Breaking
CNTrump announces majority control over more than 65 billion barrels of oil reserves in VenezuelaVNDr. VnExpress Marathon instructs the runner 21km Water, electrical and safe to run at dawnINTLGunfire and explosions reported in Niger's capital Niamey as security forces respond to attacksVN32 sailors were rescued after the QNa-90859-TS lost contact, 18 others missing.ESThe National Police dismantles a gang of five individuals accused of robberies in the Community of MadridTRTanker and car collision on the Izmir-Odemiş road: 2 deathsARSudden floods in Nepal, Tibet and India: ongoing rescue operations and human lossesRURussian Military North Battlegroup Claims Destruction of Over 215 Ukrainian Personnel and Equipment in 24 HoursUSHindu nationalist leader's New York event draws protests and sanctions callKRSouth Korean teams continue search for nine missing nationals after Nepal flash floodsCNTrump announces majority control over more than 65 billion barrels of oil reserves in VenezuelaVNDr. VnExpress Marathon instructs the runner 21km Water, electrical and safe to run at dawnINTLGunfire and explosions reported in Niger's capital Niamey as security forces respond to attacksVN32 sailors were rescued after the QNa-90859-TS lost contact, 18 others missing.ESThe National Police dismantles a gang of five individuals accused of robberies in the Community of MadridTRTanker and car collision on the Izmir-Odemiş road: 2 deathsARSudden floods in Nepal, Tibet and India: ongoing rescue operations and human lossesRURussian Military North Battlegroup Claims Destruction of Over 215 Ukrainian Personnel and Equipment in 24 HoursUSHindu nationalist leader's New York event draws protests and sanctions callKRSouth Korean teams continue search for nine missing nationals after Nepal flash floods
Backनेपाल में बाढ़ के बाद शवों के प्रबंधन में चुनौती, महामारी का खतरा बढ़ा
नेपाल में बाढ़ के बाद शवों के प्रबंधन में चुनौती, महामारी का खतरा बढ़ा
BREAKING
BBC हिंदी46 minutes agoWorld2 min readIndia

नेपाल में बाढ़ के बाद शवों के प्रबंधन में चुनौती, महामारी का खतरा बढ़ा

Quick Look

नेपाल में बुधवार को आई विनाशकारी बाढ़ के बाद लापता लोगों की तलाश जारी है, जबकि चितवन में 178 शव मिलने और सड़ने लगे शवों से महामारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। अधिकारियों ने शवों के प्रबंधन के लिए केंद्र और जिलों के बीच समन्वय शुरू किया है।

AI-generated summary

Why It Matters

नेपाल में बुधवार को भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ ने व्यापक तबाही मचाई, जिसके कारण सैकड़ों लोग लापता हो गए और शवों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

Font size

नेपाल में बुधवार को आई विनाशकारी बाढ़ के बाद लापता लोगों की तलाश में सुरक्षाकर्मी लगातार जुटे हुए हैं.

इस दौरान बाढ़ प्रभावित अलग-अलग जगहों पर मिले शवों से महामारी फैलने का ख़तरा बढ़ गया है.

चितवन के मुख्य ज़िला अधिकारी गणेश आर्याल ने कहा कि खोज और बचाव अभियान जारी रहने के कारण शवों का प्रबंधन करना एक चुनौती बन गया है.

उन्होंने बताया कि अब तक केवल चितवन में 178 शव मिले हैं. इनमें से 74 पुरुष और 41 महिलाएं, जबकि आठ बच्चों में छह लड़के और दो लड़कियां हैं.

उन्होंने कहा, "गुरुवार को मिले अधिकांश शव सड़ने लगे थे, जिससे महामारी फैल सकती है. इसे रोकने के लिए शवों के प्रबंधन (उचित व्यवस्था) की चुनौती और बढ़ जाती है."

अस्पलात में जगह नहीं, दफ़्तरों में रखे जा रहे शव

उन्होंने बताया कि वे इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए केंद्र के साथ बातचीत कर रहे हैं.

इस बीच चितवन के अस्पताल में शव रखने की जगह न होने के कारण शवों को एक सरकारी दफ़्तर में रखा जा रहा है.

उस इलाक़े में मौजूद बीबीसी संवाददाता ईश्वर जोशी, ने बताया कि शवों से दुर्गंध आने लगी है.

छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें

सबसे अधिक पढ़ी गईं

समाप्त

उन्होंने कहा, "मैं अभी उस कमरे के सामने हूँ जो शवों की पहचान के लिए है. शव सड़ने की अवस्था में हैं, इसलिए दुर्गंध आ रही है."

नेपाल की नेशनल डिज़ास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीआरआरएमए) ने बताया है कि भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ से शुक्रवार शाम तक 579 शव बरामद किए जा चुके हैं.

अधिकारियों का कहना है कि अब तक क़रीब 4000 लोगों को बचाया जा चुका है.

एनडीआरआरएमए की ओर से शुक्रवार देर शाम को दिए गए एक ताज़ा अपडेट में अथॉरिटी ने कहा है कि नेपाल में लापता लोगों की संख्या बढ़कर हज़ारों हो गई है.

यहां लापता लोगों में नेपाली और विदेशी पर्यटक शामिल हैं, जिनमें पुलिस, सेना, सशस्त्र पुलिस बल, सीमा शुल्क और इमिग्रेशन कार्यालयों के कर्मचारी भी शामिल हैं. नेपाल आए लापता विदेशी नागरिकों की संख्या 517 है.

महामारी रोकने के लिए क्या किया जा रहा

नेपाल के गृह मंत्रालय ने कहा है कि मृतकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए शवों के प्रबंधन के तरीक़े को लेकर संबंधित ज़िलों के साथ समन्वय किया जा रहा है.

गृह मंत्रालय के उप प्रवक्ता रमा आचार्य सुबेदी ने बीबीसी को बताया, "रसुआ, नुवाकोट, धाडिंग, गोरखा, चितवन और नवलपरासी में शवों का मिलना जारी है, ऐसे में इस बात पर चर्चा चल रही है कि शवों का प्रबंधन संबंधित ज़िलों में ही किया जाए या उन्हें केंद्र में लाया जाए."

सुबेदी ने कहा, "जहाँ कहीं भी शव मिले हैं और जिनका प्रबंधन करना ज़रूरी है, उनके प्रबंधन के तरीक़े को लेकर बातचीत चल रही है."

"प्रबंधन प्रक्रिया में तेज़ी लाने की बात चल रही है. हम फ़िलहाल इस मुद्दे पर अथॉरिटी में चर्चा कर रहे हैं."

महामारी विज्ञान और रोग नियंत्रण विभाग ने कहा है कि प्रभावित ज़िलों में मिलने वाले शवों की बढ़ती संख्या महामारी को समाप्त करने में एक चुनौती पेश करती है.

विभाग के निदेशक डॉक्टर अनुज भट्टाचन ने कहा कि शव की स्थिति और पहचान होने तक उन्हें ऐसी जगह पर रखना ज़रूरी है, जहाँ हवा में नमी हो, जो कि बड़ी चुनौती है."

उन्होंने कहा कि शवों को ऐसी जगह रखना और एक साथ बड़ी संख्या में शवों का आना, जबकि क्षमता सीमित है, यह सब चुनौतियों को बढ़ा रहा है.

उन्होंने कहा, " यह भी एक वजह थी कि धाडिंग में मिले शवों को काठमांडू, पोखरा भेजना पड़ा. दूसरी ओर, कई शव क्षतिग्रस्त हैं और उन्हें पहचान के लिए लंबे समय तक रेफ्रिजरेटर में रखना चुनौतीपूर्ण हो जाता है."

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • शवों की संख्या में और वृद्धि होगी क्योंकि खोज और बचाव अभियान जारी है।

    Very likely · Within days

  • शवों के प्रबंधन के लिए केंद्रीय सुविधाओं का उपयोग बढ़ेगा।

    Likely · Within weeks

Open Questions

  • लापता लोगों की exact संख्या क्या है?
  • शवों की पहचान के लिए क्या प्रयास किए जा रहे हैं?
  • विदेशी नागरिकों के शवों के प्रबंधन की क्या योजना है?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories

Nepal-Tibet disaster death toll reaches 584 with 2,482 missing; India says 320 nationals uncontactable in Nepal
BREAKING·1 hour ago

Nepal-Tibet disaster death toll reaches 584 with 2,482 missing; India says 320 nationals uncontactable in Nepal

At least 584 people were dead and 2,482 missing across Nepal and Tibet after the Bhote Koshi-Trishuli disaster, with Nepal accounting for 579 deaths and 1,924 missing and Tibet reporting five dead and 558 missing. India said 320 of its nationals in Nepal remained uncontactable, while rescue operations continued amid unstable barrier lakes and avalanches.

Times of India
3 min read
South Korean man arrested in Japan after 33-year undocumented stay
BREAKING·4 hours ago

South Korean man arrested in Japan after 33-year undocumented stay

A 72-year-old South Korean man, Mun Jong-gi, was arrested by Shizuoka Prefectural Police on August 26, 2026, after allegedly remaining in Japan for about 33 years using his brother's passport. He entered in September 1993 on a 15-day visa and stayed through day labour, with police noting his illegal residence became criminally punishable after February 2000, making the alleged offence period roughly 26 years.

TOI World
2 min read
नेपाल में बाढ़ से कई भारतीय लापता, कैलाश मानसरोवर यात्रा पर चर्चा
BREAKING·6 hours ago

नेपाल में बाढ़ से कई भारतीय लापता, कैलाश मानसरोवर यात्रा पर चर्चा

नेपाल के रसुवा ज़िले में 26 अगस्त को भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आई, जिसमें कई भारतीय लापता हो गए. विदेश मंत्रालय ने कहा कि 320 भारतीयों से संपर्क नहीं हो पाया है, जबकि 63 को त्रिशूली-1 पावर प्रोजेक्ट से और 21 को कैलाश मानसरोवर यात्रा से सुरक्षित बचा लिया गया है. लेख में कैलाश मानसरोवर यात्रा के मार्ग, लागत, नियम और आध्यात्मिक महत्व का भी विवरण दिया गया है.

BBC हिंदी
4 min read
More on this topicबाढ़