Breaking
SAUS Marine arrested in Japan on suspicion of murder as Washington vows full probeRUA 74-year-old woman was hit and killed by a train in VladivostokRUAir defense forces destroyed 12 UAVs over the Voronezh regionCNDrug driving cases occurred at the intersection of Shuangshi Road and Jinnan Street in Taichung for two consecutive days. The police arrested two men and requested to be detained.DELatvian Prime Minister's Pro-European Party Clearly Wins Parliamentary ElectionRURussian Defense Ministry: air defense systems destroyed 559 Ukrainian drones overnightTRTennessee Department of Corrections Chief Resigns After Failed Lethal Injection ExecutionCNThe Chinese sports delegation won 341 medals at the Aichi Nagoya Asian Games, setting a new record for overseas gold medals.RUVoting stations open in Bosnia and Herzegovina for general electionsUSBrewers beat Padres in Game 1 of NLDS after controversial roof-ball callSAUS Marine arrested in Japan on suspicion of murder as Washington vows full probeRUA 74-year-old woman was hit and killed by a train in VladivostokRUAir defense forces destroyed 12 UAVs over the Voronezh regionCNDrug driving cases occurred at the intersection of Shuangshi Road and Jinnan Street in Taichung for two consecutive days. The police arrested two men and requested to be detained.DELatvian Prime Minister's Pro-European Party Clearly Wins Parliamentary ElectionRURussian Defense Ministry: air defense systems destroyed 559 Ukrainian drones overnightTRTennessee Department of Corrections Chief Resigns After Failed Lethal Injection ExecutionCNThe Chinese sports delegation won 341 medals at the Aichi Nagoya Asian Games, setting a new record for overseas gold medals.RUVoting stations open in Bosnia and Herzegovina for general electionsUSBrewers beat Padres in Game 1 of NLDS after controversial roof-ball call
Backजंतर-मंतर पर महिला पत्रकार ने पुलिस अधिकारी पर यौन हमले का आरोप लगाया, सीजेपी और राहुल गांधी ने मांगी तुरंत एफ़आईआर
जंतर-मंतर पर महिला पत्रकार ने पुलिस अधिकारी पर यौन हमले का आरोप लगाया, सीजेपी और राहुल गांधी ने मांगी तुरंत एफ़आईआर
BREAKING
BBC हिंदी1 hour agoCrime2 min readIndiaView translation

जंतर-मंतर पर महिला पत्रकार ने पुलिस अधिकारी पर यौन हमले का आरोप लगाया, सीजेपी और राहुल गांधी ने मांगी तुरंत एफ़आईआर

Quick Look

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक महिला पत्रकार ने एसीपी विवेक भगत पर यौन हमले का आरोप लगाया, शिकायत दर्ज कराने पर एफ़आईआर नहीं दर्ज की गई, सीजेपी और राहुल गांधी ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए तुरंत एफ़आईआर की मांग की।

AI-generated summary

Why It Matters

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक महिला पत्रकार ने एसीपी विवेक भगत पर यौन हमले का आरोप लगाया। शिकायत दर्ज कराने के लिए पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस थाने पहुंचने पर एफ़आईआर नहीं दर्ज की गई।

Font size

जंतर-मंतर: महिला पत्रकार ने पुलिस अधिकारी पर लगाया यौन हमले का आरोप, सीजेपी और राहुल गांधी ने क्या कहा?

प्रकाशित 4 मिनट पहले

पढ़ने का समय: 5 मिनट

दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को प्रदर्शन के दौरान एक महिला पत्रकार ने एक पुलिस अधिकारी पर यौन हमले का आरोप लगाया.

महिला पत्रकार के मुताबिक़, आइसा की अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में लिए जाने के दौरान एसीपी विवेक भगत ने उनके सीने पर हाथ मारा और उन्हें धक्का देकर वहां से चले गए.

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें महिला पत्रकार अपनी बात कह रही हैं.

वीडियो में महिला पत्रकार ने दावा किया कि वह शिकायत दर्ज कराने के लिए दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस थाने पहुंचीं, लेकिन क़रीब साढ़े तीन घंटे इंतज़ार करने के बाद भी उनकी शिकायत पर एफ़आईआर दर्ज नहीं की गई.

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर वहां मौजूद बीबीसी संवाददाता दिलनवाज़ पाशा को बताया कि इस संबंध में शिकायतें ले ली गई हैं. सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

महिला पत्रकार ने कहा कि उनके समर्थन में कई पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता थाने के बाहर बैठे हैं, लेकिन पुलिस की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

इस मामले में सीजेपी ने पत्रकारों से रविवार सुबह 11 बजे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस थाने पहुंचने का आह्वान किया है.

सीजेपी ने पूछा- क्या दिल्ली पुलिस अधिकारी को बचा रही?

सीजेपी की लीगल अफ़ेयर्स हेड रत्ना सिंह ने पूछा है कि क्या दिल्ली पुलिस गंभीर शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय एसीपी को बचा रही है?.

छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें

सबसे अधिक पढ़ी गईं

समाप्त

रत्ना सिंह सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "दिल्ली पुलिस ने यौन उत्पीड़न के मामले में एफ़आईआर दर्ज करने से मना कर दिया है."

"इसके बजाय, पुलिस का कहना है कि वे एफ़आईआर दर्ज करने से पहले शुरुआती जांच करना चाहते हैं और सीसीटीवी फ़ुटेज देखना चाहते हैं. इससे ललिता कुमारी के फ़ैसले में दिए गए नियमों का पालन करने को लेकर गंभीर सवाल उठते हैं."

उन्होंने कहा, "कल, सभी (स्वतंत्र) पत्रकार और जवाबदेही में विश्वास रखने वाले लोग सुबह 11 बजे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा हों. यौन उत्पीड़न की शिकायत को पुलिस के इस फ़ैसले का इंतज़ार नहीं करना चाहिए कि एफ़आईआर दर्ज करनी है या नहीं."

रत्ना सिंह ने कहा कि जब तक हर महिला सुरक्षित नहीं है, तब तक कोई भी महिला सुरक्षित नहीं है.

सीजेपी के सह-संयोजक सौरव दास ने भी कहा कि कई पत्रकार और अन्य प्रदर्शनकारी 5 अक्तूबर को मामले में समर्थन के लिए सामने आएंगे और यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि संबंधित पुलिसकर्मी के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज हो.

सौरव दास ने एक्स पर लिखा, "पुलिस ने हमसे लिखित शिकायत और वीडियो की जांच करने के लिए कुछ समय मांगा है. हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे."

सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने कहा कि इस मामले पर तुरंत एफ़आईआर होनी चाहिए.

उन्होंने एक्स पर लिखा, "क़ानून के अनुसार तुरंत एफ़आईआर होनी चाहिए! इन अफ़सरों पर दिल्ली की महिलाएं भरोसा करेंगी अपनी सुरक्षा के लिए?"

राहुल गांधी ने क्या कहा

छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें

Dinbhar: आवाज़ वही, अंदाज़ नया

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

एपिसोड

समाप्त

राहुल गांधी ने दिल्ली महिला पत्रकार के आरोपों के बाद इस मामले में पुलिस अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाया है.

राहुल गांधी ने शनिवार देर रात एक्स पर लिखा, "जंतर-मंतर पर एक महिला पत्रकार ने एक पुलिस अधिकारी पर बदसलूकी का आरोप लगाया है. घंटों से सैकड़ों पत्रकार सिर्फ़ इतनी माँग लेकर बैठे हैं कि एफ़आईआर दर्ज कर ली जाए. ये तो पुलिस का बुनियादी काम है न? वो भी नहीं किया."

उन्होंने कहा, "आज ही जंतर-मंतर पर सैकड़ों लोग हिरासत में लिए गए. महिला प्रदर्शनकारियों के साथ बदसलूकी के आरोप हैं. कैमरे छीने गए, पत्रकार घसीटे गए. और ये पहली बार नहीं है. इससे पहले भी हमने वीडियो सबूतों के साथ देखा है कि पुलिस के अफ़सर महिलाओं के साथ घिनौनी बदसलूकी करते हैं."

राहुल गांधी ने सवाल उठाते हुए कहा कि जिस पुलिस पर महिलाओं की हिफ़ाज़त की ज़िम्मेदारी है, वही महिलाओं पर हाथ उठा रही है.

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • दिल्ली पुलिस महिला पत्रकार की शिकायत पर एफ़आईआर दर्ज करेगी।

    Likely · Within days

  • एसीपी विवेक भगत के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की जाएगी।

    Possible · Within weeks

Open Questions

  • क्या एसीपी विवेक भगत के खिलाफ जांच शुरू की गई है?
  • सीसीटीवी फुटेज में क्या दिखा?
  • क्या महिला पत्रकार की शिकायत पर अब तक कोई कार्रवाई हुई?
  • क्या दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कोई बयान जारी किया?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories

Villagers Block Road After Woman's Suicide Following Family Assault in Ghaziabad
Developing·

Villagers Block Road After Woman's Suicide Following Family Assault in Ghaziabad

A 45-year-old woman in Ghaziabad died by suicide after consuming poison, days following an alleged assault on her family by relatives of a 14-year-old girl who eloped with her son. Her husband accused the local police outpost in-charge of harassment and lewd remarks. Her death sparked a protest where villagers blocked the Loni-Bhaopura Road and placed her body outside Teela Mod police station, demanding action against the officer and the girl’s family.

Times of India
2 min read
Software engineer dies by suicide after jumping from 41st-floor Airbnb balcony in Noida
BREAKING·

Software engineer dies by suicide after jumping from 41st-floor Airbnb balcony in Noida

A 28-year-old software engineer, Sambhav Jain, died by suicide after jumping from the balcony of a 41st-floor Airbnb in Supernova tower, Sector 94, Noida. Police identified him as a resident of IMT Manesar working for a private company in Gurgaon. AC mechanics spotted him hanging and tried to persuade him to step back before he jumped. He had checked into the Airbnb alone on Friday and ordered food online. Police are examining WhatsApp chats with his father over a monetary dispute and personal difficulties, including a divorce and premature birth of their child with treatment costs exceeding Rs 30 lakh. An inquest report has been prepared and the body sent for autopsy.

Times of India
2 min read
More on this topicजंतर-मंतर