
चीन के युवा अपनी अनिश्चितताओं और सामाजिक दबावों के बीच 54 वर्षीय मानवविज्ञानी बियाओ शियांग में एक मार्गदर्शक ढूंढ रहे हैं।
चीन के युवा, जो आर्थिक अनिश्चितता और कड़ी प्रतिस्पर्धा से जूझ रहे हैं, मानवविज्ञानी बियाओ शियांग को अपना मार्गदर्शक मान रहे हैं। शियांग सामाजिक दबावों और व्यक्तिगत तनावों पर खुलकर बात करते हैं, जिससे वे युवाओं के बीच एक 'आइडल' बन गए हैं।
AI-generated summary
चीन में तेजी से आर्थिक विकास के बाद अब युवा बेरोजगारी और कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना कर रहे हैं। बियाओ शियांग इन सामाजिक विरोधाभासों का अध्ययन करते हैं और युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
"आसमान से भेजा गया कोई सितारा," ज़िहान हान उस शख़्स के बारे में कहती हैं, जिनकी वह हाल में बहुत बड़ी प्रशंसक बन गई हैं. चीन के युवा उन्हें अपना "आइडल" बताते हैं.
लेकिन वह न तो कोई पॉप सिंगर हैं और न ही फ़िल्म स्टार, बल्कि 54 साल के मानवविज्ञानी हैं. प्रोफ़ेसर बियाओ शियांग एक ऐसी पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक बन गए हैं, जो धीरे-धीरे निराश होती जा रही है. और इसकी वजह है वह विषय, जिस पर वह बात करते हैं- चिंता और उससे निपटने का तरीका.
चीन की अर्थव्यवस्था और टेक्नोलॉजी ने बहुत तेज़ी से तरक्की की है, लेकिन वहां की जेन ज़ी के लिए चिंता की कई वजहें हैं. इनमें नौकरी, प्रेम और रिश्तों की संभावनाएं और हर मोर्चे पर ख़ुद को आगे रखने का भारी दबाव शामिल है. चीन की 23 साल की एक ग्रेजुएट कहती हैं, "स्कूल से निकलकर असली दुनिया में कदम रखने का बदलाव अब बहुत अनिश्चितता लेकर आता है. लोग अक्सर इसलिए चिंतित रहते हैं क्योंकि उन्हें समझ नहीं आता कि इसका सामना कैसे करें."
वह और ज़िहान हाल ही में सिंगापुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे क़रीब 500 लोगों में शामिल थीं. कार्यक्रम ख़त्म होने पर दर्जनों लोग उनसे मिलने और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए कतार में लग गए. उस चीनी ग्रेजुएट ने इसे "एक अकादमिक फ़ैन मीटिंग" बताया. शियांग का चीन के बड़े मीडिया संस्थानों ने इंटरव्यू किया है. वह चीन के शीर्ष विश्वविद्यालयों में भी व्याख्यान देने जा चुके हैं. चीनी मीडिया के मुताबिक़, अब चीन में एक कहावत चल पड़ी है. "जब भी कोई दुविधा हो, बियाओ शियांग से पूछो."
सिंगापुर में शियांग ने बताया कि आज के चीन में युवा जिस मान्यता की तलाश करते हैं, वह किस तरह काम करती है. वहां युवा अक्सर अपनी योग्यता की मंजूरी के लिए अलग-अलग व्यवस्थाओं पर निर्भर रहते हैं. उन्होंने कहा कि इसके बजाय दूसरों से अपने जीवन के अर्थ और समझ को लेकर बात करना ज़्यादा स्वस्थ तरीका है. ऐसे देश में जहां असंतोष की बात राजनीतिक रूप से संवेदनशील हो सकती है, शियांग एक ऐसे दुर्लभ सार्वजनिक व्यक्ति हैं जो उस समस्या पर खुलकर बात करते हैं.
शियांग अब जर्मनी में रहते हैं, जहां वह मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर सोशल एंथ्रोपोलॉजी के निदेशक हैं. वह चीन और एशिया के दूसरे हिस्सों में हो रहे सामाजिक बदलावों का अध्ययन करते हैं. शियांग का मानना है कि चीनी समाज इस समय एक "बदलाव के दौर" से गुज़र रहा है. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी इसे स्वीकार किया है. उन्होंने कहा था कि "मुख्य विरोधाभास" लोगों के बेहतर जीवन की लगातार बढ़ती ज़रूरतों और असंतुलित और अपर्याप्त विकास के बीच है.
शियांग ने उन कारणों के लिए कुछ दिलचस्प नाम भी दिए हैं, जो इस स्थिति की वजह बन रहे हैं. लोगों के लगातार काम करते रहने और सिर्फ़ गुज़ारा करने के लिए संघर्ष करने की स्थिति को वह "फ्लोटिंग" कहते हैं. 'द नियरबाय' यानी 'हमारे आसपास' से उनका मतलब उन चीजों से है जो हमारे बिल्कुल क़रीब हैं. शियांग का कहना है कि लोग या तो "बहुत क़रीब" यानी ख़ुद पर या "बहुत दूर" यानी पूरी दुनिया पर ध्यान लगाए रहते हैं. लेकिन इनके बीच की जगह, "हमारे आसपास", की अनदेखी जगह होती है.
सन 1972 में जन्मे शियांग उस दौर में बड़े हुए जब चीन एक और बड़े बदलाव से गुज़र रहा था. औद्योगिक बंदरगाह के रूप में तेजी से बदलते वेनझोउ में पले-बढ़े शियांग ने यह बदलाव अपनी आंखों से देखा. कोविड के दौरान अर्थव्यवस्था की रफ़्तार धीमी पड़ गई और उसके बाद भी वह पहले की तरह नहीं लौट पाई. साल 2023 के मध्य में सरकार ने युवाओं में बेरोज़गारी के आंकड़े जारी करना बंद कर दिया. इससे पहले यह दर 21.3 फ़ीसदी तक पहुंच गई थी.
शियांग का मानना है कि दो चीजों ने इस चिंता को और बढ़ाया है- प्रॉपर्टी मार्केट और हायर एजुकेशन सिस्टम. शियांग अपनी लोकप्रियता से उत्साहित हैं. वह कहते हैं, "अगर कोई मुझे इन्फ्लुएंसर कहता है तो मैं इसे तारीफ़ के तौर पर लूंगा. क्योंकि मेरा असली प्रभाव यही हो सकता है कि मैं लोगों को ख़ुद सोचने के लिए प्रेरित करूं."
Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu praised Indian pilot Captain Smit Machchhar for thwarting an alleged attack by his co-pilot aboard a flydubai flight bound for Israel, calling him a 'hero of Israel, India, and the entire world' and inviting him to light a flame at Israel's Independence Day event. The incident occurred on Wednesday when the co-pilot, identified as Omani national Hamam al-Hammami, allegedly attacked Machchhar with a crash axe, causing the aircraft to descend rapidly and make an emergency landing in Saudi Arabia. Machchhar, 38, received medical treatment in the UAE after the incident.
A tourist bus lost control and hit a hillside on the Jammu-Srinagar NH in Ramban district, killing one passenger and injuring 46 others. A quick response team vehicle dispatched for rescue overturned shortly after, injuring nine personnel. Officials expressed grief and promised medical care for the injured.
Six people are missing after a Gulfstream G100 jet traveling from Bermuda to Boston lost radar contact near Nantucket on Saturday. The US Coast Guard has deployed air and surface search crews to the area.
Bollywood celebrities are honoring Indian pilot Captain Smit Machchhar, who successfully protected 174 passengers on a Flydubai flight after being stabbed by his co-pilot mid-air. The flight was diverted to Tabuk, Saudi Arabia, where it landed safely.
At least 11 people were injured after a bar collapsed in northern Spain, while a 102-year-old woman died and 90 were rescued following heavy rain and severe flooding in the country's southeast.
Flydubai pilot Captain Smit Machchhar is recovering well under medical care following an alleged cockpit assault and takeover attempt by his co-pilot during a flight from Dubai to Tel Aviv, which forced an emergency landing in Saudi Arabia.