
मोती बाग-2 स्थित शिव मंदिर के पास रविवार दोपहर एक इमारत ढह गई, बचाव अभियान जारी है।
दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर एक इमारत ढह गई, जिसमें कई स्टूडेंट्स के मलबे में दबे होने की आशंका है। बीजेपी विधायक अनिल शर्मा के अनुसार दो स्टूडेंट्स को बचाया गया है और बचाव अभियान जारी है।
AI-generated summary
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक इमारत ढह गई जहां छात्र पीजी में रहते थे।
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाक़े में रविवार दोपहर एक इमारत ढह गई. हादसा मोती बाग-2 स्थित शिव मंदिर के पास हुआ. इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है.
घटनास्थल पर पहुंचे बीजेपी विधायक अनिल शर्मा ने बताया, "कुछ स्टूडेंट अंदर से फ़ोन भी कर रहे हैं और लगता है कि अभी भी कुछ और लोग अंदर फंसे हुए हैं."
उन्होंने पत्रकारों से कहा, "यह बेहद दुखद घटना है. स्टूडेंट अलग-अलग जगहों से यहां पढ़ने आते हैं और इस इमारत में पीजी में रहते हैं. इमारत गिर गई है. यह बताना मुश्किल है कि अंदर पांच, दस या बीस स्टूडेंट हैं, लेकिन इतना तय है कि स्टूडेंट अंदर फंसे हुए हैं. बचाव अभियान जारी है."
अनिल शर्मा ने बताया कि 'अब तक दो स्टूडेंट को बचाया गया है.'
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, दिल्ली अग्निशमन विभाग को दोपहर करीब 1.30 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली, सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया.
फ़िलहाल मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है.
हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए हैं, इसकी अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पांच दमकल गाड़ियों और पुलिस की टीमों को मौके पर भेजा गया है और बचाव अभियान जारी है.
घटना के बाद आपातकालीन कर्मचारी मौके पर पहुंचे और यह पता लगाने की कोशिश शुरू की कि कितने लोग फंसे हुए हैं और कितना नुकसान हुआ है.
'डीयू के कई स्टूडेंट के दबे होने की आशंका'
कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने आशंका ज़ाहिर की है कि इमारत के मलबे में दिल्ली विश्वविद्यालय के कई स्टूडेंट दबे हो सकते हैं.
एनएसयूआई ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में इमारत गिरने की ख़बर बेहद चिंताजनक है. ख़बरें आ रही हैं कि डीयू के स्टूडेंट मलबे में फंसे हुए हैं."
"स्टूडेंट और आम लोगों की सुरक्षा के साथ लापरवाही किसी भी क़ीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. डीयू प्रशासन और सरकार को तुरंत युद्ध स्तर पर राहत और बचाव अभियान शुरू करना चाहिए, हर स्टूडेंट और व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना चाहिए और इस घटना की निष्पक्ष जांच कर ज़िम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराना चाहिए."
"स्टूडेंट की जान के साथ लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मोदी जी, आप स्टूडेंट की बात करने के लिए बड़े मंचों पर जाते हैं, लेकिन जब स्टूडेंट की सुरक्षा और उनकी जान का सवाल आता है, तो सरकार उन्हें भूल जाती है."
"केंद्र में बीजेपी की सरकार, दिल्ली में बीजेपी की सरकार, एमसीडी में बीजेपी का मेयर, जब सब कुछ आपका है, तो स्टूडेंट की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी कौन लेगा? आखिर कब तक स्टूडेंट को लापरवाही की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ेगी?"
AI outlook — possibilities, not facts
बचाव अभियान जारी रहेगा
Very likely · Within hours

Police have registered an FIR against Samajwadi Party District Vice President Haji Mohammad Usman after the video of him offering Namaz behind the vehicle near the Circuit House in Moradabad, Uttar Pradesh, went viral. Opposition parties have condemned this action.
The FBI added tech CEO Bernhard Eugen Fritsch to its Most Wanted Fraudsters list, offering up to $150,000 for information. Fritsch fled to Mexico and Germany after being convicted of defrauding investors of $26.8 million.
A minor CJP activist in India alleged her house was surrounded and pelted with stones following the arrest of social media influencer Swatantra Bhardwaj over an alleged attack on her father during protests.
A case has been registered against 17 individuals, including Shiv Sena leaders, following an alleged altercation at a Palghar hospital over the treatment of an injured Govinda troupe member.
At least 10 students at Jawaharlal Nehru University have accused a professor of sexual harassment, alleging inappropriate advances during campus gatherings and lewd remarks in class. The university's Internal Complaints Committee is investigating the matter, which was reported around a month ago. The professor denies awareness of any complaints and calls the allegations false.
A case was registered against 17 individuals, including Shiv Sena's Palghar district chief Kundan Sankhe, MLA Rajendra Gavit's son Rohit Gavit and city chief Rahul Gharat, following an alleged altercation at Relief Hospital in Palghar over the treatment of an injured Govinda troupe member. The hospital administration alleged the group abused staff, slapped a member, made threats, entered the ICU, and asked patients to leave. The incident occurred after five troupe members were injured forming a human pyramid during Dahi Handi, with one suffering head and spine injuries. Police invoked BNS and Maharashtra Medicare Service-Persons Act provisions. Sankhe denied allegations, claiming the dispute was over discharge of minor injury patients.