insist any reconstruction must be on higher ground due to trauma and safety concerns

Times of India
2 min read
Iranian Woman Sentenced to Death for Photographing Protest Fire
Developing·3 hours ago

Iranian Woman Sentenced to Death for Photographing Protest Fire

Leila Abolhasani, a 43-year-old Iranian mother of two, was sentenced to death by hanging for allegedly photographing a burning supermarket during January anti-government protests in Iran. She was convicted of 'Moharebeh' (enmity against God), a charge carrying the death penalty under Iran's Islamic legal system. Her case is under review by Iran's Supreme Court after an appeal. International human rights officials have condemned the sentence as part of a broader crackdown on dissent, with the UN noting at least 56 executions on national security charges since March, 27 linked to the January protests.

TOI World
2 min read
नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, सैकड़ों मृत और हज़ारों लापता
BREAKING·4 hours ago

नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, सैकड़ों मृत और हज़ारों लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से सैकड़ों लोगों की मौत हो गई और हज़ारों लोग लापता बताए जा रहे हैं. रेस्क्यू टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं, लेकिन बाढ़ के पानी के साथ बह गए शवों की तलाश एक बड़ी चुनौती बनी हुई है.

BBC हिंदी
1 min read
More on this topicनेपाल