
राजकोट की डायटीशियन डॉली वडालिया स्टेटलेस होने के बाद भारतीय नागरिक बनीं, अब कनाडा में पति के पास जा सकेंगी
Translation in progress — showing the original for now.
मोज़ाम्बिक में जन्मी और 25 दिन की उम्र से राजकोट में रहने वाली डॉली वडालिया को भारतीय नागरिकता और पासपोर्ट मिल गया है। सांसदों की सिफ़ारिश के बाद विदेश मंत्रालय ने मोज़ाम्बिक स्थित भारतीय कॉन्सुलेट को उनके जन्म का रजिस्ट्रेशन करने का आदेश दिया। अब वह कनाडा में अपने पति के पास जाने की तैयारी कर रही हैं।
AI-generated summary
डॉली वडालिया का जन्म फरवरी 2000 में मोज़ाम्बिक के शाई-शाई शहर में हुआ था। उनके माता-पिता वहां किराने की दुकान चलाते थे। जन्म के कुछ दिनों बाद बाढ़ आने के कारण परिवार राजकोट लौट आया और कभी मोज़ाम्बिक नहीं गया। डॉली ने राजकोट में पढ़ाई की और डायटीशियन के रूप में काम किया। जुलाई 2023 में उनकी शादी खिलन वडालिया से हुई, जो कनाडा के कैलगरी में काम करते हैं। पासपोर्ट आवेदन खारिज होने के बाद डॉली ने गुजरात हाई कोर्ट में याचिका दायर की, जिसे अप्रैल 2026 में खारिज कर दिया गया। बाद में सांसदों की सिफारिश पर विदेश मंत्रालय ने मोजाम्बिक स्थित भारतीय कॉन्सुलेट को उनके जन्म का रजिस्ट्रेशन करने का आदेश दिया, जिसके बाद उन्हें पासपोर्ट मिल गया।
गुजरात के राजकोट के एक अस्पताल में डॉली बराई नाम की महिला डायटीशियन के तौर पर काम करती थीं. उनकी शादी खिलन वडालिया नाम के एक युवक से हुई, जो कनाडा के कैलगरी शहर में नौकरी करते हैं.
शादी समारोह और अन्य रस्में पूरी होने के बाद वडालिया परिवार ने डॉली को भी उनके पति के साथ कनाडा भेजने का फ़ैसला किया. लेकिन उन्हें बड़ा झटका लगा.
उन्हें पता चला कि डॉली दुनिया के किसी भी देश की नागरिक नहीं हैं. इस वजह से डॉली के कनाडा जाने की योजना अधूरी रह गई.
उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार के विभिन्न दफ़्तरों से संपर्क किया और अधिकारियों के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि वह 25 दिन की उम्र से राजकोट में ही रह रही हैं. उन्होंने राजकोट में ही पढ़ाई की है और वहीं काम करती हैं. इसलिए वह भारत की नागरिक हैं.
लेकिन अधिकारियों ने विभिन्न क़ानूनों का हवाला देते हुए डॉली वडालिया की दलीलें स्वीकार नहीं कीं. इसके बाद उन्होंने गुजरात हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया. लेकिन वहां से भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली.
परिवार तनाव में था. शादी के तीन साल बाद भी पत्नी राजकोट में और पति कनाडा में रह रहे थे. दोनों मजबूरी में दुनिया के दो अलग-अलग महाद्वीपों में रह रहे थे.
हालांकि, उनके मामले को लेकर स्थानीय नेताओं ने केंद्र सरकार के सामने बात रखी, जिसके बाद अब डॉली वडालिया को उम्मीद की एक किरण दिखाई दी है.
डॉली वडालिया ने बीबीसी को बताया कि उनके पिता केतन बराई 1995 में व्यापार करने के लिए अफ़्रीकी महाद्वीप के पूर्वी हिस्से में स्थित देश मोज़ाम्बिक गए थे. उनके परिवार के कुछ सदस्य पहले से ही वहां रहते थे.
डॉली के पिता ने मोज़ाम्बिक के समुद्र तट पर स्थित शाई-शाई शहर में किराने की एक दुकान खोली.
इसके बाद उनकी पत्नी आरती बराई भी मोज़ाम्बिक चली गईं. फ़रवरी 2000 में वहां इस दंपती के घर एक बेटी पैदा हुई, जिसका नाम उन्होंने डॉली रखा.
डॉली के माता-पिता ने मोज़ाम्बिक सरकार से उनका जन्म प्रमाणपत्र भी बनवा लिया था.
डॉली वडालिया कहती हैं, “मेरे जन्म के कुछ दिन बाद ही मोज़ाम्बिक में एक तूफ़ान आया. इसकी वजह से शाई-शाई में बहुत बारिश हुई और भयानक बाढ़ आ गई. इसमें मेरे माता-पिता ने जो कुछ भी बनाया था, सब नष्ट हो गया.”
“करीब 18 दिन बाद हमें बाढ़ प्रभावित इलाक़े से बचाया गया. मेरे माता-पिता बाढ़ में सब कुछ खो चुके थे, इसलिए वे मुझे लेकर राजकोट वापस आ गए.”
डॉली के जन्म के कुछ ही दिनों बाद शाई-शाई में प्राकृतिक आपदा आने के कारण केतन और आरती उनके लिए न तो मोज़ाम्बिक सरकार और न ही भारत सरकार से पासपोर्ट बनवा सके.
परिवार का कहना है कि उस समय मोज़ाम्बिक में भारतीय कॉन्सुलेट की ओर से जारी एक इमरजेंसी सर्टिफ़िकेट के आधार पर दंपती को अपनी बेटी के साथ मोज़ाम्बिक छोड़ने और भारत आने की अनुमति मिली थी.
उस इमरजेंसी सर्टिफ़िकेट के आधार पर बराई दंपती अपनी नवजात बेटी डॉली को लेकर 14 मार्च 2000 को भारत लौट आए.
इसके बाद वे कभी मोज़ाम्बिक नहीं गए और राजकोट में ही बस गए.
राजकोट लौटने के बाद जब डॉली बड़ी हुईं, तो उनके माता-पिता उन्हें शहर के एक स्कूल में दाख़िला दिलाने गए.
डॉली कहती हैं, “मोज़ाम्बिक सरकार की ओर से जारी मेरा जन्म प्रमाणपत्र पुर्तगाली भाषा में था. इसी के आधार पर मुझे स्कूल में दाख़िला मिल गया और मेरा नाम स्कूल के जनरल रजिस्टर में दर्ज कर लिया गया.”
“स्कूल की पढ़ाई पूरी होने के बाद मुझे स्कूल की ओर से स्कूल लिविंग सर्टिफ़िकेट (स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र) दिया गया.”
“इसमें भी दर्ज था कि मेरा जन्म मोज़ाम्बिक में हुआ है. इस तरह मेरे पास स्कूल लिविंग सर्टिफ़िकेट के रूप में जन्म से जुड़ा एक और दस्तावेज़ आ गया.”
डॉली बताती हैं कि जन्म प्रमाणपत्र और स्कूल लिविंग सर्टिफ़िकेट के आधार पर उन्हें कॉलेज में भी दाख़िला मिल गया.
उन्होंने विज्ञान विषय में स्नातक की डिग्री हासिल की. इसके बाद होम साइंस (फ़ूड एंड न्यूट्रिशन) में मास्टर डिग्री भी प्राप्त की.
भारत सरकार ने उन्हें आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और पैन कार्ड भी जारी किए.
डॉली कहती हैं कि दूसरी लड़कियों और युवतियों की तरह उनकी ज़िंदगी भी सामान्य रूप से चल रही थी. लेकिन शादी के बाद उनके जीवन में ख़ुशियां आने के बजाय मानो भूकंप आ गया.
डॉली कहती हैं कि वह इस मान्यता के साथ बड़ी हुई थीं कि वह भारत की नागरिक हैं.
जुलाई 2023 में उनकी शादी खिलन वडालिया से हुई. मूल रूप से राजकोट के रहने वाले खिलन के पास कनाडा का वर्क परमिट है और वह वहां के कैलगरी शहर में काम करते हैं. शादी के बाद परिवार ने डॉली को भी उनके पति के साथ रहने के लिए कनाडा भेजने का फ़ैसला किया.
वीज़ा के लिए आवेदन करने के लिए किसी देश का वैध पासपोर्ट होना ज़रूरी था.
इसलिए डॉली ने भारतीय पासपोर्ट बनवाने के लिए सितंबर 2023 में आवेदन किया और अहमदाबाद स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से संपर्क किया.
डॉली के जेठ रोनक वडालिया ने बीबीसी गुजराती को बताया, “पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारियों ने डॉली का जन्म प्रमाणपत्र मांगा. हमने मोज़ाम्बिक सरकार की ओर से जारी प्रमाणपत्र जमा किया.”
“लेकिन पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारियों ने उसे मान्य नहीं माना और हमारा आवेदन ख़ारिज कर दिया. उन्होंने हमसे कहा कि डॉली को यह साबित करना होगा कि वह भारतीय नागरिक हैं.”
इसके बाद डॉली ने मोज़ाम्बिक में भारतीय कॉन्सुलेट के अधिकारियों से अपने जन्म प्रमाणपत्र को प्रमाणित करवाया. उन्होंने कुछ अतिरिक्त दस्तावेज़ों के साथ मार्च 2025 में एक बार फिर पासपोर्ट के लिए आवेदन किया. हालांकि, पासपोर्ट कार्यालय ने इस बार भी उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया और कहा कि वह भारतीय नागरिकता साबित नहीं कर पाई हैं.
इसके बाद डॉली ने राजकोट लौटकर भारतीय नागरिकता का प्रमाणपत्र हासिल करने के लिए ज़िला कलेक्टर कार्यालय से संपर्क किया.
डॉली कहती हैं, “अधिकारियों ने मुझसे कहा कि भारतीय नागरिक बनने के लिए मुझे किसी दूसरे देश का पासपोर्ट जमा करना होगा. इसके बाद ही मुझे भारतीय नागरिकता मिल सकेगी.”
“हमें दिल्ली में मोज़ाम्बिक के हाई कमीशन से संपर्क किया.”
“लेकिन उन्होंने मुझे साफ़ बता दिया कि मैं मोज़ाम्बिक की नागरिक नहीं हूं. वैसे भी मेरे पास कभी मोज़ाम्बिक का पासपोर्ट था ही नहीं. ऐसे में मैं क्या जमा कराती? मैं तो स्टेटलेस (किसी भी देश की नागरिकता न रखने वाली व्यक्ति) हो गई. इससे मेरी चिंता और बढ़ गई.”
रोनक वडालिया बताते हैं कि काग़ज़ों पर डॉली के स्टेटलेस यानी किसी भी देश की नागरिकता नहीं रखने वाली महिला बन जाने से वडालिया और बराई परिवार तनाव में आ गए.
रोनक वडालिया कहते हैं, “हम सभी बहुत परेशान थे. हमें समझ नहीं आ रहा था कि अब क्या करें, किससे मिलें और किन दस्तावेज़ों के लिए किसके पास आवेदन करें. नियम यह है कि अगर कोई भारतीय विदेश में रहता है और वहां उसके बच्चे का जन्म होता है, तो बच्चे के जन्म के एक साल के भीतर उस देश में स्थित भारतीय हाई कमीशन या कॉन्सुलेट में उसका रजिस्ट्रेशन कराना होता है. ऐसा करने पर बच्चे को विरासत में भारतीय नागरिकता मिल जाती है.”
“लेकिन डॉली के माता-पिता बाढ़ में अपना सब कुछ खोने के बाद कभी मोज़ाम्बिक लौट ही नहीं सके. उस समय संचार के इतने साधन भी नहीं थे कि वे किसी दूसरे तरीके से कॉन्सुलेट को इसकी जानकारी दे पाते.”
अगर कोई विदेशी नागरिक लगातार सात साल तक भारत में रहता है, तो वह भारतीय नागरिकता हासिल करने के लिए आवेदन कर सकता है. इसके लिए उसे कुछ निर्धारित शर्तें पूरी करनी होती हैं.
लेकिन डॉली के लिए यह रास्ता भी बंद था, क्योंकि उनके पास इस बात का पर्याप्त सबूत नहीं था कि वह मोज़ाम्बिक की नागरिक हैं.
इसलिए डॉली ने जुलाई 2025 में गुजरात हाई कोर्ट में याचिका दायर की. उन्होंने अदालत से मांग की कि पासपोर्ट कार्यालय और राजकोट कलेक्टर कार्यालय के अधिकारियों के फ़ैसलों को रद्द किया जाए और उन्हें भारतीय पासपोर्ट जारी किया जाए.
अप्रैल 2026 में हाई कोर्ट ने फ़ैसला सुनाते हुए डॉली की याचिका ख़ारिज कर दी. अदालत ने कहा कि भारतीय पासपोर्ट हासिल करने के लिए उन्हें भारतीय नागरिक होना साबित करना होगा.
अदालत ने यह भी कहा कि अगर किसी असाधारण परिस्थिति के कारण मोज़ाम्बिक स्थित भारतीय कॉन्सुलेट में जन्म का रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका था, तो देरी से रजिस्ट्रेशन के लिए किए गए आवेदन को स्वीकार करने का अधिकार भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से संबंधित देश के लिए नियुक्त मुख्य अधिकारी के पास है.
रोनक वडालिया बताते हैं कि भारत के अलग-अलग सरकारी दफ़्तरों और अदालत से राहत नहीं मिलने के बाद परिवार ने पोरबंदर लोकसभा सीट के पूर्व सांसद रमेश धडुक और राजकोट लोकसभा सीट के मौजूदा सांसद परषोत्तम रूपाला से मदद मांगी.
रोनक कहते हैं, “हम उनके पास गए, अपनी परेशानी बताई और उनका मार्गदर्शन मांगा. हमने राज्यसभा के पूर्व सांसद रामभाई मोकरीया से भी संपर्क किया. इन सांसदों ने हमारी बात सुनी और मामले को समझा. इसके बाद रमेशभाई और परषोत्तमभाई ने हमें सिफ़ारिशी पत्र लिखकर दिए और दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्रालय भेजा.”
बीबीसी गुजराती से बातचीत में केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके परषोत्तम रूपाला ने कहा, “वह महिला फ़िलहाल किसी भी देश की नागरिक नहीं हैं. मुझे उनका मामला बहुत सही लगा. इसलिए मैंने उनकी अर्ज़ी केंद्रीय गृह मंत्रालय तक पहुंचाई और सिफ़ारिश की कि उन्हें भारतीय नागरिकता दी जाए.”
रोनक वडालिया बताते हैं कि सांसदों की सिफ़ारिश के बाद दिल्ली में अधिकारियों ने उन्हें सलाह दी कि वे भारत सरकार को एक आवेदन दें. इसमें मोज़ाम्बिक स्थित भारतीय कॉन्सुलेट से डॉली के जन्म का रजिस्ट्रेशन देरी के बावजूद करने का अनुरोध किया जाए.
इसके बाद डॉली ने अधिकारियों की सलाह के मुताबिक भारत सरकार को आवेदन दिया. आख़िरकार विदेश मंत्रालय ने मोज़ाम्बिक स्थित भारतीय कॉन्सुलेट को आदेश दिया कि देरी के बावजूद डॉली के जन्म का रजिस्ट्रेशन किया जाए.
रोनक वडालिया कहते हैं, “इस आदेश के बाद कॉन्सुलेट ने देरी को माफ़ करते हुए डॉली के जन्म का रजिस्ट्रेशन कर लिया और हमें उसका प्रमाणपत्र दे दिया. जब हमने यह प्रमाणपत्र पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारियों को दिखाया, तो उन्होंने डॉली का पासपोर्ट आवेदन स्वीकार कर लिया.”
डॉली कहती हैं, “मुझे मैसेज मिला कि 11 नवंबर को पोस्टमैन मेरे घर पासपोर्ट पहुंचा देगा. मैं 11 नवंबर को सुबह से ही उसका इंतज़ार करने लगी. मुझे बहुत तनाव था कि सच में पासपोर्ट आएगा या नहीं, क्योंकि मेरी कई कोशिशें पहले नाकाम हो चुकी थीं.”
“इस पासपोर्ट ने मुझे स्टेटलेस व्यक्ति से भारतीय नागरिक बना दिया.”
डॉली कहती हैं कि वह कनाडा में अपने पति के पास जाने का बेसब्री से इंतज़ार कर रही हैं.
वह कहती हैं, “अब पासपोर्ट मिल गया है, इसलिए हम कनाडा का वीज़ा हासिल करने की तैयारी कर रहे हैं. उम्मीद है कि मैं जल्द ही कनाडा में अपने पति के पास जा सकूंगी.”
AI outlook — possibilities, not facts
डॉली वडालिया कनाडा का वीज़ा प्राप्त करके अपने पति के पास कैलगरी चली जाएंगी।
Likely · Within weeks

The Awa tribals, who live isolated in the Amazon forests of Brazil, were forced to leave their area and seek refuge with other tribal communities due to the intrusion of loggers. According to Sara Schenker, director of Survival Brazil, he contracted respiratory diseases, fever and tuberculosis during his time in the jungle.
IndiGo resumed select flights to Jeddah and Madinah while extending cancellations to Riyadh and Dammam until December 7, 2026, citing security concerns following Houthi attacks on Saudi infrastructure, including a refinery strike in Jazan that killed one person.
Two American Airlines Boeing 737-800 planes clipped wings while taxiing for departure at Ronald Reagan Washington National Airport on Friday, with no injuries reported. The FAA said it will investigate the incident, which occurred around 5:10 pm ET. Both aircraft returned to their gates and were taken out of service for inspection.
Archaeologists from the Hellenic Institute for the Research of the Alexandrian Civilization uncovered a square limestone foundation and a north‑extending tunnel at the Shallalat Gardens site in Alexandria's ancient Royal Quarter, sparking theories of a funerary function linked to a Ptolemaic royal tomb.
Bangladesh Parliament Speaker Hafiz Uddin Ahmed said Dhaka may approach the International Court of Justice if India refuses to extradite deposed Prime Minister Sheikh Hasina, who has lived in India since August 2024. Ahmed, visiting Pakistan, also dismissed Hasina's plan to return on December 16 and alleged Bangladesh had become a colony of a neighbouring country.
Ukrainian President Zelenskyy warned that Russia's war has made Black Sea agricultural exports much more difficult, threatening food supplies to hundreds of millions worldwide. He cited efforts with European neighbours, Turkiye, and Arab partners to maintain Solidarity Lanes. The UN Security Council heard similar concerns from UN official Rosemary DiCarlo and India's P Harish, who drew a parallel to the 1943 Bengal famine.