
17 साल की लड़की को क्रीम में पारे की ज़हरीली मात्रा के कारण गंभीर किडनी रोग हुआ
Translation in progress — showing the original for now.
केरल में 17 वर्षीय लड़की को फेयरनेस क्रीम के इस्तेमाल के बाद गंभीर किडनी रोग हो गया। लैब जांच में क्रीम में 12,500 पीपीएम पारा पाया गया, जो सुरक्षित सीमा से 12,500 गुना अधिक है। केरल पुलिस और बाल अधिकार आयोग ने मामला दर्ज किया है।
AI-generated summary
केरल में एक 17 वर्षीय लड़की को फेयरनेस क्रीम के इस्तेमाल के बाद गंभीर किडनी रोग हो गया। लैब जांच में क्रीम में 12,500 पीपीएम पारा पाया गया, जो सीडीएससीओ की सुरक्षित सीमा एक पीपीएम से 12,500 गुना अधिक है। डब्ल्यूएचओ ने पारे वाले स्किन लाइटनिंग उत्पादों को स्वास्थ्य के लिए ख़तरनाक बताया है।
भारत के केरल राज्य में पुलिस ने एक फेयरनेस क्रीम ब्रांड के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है. आरोप है कि इस क्रीम के इस्तेमाल के बाद 17 साल की एक लड़की को किडनी की गंभीर बीमारी हो गई.
लड़की का इलाज करने वाले डॉक्टर ने मीडिया को बताया कि उसे ऐसी बीमारी हुई, जिसमें खून को फ़िल्टर करने की किडनी की क्षमता प्रभावित होती है. डॉक्टर के मुताबिक़, इसकी वजह क्रीम में कथित तौर पर मौजूद पारे (मरकरी) की ज़हरीली मात्रा थी.
लड़की की पहचान सुरक्षित रखने के लिए उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है. उसने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन देखने के बाद मुंहासों और झाइयों को ठीक करने के लिए यह क्रीम ख़रीदी थी.
विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी कुछ क्रीमों में पारा और सीसा जैसी ज़हरीली धातुएं हो सकती हैं. लेकिन ये क्रीम व्हाट्सऐप और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए बेची जाती हैं, इसलिए अक्सर इन ब्रांडों की सरकारी निगरानी नहीं हो पाती.
मलप्पुरम ज़िले के एस्टर मिम्स मदर हॉस्पिटल ने एक बयान में बताया कि लड़की जिस क्रीम का इस्तेमाल कर रही थी, उसके नमूने की लैब में जांच कराई गई.
जांच में क्रीम में 12,500 'पार्ट्स पर मिलियन' यानी पीपीएम पारा मिला. 12,500 पीपीएम का मतलब है दस लाख हिस्सों में उस पदार्थ के 12,500 हिस्से पाए गए. यह स्किन लाइटनिंग उत्पादों में पारे की अधिकतम स्वीकार्य सीमा एक पीपीएम से कहीं ज़्यादा है.
अस्पताल के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. सतीश के मुताबिक़, लड़की को मेम्ब्रेनस नेफ्रोपैथी नाम की किडनी की बीमारी हुई थी. इसमें किडनी की फ़िल्टर करने वाली झिल्ली प्रभावित होती है और पेशाब के रास्ते बड़ी मात्रा में प्रोटीन निकलने लगता है.
लड़की की तबीयत कैसे बिगड़ी?
लड़की ने बताया कि उसने क़रीब एक साल पहले सोशल मीडिया ऐप के ज़रिए यह क्रीम ख़रीदनी शुरू की थी. एक साल के दौरान उसने क्रीम की तीन बोतलें ख़रीदीं.
उसने ऑनमनोरमा अख़बार को बताया कि कंपनी का दावा था कि हर रात क्रीम लगाने से मुंहासे और पिगमेंटेशन दूर करने में मदद मिलेगी. कंपनी ने यह भी कहा था कि लगातार इस्तेमाल करने पर नतीजे दिखाई देंगे.
लेकिन कुछ महीनों तक क्रीम का इस्तेमाल करने के बाद लड़की को थकान, सिरदर्द, चक्कर आने और नींद न आने जैसी परेशानियां होने लगीं. उसके चेहरे और पैरों में सूजन भी आ गई. लड़की के मुताबिक़, एक समय उसे सीधे खड़े होने में भी परेशानी होने लगी थी.
अस्पताल ने बताया कि लड़की के माता-पिता उसे शरीर में गंभीर सूजन और दूसरी शारीरिक परेशानियों के साथ अस्पताल लेकर आए थे.
शुरुआती इलाज के दौरान जब लक्षण असामान्य तरीक़े से बढ़ते दिखाई दिए, तो डॉक्टरों को शरीर में किसी ज़हरीले तत्व की मौजूदगी का शक हुआ.
खून और दूसरी मेडिकल जांच में लड़की के शरीर में पारे का स्तर काफ़ी अधिक पाया गया. इसके बाद डॉक्टरों ने उसके इस्तेमाल की गई क्रीम का नमूना लैब में जांच के लिए भेजा.
अस्पताल ने बताया कि जांच में क्रीम में पारे की मात्रा भारत में कॉस्मेटिक उत्पादों के लिए केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन यानी सीडीएससीओ की तय सुरक्षित सीमा से “बहुत अधिक” मिली.
इसके बाद डॉक्टरों ने लड़की के शरीर से ज़हरीले तत्वों को बाहर निकालने के लिए दवाएं दीं और किडनी से जुड़ी परेशानियों का इलाज किया.
क़रीब एक महीने बाद लड़की को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. अब वह घर पर ठीक हो रही है.
हालांकि, लड़की ने सोमवार को बीबीसी न्यूज़ की अंग्रेज़ी वेबसाइट को बताया कि उसे अब भी स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ परेशानियां हैं और पढ़ाई करने में दिक़्क़त हो रही है.
डॉ. सतीश के मुताबिक़, इलाज शुरू होने के बाद उसकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हुआ है. लेकिन वह अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है और उसे ठीक होने में समय लग सकता है.
केरल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. केरल राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी क्रीम बनाने वाली कंपनी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है.
मरकरी क्या है और यह शरीर को कैसे नुकसान पहुंचाता है?
मरकरी यानी पारा प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला एक रासायनिक तत्व है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ के मुताबिक़, पारे के संपर्क में आने से नर्वस सिस्टम, पाचन तंत्र और इम्यून सिस्टम पर ज़हरीला असर पड़ सकता है. इसके अलावा फेफड़े, किडनी, त्वचा और आंखें भी प्रभावित हो सकती हैं.
डब्ल्यूएचओ ने पारे को सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए चिंता पैदा करने वाले शीर्ष दस रसायनों में शामिल किया है.
फेयरनेस क्रीम में पारे का इस्तेमाल क्यों किया जाता है?
स्किन लाइटनिंग या स्किन व्हाइटनिंग उत्पाद त्वचा का रंग हल्का करने का दावा करते हैं.
त्वचा में मेलेनिन नाम का पिगमेंट होता है, जो उसका प्राकृतिक रंग तय करने में अहम भूमिका निभाता है.
त्वचा का रंग हल्का करने वाले कुछ उत्पादों में पारे के यौगिकों का इस्तेमाल मेलेनिन बनने की प्रक्रिया को रोकने के लिए किया जाता है.
डब्ल्यूएचओ ने पारे वाले स्किन लाइटनिंग उत्पादों को स्वास्थ्य के लिए ख़तरनाक बताया है. ऐसे उत्पाद कई देशों में प्रतिबंधित हैं, लेकिन इसके बावजूद कुछ जगहों पर इंटरनेट और दूसरे माध्यमों से इनकी बिक्री और विज्ञापन जारी हैं.
पारा किडनी को कैसे नुकसान पहुंचाता है?
किडनी खून को फ़िल्टर करके शरीर के बेकार पदार्थों को पेशाब के रास्ते बाहर निकालती है. किडनी में मौजूद छोटी-छोटी फ़िल्टरिंग यूनिट को ग्लोमेरुली कहते हैं.
ये यूनिट खून से बेकार पदार्थों को छानने के साथ शरीर के लिए ज़रूरी प्रोटीन को खून में बनाए रखने में भी मदद करती हैं.
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक़, पारे के संपर्क में आने से किडनी को नुकसान पहुंच सकता है. इसका असर पेशाब में प्रोटीन की मात्रा बढ़ने से लेकर किडनी फ़ेलियर तक हो सकता है.
दिल्ली के पीएसआरआई अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. रवि बंसल ने बीबीसी न्यूज़ हिंदी से बातचीत में बताया कि पिछले दो साल में उन्होंने ऐसे कई मामले देखे हैं, जिनमें फेयरनेस क्रीम के इस्तेमाल के बाद मरीज़ों के शरीर में इम्यून रिएक्शन हुआ और उनकी किडनी प्रभावित हुई.
उनके मुताबिक़, इस तरह के कुछ मामलों में मेम्ब्रेनस नेफ्रोपैथी की समस्या सामने आई है.
डॉ. बंसल ने बताया कि पारे जैसी भारी धातुएं त्वचा के रास्ते शरीर में जा सकती हैं. इससे किडनी के अलावा दूसरे अंग भी प्रभावित हो सकते हैं.
उन्होंने यह भी बताया कि अगर किसी व्यक्ति के पैरों में सूजन आने लगे, ब्लड प्रेशर बढ़ जाए या रात में बार-बार पेशाब आने जैसी नई परेशानियां शुरू हों, तो उसे किडनी की जांच करवानी चाहिए.
भारत में क्या नियम हैं?
भारत के कॉस्मेटिक्स रूल्स, 2020 के नियम 39(5) के मुताबिक़, आंखों के आसपास इस्तेमाल होने वाले कॉस्मेटिक उत्पादों में प्रिज़र्वेटिव के तौर पर पारे की अधिकतम सीमा 70 पीपीएम है.
वहीं, अन्य तैयार कॉस्मेटिक उत्पादों में अनजाने में मौजूद पारे की मात्रा एक पीपीएम से अधिक नहीं होनी चाहिए.
एस्टर मिम्स मदर हॉस्पिटल के मुताबिक़, केरल की लड़की की क्रीम में 12,500 पीपीएम पारा मिला. यह अन्य कॉस्मेटिक उत्पादों के लिए तय एक पीपीएम की सीमा से 12,500 गुना अधिक है.
क्रीम खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?
दिल्ली के द्वारका में स्थित डर्माहील स्किन एंड क्लिनिक के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. नवजोत अरोड़ा ने बीबीसी न्यूज़ हिंदी से बातचीत में कहा कि हर स्किन लाइटनिंग या फेयरनेस क्रीम नुकसानदायक नहीं होती. इसका असर उसमें मौजूद सामग्री और उसके इस्तेमाल पर निर्भर करता है.
उन्होंने सलाह दी कि किसी भी क्रीम को ख़रीदने से पहले उसमें मौजूद सामग्री की सूची और उसे बनाने वाली कंपनी की जानकारी देखनी चाहिए.
उनके मुताबिक़, सिर्फ़ सोशल मीडिया पर दिखने वाले विज्ञापन या किसी इन्फ़्लुएंसर की सिफ़ारिश के आधार पर उत्पाद नहीं ख़रीदना चाहिए.
अगर किसी उत्पाद पर उसमें मौजूद सामग्री या निर्माता की जानकारी नहीं है और उसे सिर्फ़ इंस्टाग्राम या व्हाट्सऐप के ज़रिए बेचा जा रहा है, तो उसे ख़रीदने से बचना चाहिए.
डॉ. अरोड़ा ने कहा कि त्वचा की किसी समस्या के लिए क्रीम इस्तेमाल करने से पहले त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर है.
AI outlook — possibilities, not facts
केरल पुलिस क्रीम बनाने वाली कंपनी के ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई करेगी।
Likely · Within weeks
सोशल मीडिया पर बिकने वाली फेयरनेस क्रीमों पर सरकारी निगरानी बढ़ाई जा सकती है।
Possible · Within months
ICMR's SAMPADA survey 2023-25 found anaemia in 55.9% of non-pregnant, non-lactating Indian women aged 15-49, with B12 deficiency affecting 65.4% of adolescent girls and 66.1% of boys, based on over 1.7 lakh blood samples across 35 states and union territories.

Aisha, a six-year-old from Wayanad in Kerala, suffers from the rare genetic disease Qutis Laxa. Despite being taunted and ridiculed by society, she wants to become a doctor. Her parents are struggling with the cost of treatment and the impact of social media.
India will conduct nationwide checks of packaged drinking water brands after a dispute between FSSAI and Bisleri over a sample initially declared unsafe but later found compliant. The controversy involved bromate and PAH levels at Bisleri's Goa facility, with the company saying it submitted results in February 2026 and received no further communication.
Dr Mahesh Khanna alleges a corporate hospital director pressured him to admit a patient with acute diarrhoea for revenue, saying he left after telling management he could not sell his conscience; the video sparked social media debate about patient care and hospital targets.
India's food safety regulator FSSAI has sanctioned prosecution against Bisleri International and four other food businesses over unsafe or substandard products, while suspending licences of two establishments over serious hygiene violations.

An ICMR study found that those who used coconut oil and ghee were more likely to have high LDL cholesterol than peanut oil. Experts have suggested a better option for limiting saturated fat and peanut or oils.