
मोती बाग-2 के पास सत्य निकेतन मार्केट में पीजी हॉस्टल के रूप में इस्तेमाल हो रही इमारत गिरी, बचाव अभियान जारी।
दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को एक पांच मंजिला पीजी हॉस्टल इमारत ढह गई। बेसमेंट में मरम्मत कार्य के दौरान हुए इस हादसे में कई छात्रों और मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ और दमकल विभाग द्वारा बचाव कार्य जारी है।
AI-generated summary
सत्य निकेतन में 40-50 साल पुरानी इमारत में पीजी हॉस्टल चल रहा था। घटना के समय बेसमेंट में मरम्मत का काम चल रहा था।
दिल्ली के सत्य निकेतन मार्केट इलाक़े में रविवार दोपहर एक पांच मंज़िला इमारत ढह गई, जिसमें पीजी हॉस्टल चल रहा था और स्टूडेंट रह रहे थे.
हादसा मोती बाग़-2 स्थित शिव मंदिर के पास हुआ. इस दुर्घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने बयान जारी कर बताया है कि "स्थानीय पूछताछ से पता चला कि यह 40-50 साल पुरानी इमारत थी, जिसमें एक बेसमेंट और पांच ऊपरी मंजिलें थीं. इसका इस्तेमाल पीजी हॉस्टल के तौर पर किया जा रहा था. घटना के समय बेसमेंट में मरम्मत का काम चल रहा था."
"अब तक छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पतालों में पहुंचाया गया है. खोज और बचाव अभियान जारी है."
घटनास्थल पर पहुंचे बीजेपी विधायक अनिल शर्मा ने बताया, "कुछ स्टूडेंट अंदर से फ़ोन भी कर रहे हैं और लगता है कि अभी भी कुछ और लोग अंदर फंसे हुए हैं."
उन्होंने पत्रकारों से कहा, "यह बेहद दुखद घटना है. स्टूडेंट अलग-अलग जगहों से यहां पढ़ने आते हैं और इस इमारत में पीजी में रहते हैं. इमारत गिर गई है. यह बताना मुश्किल है कि अंदर पांच, दस या बीस स्टूडेंट हैं, लेकिन इतना तय है कि स्टूडेंट अंदर फंसे हुए हैं. बचाव अभियान जारी है."
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, दिल्ली अग्निशमन विभाग को दोपहर करीब 1.30 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली, सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया.
फ़िलहाल मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है. हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए हैं, इसकी अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पांच दमकल गाड़ियों और पुलिस की टीमों को मौके पर भेजा गया है और बचाव अभियान जारी है.
एक स्टूडेंट ने समाचार एजेंसी आईएनएस को बताया कि हॉस्टल में उसके कई दोस्त रह रहे थे, अभी उनसे कोई सम्पर्क नहीं हो पा रहा है. उसने कहा, "बताया जा रहा है कि हताहतों की अनुमानित संख्या 40 है. हालांकि इस आंकड़े की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है."
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, "सत्य निकेतन, आरके पुरम में इमारत गिरने की घटना से बेहद चिंतित हूं. डीडीएमए, एनडीआरएफ़, दिल्ली फ़ायर सर्विसेज़, दिल्ली पुलिस, एमसीडी, कैट्स और सिविल डिफ़ेंस की टीमें युद्ध स्तर पर बचाव अभियान चला रही हैं."
मुख्यमंत्री ने बताया कि एहतियात के तौर पर बगल वाली इमारत को खाली करा लिया गया है. उन्होंने आगे लिखा, "मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और प्रभावित परिवारों को तुरंत मदद देने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है. स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है और सभी संबंधित एजेंसियां आपसी तालमेल के साथ काम कर रही हैं."
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने एक्स पर लिखा, "दिल्ली के मोती बाग स्थित सत्य निकेतन में इमारत गिरने की ख़बर बेहद दुखद और चिंताजनक है. मलबे में स्टूडेंट समेत कई लोगों के दबे होने की आशंका बेहद विचलित करने वाली है." उन्होंने सरकार से इस हादसे की उच्चस्तरीय जांच कराने और लापरवाही के लिए ज़िम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है.
कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने एमसीडी पर भ्रष्टाचार को आरोप लगाते हुए कहा, "दिल्ली में जिस तरह इमारतें गिर रही हैं और बच्चों की मौत हुई है, वो चिंताजनक है. सरकार को जल्द से जल्द स्टूडेंट और उनके परिवारों की मदद करनी चाहिए."
जिस समय इमारत ढही, इलाक़े में एक ज़ोर का धमाका सुनाई दिया. पड़ोस की ही एक दुकान में बैठे एक चश्मदीद स्टूडेंट ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि धमाके की आवाज़ सुनते ही सारे लोग बाहर भागे. उसने कहा, "अचानक भूकंप जैसी आवाज़ सुनाई दी. हम तुरंत बाहर भागे. यहां बहुत धुआं और धूल थी. पूरी इमारत गिर गई थी."
"अभी भी मलबे के अंदर से आवाजें आ रही हैं. बच्चे चिल्ला रहे हैं, 'हमें बचाओ, हमें बचाओ!'... कम से कम 25-30 बच्चे हैं. यहां पास में लड़कों और लड़कियों के लिए पीजी था. 4-5 लोगों को बचाया गया है, उनका बचना मुश्किल है लेकिन सांसें चल रही हैं."
उस स्टूडेंट ने बताया कि इस इमारत के बेसमेंट में रेनोवेशन का काम चल रहा था. "इन इमारतों को 100 साल की लीज़ पर दिया गया है. अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए वे लोग नीचे बेसमेंट बना रहे थे. उन्होंने ऊपर की बिल्डिंग मज़बूत कर दी, लेकिन नीचे के पिलर कमज़ोर थे. जिसकी वजह से वह बिल्डिंग गिरी है."
उस स्टूडेंट ने बताया, "बेसमेंट में कई मज़दूर काम कर रहे थे वो सभी दब गए हैं. साथ ही बिल्डिंग के सामने फल वगैरह बेचने वाले रेहड़ी पटरी वाले भी थे वो भी दब गए हैं."
एक अन्य चश्मदीद स्टूडेंट ने एएनआई को बताया, "ये 'हॉस्टल डेज़' नाम की बिल्डिंग है. इसके ठीक बगल में एक और पीजी की इमारत भी गिर गई है. 'हॉस्टल डेज़' लड़कों के लिए बना पीजी है. यह पांच मंज़िला इमारत थी. इसके बगल वाली इमारत भी गिर गई है. इसके बगल में दो और इमारतें हिल रही थीं. इनमें भी पीजी चलता है. मलबे से इनके एंट्रेस ब्लॉक हो गए हैं."
"जितने बच्चे अपने कमरों के अंदर थे, वे सभी मलबे में दब गए. मलबे में फंसे बच्चों की सही संख्या रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड देखने के बाद ही पता चलेगी. इमारत गिरने के बाद से करीब 15-20 मिनट से दमकल और बचाव दल मौके पर काम कर रहे हैं. कई बच्चों को जैसे तैसे खींच खींच कर वे बाहर निकाल रहे हैं."
कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने आशंका ज़ाहिर की है कि इमारत के मलबे में दिल्ली विश्वविद्यालय के कई स्टूडेंट दबे हो सकते हैं. एनएसयूआई ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में इमारत गिरने की ख़बर बेहद चिंताजनक है. ख़बरें आ रही हैं कि डीयू के स्टूडेंट मलबे में फंसे हुए हैं."
"स्टूडेंट और आम लोगों की सुरक्षा के साथ लापरवाही किसी भी क़ीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. डीयू प्रशासन और सरकार को तुरंत युद्ध स्तर पर राहत और बचाव अभियान शुरू करना चाहिए, हर स्टूडेंट और व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना चाहिए और इस घटना की निष्पक्ष जांच कर ज़िम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराना चाहिए."
घटना के तुरंत बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने राहत और बचाव को लेकर एक्स पर एक वीडियो साझा किया. उन्होंने लिखा, "स्टूडेंट्स मलबे के नीचे दबे हैं और स्थानीय लोग अपने हाथों से लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. प्रशासन का एक भी व्यक्ति नज़र नहीं आ रहा. जब ज़िंदगी बचाने के लिए हर मिनट क़ीमती है, प्रशासन कहां है? यह सब कब तक चलता रहेगा?"
सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा, "पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना बेहद पीड़ादायक और चिंताजनक है. बताया जा रहा है कि इस इमारत में हॉस्टल संचालित था और इसमें ज्यादातर दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र रहते थे." एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "दिल्ली सरकार से अपील है कि राहत एवं बचाव कार्य में पूरी तत्परता बरती जाए और मलबे में फंसे सभी लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जाए. साथ ही, हादसे की निष्पक्ष जांच हो और यह पता लगाया जाए कि हॉस्टल के रूप में संचालित इस इमारत की सुरक्षा जांच और अनुमति से जुड़े नियमों का पालन किया गया था या नहीं."
आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "सत्य निकेतन में एक और इमारत गिर गई. यह डीयू के साउथ कैंपस के कॉलेज छात्रों के लिए पीजी आवास था. क़रीब 30-40 छात्रों के मलबे में दबे होने की आशंका है."
AI outlook — possibilities, not facts
हादसे की उच्चस्तरीय जांच शुरू होगी।
Very likely · Within days
A five-storey building housing a boys' PG collapsed in Satya Niketan, South-West Delhi, on Sunday. One person is confirmed dead, three are critically injured, and many are feared trapped. NDRF, MCD, and fire services are conducting rescue operations.

Police have registered an FIR against Samajwadi Party District Vice President Haji Mohammad Usman after the video of him offering Namaz behind the vehicle near the Circuit House in Moradabad, Uttar Pradesh, went viral. Opposition parties have condemned this action.

A building collapsed in Satya Niketan, Delhi on Sunday afternoon, in which many students are feared buried under the debris. According to BJP MLA Anil Sharma, two students have been rescued and the rescue operation is going on.
The FBI added tech CEO Bernhard Eugen Fritsch to its Most Wanted Fraudsters list, offering up to $150,000 for information. Fritsch fled to Mexico and Germany after being convicted of defrauding investors of $26.8 million.
A minor CJP activist in India alleged her house was surrounded and pelted with stones following the arrest of social media influencer Swatantra Bhardwaj over an alleged attack on her father during protests.
A case has been registered against 17 individuals, including Shiv Sena leaders, following an alleged altercation at a Palghar hospital over the treatment of an injured Govinda troupe member.