Breaking
CN日本關東地區規模5.9地震 無海嘯危險INSoftware Engineer, 31, Allegedly Beaten to Death by Wife's Family in Delhi Over Matrimonial DisputeTRAlleged Helicopter Crashed in Giresun - Searches ContinueRULavrov: The West is inciting Zelensky against Russia, sanctioning methods of causing harm to citizensTRUS Ambassador Barrack: 'Israelis Provoked the Turks'INTLSouth Korea launches first commercial Arctic container ship voyage to EuropeCN第二届世界人形机器人运动会在北京国家速滑馆开幕DEZiehl-Abegg: Fan production in Vietnam for US AI infrastructureVNFrench tourist dies after walking in a 50°C hot desertKRBeijing, China opens the 2nd World Humanoid Robot Games… 666 teams from 16 countries participateCN日本關東地區規模5.9地震 無海嘯危險INSoftware Engineer, 31, Allegedly Beaten to Death by Wife's Family in Delhi Over Matrimonial DisputeTRAlleged Helicopter Crashed in Giresun - Searches ContinueRULavrov: The West is inciting Zelensky against Russia, sanctioning methods of causing harm to citizensTRUS Ambassador Barrack: 'Israelis Provoked the Turks'INTLSouth Korea launches first commercial Arctic container ship voyage to EuropeCN第二届世界人形机器人运动会在北京国家速滑馆开幕DEZiehl-Abegg: Fan production in Vietnam for US AI infrastructureVNFrench tourist dies after walking in a 50°C hot desertKRBeijing, China opens the 2nd World Humanoid Robot Games… 666 teams from 16 countries participate
NewsgatherNewsgather
All StoriesWorldSportsFinanceTechScience
Sign In
All StoriesWorldSportsFinanceTechScienceHealthCultureClimatePoliticsSpace
NewsgatherNewsgather

Real-time global news intelligence. Curated by humans, powered by data.

Sections

All StoriesWorldSportsFinanceTechScience

More

HealthCultureClimatePoliticsSpace

Company

AboutEditorial StandardsAdvertisingCareersPressContact

©️ 2026 Newsgather. A product by All Software 24. All rights reserved.

Privacy PolicyCookie PolicyImprintTerms of UseContent and Editorial PolicyRemoval RequestAdvertising PolicyContact
Back|भारत की जेन-ज़ी कैसे ब्यूटी मार्केट में ला रही है ज़बरदस्त उछाल
भारत की जेन-ज़ी कैसे ब्यूटी मार्केट में ला रही है ज़बरदस्त उछाल
NEWS
BBC हिंदी·yesterday·Business·3 min read·🇮🇳India·

भारत की जेन-ज़ी कैसे ब्यूटी मार्केट में ला रही है ज़बरदस्त उछाल

भारतीय सौंदर्य उद्योग में निवेश और उपभोक्ता व्यवहार में बदलाव

Quick Look

भारत का सौंदर्य बाजार तेजी से बढ़ रहा है, जिसका मूल्य 2030 तक 40 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। इस वृद्धि का मुख्य चालक जेन-ज़ी उपभोक्ता और ई-कॉमर्स का विस्तार है, जिसके कारण वैश्विक कंपनियां भारतीय ब्रांडों में भारी निवेश कर रही हैं।

AI-generated summary

Why It Matters

भारत का सौंदर्य बाजार तेजी से विकसित हो रहा है, जिसमें प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि और डिजिटल पहुंच मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

Font size

हाल ही में भारत के ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ब्रांड्स ने दुनिया भर का ध्यान खींचा है और ग्लोबल कैपिटल को अट्रैक्ट किया है.

इस साल मार्च में, अमेरिकी लग्जरी कॉस्मेटिक्स निर्माता एस्टी लॉडर ने स्वदेशी आयुर्वेदिक कंपनी फॉरेस्ट एसेंशियल्स का पूर्ण अधिग्रहण कर लिया. फ्रांस के लोरियल ग्रुप ने जून में डिजिटल पर्सनल केयर ब्रांड इनोविस्ट में मेजोरिटी स्टेक हासिल कर लिए और यूनिलीवर ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी वेंचर कैपिटल शाखा के माध्यम से भारत के ब्यूटी प्रोडक्ट्स में कम से कम चार निवेश किए हैं.

दो बच्चों की सिंगल मदर और उद्यमी मीरा कुलकर्णी की 'फॉरेस्ट एसेंशियल्स' पिछले दो दशकों में एक स्टार्टअप से बढ़कर ग्लोबल मौजूदगी वाली एक अरब डॉलर की कंपनी बन गई है.

इसका उदय देश के सौंदर्य उद्योग में आए ज़बरदस्त उछाल को दर्शाता है, जिसका मूल्य 2025 में लगभग 23 अरब डॉलर (2.20 लाख करोड़ रुपए) था, लेकिन इस दशक के अंत तक लगभग दोगुना होकर 40 अरब डॉलर (3.83 लाख करोड़ रुपए) तक पहुंचने की उम्मीद है, जो देश की जीडीपी (ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट) और रीटेल मार्केट की तुलना में दोगुनी दर से बढ़ रहा है.

विशेषज्ञों के अनुसार, एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में खर्च करने की बढ़ती क्षमता इस उछाल का एक कारण है.

रेडसीर (एक व्यावसायिक परामर्श फर्म) के अनुसार, भारत की प्रति व्यक्ति आय 2019 में एक लाख 90 हज़ार रुपए (2,000 डॉलर) से अधिक हो गई, जो एक ऐसा स्तर है जिसके बाद ग़ैर-ज़रूरी ख़र्चों में तेजी से बढ़ोतरी होने लगती है. और 2030 तक, लगभग 15.5 करोड़ परिवारों की वार्षिक आय 9 लाख रुपए (9,500) डॉलर से ज़्यादा होने की उम्मीद है, जिससे विकास को और भी गति मिलेगी.

रेडसीर के पार्टनर कुशल भटनागर ने बीबीसी को बताया, "ऐतिहासिक रूप से हमने ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर कम खर्च किया है क्योंकि बहुत ही बुनियादी चीजों, जैसे कि ऑल-पर्पस साबुन या फेस पाउडर के अलावा किसी भी चीज के लिए परचेस पावर ही नहीं थी."

"लेकिन अब, खर्च करने की क्षमता में वृद्धि के साथ-साथ, पहुंच, वितरण और उत्पाद शिक्षा में भी सुधार हुआ है. इंटरनेट ने इन बाधाओं को तोड़ दिया है, जिससे ब्रांड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और इन्फ्लुएंसर्स की शक्ति का लाभ उठाकर सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंच रहे हैं."

दरअसल, रेडसीर के अनुमानों के अनुसार, ई-कॉमर्स से 2030 तक सौंदर्य प्रसाधनों पर होने वाले कुल खर्च का लगभग 35% हिस्सा आने की उम्मीद है, जबकि पांच साल पहले यह आंकड़ा केवल 8% था.

वैशाली गुप्ता के अनुसार, महामारी इस उद्योग के लिए एक बड़ा गेम-चेंजर साबित हुई है, जिनके दो ब्यूटी वेंचर्स ने कोविड के दौरान लॉन्च होने के बाद से तेजी से विस्तार देखा है.

उन्होंने 2023 में बॉलीवुड स्टार कृति सैनन के साथ मिलकर वीगन स्किनकेयर कंपनी हाइफ़न की सह-स्थापना की और वह एमकैफीन भी चलाती हैं, जो स्क्रब, वॉश और लोशन बनाती है और खुद को भारत का पहला कैफीनयुक्त पर्सनल केयर ब्रांड कहती है.

वैशाली के मुताबिक़, "कोविड ने लोगों को आत्म-केंद्रित होने और ख़ुद की देखभाल करने के लिए प्रेरित किया, और यह टियर-वन, टियर-टू और टियर-थ्री शहरों में डिजिटल पहुंच की एक व्यापक लहर के साथ मेल खाता था. अचानक भारतीय उपभोक्ताओं को सौंदर्य और त्वचा देखभाल संबंधी ऐसी जानकारी मिली जो उन्हें पहले कभी नहीं मिली थी - जैसे कि कोरिया या यूरोप में क्या चलन में है, या कौन से विशिष्ट तत्व त्वचा को चमकदार बनाने या मुंहासों को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं."

"उस नॉलेज के बेस पर एक ऐसा उपभोक्ता तैयार हुआ जो जानता था कि उसे वास्तव में क्या चाहिए. और यहीं से भारतीय स्किनकेयर में उछाल की शुरुआत हुई."

पिछले एक साल में गुप्ता के ब्रांडों की कुल आय में 100% की वृद्धि हुई है और वह आगे भी मजबूत वृद्धि की उम्मीद करती हैं.

वह कहती हैं कि हाइफ़न और मैककैफीन दोनों ही अब भारत में अपनी-अपनी श्रेणियों में शीर्ष 10 ब्रांडों में शामिल हैं.

गुप्ता ने कहा, "यह एक संरचनात्मक विकास की कहानी है, और हम अभी इस बाजार की संभावित क्षमता की शुरुआत में ही हैं."

इसलिए इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि बॉलीवुड की कई स्टार्स- दीपिका पादुकोण से लेकर कैटरीना कैफ और बिग ब्रदर फेम शिल्पा शेट्टी तक ने भी हाल के वर्षों में इस चलन को अपनाया है और स्किनकेयर कंपनियां लॉन्च की हैं.

ग्राहकों की संख्या में वृद्धि देश के सभी कोनों से हो रही है और यह केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है.

गुप्ता के अनुसार, एक और चौंकाने वाली बात यह है कि जेनरेशन ज़ी इसे आगे बढ़ा रही है, जो स्किनकेयर और पर्सनल केयर पर मिलेनियल्स की तुलना में लगभग दोगुना खर्च कर रही है.

वॉलमार्ट समर्थित भारत के सबसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के आंकड़े इस बात की पुष्टि करते हैं. इसके सौंदर्य और व्यक्तिगत देखभाल उत्पादों के लगभग 56% ग्राहक जेन-ज़ी के हैं, जिनमें से 70% ग्राहक सोशल मीडिया के ज़रिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जानकारी पाते हैं.

फ्लिपकार्ट पर ब्यूटी प्रोडक्ट्स से जुड़ी दो-तिहाई सर्च भी गैर-महानगरीय क्षेत्रों से होती हैं.

रेडसीर के अनुसार, सौंदर्य प्रसाधनों पर खर्च करने में जेन-ज़ी और जेन-अल्फा की हिस्सेदारी 2024 में 32% से बढ़कर 2030 तक लगभग 50% हो जाएगी.

फ्लिपकार्ट में ब्रांड स्ट्रेटजी एंड इनसाइट का नेतृत्व करने वाली प्रियंका भार्गव के अनुसार, यह एक अहम मोड़ है. उनका कहना है कि जो चीज़ कभी युवाओं के लिए सिर्फ़ एक 'ख़्वाहिश' हुआ करती थी, वह अब उनके लिए रोज़मर्रा में ख़ुद की देखभाल का हिस्सा बन गई है.

आगे चलकर, जैसे-जैसे बाजार बढ़ेगा, उपभोक्ता की समझ और भी अधिक विकसित होने की संभावना है.

रेडसीर के कुशल भटनागर के अनुसार, अब तक केवल कुछ ही व्यक्तिगत ब्रांड सार्थक रूप से आगे बढ़े हैं, लेकिन विकास की इस गति को देखते हुए अगले तीन से पांच वर्षों में कम से कम 10-15 सौंदर्य कंपनियां 20 करोड़ डॉलर (19 हज़ार करोड़ रुपए) की रेवेन्यू को पार कर जाएंगी.

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • 2030 तक सौंदर्य प्रसाधनों पर कुल खर्च का 35% ई-कॉमर्स से आएगा।

    Likely · Within years

Open Questions

  • ?क्या यह विकास दर लंबी अवधि तक बनी रहेगी?
  • ?स्थानीय ब्रांड वैश्विक दिग्गजों के साथ कैसे प्रतिस्पर्धा करेंगे?

Related Topics

People
Organizations
Places
Topics
This article was originally published by BBC हिंदी.

Quick Look

भारत का सौंदर्य बाजार तेजी से बढ़ रहा है, जिसका मूल्य 2030 तक 40 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। इस वृद्धि का मुख्य चालक जेन-ज़ी उपभोक्ता और ई-कॉमर्स का विस्तार है, जिसके कारण वैश्विक कंपनियां भारतीय ब्रांडों में भारी निवेश कर रही हैं।

AI-generated summary

Story signals

News tone
Positive
Emotional intensity
High
News value
High
Follow-up likelihood
Likely
Relevance window
Months

Source & Reliability

Source
BBC हिंदी
Story type
Feature
Source quality
Full
Published
yesterday
Last updated
yesterday

Related Stories

More on this topic
EPF vs Stock Market: Understanding Key Differences for Investment
Business·5 hours ago

EPF vs Stock Market: Understanding Key Differences for Investment

The Employees Provident Fund (EPF) offers a stable, government-backed savings scheme with tax advantages, pensions, and insurance, contrasting with the volatile, optional stock market investments that may promise higher but riskier returns.

Economic Times
5 min read
India's Gold Demand Shows Signs of Recovery Ahead of Festive Season
Business·6 hours ago

India's Gold Demand Shows Signs of Recovery Ahead of Festive Season

India's gold demand recovers post-June price correction, driven by jewellery purchases, imports, and investor interest ahead of the festive season, despite elevated prices.

Economic Times
4 min read
South Carolina leads US states in future commercial real estate demand, NAR index finds
Business·7 hours ago

South Carolina leads US states in future commercial real estate demand, NAR index finds

South Carolina ranks first in the National Association of Realtors' new index for future commercial real estate demand. The index, which tracks over 300 metro markets, highlights St. George, Utah, as the top metro area and identifies growth trends across the US.

TOI World
3 min read
External Affairs Minister S Jaishankar outlines four-part framework for global economic resilience
Business·7 hours ago

External Affairs Minister S Jaishankar outlines four-part framework for global economic resilience

External Affairs Minister S Jaishankar has proposed a four-part strategy for businesses and policymakers to navigate global economic uncertainty, emphasizing de-risking, supply chain diversification, managing market distortions, and building operational safety buffers.

Economic Times
2 min read
Canada to Match US Tariffs Dollar for Dollar After Trade Talks Collapse
BREAKING·8 hours ago

Canada to Match US Tariffs Dollar for Dollar After Trade Talks Collapse

Canada will match US tariffs dollar for dollar after trade negotiations with Washington failed. Prime Minister Mark Carney suspended talks, citing a failure to meet Canadian objectives as the US prepares to impose 50% duties on C$28 billion of Canadian imports.

Economic Times
4 min read
Canada suspends trade talks with US, faces 50% reciprocal tariffs
BREAKING·8 hours ago

Canada suspends trade talks with US, faces 50% reciprocal tariffs

Canada has suspended trade negotiations with the US after rejecting last-minute terms deemed 'uneconomic.' The US is set to impose 50% tariffs on $28 billion of Canadian goods, prompting Canada to announce matching retaliatory measures.

Times of India
4 min read
More on this topic
View translation
सौंदर्य उद्योग
जेन-ज़ी
ई-कॉमर्स
सौंदर्य उद्योग
मीरा कुलकर्णी
कुशल भटनागर
वैशाली गुप्ता
कृति सैनन
फॉरेस्ट एसेंशियल्स
एस्टी लॉडर
लोरियल ग्रुप
यूनिलीवर
भारत
मुंबई
जेन-ज़ी
ई-कॉमर्स
स्किनकेयर
भारतीय अर्थव्यवस्था
उपभोक्ता व्यवहार
सौंदर्य उद्योग
सौंदर्य उद्योग