
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेताओं ने बाराखंबा से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला, पुलिस ने मंडी हाउस के पास बैरिकेडिंग की।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं ने दिल्ली में बाराखंबा से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला। पुलिस ने मंडी हाउस के पास प्रदर्शनकारियों को रोक दिया है। प्रदर्शनकारी वोटर लिस्ट अपडेट प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगा रहे हैं।
AI-generated summary
विपक्ष वोटर लिस्ट अपडेट प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगा रहा है। चुनाव आयोग का कहना है कि यह मृत और अपात्र मतदाताओं को हटाने की नियमित प्रक्रिया है।
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जा रहे विपक्ष के नेताओं को पुलिस ने बीच में मंडी हाउस के पास रोक लिया है.
इस मार्च में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और आईसा की छात्र नेता नेहा बोरा समेत विपक्ष के कई नेता शामिल हैं.
जहां मार्च को रोका गया है, वहां पुलिस ने सड़क पर भारी बैरिकेडिंग की है. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं.
इससे पहले ग्राउंड पर मौजूद बीबीसी संवाददाता दिलनवाज़ पाशा ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष के नेता एक बस में सवार होकर बाराखंबा मेट्रो स्टेशन के बाहर पहुंचे और फिर मार्च में शामिल हुए.
मार्च में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, लेफ्ट दलों के कार्यकर्ताओं और सैकड़ों की संख्या में स्टूडेंट्स मौजूद हैं.
दिलनवाज़ पाशा के मुताबिक, बाराखंबा मेट्रो स्टेशन से मंडी हाउस की ओर जाने वाले रास्ते पर दूर-दूर तक सिर्फ़ लोग ही लोग नज़र आ रहे हैं.
कांग्रेस और विपक्ष के कई सांसद भी राहुल गांधी के साथ मौजूद हैं.
बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट के बीच क़रीब 2 किलोमीटर की दूरी है. प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ याचिका दाखिल करने जा रहे हैं. वे ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ कार्रवाई और उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.
मार्च से पहले राहुल गांधी ने मीडिया से कहा कि यह अलग-अलग विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ एक ही प्रदर्शन है.
ग़ौरतलब है कि इंडिया गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर बाराखंबा से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने का ऐलान किया है.
इस मार्च में वकीलों को भी शामिल होने जाते हुए देखा गया है.
रायटर्स ने प्रोटेस्ट मार्च का वीडिया जारी किया है जिसमें भारी संख्या में लोग मंडी हाउस और सुप्रीम कोर्ट के बीच जमा हुए दिख रहे हैं.
भीड़ में कई लोग कांग्रेस का झंडा लिए हुए हैं और ढोल नगाड़े भी सुनाई दे रहे हैं.
पैदल मार्च करते हुए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी एक खुली गाड़ी पर दिखे, जिस पर विपक्ष के कई नेता मौजूद थे.
मौके पर मौजूद बीबीसी संवाददात जुगल पुरोहित के अनुसार, कई दिनों से प्रदर्शनकारी कहीं इकट्ठा होने की कोशिश कर रहे थे लेकिन सोमवार को कनॉट प्लेस के क़रीब बारखंभा के पास भारी संख्या में लोग पहुंचे.
उनके मुताबिक़, मार्च शुरू होने से पहले भारी संख्या में विपक्षी दलों के कार्यकर्ता, प्रदर्शनकारी, छात्र और वकीलों समेत तमाम संगठनों के लोग मौजूद थे.
यहां से एक बस में राहुल गांधी समेत तमाम विपक्ष के बड़े नेता बैठकर सुप्रीम कोर्ट की ओर जाना शुरू किया. उनकी कोशिश है कि सुप्रीम कोर्ट में एक मेमोरेंडम सौंपा जाए. इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े और चुनाव प्रक्रिया में सुधार के बिंदु शामिल बताए जा रहे हैं.
इंडिया ब्लॉक के विरोध मार्च में सोमवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी शमिल हुए.
उन्होंने कहा, "आंदोलन और धरना-प्रदर्शन जारी रहेंगे. लोकतंत्र को बचाना हमारी ज़िम्मेदारी है. भारतीय जनता पार्टी चुनाव आयोग के साथ मिलकर संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है. वे हमेशा सत्ता में बने रहना चाहते हैं."
धरना स्थल बदलने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा, "अगर सरकार लोकतंत्र को मज़बूत करना चाहती है तो उसे विरोध प्रदर्शनों के लिए और जगहें उपलब्ध करानी चाहिए. प्रदर्शन स्थल बदल देने से सरकार की कथित गलतियां छिप नहीं सकतीं."
वरिष्ठ वकील और कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने एक्स पर लिखा, "हम सिर्फ़ एक शांतिपूर्ण मार्च निकालना चाहते हैं, लेकिन इस पर पाबंदियां लगा दी गई हैं. हाल ही में मेट्रो, ट्रेन और इंटरनेट सेवाएं बंद की गईं, जिससे आम लोग प्रभावित हुए."
"यह पहले से ही लगाया गया एक व्यापक प्रतिबंध था. अगर कोई तोड़फोड़ हुई होती तो हम समझ सकते थे, लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया है. दरअसल, आप डरे हुए हैं. संविधान हमें विरोध करने का अधिकार देता है."
इस विवाद की जड़ देशभर में वोटर लिस्ट को अपडेट करने की एक व्यापक प्रक्रिया है. चुनाव आयोग का कहना है कि यह मृत, दोहरे नाम वाले और अपात्र मतदाताओं को सूची से हटाने के लिए की जाने वाली एक नियमित प्रक्रिया है.
अब तक मतदाता सूचियों से कम-से-कम 13 करोड़ नाम हटाए जा चुके हैं.
कई राज्यों में यह प्रक्रिया विवादों से घिरी रही है. हज़ार लोगों ने आरोप लगाया है कि उनके नाम ग़लती से मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं.
सीजेपी और विपक्षी दलों का आरोप है कि वोटर लिस्ट को अपडेट करने के तरीके में ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पक्ष में काम कर रहे हैं.
हालांकि, चुनाव आयोग और बीजेपी ने इन आरोपों को ख़ारिज किया है.
अंग्रेज़ी अख़बार द इंडियन एक्सप्रेस की एक इनवेस्टिगेटिव रिपोर्ट में ख़बर छपी कि दो चुनाव आयुक्तों ने चुनाव आयोग के कदमों को लेकर '10 महीने में 14 बार आपत्ति' दर्ज कराई.
रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले साल स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न यानी एसआईआर अभियान के दौरान चुनाव आयुक्तों को कई फ़ैसलों की जानकारी नहीं दी गई थी और दोनों चुनाव आयुक्तों ने इन फ़ैसलों पर बार-बार आपत्ति जताई थी.
रिपोर्ट के मुताबिक, "ये आपत्तियां चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने, ख़ुद को अंधेरे में रखने से लेकर नए मतदाताओं को जोड़ने और नाम हटाने को लेकर दर्ज कराईं और 'अनधिकृत, गैरकानूनी' कदमों पर सवाल उठाए."
इस रिपोर्ट के बाद विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग कर रहे हैं.
AI outlook — possibilities, not facts
विपक्षी नेताओं द्वारा सुप्रीम कोर्ट में मेमोरेंडम सौंपा जाना
Likely · Within days

Leaders of the India Alliance took out a march in Delhi demanding the resignation of Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar. Police stopped the protesters near Mandi House amid allegations of irregularities in the voter list.

Actor Imran Khan was detained by the police for taking part in the Cockroach Janata Party protest in Mumbai. Questions have been raised on the legality of his participation in the protest since he is an OCI card holder and a legal investigation has been demanded.
Delhi Police filed an FIR against AAP chief Arvind Kejriwal and party members following a complaint by the Delhi Sikh Gurdwara Management Committee regarding a protest demonstration near Gurudwara Bangla Sahib.

The India Coalition took out a march from Barakhamba to the Supreme Court in Delhi demanding the resignation of Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar. The protesters are opposing the process of removing names from the voter list.
The Democratic Party aims to elect at least 100 women to the House of Representatives in the upcoming midterm elections. With 97 women currently serving, party leaders believe they could reach 113 if they perform strongly in competitive districts.

Delhi Police has removed Jantar Mantar from the list of designated sites for protests. The government has now declared Ramlila Maidan, Burari and CBD Maidan as new sites for protests, which opposition parties and activists have called an attack on fundamental rights.