
ब्राज़ील के अमेज़न में लकड़ी काटने वालों की घुसपैठ के कारण आवा आदिवासियों को अपना जंगल छोड़ना पड़ा।
Translation in progress — showing the original for now.
ब्राज़ील के अमेज़न जंगलों में अलग-थलग रहने वाले आवा आदिवासी लकड़ी काटने वालों की घुसपैठ के कारण अपना इलाका छोड़कर दूसरे आदिवासी समुदाय के पास पनाह लेने को मजबूर हुए। सर्वाइवल ब्राज़ील की निदेशक सारा शेंकर के अनुसार, जंगल में रहने के दौरान उन्हें सांस की बीमारियां, बुखार और टीबी हो गई थी।
AI-generated summary
ब्राज़ील के अमेज़न जंगलों में आवा आदिवासी लंबे समय से अलग-थलग रह रहे थे। ग्रेट कराजास परियोजना के तहत उनकी ज़मीन में खनन परिसर और रेलवे लाइन बनाने की योजना थी। लकड़ी काटने वालों की घुसपैठ बढ़ने से उन्हें अपना जंगल छोड़ना पड़ा।
वे ब्राज़ील के अमेज़न जंगलों में बाकी दुनिया से अलग-थलग रहने वाले आदिवासी थे.
अमाकारिया, जकारेविज और इराहोवा, ये तीनों ब्राज़ील के उत्तर-पूर्वी अमेज़न में अपनी ज़मीन पर शिकार करते, मछलियां पकड़ते और फल, शहद इकट्ठा करके गुज़ारा करते थे.
लेकिन जब उन्होंने पेड़ काटने वाली मशीनों की आवाज़ सुनी, तो वहां से भागकर जंगल में छिप गए. अमाकारिया और जकारेविज बहनें थीं. इराहोवा, जकारेविज के बेटे हैं.
कई साल तक ये तीनों पूरी तरह अलग-थलग रहे. लेकिन जंगल में लकड़ी काटने वालों, बाहर से आकर बसने वाले लोगों और पशुपालकों की घुसपैठ बढ़ती गई.
इसके बाद इन तीनों के लिए जंगल में अकेले रहना मुश्किल हो गया. आख़िरकार उन्हें एक दूसरे आदिवासी समुदाय के पास पनाह लेनी पड़ी. यह समुदाय बाहरी दुनिया के लोगों के संपर्क में था.
आदिवासियों की ज़मीन के अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था सर्वाइवल ब्राज़ील की निदेशक सारा शेंकर बताती हैं कि जंगल में रहते हुए ही अमाकारिया, जकारेविज और इराहोवा को सांस से जुड़ी बीमारियां, बुख़ार और टीबी हो गई थी. उनमें शिकार करने की ताक़त भी नहीं बची थी.
सारा शेंकर ने साल 2015 के आख़िर में उस समुदाय से मुलाक़ात की थी, जिसने इन तीनों को पनाह दी.
उस समय की हालत याद करते हुए वह कहती हैं, “वे केवल तीन लोग थे. उनके साथ कोई ऐसा व्यक्ति नहीं था, जो उनके लिए शिकार कर सके या खाना खाने में उनकी मदद कर सके.”
जंगल क्यों छोड़ना पड़ा?
अमाकारिया, जकारेविज और इराहोवा को अपना इलाक़ा क्यों छोड़ना पड़ा, इसका जवाब ग्रेट कराजास परियोजना से जुड़ा है.
इस परियोजना के तहत आवा आदिवासियों की ज़मीन के बीचों-बीच दुनिया के सबसे बड़े खनन परिसरों में से एक बनाया जाना था.
इसकी शुरुआत 1980 के दशक में हुई थी. परियोजना के तहत दुनिया की सबसे बड़ी खुली लौह अयस्क खदान शुरू की जानी थी. खदान से लौह अयस्क बाहर ले जाने के लिए रेलवे लाइन बिछाने और जंगल से होकर सड़कों का जाल बनाने की भी योजना थी.
'लकड़ी काटने वाले उन्हें मार डालेंगे'
आवा आदिवासियों पर रिसर्च करने वाले लोग आम तौर पर उनसे संपर्क करने की कोशिश नहीं करते.
शेंकर बताती हैं कि आवा आदिवासियों ने बाक़ी दुनिया से अलग रहने का फ़ैसला किया है. इसलिए उनके इस फ़ैसले और अपनी ज़िंदगी से जुड़े फ़ैसले ख़ुद लेने के अधिकार का सम्मान किया जाता है.
लेकिन इस मामले में इराहोवा ने ख़ुद सामने आकर बताया कि उनके साथ क्या हुआ था.
उनका बयान सर्वाइवल इंटरनेशनल की पिछले साल जारी रिपोर्ट 'रेज़िस्टिंग टू एग्ज़िस्ट: द ग्लोबल स्ट्रगल ऑफ़ इंडिजिनस पीपल्स इन आइसोलेशन' में शामिल किया गया है.
इराहोवा ने कहा, “हम बहुत डरे हुए थे. हम ऐसी जगह फंस गए थे, जहां से कहीं नहीं जा सकते थे.”
अमाकारिया, जकारेविज और इराहोवा को एक दूसरे आदिवासी समुदाय के लोगों ने खोजा था.
उस समुदाय के एक व्यक्ति ने सर्वाइवल के जानकारों को बताया, “लकड़ी काटने वालों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया था. आसपास पेड़ काटने वाली मशीनों की तेज़ आवाज़ सुनाई दे रही थी.”
“पेड़ों को बाहर ले जाने के लिए ट्रैक्टरों से रास्ते बनाए जा रहे थे. जिन पेड़ों को काटा जाना था, उनमें से कई पर निशान लगा दिए गए थे. हमने उनसे कहा, 'हमारे साथ चलिए, नहीं तो लकड़ी काटने वाले आपको मार डालेंगे.' इसके बाद वे हमारे साथ आ गए.”
हत्याओं और जनसंहार से बचे लोग
अमाकारिया, जकारेविज और इराहोवा की उस आदिवासी समुदाय से मुलाक़ात के 11 साल बाद, ब्राज़ील के मारान्याव इलाके से ऐसी ही एक और ख़बर आई.
सोमवार 16 नवंबर को आवा समुदाय के 20 लोग अरारिबोया आदिवासी क्षेत्र में बने एक सुरक्षा शिविर में पहुंचे. यह शिविर ब्राज़ील के राष्ट्रीय आदिवासी संस्थान फ़ुनाई का है.
अब तक जंगल में अलग-थलग रहने वाले ये आवा आदिवासी तवारी गांव के गुआजाजारा यानी टेनेटेहार समुदाय के संपर्क में आए हैं.
सर्वाइवल संस्था के मुताबिक़, गुआजाजारा समुदाय के लोगों ने आवा आदिवासियों को खाने के लिए कंद दिए. कंद ऐसी खाने की चीज़ें होती हैं, जो ज़मीन के भीतर उगती हैं.
शेंकर इस ख़बर को चिंता की बात मानती हैं.
वह कहती हैं, “यह ऐसा संकेत है, जो चिंता बढ़ाता है. हम ऐसी स्थिति नहीं देखना चाहते.”
शेंकर के मुताबिक़, आज जंगल में अलग-थलग रहने वाले आवा आदिवासी उन लोगों में शामिल हैं, जो कई दशकों तक अपने समुदाय के ख़िलाफ़ हुई हत्याओं और जनसंहार से बचते आए हैं.
वह कहती हैं, “उनकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी और जिन जंगलों में वे रहते हैं, उसमें सीधा रिश्ता है. इस रिश्ते को समझे बिना उनकी स्थिति को नहीं समझा जा सकता, क्योंकि ज़िंदा रहने के लिए वे पूरी तरह इसी जंगल पर निर्भर हैं.”
“उनका खाना, पानी, दवाएं और आध्यात्मिक जीवन, सब कुछ इसी जंगल से जुड़ा है. वे किसी एक जगह पर स्थायी रूप से नहीं रहते. वे जंगल में घूमते हुए शिकार करते और खाने की चीज़ें इकट्ठा करके गुज़ारा करते हैं.”
लेकिन जंगल लगातार काटे जा रहे हैं. शेंकर के मुताबिक़, पेड़ कटने से जंगल में सूखे इलाक़े बन रहे हैं और आग लगने का ख़तरा बढ़ रहा है.
वह बताती हैं कि हाल के वर्षों में अमेज़न के जंगलों में सूखे के मौसम के दौरान ऐसी आग देखी गई है.
इस आग का असर केवल पेड़ों पर नहीं, आवा आदिवासियों के शिकार पर भी पड़ता है.
शेंकर कहती हैं, “आवा आदिवासी जिन जानवरों का शिकार करते हैं, वे पेड़ नहीं रहने के कारण या तो मर जाते हैं या दूसरी जगह चले जाते हैं.”
“जिन इलाक़ों में बड़े पैमाने पर निर्माण का काम चल रहा है, वहां जानवरों का शिकार करना और भी मुश्किल हो जाता है.”
इस मुश्किल का ज़िक्र आवा समुदाय के एक व्यक्ति ने दो दशक से भी पहले किया था.
साल 2002 में सर्वाइवल संस्था ने आवा समुदाय के टूओ नाम के एक व्यक्ति का बयान दर्ज किया था.
उन्होंने कहा था, “पहले हम बहुत से जानवरों का शिकार करते थे. यहां बहुत सारे बंदर और हिरण थे. लेकिन अब जंगल काट दिए गए हैं, इसलिए बहुत कम जानवर बचे हैं.”
“अगर हमारा इलाक़ा नहीं रहा, तो ज़िंदगी बहुत मुश्किल हो जाएगी. जिन जानवरों का हम शिकार करते हैं, वे हर दिन हमसे और दूर जा रहे हैं. इसलिए मुझे नहीं पता कि हमारा भविष्य कैसा होगा.”
“हम अपनी ज़मीन के लिए लड़ेंगे. हम किसी को अपनी ज़मीन नष्ट नहीं करने देंगे.”
शेंकर चेतावनी देती हैं कि शिकार करने में आ रही इन मुश्किलों का असर केवल आवा आदिवासियों पर नहीं पड़ रहा. इसका सामना उस गुआजाजारा समुदाय को भी करना पड़ रहा है, जिसने उन्हें पनाह दी है.
इसके साथ ही दोनों समुदायों के सामने लकड़ी काटने वाले हथियारबंद लोगों का ख़तरा भी है.
शेंकर कहती हैं, “अगर लकड़ी काटने वाले और अलग-थलग रहने वाले आवा आदिवासी जंगल के एक ही इलाक़े में हों, तो लकड़ी काटने वाले अपने हथियारों से आवा लोगों पर हमला कर सकते हैं.”
“मैं यह नहीं कह रही कि इस समय ऐसी कोई घटना हो रही है. लेकिन लकड़ी काटकर पैसा कमाने में लगे इन समूहों के पास बड़ी संख्या में हथियार हैं, इसलिए ऐसा ख़तरा मौजूद है.”
बाहरी लोगों से संपर्क के बाद बीमारियों का ख़तरा
जंगल के बाहर के लोगों से संपर्क में आने के बाद आवा आदिवासियों के सामने बीमारियों का भी ख़तरा है.
शेंकर के मुताबिक़, लंबे समय से अलग-थलग रहने के कारण उनके शरीर में उन कीटाणुओं से लड़ने की ताक़त नहीं है, जिनका उन्होंने पहले कभी सामना नहीं किया.
वह कहती हैं, “घुसपैठ करने वालों को रोकने के लिए मज़बूत और लगातार कार्रवाई की ज़रूरत है. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो आवा आदिवासियों के लिए ज़िंदा रहना मुमकिन नहीं होगा.”
ब्राज़ील के अधिकारियों ने भी इस बारे में एक बयान जारी किया है.
उन्होंने कहा है कि अलग-थलग रहने वाले आवा आदिवासियों के जीवन, सेहत और अपनी ज़िंदगी के फ़ैसले ख़ुद लेने के अधिकार की रक्षा करना उनकी पहली ज़िम्मेदारी है.
अधिकारियों के मुताबिक़, सुरक्षा से जुड़े क़दम उठाते समय तीन बातों पर ध्यान दिया जाएगा, आवा आदिवासियों की ज़मीन बचाना, सेहत से जुड़े ख़तरों को रोकना और अपने फ़ैसले ख़ुद लेने के उनके अधिकार का सम्मान करना.
जंगल लौटते समय पैरों के निशान भी मिटा दिए
अमाकारिया और जकारेविज जब जंगल लौटीं, तो उन्होंने ज़मीन पर बने अपने पैरों के निशान भी मिटा दिए, ताकि कोई उन्हें खोज न सके.
शेंकर कहती हैं, “जंगल में कई महीने रहने के बाद जकारेविज की मौत हो गई. अमाकारिया अकेली रह गईं. बाद में वह दोबारा उसी आदिवासी समुदाय के पास लौट आईं.”
इसके बाद अमाकारिया फिर कभी अकेले रहने के लिए जंगल नहीं लौटीं.
AI outlook — possibilities, not facts
ब्राज़ील सरकार आवा आदिवासियों की ज़मीन की रक्षा के लिए सुरक्षा कदम उठाएगी।
Likely · Within weeks
लकड़ी काटने वालों और आवा आदिवासियों के बीच टकराव बढ़ सकता है।
Possible · Within months

Dolly Wadalia, born in Mozambique and living in Rajkot since the age of 25, has got Indian citizenship and passport. Following the recommendation of the MPs, the Ministry of External Affairs ordered the Indian Consulate in Mozambique to register his birth. Now she is preparing to join her husband in Canada.
IndiGo resumed select flights to Jeddah and Madinah while extending cancellations to Riyadh and Dammam until December 7, 2026, citing security concerns following Houthi attacks on Saudi infrastructure, including a refinery strike in Jazan that killed one person.
Two American Airlines Boeing 737-800 planes clipped wings while taxiing for departure at Ronald Reagan Washington National Airport on Friday, with no injuries reported. The FAA said it will investigate the incident, which occurred around 5:10 pm ET. Both aircraft returned to their gates and were taken out of service for inspection.
Archaeologists from the Hellenic Institute for the Research of the Alexandrian Civilization uncovered a square limestone foundation and a north‑extending tunnel at the Shallalat Gardens site in Alexandria's ancient Royal Quarter, sparking theories of a funerary function linked to a Ptolemaic royal tomb.
Bangladesh Parliament Speaker Hafiz Uddin Ahmed said Dhaka may approach the International Court of Justice if India refuses to extradite deposed Prime Minister Sheikh Hasina, who has lived in India since August 2024. Ahmed, visiting Pakistan, also dismissed Hasina's plan to return on December 16 and alleged Bangladesh had become a colony of a neighbouring country.
Ukrainian President Zelenskyy warned that Russia's war has made Black Sea agricultural exports much more difficult, threatening food supplies to hundreds of millions worldwide. He cited efforts with European neighbours, Turkiye, and Arab partners to maintain Solidarity Lanes. The UN Security Council heard similar concerns from UN official Rosemary DiCarlo and India's P Harish, who drew a parallel to the 1943 Bengal famine.